Back
चकराता के ऊँचे इलाकों में पहली बर्फबारी, पर्यटन-उद्योग उत्साहित
MMMohammad Muzammil
Jan 23, 2026 05:49:30
Dehradun, Uttarakhand
चकराता में हुई सीज़न की पहली बर्फबारी, लोखंडी समेत सभी ऊंची चोटियाँ बर्फ से सफेद हो गईं। भले ही देर से सही लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। मशहूर पर्यटक स्थल चकराता की सभी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। लोखंडी, देवबंद, बुधेर सहित सभी ऊँची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है—आसमान से गिरती बर्फ़ और चारों ओर बिछी बर्फ की सफ़ेद चादर ने पहाड़ी इलाके की खूबसूरती को और निखार दिया। यह तस्वीरें मशहूर पर्यटन स्थल चकराता के सबसे ऊँचाई वाले इलाकों में शुमार लोखंडी से सामने आई हैं, जहाँ लंबे इंतज़ार के बाद साल 2026 की सीज़न की पहली बर्फबारी हुई है। सुबह-सवेरे शुरू हुई इस बर्फबारी से लोगों के चेहरों पर रौनक लौट आई, और बर्फबारी का इंतज़ार कर रहे लोगों की मुराद पूरी हो गई। जिसके बाद लोग कुदरत की इस नेमत का भरपूर लुत्फ उठाते नजर आए, मौसम विभाग के द्वारा बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। देर रात शुरू हुई बारिश के बाद जब चकराता का पारा तेजी से गिरा, तो सुबह होते-होते ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। देखते ही देखते चकराता और उसके आसपास के ऊँचे क्षेत्र सफ़ेद चादर से ढक गए। सीज़न की इस पहली बर्फबारी से न सिर्फ़ पर्यटन को रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है, बल्कि होटल कारोबारियों और किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। देर से ही सही, लेकिन बर्फबारी होने से सेब और अन्य फसलों के लिए इसे बेहद लाभकारी माना जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 23, 2026 09:52:59Noida, Uttar Pradesh:बैलों की स्पीड देखकर लोग हैरान
0
Report
KSKULWANT SINGH
FollowJan 23, 2026 09:52:470
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowJan 23, 2026 09:52:320
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowJan 23, 2026 09:52:000
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowJan 23, 2026 09:51:210
Report
SSsubhash saheb
FollowJan 23, 2026 09:50:390
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 23, 2026 09:49:400
Report
ASAJEET SINGH
FollowJan 23, 2026 09:49:240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 23, 2026 09:48:52Noida, Uttar Pradesh:बर्फ में भोजन तलाशती लाल गिलहरी
0
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowJan 23, 2026 09:48:410
Report
RSRahul shukla
FollowJan 23, 2026 09:48:230
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowJan 23, 2026 09:48:080
Report