Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Haridwar247667

रुड़की नगर निगम ने ई-रिक्शा पंजीकरण अनिवार्य किया, 30 नवंबर तक अंतिम तिथि

VTVinit Tyagi
Oct 09, 2025 07:30:34
Roorkee, Uttarakhand
रुड़की नगर निगम ने शहर को जाम से मुक्ति दिलाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उपायों पर गहन मंथन किया गया। रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि अवैध अतिक्रमण और बढ़ते जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए यह बैठक आयोजित की गई है। मेयर ने कहा कि हफ्ते में दो बार अवैध अतिक्रमण के अभियान चलेगा जो भी पाया जाएगा उसके खिलाफ चलानी कार्यवाही की जाएगी। वही मुख्य नगर आयुक्त राकेश तिवारी ने कहा कि अब नगर निगम क्षेत्र में चलने वाली ई-रिक्शा चालकों के लिए नगर निगम में पंजीकरण कराना और लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा। पंजीकरण शुल्क 2,000 रुपये रखा गया है और इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि 30 नवंबर तक पंजीकरण न कराने वाले ई चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MDMahendra Dubey
Oct 09, 2025 10:30:04
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Oct 09, 2025 10:29:51
Patna, Bihar:लोकेशन पटना जनसुराज ने अपने उम्मीदवारो की पहली सूची जारी कर दी है लेकिन जैसे ही उम्मीदवारो के नाम का एलान हुआ समर्थकों ने هنگामा कर दिया …नारेबाजी होने लगी , समर्थकों ने कई सीटो को लेकर आपत्ति जताई, समर्थकों के द्वारा कहा गया की आरसीपी सिंह में इशारों पर लिस्ट तैयार हुई है , बेनीपट्टी से अवध किशोर झा को कुछ समर्थक चाहते थे चुनाव लड़े जनसुराज से लेकिन उनको टिकट नहीं मिला …..समर्थकों ने कहा की अब वो जनसुराज का विरोध करेंगे चुनाव में । वही कुछ समर्थक नालंदा के कुछ विधानसभा को लेकर नाराज़गी जाता रहे है । समर्थकों ने कहा आरसीपी सिंह के इशारों पर लिस्ट जारी हुआ है । समर्थकों ने कहा देखते जाइए अब कैसे इस्तीफ़ा का दौड़ चलता है ।
1
comment0
Report
SASHAKIL AHMAD
Oct 09, 2025 10:29:34
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी! कल्पना कीजिए - एक श्मशान घाट, जहां रातें चिताओं की लपटों से रोशन होती हैं, लेकिन यहां मौत सिर्फ मुर्दों की नहीं, जिंदा इंसानों की भी हो जाती है! ताजगंज थाना क्षेत्र के मोक्षधाम में एक दिल दहला देने वाली वारदात! शराब के नशे में चूर दोस्त ने अपने ही यार की बेरहमी से हत्या कर दी। फावड़े से चेहरे पर ऐसे वार किए कि आंखें नोच लीं, जबड़ा तोड़ दिया, चेहरा कुचल दिया! और ये सब... बस 9 पौवे शराब के लिए! ये है शमशुद्दीन - एक सादा सा युवक, जो ताजगंज श्मशान घाट पर चिताएं जलाने का काम करता था। रातें यहीं बिताता, मुर्दों के बीच सोता। लेकिन 5 अक्टूबर की वो काली रात... सब कुछ बदल गया! सुबह-सुबह श्मसुद्दीन का शव मिला। चेहरा... उफ्फ! इतना विकृत कि पहचान भी मुश्किल। आंखें गायब, जबड़ा टूटा, चेहरा फावड़े से कटा-फाड़ा। डॉक्टरों ने कहा - ये कोई साधारण हमला नहीं, बेरहमी की हद! और हत्यारा? वो कोई अजनबी नहीं, बल्कि शमशुद्दीन का अपना दोस्त हिमांशु! वही हिमांशु, जो उसके साथ मिलकर लाशें जलाता था। दोनों की जिंदगी शराब की बोतलों से सजी थी।पहले पुलिस इसे घटना को किसी खूखार जानवर का हमला समझ रही थी। लेकिन पुलिस ने जब गहराई से पूरे मामले की तफ्तीश की दोस्त ही गद्दार निकला।पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि झगड़ा शराब को लेकर हुआ था।हिमांशु ने 9 पौवे मांगे, शमशुद्दीन ने मना किया। नशे में गुस्से का आलम ये कि रात में सोते हुए फावड़ा उठाया और... कई वार! चेहरे पर, आंखों पर, जबड़े पर। सबूत साफ हैं - खून से सना फावड़ा, गवाहों के बयान। आरोपी गिरफ्तार, अब कोर्ट में सजा का इंतजार!सुनिए तो! 9 पौवे शराब... बस इतनी सी वजह! दोस्ती की आड़ में छिपी थी ये खतरनाक दुश्मनी। श्मशुद्दीन का परिवार बर्बाद! भाई-बहन रो-रोकर बेहाल। सवाल ये कि श्मशान जैसे पवित्र स्थान पर ऐसी बर्बरता से हर कोई हैरान है。
