Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rudraprayag246171

दिल्ली धमाके के बाद रुद्रप्रयाग पुलिस की सतर्कता बढ़ी; चेकिंग व गश्त तेज

HNHARENDRA NEGI
Nov 11, 2025 06:24:35
Rudraprayag, Uttarakhand
दिल्ली में लाल किले के समीप हुए धमाके के उपरान्त जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की विशेष सतर्कता। जनपद क्षेत्रान्तर्गत आवागमन कर रहे वाहनों की हो रही सघन चेकिंग। किसी भी संदिग्धता के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही करने के दिये गये हैं निर्देश। आज सांयकाल दिल्ली में लाल किले के समीप एक कार में हुए जोरदार धमाके की घटना के बाद, जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस को उच्च सतर्कता के स्तर पर रखा गया है। उक्त घटना के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के दिशा-निर्देशन में जनपद के समस्त थाना एवं चौकियों पर सुरक्षा और गश्त की व्यवस्थाओं को और अधिक रूप से सक्रिय किए जाने के निर्देश किए गए है। सुरक्षा की दृष्टि से जनपद की सीमाओं सहित सम्पूर्ण जनपद में आवागमन कर रहे वाहनों की गहन चेकिंग सहित सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। सभी वाहनों, यात्रियों एवं मालवाहक वाहनों की सघन तलाशी एवं सत्यापन कार्यवाही की जा रही है। साथ ही बस अड्डों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भी पुलिस बल की गस्त और निगरानी बढ़ायी गयी है। एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों, सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों सहित जिले के समस्त पुलिस बल को सघन चेकिंग अभियान, प्रभावी गश्त तथा जिले के पुलिस नियंत्रण कक्ष से निरन्तर सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये गये हैं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना मिलते ही तत्काल आवश्यक कार्यवाही स्थापित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। आम-जनमानस से अपील है कि सतर्क रहें, अफवाहों से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर 112 पर दें।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
Nov 11, 2025 07:51:18
Udayabata, Odisha:ଜଗତସିଂହପୁର ଆଦିକବି ସାରଳା ଦାସ ସଂସ୍କୃତି ଭବନ ଠାରେ ସର୍ବୋତ୍ତମ ସୋସିଆଲ ଅରଗନାଇଜେସନ ଓ କେନ୍ଦ୍ର ସଂସ୍କୃତି ମନ୍ତ୍ରାଳୟର ମିଳିତ ଆନୁକୂଲ୍ୟରେ ଓଡ଼ିଶାର ପ୍ରଥମ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ସ୍ବର୍ଗତ ହରେକୃଷ୍ଣ ମହତାବଙ୍କ ୧୨୫ତମ ଜନ୍ମ ଜୟନ୍ତୀ ପାଳିତ ହୋଇଯାଇଛି। ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଅତିଥି ଭାବେ ପୂର୍ବତନ ସାସଂଦ, ମନ୍ତ୍ରୀ ତଥା ବିଶିଷ୍ଟ କବି ପ୍ରସନ୍ନ ପାଟସାଣି,ପାରାଦ୍ୱୀପ ପୋର୍ଟର ପୂର୍ବତନ ଟ୍ରଷ୍ଟି ପ୍ରତାପ ମିଶ୍ର, ଜଗନ୍ନାଥ ସଂସ୍କୃତି ପ୍ରଚାରକ ମନୋଜ ଦାସ,ବରିଷ୍ଠ ସାମ୍ବାଦିକ ଜ୍ଞାନରଞ୍ଜନ ସାମନ୍ତରାୟ,ସର୍ବୋତ୍ତମ ସୋସିଆଲ ଅରଗନାଇଜେସନର ଉପଦେଷ୍ଟା ପ୍ରଦୀପ ଲେଙ୍କା ,ସମ୍ପାଦିକା ସୁଶ୍ରୀ ଶ୍ରାବଣୀ ରାୟ ପ୍ରମୁଖ ଯୋଗଦେଇ ସ୍ବର୍ଗତ ମହତାବଙ୍କ ସ୍ମୃତି ଚାରଣ କରିବା ସହିତ ଓଡ଼ିଶା ପ୍ରତି ତାଙ୍କର ଅବଦାନ ସମ୍ପର୍କରେ ଆଲୋକପାତ କରିଥିଲେ । ଜଗତସିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା।( ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Nov 11, 2025 07:51:07
Jaunpur, Uttar Pradesh:रसकेपुर में दर्दनाक सड़क हादसा बस की टक्कर से दो युवकों की जान गई, परिवार में मचा मातम जौनपुर जिले के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के रसकेपुर बाजार में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मनोज मिश्रा (30 वर्ष), और इस्लाम (28 वर्ष), दोनों निवासी बाउद्दीनपुर, किसी काम से बाइक पर सवार होकर रस्केपुर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही एक प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनोज मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस्लाम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही तेजी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और बस व चालक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Nov 11, 2025 07:49:48
