Back
हरीश रावत का बापू ग्राम धरना स्थल पर समर्थन, घर-भूमि मुद्दे पर आंदोलन तेज
ASAmit Singh01
Feb 08, 2026 04:51:06
Rishikesh, Uttarakhand
सलग : बापू ग्राम पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, घर-जमीन बचाने के आंदोलन को दिया खुला समर्थन एंकर : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद घर और भूमि पर मंडाए संकट को लेकर बापू ग्राम, शिवाजी नगर, मीरा नगर एवं मालवीय नगर के लोगों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरने को उस समय और बल मिला, जब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत लोगों से संवाद किया। धरनारत नागरिकों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मौजूदा सरकार और उसके नुमाइंदों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्षों से बसे लोगों के घर और जमीन को असुरक्षित करना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। रावत ने कहा कि बापू ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग किसी अवैध कब्जे के नहीं, बल्कि अपने हक और अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। हरीश रावत ने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, वैकल्पिक व्यवस्था और स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठातीं, लेकिन सरकार ने लोगों को अनिश्चितता और भय के हवाले कर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और जरूरत पड़ी तो इस आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। धरने पर बैठे लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा रखते हुए कहा कि दशकों से बसे उनके घर, आजीविका और भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। आंदोलनकारियों ने सरकार से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों को राहत दी जाए और किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पहले मानवीय समाधान सुनिश्चित किया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे को हर संभव मंच पर उठाएंगे और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और युवा मौजूद रहे, जिनमें सरकार के प्रति गहरा रोष देखने को मिला। बाइट : हरीश रावत ( पूर्व मुख्यमंत्री )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAnil Nagar1
FollowFeb 08, 2026 06:46:39Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
भोपाल आर्य समाज मंदिर के बाहर रहवासियों का प्रदर्शन
शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
आर्य समाज मंदिर के पास 50 मीटर की दूरी पर शराब का ठेका
लंबे वक्त से शराब ठेका हटाने की मांग कर रहे रहवासी
कुछ देर में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो भी पहुंचेंगे मंदिर
0
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 08, 2026 06:46:320
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 08, 2026 06:46:140
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 08, 2026 06:46:010
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 08, 2026 06:45:450
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 08, 2026 06:45:39Noida, Uttar Pradesh:किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) प्रशासन ने परिसर की मजारों को 15 दिनों में हटाने का नोटिस जारी किया
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 08, 2026 06:45:320
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 08, 2026 06:45:19Kurukshetra, Haryana:KURUKSHETRA - मुख्यमंत्री पहुंचे पशु मेले में
0
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 08, 2026 06:45:100
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 08, 2026 06:36:410
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 08, 2026 06:36:19New Delhi, Delhi:आज 500 नई बसों को हरी झंडी लास्ट में कनेक्टिविटी बूस्ट होगी
दिल्ली में मार्च तक 5000 और इस साल के आखिर तक नवंबर तक 7000 EV बस हो जाएंगे
बस विज़ुअल्स लाइव
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 08, 2026 06:36:010
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 08, 2026 06:35:310
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 08, 2026 06:35:180
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 08, 2026 06:35:030
Report