Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dehradun248001

उत्तराखंड खनन तत्परता सूचकांक में दूसरे स्थान पर, ड्रोन से नदियों पर 24x7 निगरानी

SDSurendra Dasila
Oct 24, 2025 04:02:17
Dehradun, Uttarakhand
उत्तराखंड को नवीनतम राज्य खनन तत्परता सूचकांक में अपनी श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है, जिससे वह 100 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन का पात्र बन गया है. केंद्रीय खनन मंत्रालय के एक पत्र के अनुसार एसएमआरआई राज्य स्तर पर खनन क्षेत्र में सुधारों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख पहल है. वहीं अब राजस्व को और बढ़ाने और खनन की चोरी को रोकने के लिए सरकार नदियों पर निगरानी के लिए 24 घंटे नाइट विजन ड्रोन कैमरे लगाने जा रही है जिसको लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि जिसकी सरकार उसी के कैमरे। ऐसे में सरकार खनन की चोरी कैमरा बंद करके करेगी। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर पलटवार किया है। बाइट- सूर्यकांत धस्माना, उपाध्यक्ष, कांग्रेस बाइट- मनवीर चौहान मीडिया प्रभारी भाजपा
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
FWFAROOQ WANI
Oct 24, 2025 06:32:31
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Oct 24, 2025 06:31:15
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्णय, 30 वर्ष बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकार पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में पांच गुना तक वृद्धि का निर्णय वर्ष 1995 में तय सीमाएं अब पुरानी, लागत बढ़ने के अनुरूप अब हो रहा वित्तीय अधिकारों का पुनर्निर्धारण मुख्य अभियंता को अब ₹10 करोड़, अधीक्षण अभियंता को ₹5 करोड़ तक कार्य स्वीकृति का अधिकार अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता के अधिकारों में भी बढ़ोतरी से निर्णय प्रक्रिया होगी त्वरित मुख्यमंत्री के निर्णय से निविदा, अनुबंध व कार्यारंभ प्रक्रिया में तेजी, प्रशासनिक दक्षता व पारदर्शिता में वृद्धि होगी उत्तर प्रदेश अभियंता सेवा (लोक निर्माण विभाग) (उच्चतर) नियमावली, 1990 में होगा संशोधन विद्युत एवं यांत्रिक संवर्ग में पहली बार मुख्य अभियंता (स्तर-एक) का नया पद शामिल मुख्य अभियंता (स्तर-दो) और अधीक्षण अभियंता के पदों की संख्या बढ़ी, पदोन्नति प्रक्रिया स्पष्ट होगी लखनऊ, 24 अक्टूबर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक निर्माण विभाग के विभागीय अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में पाँच गुना तक की वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बदलावों से विभागीय अधिकारियों को निर्णय लेने में अधिक स्वायत्तता प्राप्त होगी। उच्च स्तर पर अनुमोदन की आवश्यकता घटने से निविदा, अनुबंध गठन एवं कार्यारम्भ की प्रक्रिया में गति आएगी। यह सुधार वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता को बढ़ाने में सहायक होगा。 शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की बैठक में यह तथ्य सामने आया कि विभाग के अधिकारियों के वित्तीय अधिकार वर्ष 1995 में निर्धारित किए गए थे। इस बीच निर्माण कार्यों की लागत में पाँच गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स के अनुसार वर्ष 1995 की तुलना में वर्ष 2025 तक लगभग 5.52 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में वित्तीय अधिकारों का पुनर्निर्धारण आवश्यक है, जिससे निर्णय प्रक्रिया में तेज़ी आए और परियोजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध रूप से किया जा सके। अपर मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री को सिविल, विद्युत एवं यांत्रिक कार्यों के लिए वित्तीय अधिकारों की वर्तमान व्यवस्था की जानकारी दी। विमर्श के उपरांत निर्णय लिया गया कि सिविल कार्यों के लिए अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों की सीमा अधिकतम पाँच गुना तक तथा विद्युत एवं यांत्रिक कार्यों के लिए कम से कम दो गुना तक बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार मुख्य अभियंता को अब ₹2 करोड़ के स्थान पर ₹10 करोड़ तक के कार्यों की स्वीकृति का अधिकार होगा। अधीक्षण अभियंता को ₹1 करोड़ से बढ़ाकर ₹5 करोड़ तक के कार्यों की स्वीकृति का अधिकार दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता के वित्तीय अधिकार ₹40 लाख से बढ़ाकर ₹2 करोड़ किए जाएंगे। सहायक अभियंता को भी सीमित दायरे में टेंडर स्वीकृति एवं छोटे कार्यों की अनुमति देने के अधिकार बढ़ाए जाएंगे। बता दें कि यह पुनर्निर्धारण तीन दशकों के बाद होने जा रहा है。 