209861
साहब स्वीट्स एवं नमकीन.. शुद्ध तेल से निर्मित नमकीन के प्रसिद्ध
Netua Grameen, Uttar Pradesh:साहब स्वीट्स एवं नमकीन, सहजनी चौराहा, राजधानी मार्ग,उन्नाव…. शुद्ध तेल से निर्मित सभी प्रकार के नमकीन के लिए शहर का एक मात्र.... भरोसेमंद नाम...
साहब स्वीट्स एवं नमकीन के प्रोपराइटर साहबदीन लोधी एवं समाजवादी पार्टी के युवा नेता की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डूंगरपुर में जलझूलनी एकादशी पर रामरेवाडिया की शाही शोभायात्रा धूम, भक्तों की भारी भीड़
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर जलझूलनी एकादशी पर रामरेवाडियो के साथ उत्सव का माहौल रहा। शहर में जूना महल के पास स्थित भीष्मस्वामी मंदिर, राणी मंदिर से शाही रेवाड़ी के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। वखारिया चौक स्थित आपाबाई मंदिर से खड़ायता समाज की रेवाड़ी, सुरमो का चौक के मुरलीधरजी मंदिर की रेवाड़ी फौज का बड़ला में शामिल हुई। रणछोडज़ी मंदिर की रेवाड़ी व घाटी लक्ष्मीनारायण मंदिर से चौबीसा समाज की रवाड़ी भी पहुंची। माणक चौक से लक्ष्मीवरजी मंदिर, सोनिया चौक में भावसारवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर से निकली रेवाड़ी और नगरपरिषद् के पास नागर मंदिर से विक्रमरायजी की रेवाड़ी शोभायात्रा में शामिल हुई। गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा गेपसागर की पाल पहुंची। रास्ते में जगह-जगह दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रीराम- जय -जय राम व ठाकुर जी के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा के पाल पर पहुंचने पर विभिन्न समाजजनों ने ठाकुर जी की आरती उतारी। इसके बाद राम-रेवाडिय़ां वापस देवालयों के लिए रवाना हुई。0
0
Report
बस्सी दनाऊ में पुरानी रंजिश: मारपीट से घायल की मौत, गिरफ्तारी की मांग
Dudu, Rajasthan:बस्सी (जयपुर) तुंगा के दनाऊ में पुरानी रंजिश मारपीट मामला , घायल की मौत 15 सितंबर को ओमप्रकाश बैरवा के साथ हुई थी मारपीट जयपुरिया अस्पताल में उपचार के दौरान आज ओमप्रकाश की मौत पुलिस ने 5 लोगों को किया डिटेन पुछताज जारी आरोपियों ने युवक को बुलाकर धारदार हथियार से किया हमला आरोप है कि जबरन बोलेरो में बैठाकर एक फार्म हाउस ले गए थे पीडित को जहां उसके साथ मारपीट की एक लाख रुपए छीनने के साथ फिरौती कि मांग कि मौत के बाद परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया ग्रामीणों ने तुंगा थाना पहुंचकर गिरफ्तार की मांग की तुंगा थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने पांच लोगों को किया डिटेन पुलिस पूरे मामले की कर रही है जांच seven लोगों के खिलाफ हुआ था मामला दर्ज बस्सी के तुंगा थाना क्षेत्र के दनाऊ कि है पूरी घटना0
0
Report
भाजपा उम्मीदवार डॉ. सर्वेश सैनी ने राजगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष पद जीता
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी हुई। भाजपा के डॉ. सर्वेश सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार गुप्ता को 4 मतों से हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मतगणना में डॉ. सर्वेश सैनी को 22 मत मिले, जबकि अनिल कुमार गुप्ता के खाते में 18 मत आए। परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने डॉ. सर्वेश सैनी का स्वागत करते हुए जीत का जश्न मनाया। इससे पहले भाजपा की रेखा देवी निर्विरोध/निर्वाचित होकर राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष बन चुकी हैं। उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा की जीत के साथ नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड गठित हो गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी रतलाल बंशीवाल, डीएसपी देशराज कुलदीप सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। अधिकारियों ने मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना और नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश सैनी ने भी अपनी बात रखी। बाइट: सर्वेश सैनी बाइट रिटर्निंग अधिकारी0
0
Report
Advertisement
राजलदेसर नगर पालिका में भाजपा ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की
