Back
काशीपुर में कांग्रेसियों की बगावत: हाई कमान के फैसले से तूफान
SKSATISH KUMAR
Nov 13, 2025 05:21:41
Jaspur, Uttarakhand
उत्तराखंड कांग्रेस में हाई कमान के ताज़ा फैसले ने संगठन के भीतर सियासी भूचाल ला दिया है। प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट जारी होते ही असंतोष का सिलसिला शुरू हो गया, और इसका सबसे बड़ा असर काशीपुर में देखने को मिला। यहाँ party के कार्यकर्ताओं ने खुलकर बगावत का बिगुल फूंक दिया है। एक निजी होटल में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने नारेबाज़ी की। दरअसल, काशीपुर महानगर अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के ज़्यादातर पार्षदों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मनोज अग्रवाल के नाम पर सहमति जताई थी, लेकिन हाई कमान ने अलका पाल को महानगर अध्यक्ष बना दिया। इससे कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष है। होटल में मीटिंग में कांग्रेसियों ने कहा कि जब पूरा संगठन एक नाम पर एकजुट था, तो दिल्ली से ऐसा फैसला क्यों लिया गया जो जमीन की हकीकत से मेल नहीं खाता। काँग्रेस के नेताओं ने साफ संकेत दिया कि अगर निर्णय पर पुनर्विचार नहीं हुआ, तो इसका खामियाज़ा 2027 में भुगतना पड़ेगा। कई नेताओं ने कहा कि इससे पहले निकाय चुनाव में हाई कमान ने इसी तरह का फैसला कर मुसर्रफ हुसैन को महानगर अध्यक्ष बनाया था, जिसके बाद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है—फिर वही गलत निर्णय, फिर वही असंतोष और फिर वही टूटता हुआ संगठन। मीटिंग में मौजूद कांग्रेसियों ने कहा कि अब वक्त है कि हाई कमान दिल्ली नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ सुने। मनोज अग्रवाल जैसे जमीनी नेता को नज़रअंदाज़ करना पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित होगा। बगावत की आग अगर अभी नहीं बुझाई गई, तो 2027 से पहले ही कांग्रेस के अंदर दरारें और गहरी हो सकती हैं। काशीपुर के कांग्रेसियों का कहना है कि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी, पर पार्टी ने उनकी आवाज़ अनसुनी कर दी है। इस चिंगारी से आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सबसे बड़ी चुनौती बन सकती है।
94
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 13, 2025 06:51:170
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 13, 2025 06:50:580
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowNov 13, 2025 06:50:460
Report
KKKamal Kumar
FollowNov 13, 2025 06:50:350
Report
RSR.B. Singh
FollowNov 13, 2025 06:50:050
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowNov 13, 2025 06:49:460
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 13, 2025 06:49:250
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 13, 2025 06:48:570
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 13, 2025 06:48:380
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 13, 2025 06:48:240
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 13, 2025 06:48:100
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowNov 13, 2025 06:48:020
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 13, 2025 06:47:39Chandigarh, Chandigarh:राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए काग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज भवन पहुंचे
20
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 13, 2025 06:47:301
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowNov 13, 2025 06:47:141
Report