बैठक में उत्तर प्रदेश अभियंता सेवा (लोक निर्माण विभाग) (उच्चतर) नियमावली, 1990 में संशोधन के माध्यम से विद्युत एवं यांत्रिक संवर्ग की सेवा संरचना, पदोन्नति व्यवस्था तथा वेतनमान के पुनर्गठन से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि नियमावली में किया जा रहा यह संशोधन विभागीय अभियंताओं की सेवा संरचना को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से किया गया है। संशोधित नियमावली में विद्युत एवं यांत्रिक संवर्ग में पहली बार मुख्य अभियंता (स्तर-एक) का नया पद सम्मिलित किया गया है। इसके साथ मुख्य अभियंता (स्तर-दो) और अधीक्षण अभियंता के पदों की संख्या में वृद्धि की गई है। नवसृजित पदों को नियमावली में समाहित करते हुए उनके पदोन्नति स्रोत, प्रक्रिया और वेतनमान को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है, जिससे सेवा संरचना अधिक पारदर्शी और संगठित हो सके। बैठक में यह भी बताया गया कि मुख्य अभियंता (स्तर-एक) के पद पर पदोन्नति अब मुख्य अभियंता (स्तर-दो) से वरिष्ठता के आधार पर की जाएगी। इसी प्रकार मुख्य अभियंता (स्तर-दो) और अधीक्षण अभियंता के पदों पर भी पदोन्नति की प्रक्रिया को नियमावली में स्पष्ट किया गया है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप अधिशासी अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता (स्तर-एक) तक के पदों के वेतनमान और मैट्रिक्स पे लेवल भी निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ चयन समिति की संरचना को अद्यतन किया गया है, ताकि पदोन्नति और नियुक्ति की कार्यवाही अधिक पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जा सके。 मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग राज्य की विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में एक प्रमुख विभाग है, इसलिए अभियंताओं की सेवा नियमावली को समयानुकूल, व्यावहारिक और पारदर्शी बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग्यता, अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति व्यवस्था से विभाग की कार्यकुशलता, तकनीकी गुणवत्ता और सेवा भावना को नई दिशा मिलेगी。
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 24, 2025 06:30:13
Haldwani, Uttar Pradesh:Anchor:-लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा,l अब अपने चरम पर है। सूर्य देव की उपासना के इस महान पर्व के लिए पूरे देश में तैयारी शुरू हो गई है। लेकिन आज हम आपको ले चलते हैं महादेव की नगरी काशी, जहां छठ को लेकर एक अद्भुत उत्साह देखने को मिल रहा है। काशी के सभी 84 घाटों पर छठ व्रतियों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। घाटों पर जगह घेरने का काम शुरू हो चुका है, तो वहीं प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के लिए कमर कस ली है。 VO:-1- गंगा किनारे बसी धर्म नगरी काशी पूरी तरह छठ के रंग में रंग चुकी है। अस्सी से राजघाट तक, सभी 84 घाटों पर आस्था का महापर्व छठ मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। लोगों ने अभी से अपने घाटों पर जगह घेरनी शुरू कर दी है। अस्सी घाट जैसे प्रमुख स्थानों पर, व्रती परिवार बेदी (अस्थायी वेदी/चौकी) बनाकर अपनी जगह सुनिश्चित कर रहे हैं। | VO:-2- जिला प्रशासन भी छठ व्रतियों की सुविधा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। महिलाओं की सुविधा को देखते हुए सभी प्रमुख घाटों पर अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही, पूरे घाट क्षेत्र को एलईडी लाइटों से सजाया जा रहा है, ताकि रात में अर्घ्य के समय रोशनी की कोई कमी न रहे। | VO:-3- सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। छठ के दौरान गंगा नदी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी। ये टीमें अर्घ्य के समय गहरे पानी में जाने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखेंगी और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहेंगी। | WKT- अस्सी घाट से तैयारियां दिखाते हुए बाइट-1- बिहार से आए श्रद्धालु , अस्सी घाट बाइट-2- शिवानी पाण्डेय, सिवान, बिहार , अस्सी घाट बाइट- 3- छठ व्रत करने वाली महिला, बिहार, अस्सी घाट
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 24, 2025 06:24:04