Churu, Rajasthan:चुरू विधानसभा रतनगढ़ लोकेशन राजलदेसर राजलदेसर नगर पालिका में भाजपा का दबदबा... अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। पवन बोथरा ने कांग्रेस के जब्बार खोखर को 3 वोटों से हराकर उपाध्यक्ष पद अपने नाम किया है। राजलदेसर नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार बोथरा ने 3 वोटों से जीत दर्ज की है। पवन बोथरा को 19 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जब्बार खोखर के खाते में 16 वोट आए। रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार प्यारेलाल चावला ने पवन बोथरा के निर्वाचित होने की घोषणा की। जीत के बाद नगर पालिका परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। गुलाल, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाया गया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल मारू और उपाध्यक्ष पवन बोथरा के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ कस्बे में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर विजयी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष पवन बोथरा ने कहा कि राजलदेसर का विकास और स्वच्छता उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने नगर पालिका में पारदर्शिता के साथ काम करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की बात कही। गौरतलब है कि पवन बोथरा ने पहले नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। बाद में उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आने की घोषणा की थी। अब उपाध्यक्ष पद पर जीत के बाद नगर पालिका में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर काबिज हो गए हैं।0
0
Report
रेनवाल में सीताराम बासनीवाल पालिका उपाध्यक्ष, भाजपा समर्थकों में खुशी
Dudu, Rajasthan:रेनवाल (जयपुर) किशनगढ़ रेनवाल में सीताराम बासनीवाल फिर बने पालिका उपाध्यक्ष भाजपा के सीताराम बासनीवाल ने कांग्रेस के इसाक भाया तेली को 5 मतों से दी मात उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा को मिले 20 मत, कांग्रेस के खाते में आए 15 वोट जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर, जमकर की आतिशबाजी पालिका सभागार से शुरू हुआ भाजपा का विजय जुलूस, दो हाथी, तीन घोड़ियां और वाहनों की लगी लंबी कतारें विजय जुलूस में भाजपा के सभी निर्वाचित पार्षद हुए शामिल भाजपा मंडल अध्यक्ष जय नारायण प्रजापत की अगुवाई में बना भाजपा का बोर्ड विजय जुलूस भाजपा कार्यालय पहुंचकर होगा सम्पन्न बाइट: सीताराम बासनीवाल उपाध्यक्ष0
0
Report
MPSC पेपर लीक के विरोध पर रोहित पवार ने मोर्चा बुलंद, इस्तीफे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:पुणे, महाराष्ट्र: MPSC के मामले पर NCP (SP) विधायक रोहित पवार कहते हैं, 'देखिए, 7 सितंबर को MPSC की परीक्षा देने वाले सभी छात्र एकजुट हुए और उन्होंने MPSC की एक परीक्षा में हुए पेपर लीक के विरोध में पुणे में एक बड़ा मोर्चा निकालने का फ़ैसला किया। उनकी मुख्य मांग यह थी कि MPSC में जो व्यक्ति ज़िम्मेदार है - यानी MPSC के अध्यक्ष - उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और ऐसे नए अधिकारियों की नियुक्ति होनी चाहिए जिनकी छवि साफ़-सुथरी हो और जिनकी अच्छी प्रतिष्ठा हो। तो, ये उनकी मुख्य मांगें थीं।'0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर और सागवाड़ा में भाजपा के क्रॉस वोटिंग के बाद भी जीत
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन डूंगरपुर ओर सागवाड़ा दोनो निकायों में भाजपा से क्रॉस वोटिंग, फिर भी भाजपा के वाइस चेयरमैन जीते एंकर इंट्रो डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर ओर सागवाड़ा दोनो निकायों में वाइस चेयरमैन पद पर क्रोस वोटिंग हुई। बावजूद भाजपा दोनों निकायों में वाइस चेयरमैन बनाने में कामयाब रही। डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा से अनिल पटेल उपसभापति बने। जबकि सागवाड़ा नगर पालिका में योगेश जैन उपाध्यक्ष का चुनाव जीत गए। जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। उपसभापति ओर पार्षदों को फूल माला पहनाई。 बॉडी डूंगरपुर नगर परिषद में उपसभापति पद पर भाजपा से अनिल पटेल ओर कांग्रेस से फरीदा बेगम के बीच मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक 40 में से 37 पार्षदों ने वोट डाले ।बीएपी के 3 पार्षद वोट करने नहीं आए। शाम 5 बजे बाद निर्वाचन विभाग की ओर से मतगणना शुरू हुई। जिसमें एक निर्दलीय समेत भाजपा के पास 25 पार्षद होते हुए 24 वोट ही मिले। एक क्रॉस वोटिंग हुई। कांग्रेस की फरीदा बेगम को 13 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के पास 12 पार्षद ही थे। सागवाड़ा में भाजपा से 2 क्रॉस वोट, भाजपा से योगेश जैन जीते वही सागवड़ा नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा से योगेश जैन ओर कांग्रेस से भावेश खांट के बीच वोटिंग हुई। 35 पार्षदों वाली नगर पालिका में भाजपा के पास 23 वोट थे। लेकिन मतदान में 21 वोट ही मिले। जबकि कांग्रेस को 10 वोट मिले। क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा विधायक शंकर डेचा ने कहा कि इसे लेकर जांच की जाएगी। जिसने भी क्रॉस वोटिंग की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगीं। इधर जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है。 बाइट 1 अनिल पटेल नवनिर्वाचित उपसभापति डूंगरपुर बाइट 2 शंकरलाल डेचा विधायक सागवाड़ा अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
