Back
हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर गरजा, पत्रकार पर हमला, गिरफ्तारी
VKVINOD KANDPAL
Nov 12, 2025 09:22:01
Haldwani, Uttarakhand
हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण पर धामी सरकार का बुलडोजर गरजा है, लेकिन ये एक्शन तब हुआ जब कल शाम अवैध अतिक्रमण की रिपोर्टिंग करने गये पत्रकार को दबंगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और उसको नाले में फेंक दिया. फिलहाल घायल पत्रकार की स्थिति नाजुक है. घटना के बाद जिला विकास प्राधिकरण, स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा और आरोपियों के द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला. इस पूरे मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन हल्द्वानी के मेयर ने इस अवैध अतिक्रमण पर प्राधिकरण और प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिये हैं. अवैध अतिक्रमण पर गरजते बुलडोजर की ये तस्वीरें हल्द्वानी के ऊंचापुल से इलाके से हैं. इस इलाके में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर तब गरजा जब इस अवैध अतिक्रमण को कवर करने गये रिपोर्टर को दबंगों ने मार मार कर अधमरा कर दिया और उसे नाली में फेंक दिया. घटना के बाद हड़कंप मचा और आज़ सुबह प्राधिकरण और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँचि, बुलडोज़र चला. प्राधिकरण ने कहा अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं. विपक्ष में मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि इस अवैध अतिक्रमण को चार दिन पहले जिला विकास प्राधिकरण ने सही बताया था तो अब उस अवैध अतिक्रमण पर प्राधिकरण का बुलडोजर क्यों चला? उन्होंने कहा हल्द्वानी में इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मेयर ने कहा अवैध अतिक्रमण की जांच होनी चाहिए और कार्यवाही ऐसी होनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी आदमी इस तरह का दुस्साहस न करे. रिपोर्टर पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JKJitendra Kanwar
FollowDec 16, 2025 03:36:080
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 16, 2025 03:35:530
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 16, 2025 03:35:340
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 16, 2025 03:35:150
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowDec 16, 2025 03:34:440
Report
SKSATISH KUMAR
FollowDec 16, 2025 03:34:260
Report
NGNakibUddin gazi
FollowDec 16, 2025 03:32:480
Report
SKSunny Kumar
FollowDec 16, 2025 03:32:320
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 16, 2025 03:32:210
Report
RKRohit Kumar
FollowDec 16, 2025 03:32:010
Report
KBKuldeep Babele
FollowDec 16, 2025 03:31:410
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 16, 2025 03:30:240
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 16, 2025 03:19:040
Report
JKJitendra Kanwar
FollowDec 16, 2025 03:18:390
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 16, 2025 03:18:180
Report