Back
चमोली पुलिस ने हिमगिरी प्लांटेशन घोटाले के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Dec 16, 2025 07:17:42
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand
चमोली में करीब 25 वर्षों से फरार चल रहे हिमगिरी प्लांटेशन घोटाले के एक इनामी अभियुक्त को चमोली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। ‘पैसा डबल’ करने का झांसा देकर आम जनता से लाखों रुपये की ठगी करने वाला यह अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। चमोली पुलिस ने उसे फाटा जनपद रुद्रप्रयाग से दबोच लिया। यह कार्रवाई जिले में फरार वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2001 में शिव प्रसाद निवासी कालीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा थाना गोपेश्वर में एक गंभीर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तहरीर में बताया गया था कि रविन्द्र मोहन पुत्र शेर सिंह राणा एवं उसका भाई राकेश मोहन, निवासी ग्राम जामू, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग ने वर्ष 1993 में हिमगिरी प्लांटेशन नाम से कंपनी स्थापित की थी। दोनों भाइयों ने निवेशकों को कम समय में धनराशि दोगुनी करने और आकर्षक ब्याज देने का लालच देकर बड़ी संख्या में लोगों से निवेश कराया और वर्ष 2001 में लाखों रुपये लेकर फरार हो गए।
मामले में थाना गोपеш्वर पर मु0अ0सं0 268/2001 एवं 269/2001 धारा 406/420 भादवि के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे। माननीय न्यायालय द्वारा दोनों अभियुक्तों को मफरूर घोषित करते हुए उनके विरुद्ध स्थायी गैर-जमानती वारंट जारी किए गए। फरारी के चलते अभियुक्त रविन्द्र मोहन पर ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था।
बीओ- पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देश पर उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण, विभिन्न अभिलेखों, देशव्यापी रिकॉर्ड और NATGRID प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभियुक्त की तलाश तेज की। जांच के दौरान अभियुक्त से जुड़े दिल्ली के पते की जानकारी सामने आई, जिसकी पुष्टि के लिए दिल्ली व नोएडा में भी पुलिस टीम भेजी गई।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने अभियुक्त को उसके गृह क्षेत्र की ओर आते समय रुद्रप्रयाग फाटा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं, इस प्रकरण में फरार दूसरे मुख्य अभियुक्त राकेश मोहन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का सघन अभियान जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowDec 16, 2025 11:25:48Noida, Uttar Pradesh:KANPUR (UP): KANPUR DEVELOPMENT AUTHORITY CONDUCTS DEMOLITION DRIVE AT KESHAV NAGAR. VISUALS: MADHAVI KUSHWAHA (EXECUTIVE ENGINEER, KDA).
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 16, 2025 11:25:370
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowDec 16, 2025 11:25:250
Report
APAshwini Pandey
FollowDec 16, 2025 11:25:040
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 16, 2025 11:24:460
Report
PSPrashant Shukla
FollowDec 16, 2025 11:23:540
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 16, 2025 11:22:530
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 16, 2025 11:22:260
Report
0
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowDec 16, 2025 11:21:570
Report
ASArvind Singh
FollowDec 16, 2025 11:21:390
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 16, 2025 11:21:290
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 16, 2025 11:20:570
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 16, 2025 11:20:410
Report
RKRaj Kishore
FollowDec 16, 2025 11:20:050
Report