Patna, Bihar:बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने महागठबंधन में तेजस्वी को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मुकेश साहनी के घोषणा करने पर मुसलमानों के लिए कुछ घोषणा नहीं करने पर कहा था मुस्लिम समाज को वोट बैंक समझती है विपक्ष आज तक कुछ नहीं दिया है मुसलमानों के लिए अगर किसी ने किया तो वह एनडीए ने किया है नीतीश कुमार ने किया है यह ऐसा समय है कि मुस्लिम समाज यह बात सोचेगा महागठबंधन में ऐसी हालत है कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री खुद को घोषित करने में नाक से चने चबाने पड़ गए आंखों को धोखा देने के लिए आपसी ताल मेल दिखा रहे हैं मगर तेजस्वी को न राहुल पसंद है ना राहुल को तेजस्वी. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अपने बयान में भगत सिंह की तुलना हम्मास से करने पर कहा इमरान मसूद का बयान बताता है कि उनके खुद के साथ गाथ आतंकी संगठन से है ऐसे लोग मुसलमानों का भी भला नहीं कर सकते हैं सबका साथ सबका विकास के लिए कोई काम कर रहा है तो वह नरेंद्र मोदी है. केतकी सिंह पर मिथिला पाग के अपमान का आरोप लग रहा है इसको लेकर के मनोज तिवारी ने कहा कि हम लोग सब का सम्मान करते हैं
2
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Oct 24, 2025 06:23:40
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है… जहां एक सरकारी टीचर ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं! कक्षा 3 के मासूम बच्चे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चेहरे पर दस से ज्यादा थप्पड़ मारे, गर्दन पकड़कर घर के अंदर ले गया और मुक्का मारकर उसका दांत तोड़ दिया! ये हादसा बच्चे ने नाली में पड़ी क्रिकेट की बॉल उठाने से शुरू किया था. घटना तिवारीपुर थाना क्षेत्र के संकटमोचन नगर में 21 अक्टूबर को हुई लेकिन वीडियो 24 अक्टूबर को सामने आया है. बच्चा सूर्यांश शर्मा क्लास-3 में पढ़ता है. उसने नाली से बॉल निकाली. पड़ोसी बच्चे से विवाद हुआ. पिता दयानंद शर्मा ने बताया कि आरोपी टीचर बिहार में सरकारी स्कूल में हैं. उसने सूर्यांश को दौड़ाकर पकड़ लिया, सड़क पर गिराकर पीटा, बाल पकड़कर घर ले गया, 30 मिनट तक पीटा. मुक्का मारकर दांत तोड़ दिए, हाथ पैर कान पर भी चोटें आईं. मासूम ने भागकर परिजनों को बताया. 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई गई. आरोपी टीचर वेदप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज. बच्चे का मेडिकल कराया गया. पुलिस कार्रवाई करेगी. गोरखपुर पुलिस इस मामले पर कार्रवाई करेगी।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Oct 24, 2025 06:23:10
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Oct 24, 2025 06:22:35
New Delhi, Delhi:संमग विहार में बीजेपी विधायक चंदन चौधरी छठ घाट बनवा रहे हैं, जबकि पुराने छठ घाट गंदगी से भरे हुए हैं और पार्क में भी गंदगी का अम्बर लगा हुआ है। लोकेशन: संगम विहार (साउथ डिस्ट्रिक्ट)। विजुअल: गंदगी से भरे हुए छठ घाट, पार्क के अंदर गंदगी लगे हुए अम्बर। विजय कुमार की रिपोर्ट। बिहार के लोगों के लिए छठ पूजा बहुत महत्वपूर्ण है जिसमें कई घंटे पानी में खड़े होकर सूर्य को जल अर्पित करते हैं। संगम विहार विधायक चंदन चौधरी ने बनवाए पुराने छठ घाट के अंदर गंदगी का अम्बार और पार्क के अंदर जगह-जगह.gindगी है और नया छठ घाट बनवा रहे हैं। स्थानीय लोगों से बातचीत में पार्क और पुराने घाट में गंदगी की शिकायत। जी मीडिया टीम ने विधायक से संपर्क करने की कोशिश की, मगर जवाब नहीं मिला। तस्वीरों में जल-गंदगी और कूड़ा दिखता है।
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Oct 24, 2025 06:22:19
Aligarh, Uttar Pradesh:इगलास के कान चिरौली गांव में चोरों ने रात में 30 कुंतल से अधिक धान चोरी किया। कीमत लगभग 50 हजार रुपये। पुलिस जांच में जुटी। थाना इगलास क्षेत्र के गांव कान चिरौली में अज्ञात चोरों ने खेत से करीब 30 कुंतल से अधिक धान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार किसान रात में धान पीटने के बाद अपने घर चला गया था। इसी दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने खेत में रखे धानों को ट्रॉली में भरकर फरार हो गए। सुबह जब किसान खेत पर पहुंचा तो धान गायब देखकर उसके होश उड़ गए। चोरी गए धान की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। किसान ने तत्काल इस घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से किसान परेशान हैं, लेकिन अब तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top