Back
उत्तराखंड में सतोपंथ ट्रेक पर 40 से अधिक पर्यटक बर्फबारी में फंसे, रेस्क्यू जारी
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Oct 09, 2025 09:09:28
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand
एंकर - चमोली सतोपंथ ट्रेक पर गए 40 से अधिक पर्यटक भारी बर्फबारी के कारण जगह- जगह फंसे हुए हैं। प्रशासन और नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए रेस्क्यू टीम भेजी है। उच्च हिमालय में स्थित सतोपंथ माणा गांव से लगभग 25 किमी की दूरी पर है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क से अनुमति लेकर रविवार को 40 से अधिक पर्यटक, पोर्टर व गाइड माणा से सतोपंथ की ट्रेकिंग के लिए रवाना हुए थे। इस निर्जन ट्रेक पर माणा से 10 किमी आगे स्थित लक्ष्मी वन से सतोपंथ तक बर्फ की चादर बिछी हुई है। दल में शामिल देहरादून निवासी इंजीनियर अभय सिंह ने फोन पर बताया कि सभी पर्यटक लक्ष्मी वन और सतोपंथ में सुरक्षित हैं। उनके पास पर्याप्त भोजन के साथ गाइड उपलब्ध हैं। भारी वर्षा, बर्फबारी और अंधेरे के बीच वसुधारा ट्रेक पर फंसे तीन यात्रियों को पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मंगलवार को सकुशल बदरीनाथ ले आई। बदरीनाथ कोतवाली पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि तीन यात्री वसुधारा ट्रेक से लौटते समय भारी वर्षा के कारण रास्ते में कहीं फंस गए हैं। इस पर उप निरीक्षक विजय प्रकाश के निर्देशन में पुलिस व एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। लगातार हो रही वर्षा और अंधेरे के बीच टीम ने हर दिशा में पर्यटकों की तलाश की। टीम को तीनों पर्यटक माणा गांव से लगभग दो किमी दूर एक चट्टान के नीचे मिले। वह वर्षा में भीग जाने से कांप रहे थे। टीम ने तत्काल उन्हें गर्म पानी, रेनकोट आदि उपलब्ध कराया और उन्हें वापस बद्रीनाथ लाए।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASARUN SINGH
FollowOct 09, 2025 13:02:120
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 09, 2025 13:01:500
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowOct 09, 2025 13:01:38Mahendragarh, Haryana:सरकार किसानों के साथ कर रही है धोखा
वायदे के बाद भी सरकार नहीं खरीद रही बाजरा
किसानों को नहीं मिल पा रहा पूरा भाववंतर
0
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowOct 09, 2025 13:01:080
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowOct 09, 2025 13:00:240
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 09, 2025 12:58:151
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 09, 2025 12:58:032
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 09, 2025 12:57:510
Report
SMSandeep Mishra
FollowOct 09, 2025 12:57:370
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 09, 2025 12:57:280
Report
RSRavi sharma
FollowOct 09, 2025 12:57:210
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 09, 2025 12:57:130
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 09, 2025 12:57:020
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 09, 2025 12:56:470
Report
DSDeepesh shah
FollowOct 09, 2025 12:56:240
Report