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Oct 09, 2025 10:29:08
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर प्रदेश भर के 15 हजार राशन दुकान संचालक अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी के तूता में धरने पर रहे..... विशाल आमसभा के माध्यम से वे अपनी बातों को सरकार के पास रख रहे हैं.....राशन दुकान संचालकों का कहना है कि अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में हमारी स्थिति सही नहीं है दीगर राज्यों में ज्यादा कमीशन दिया जा रहा है, वित्तीय पोषण राशि , ई पास मशीन कमीशन सहित 6 मांगों को प्रमुखता से रख रहे हैं।...आपको बता दें कि त्योहारी सीजन में जहां आमजन को आवश्यक वस्तुओं की जरूरत बढ़ गई है, वहीं उचित मूल्य की दुकानों (राशन दुकानों) के बंद रहने से गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।.....शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक चारामा से पैदल यात्रा करते हुए रायपुर पहुंचे और आज उनका धरना प्रदर्शन दिन भर जारी है।
0
comment0
Report
KSKamal Solanki
Oct 09, 2025 10:27:01
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के सागौर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई। रविदास समाज के सदस्यों पर जानलेवा हमला हुआ जिससे गुस्साए लोग आज थाने के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधमसिंह क्रांति सेना ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है。 सागौर थाना क्षेत्र में रविदास समाज के लोगों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में समाज के सैकड़ों लोग एकजुट होकर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भोई मोहल्ले के कुछ लोगों ने 30 से 40 किराए के गुंडों को बुलाकर हमला करवाया। ये लोग चाकू, तलवार, बंदूक और लाठी-डंडों से लैस थे और गाड़ियों में भरकर आए थे। हमले में कई लोग घायल हो गए जिनमें सुरेश बाड़ोलिया, महेश बाड़ोलिया, संगीता बाई, अनिल सोलंकी, मंजू बाई और उनके बच्चे शामिल हैं। पीड़ितों का कहना है कि हमलावरों ने न केवल मारपीट की बल्कि जाति सूचक गालियां भी दीं। उधमसिंह क्रांति सेना ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर धाराओं 307 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। धार एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर ने बताया कि सरकारी प्लॉट पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। दोनों पक्षों पर बलवा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। समाज की मांगों पर जांच जारी है।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 09, 2025 10:26:42