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के तेन्दूखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम सड़रई और हीरापुर के जोड़ने बाली नदी में 13 करोड़ 44 लाख की लागत से सन 2017-2018 से सेतू पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन शासन प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही से 8 वर्षो से इस सेतु पुल का निर्माण कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया. यह बह सेतु पुल नर्मदा पथ के लिये बनाया जा रहा था और यह सेतु पुल दो जिलों रायसेन और नरसिंहपुर को जोड़ता है जिसके इस क्षेत्र के लोगों को कम दूरी तय कर आबागमन करने में सहूलियत मिलती है और लोगो को कम दूरी तय करनी पड़ती है. भू अधिग्रहण के कारण और शासन प्रशासन की अनदेखी और ठेकेदार की लापरवाही के चलते 8 वर्षो में भी अभी आधा अधूरा निर्माण कार्य हो पाया है और ठेकेदार ने काम करना बंद कर दिया अपना सामान लेकर ठेकेदार चला गया है ग्रामीणों में आक्रोश है कि 8 वर्षो में इस सेतु पुल का निर्माण कार्य न हो पाना सोच से परे है.
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Nov 11, 2025 07:49:24
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबर ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरहद पर सेना सतर्क, जैसलमेर में दिख रहा सेना का शौर्य, ‘मरु ज्वाला’ का हुआ आगाज, आसंमान में हेलीकॉप्टर और धरती पर टेंक कर रही अभ्यास, कल 12 नवंबर को ‘अखण्ड प्रहार’ युद्धाभ्यास का है आयोजन, 13 दिवसीय ऑपरेशन त्रिशूल का होगा समापन, 30 अक्टूबर को हुआ था त्रिशूल सेना अभ्यास हुआ था शुरू आगाज, सेना के जवान सरहद पर दिखा रहे अलग अलग हथियारों से प्रदर्शन, नई आधुनिक ताकत का नजारा दिखा रहे जवान, टेंक व आधुनिकरण हथियारों का हो रहा प्रशिक्षण, सेनाओं के उच्चधिकारी है मौजूद | अभ्यास मरु ज्वाला स्तीनों सेनाओं का अभ्यास त्रिशूल संचालक: दक्षिणी कमान टैंक टी-90 इन्फैंट्री लड़ाकू वाहन बीएमपी-2 अपाचे एएच-64 एस जगुआर- एमआई-17 एएलएच (डब्ल्यूएसआई) रुद्र विभिन्न ड्रोन रोबोटिक खच्चर विशेषज्ञ गतिशीलता वाहन हल्का हमला वाहन ऊबड़-खाबड़ इलाके वाली बाइक कैनिस्टर लॉन्च किया गया एंटी-आर्म-लोइटरिंग गोला-बारूद एनआई सक्षम स्विविलेंस क्वाड कैप्टर- 130 मिमी आर्टिलरी गन 105 मिमी आईएफजी और एलएफजी दिखा रहे अपना जलवा
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 11, 2025 07:49:11
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में अचार्य कोचिंग इंस्टीट्यूट एक बार फिर विवादों में घिर गया है। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले इस कोचिंग सेंटर पर लगातार आरोप लग रहे हैं और अब मामला इतना बढ़ गया है कि खुद केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को हस्तक्षेप करना पड़ा है। मंत्री ने कलेक्टर और एसपी को तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इंस्टिट्यूट के कर्मचारियों के द्वारा बच्चे और पत्नी के सामने पति की पिटाई करने के वीडियो वायरल होने के बाद एनएसयूआई ने भी संस्थान का घेराव किया और तीन दिन में जवाब नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। अचार्य इंस्टीट्यूट बिलासपुर का चर्चित कोचिंग सेंटर लेकिन बीते कुछ दिन से यह संस्थान लगातार विवादों में घिरा हुआ है। कभी छात्रों के साथ बदसलूकी के आरोप, तो कभी शिक्षकों के साथ मारपीट के मामले। और अब सामने