Back
यमराज ने नचिकेता को मृत्यु का रहस्य बताया: नचिकेताताल उत्तरकाशी
HNHEMKANT NAUTIYAL
Oct 01, 2025 08:32:53
Uttarkashi, Uttarakhand
स्लग-जनपद में ऐसा धार्मिक एवं पर्यटन स्थल जहां यमराज ने नचिकेता को मृत्यु का रहस्य बताया गया। उत्तरकाशी जनपद में पर्यटन और धार्मिक स्थल बहुत है। लेकिन एक रहस्य ऐसा अपने आप में छिपा है। यहाँ रहस्य गाजणा क्षेत्र के नचिकेताताल में है। करीब समुद्रतल से आठ हजार फीट ऊँचाई पर स्थित नचिकेताताल जहाँ अपने प्राकृतिक नैसर्गिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। धार्मिक दृष्टिकोण से यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ताल अपने आप में मृत्यु के रहस्य को छिपाए हुए है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऋषिकुमार नचिकेता को यमराज ने इसी ताल के किनारे पर मृत्यु के रहस्य की जानकारी साझा की थी। इसलिए इस ताल का नाम भी नचिकेताताल है। नचिकेताताल लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में फैला है झील के किनारे नाग देवता सहित ऋषिकुमार नचिकेता की तपस्थली है। वहीं इस तपस्थली से कुछ दूरी पर एक छोटी सी गुफा है जिसे यमद्वार के रूप में जाना जाता है। जनपद के इतिहास बारे में जानकार गुलाब सिंह नेगी ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बाजस्रवा नाम के एक ऋषि थे। वह एक बार यज्ञ कर रहे थे और गायदान कर रहे थे, लेकिन वह दूध न देने वाली गाय दान कर रहे थे। तब उनके पुत्र नचिकेता को यह बुरा लगा; नचिकेता ने कहा कि अगर मैं भी आपके किसी काम का न रहा तो आप मुझे किसे दान करोगे। तब बजस्रवा ऋषि ने गुस्से में अपने बेटे को यमराज को दान कर दिया था।
नचिकेता यमलोक पहुँचे, मगर वहां यमराज के न मिलने पर उन्होंने तीन दिन तक उनका इंतजार किया। जब यमराज वापस पहुँचे तो उन्होंने बालक से तीन चीजें माँगने को कहा। तब नचिकेता ने पहला दूसरा वरदान मांगा और फिर यमराज से तीसरा वरदान माँगा। लेकिन यमराज ने कहा यह गोपनीय है। इसके बाद नचिकेता ने केदारखंड में उल्लेखित चौरंगीखाल के समीप ताल के किनारे यमराज की तपस्या की। इसके बाद यम ने खुशी होकर उन्हें मृत्यु के रहस्य की जानकारी दी थी। बाद में इस ताल को नचिकेताताल के नाम से जाना गया। नचिकेताताल जनपद मुख्यालय से 30 किमी चौरंगी खाल तक वाहन से पहुँच सकता है। यहाँ चौरंगी खाल पहुँचने पर चौरंगी देतवा के दर्शन करने के बाद बांझ बुरांस के घने जंगलों से तीन किमी पैदल मार्ग से होते हुए नचिकेता ताल पहुँचते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowOct 01, 2025 10:12:580
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowOct 01, 2025 10:12:370
Report
FWFAROOQ WANI
FollowOct 01, 2025 10:12:290
Report
FWFAROOQ WANI
FollowOct 01, 2025 10:12:180
Report
AKAjay Kashyap
FollowOct 01, 2025 10:12:080
Report
PKPradeep Kumar
FollowOct 01, 2025 10:11:540
Report
RSRahul shukla
FollowOct 01, 2025 10:11:380
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowOct 01, 2025 10:11:270
Report
RSRAKESH SINGH
FollowOct 01, 2025 10:10:570
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowOct 01, 2025 10:10:450
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowOct 01, 2025 10:10:330
Report
ATANKUR TYAGI
FollowOct 01, 2025 10:10:160
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 01, 2025 10:10:070
Report
HBHemang Barua
FollowOct 01, 2025 10:09:52Noida, Uttar Pradesh:AVINASH YADAV, NSUI HARYANA PRESIDENT
RAHUL JHANSLA, VICE PRESIDENT DUSU
दोनो का एक साथ TT है..
उपाध्यक्ष पद जितने और रौनक खत्री को मिली धमकी को लेकर भी बातचीत है
1
Report