Keonjhar, Odisha:ଅଞ୍ଜର ଉଚ୍ଚ ପ୍ରାଥମିକ ବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ ଶିକ୍ଷକ ଙ୍କ ପୂନଃ ନିଯୁକ୍ତି ଦାବିରେ ବିଦ୍ୟାଳୟ ଗେଟରେ ତାଲା ପକାଇବା ସହ ସାମ୍ନାରେ ଧାରଣାରେ ବସିଲେ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ଓ ଅଭିଭାବକ ଆଙ୍କର : - ଗତ ଅଗଷ୍ଟ ୨୨ ତାରିଖ ଦିନ ଅଞ୍ଜର ଉଚ୍ଚ ପ୍ରାଥମିକ ବିଦ୍ୟାଳୟ ଝରକାରେ ଦ୍ୱିତୀୟ ଶ୍ରେଣୀ ର ଛାତ୍ରୀ ଯୋଛନା ଦେହୁରୀ ରାତିଶାରା ଝରକାରେ ଲଟକି ରହିଥିଥିବା ଘଟଣାରେ କର୍ତ୍ତୃପକ୍ଷ ପ୍ରଧାନଶିକ୍ଷକ ଗୌର ହରୀ ମହାନ୍ତ ଙ୍କୁ ନିଲମ୍ବନ କରିଥିଲେ l ଏବେ ନୂତନ ଭାବରେ ଆଉଜଣେ ଶିକ୍ଷୟତ୍ରୀ ଙ୍କୁ ନିଯୁକ୍ତି ଦିଆଯାଇଥିବାରୁ ତାକୁ ବିରୋଧ କରି ଓ ପୂର୍ବତନ ଶିକ୍ଷକ ଗୌର ହରି ମହାନ୍ତଙ୍କୁ ପୁନର୍ବାର ବିଦ୍ୟାଳୟ କୁ ଫେରାଇ ଆଣିବା ଦାବିରେ ବିଦ୍ୟାଳୟ ର ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ମାନେ ଓ ଅଭିଭାବକ ମାନେ ବିଦ୍ୟାଳୟ ଗେଟ ବନ୍ଦ କରିବା ସହ ସ୍କୁଲ ସାମ୍ନାରେ ଧାରଣାରେ ବସିଛନ୍ତି |ସେମାନଙ୍କ ଦାବି ପୁରଣ ନ ହେବା ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଆରଣା ଯାରି ରହିବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ। ଏହା ବାବଦ ରେ ବାଂଶପାଳ BEO ଦାଶରଥୀ ଶୁଣ୍ଢି ଙ୍କୁ ୟା ବିଷୟ ରେ ପଚାରିବାରୁ ସେ କ୍ୟାମେରା ସାମ୍ନାରେ କିଛି କହିବା ପାଇଁ ମନା କରିଦେଇଥିବା ବେଳେ DEO ବାଇଟ ଦେବାତ ଦୂରର କଥା ସେ ଏହି ବିଷୟରେ ଅବଗତ ନଥିବା କଥା କହିଛନ୍ତ୍ତି । ବାଇଟ
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Oct 09, 2025 10:26:33
Kullu, Himachal Pradesh:सड़को पर घूम रहे बेसहारा पशुओं के लिए नीति बनाये सरकार शराब से सेस वसूल कर करोड़ो रूपये इक्कठा कर रही सरकार सर्दियों के मौसम में पहाड़ो से अब पशुओं के वापिस आने का सिलसिला शुरू बीते दिनों हुई बारिश से घाटी में गौसदनो को भी नुकसान हिमाचल में आवारा पशुओं और बेसहारा गौवंश की समस्या बढ़ती जा रही है। हालांकि प्रदेश सरकार शराब से सेस वसूल कर करोड़ो रूपये का राजस्व इक्कठा कर रही है। लेकिन अभी भी पशु सडको पर घूमते हुए नज़र आ रहे यही। लोगो ने भी सरकार से आगामी सर्दियों से पहले सडको पर घूम रहे बेसहारा गौवंश के लिए निति बनाने की मांग उठायी है। लोगो ने भी कहा है की सरकार हर साल करोडो रुपये इक्क्ठा कर रही है। ऐसे में इसके लिए जल्द कोई निति बनाई जाए। स्थानीय लोगो ने कहा है की बीते दिनों हुई बारिश से घाटी में गौसदनो को भी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रसाशन और सरकार को जल्द कार्यवाही करनी चाहिए। वही घाटी में कुछ संगठन ऐसे भी है जो गौ माता के लिए कार्य कर रहे और उनके लिए सुविधा अपने स्तर पर जुटा रहे है। सड़को पर घूम रहे बेसहारा गौवंश के लिए अपने स्टार पर ही काम कर रहे है। और गाशा चारे सहित अन्य सुविधाएं देख रहे है। और घायल पशुओ का इलाज़ भी कर रहे है
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Oct 09, 2025 10:25:31
Jaspur, Uttarakhand:सلیک: किसानों का प्रदर्शन रिपोर्टर: लोकेशन: काशीपुर एंकर: जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में एक बार फिर किसानों का हल्ला बोल देखने को मिला। यहां मंडी समिति में किसानों ने अपनी नाराज़गी जताते हुए मंडी का गेट बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। वहीं, इस प्रदर्शन के बीच जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन किसानों और अधिकारियों के बीच तालमेल नहीं बन सका। किसानों ने कहा कि पहले भी उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष किया था और इस बार भी अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो वे प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों का कहना है कि मंडी में धान की PR-126 वैरायटी खरीदने से इनकार किया जा रहा है, जबकि PR-131 वैरायटी पर खरीद की मांग कर रहे हैं। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जतू ने मंडी समिति के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि यहां का पूरा स्टाफ राइस मिल संचालकों के दबाव में काम कर रहा है。