आया ताज़ा विवाद—कोचिंग के वैध दस्तावेजों पर गंभीर सवाल। इसी मुद्दे पर आज केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर कलेक्टर और एसपी को सीधे निर्देश जारी किए। मंत्री ने कहा कोचिंग संस्थान के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। बिना अनुमति चल रहे संस्थानों पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर, एनएसयूआई ने भी अचार्य इंस्टीट्यूट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कोचिंग प्रबंधन छात्रों से मनमानी फीस वसूलता है और कई आवश्यक दस्तावेज भी संस्थान के पास मौजूद नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर तीन दिन में दस्तावेज़ और जवाब नहीं दिया गया, तो बड़ा आंदोलन करेंगे। शहर में बिना अनुमति किसी कोचिंग को मनमानी नहीं करने देंगे। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। लेकिन सवाल वही क्या बिलासपुर में कोचिंग सेंटरों की मनमानी पर अब लगाम लगेगी? या विवादों का यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा? अचार्य इंस्टीट्यूट पर कार्रवाई होगी या नहीं, इसका फैसला आने वाले दिनों में साफ होगा。
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Nov 11, 2025 07:48:53
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का बयान आप सब जानते हैं कि 2014 में नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश विकास के रास्ते पर है आज हम लोग भगवान बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव उपलक्ष्य पर यहां इकठ्ठा हैं हम लोग 150वीं जयंती मना रहे हैं इनके विचारों को लेकर हम जन-जन तक जाएंगे इन्होंने स्वराज और स्वदेशी का विचार दिया भगवान बिरसा मुंडा को पकड़ने के लिए अंग्रेजों ने अभियान चलाया भगवान बिरसा मुंडा हम सबके लिए एक पत्रिका है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में कार्यक्रम करेंगे जनजातीय शौर्य का कार्यक्रम करेंगे इस कार्यक्रम में स्वच्छता का कार्यक्रम रखा गया है 15 नवम्बर को सोनभद्र में जनजातीय सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी शामिल रहेंगे प्रदेश स्तर पर हम लोग इस अभियान चलाने जा रहे हैं आप सब लोग जानते हैं कि हम लोग के लिए भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनजातीय अभियान चलाया है इस अभियान को हम आगे ले जाएंगे इस अभियान को जन जन तक हमें पहुंचना है
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Nov 11, 2025 07:48:22
Amroha, Uttar Pradesh:दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए अशोक गुज्जर और लोकेश अग्रवाल और अशोक गुज्जर को शहीद का दर्जा देने की मांग, परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर किया हसनपुर रहरा मार्ग जाम — प्रशासन ने हालात संभाले दिल्ली ब्लास्ट में अमरोहा के दो युवकों की मौत के बाद मंगलवार को मृतक अशोक गुज्जर के गांव में आक्रोश भड़क गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मृतकों को शहीद का दर्जा देने और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर गांव के बाहर हसनपुर रहरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात संभाले। डीएम अमरोहा निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि जाम खुलवा लिया गया है, परिजनों से वार्ता हो गई है और जिला प्रशासन की ओर से जो भी सहायता संभव होगी, वह दी जाएगी। गांव में अब भी माहौल गमगीन है, वहीं ग्रामीणों ने सरकार से दोनों मृतकों को शहीद का दर्जा देने और परिवारों को स्थायी आर्थिक मदद देने की मांग दोहराई है。
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Nov 11, 2025 07:48:07
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top