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Oct 09, 2025 10:25:17
Bhiwani, Haryana:बाइट : खरीददारी करने आई महिलाओं की व दुकानदार की भिवानी सजना है मुझे साजन के लिए! करवाचौथ की तैयारियां! महिलाओं में अच्छा खासा उत्साह बाजारों में दिखी रौनक भिवानी,सुहागिनों का प्रमुख त्यौहार यानि पति की दीर्घायु कामना का पर्व करवा चौथ शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसी को लेकर सुहागिनों ने तैयारी शुरु कर दी हैं। बाजारों में कपड़ों की दुकान हो या ज्वैलरी शॉप, चूड़ी भंडार हों या ब्यूटी पार्लर हर जगह महिलाओं की भीड़ नजर आई। मिठाई की दुकान और ड्राईफ्रूट शॉप पर भी मिट्टी व चीने करवे सजे हैं। करवा चौथ पर अन्य त्यौहारों की तुलना में सुहागिन अधिक खरीददारी करती नज़र आई है क्योंकि एक कहावत है उसे सजना है मुझे साजन के लिए। जब इस प्रकार की बात आती है तो सुहागिन पति की दीर्घायु की काम करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ती हैं। शुक्रवार सुबह से ही अंधेरे में सुहागी अल्पाहर करेंगी और इसके बाद सज-सवर कर पूजा-अर्चना कर पूरा दिन उपवास रखकर पति की सुख-स्मृद्धि की कामना करेंगी। शहर में अनेक दुकानदारों ने अपने-अपने ढंग से आकर्षण बना रखा है। इस बार करवा चौथ उपवास के दौरान अनेक शुभ लग्न भी हैं, इसलिए करवा चौथ का महत्व ओर भी बढ़ जाता है। दिनभर के निर्जला उपवास के बाद दोपहर बाद महिलाएं मंदिरों में अपने इष्टदेव के सामने पूजा-अर्चना करेंगी और परिवार की वरिष्ठ महिला को उपहार देंगी। यह परंपरा लाखों वर्ष पूरा है। भले ही करवा चौथ शुक्रवार को होगा, लेकिन सजना-सवरना सुहागिनों की प्राथमिकता रहती है। इसलिए उनकी तैयारियां भी कई दिन पहले शुरु हो जाती है। हथेली पर मेहंदी रचेगी, नैनों में कजरा व मांग में सिंदुर सजेगा, कलाई में लाल चुड़िया और गले में हार इसी को कहते हैं सुहागन का श्रृंगार। करवा चौथ की तैयारियों को लेकर सोमवार से बाजारों में भीड़ नजर आ रही है तो लगता है कि महिलाओं में अपने इस प्रमुख त्यौहार को लेकर खासा उत्साह है।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Oct 09, 2025 10:25:01
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Oct 09, 2025 10:24:48
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने से 24 बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार तमिलनाडु की श्री सन फार्मास्युटिकल्स कंपनी के सभी उत्पादों के ऊपर रोक के बाद उसके दवाओं का स्टॉक बाजार में मिल रहा है। जबलपुर में ड्रग इंस्पेक्टर को निरीक्षण के दौरान मल्टीविटामिन सिरप का स्टॉक मिला था वहीं महाकौशल डीलर्स के स्टाकिस्ट काटरिया फार्मास्यूटिकल्स में श्री सन फार्मा की कई दवाएं बरामद की गई हैं। खाद एवं औषधि प्रशासन की टीम ने काटरिया फार्मास्यूटिकल्स पहुंचकर श्री सन फार्मा की उत्पादन के अलावा 15 से अधिक प्रोडक्टों को जप्त किया है। कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर देवेंद्र जैन के नेतृत्व में की गई। इस टीम के साथ तहसीलदार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पहले से सील किए गए कार्यालय को खोलकर वहां रखे विक्रय दस्तावेज और स्टाफ की जांच की। ड्रग इंस्पेक्टर जैन ने बताया कि जप्त की गई सभी दवाओं के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं, वहीं प्रकरण को आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। बाइट देवेंद्र जैन ड्रग इंस्पेक्टर जबलपुर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top