बगरू नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव: भाजपा के शंकर चौधरी निर्वाचित
Dudu, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बार्गूर(बगरू) रिपोर्टर - दिलीप चौधरी इनफॉर्मर - सुनील जांगिड़ नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव... बगरू (जयपुर) नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा के शंकर चौधरी निर्वाचित हुए, कांग्रेस के Kन्हैया लाल खींची को हराया. भाजपा और कांग्रेस के बीच था मुकाबला. उपाध्यक्ष पद के लिए सभी 35 पार्षदों ने मतदान किया. भाजपा ने शंकर चौधरी को 25 मत, कांग्रेस ने खींची को 10 वोट मिले. नगर पालिका सभागार स्थित निर्वाचन कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के निगरानी में शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया रही. एआरओ नवनीत पांडे सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी।0
0
Report
जमीन विवाद में दोस्त की मदद पर शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या
Mainpuri, Uttar Pradesh:शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या के खुले रात, दोस्त की मदद करना भारी. रिपोर्ट अतुल सक्सेना. जिला मैनपुरी. 22/09/2026. एंकर मैनपुरी में दोस्ती निभाना एक सरकारी शिक्षक को इतना भारी पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। 56 साल के शिक्षक यशपाल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूल से घर लौटते वक्त बाइक सवार हमलावरों ने यशपाल को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही यशपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। लेकिन इस हत्याकांड के पीछे जो कहानी सामने आ रही है, वो चौंकाने वाली है... यशपाल सिंह खुद किसी जमीन विवाद के पक्षकार नहीं थे... वह अपने दोस्त राजपाल के जमीन संबंधी विवाद की पैरवी कर रहे थे और राजपाल की मदद कर रहे थे।बताया जा रहा है कि इसी जमीन विवाद को लेकर यशपाल को निशाना बनाया गया... और हत्या के आरोप राजपाल के रिश्तेदारों पर लगाए जा रहे हैं। यानि जमीन का विवाद था राजपाल का... लेकिन गोली का निशाना बन गए उनके दोस्त यशपाल। वर्ष 2001 में नौसेना की नौकरी छोड़कर मैनपुरी लौटे यशपाल बाद में सरकारी शिक्षक बने। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी और उन्होंने दूसरी शादी नहीं की और दोस्त राजपाल के घर पर ही साथ रहने लगे। अब इस हत्याकांड में पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है—क्या दोस्त के जमीन विवाद की पैरवी ही यशपाल की हत्या की वजह बनी? पुलिस ने मामले में तीन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। कौन थे वो हमलावर? क्या यशपाल की हत्या की साजिश पहले से रچی गई थी? क्या जमीन विवाद को लेकर उन्हें रास्ते से हटाया गया? और इस हत्याकांड में राजपाल के रिश्तेदारों की क्या भूमिका है? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आएंगे।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट: निषाद- Mallah आरक्षण की मांग पर मुकेश सहनी का बिगुल, सरकार पर हमला
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:मुकेश साहनी ने चित्रकूट से निषाद समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर फूंका बिगुल टॉपलीड-चित्रकूट में मुकेश सहनी का सामाजिक सम्मेलन, निषाद-मल्लाह समाज के आरक्षण की उठाई मांग. लोकेशन- चित्रकूट. टॉपलीड - चित्रकूट के किशोर रिजॉर्ट में आज वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने निषाद-मल्लाह समाज के सामाजिक सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान मुकेश सहनी ने सरकार से निषाद-मल्लाह समाज को आरक्षण देने की मांग की. मुकेश सहनी ने सम्मेलन में मौजूद लोगों को गंगाजल हाथ में लेकर शपथ दिलाई कि वे उन्हीं लोगों को वोट देंगे, जो निषाद-मल्लाह समाज को आरक्षण देने का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज अपने अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगा और आरक्षण की मांग को लेकर पीछे नहीं हटेगा. सम्मेलन के दौरान सहनी ने भाजपा नेता और निषाद पार्टी के प्रमुख डॉ. संजय निषाद पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज का वोट लेने के बाद संजय निषाद भाजपा के साथ समझौता कर लेते हैं। सहनी ने दावा किया कि यह समझौता अपने बेटे को सांसद और विधायक बनाने के लिए किया गया है. यूजीसी बिल को लेकर भी मुकेश सहनी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एक वर्ग शासन और सत्ता पर अपना नियंत्रण बनाए रखने के लिए यूजीसी का विरोध कर रहा है, जबकि दूसरा वर्ग अपने अधिकारों के लिए यूजीसी की मांग कर रहा है। सहनी ने कहा कि अब पहले जैसी व्यवस्था नहीं चलेगी और निषाद-मल्लाह समाज अपने अधिकार और आरक्षण के लिए संघर्ष जारी रखेगा. चित्रकूट में आयोजित इस सामाजिक सम्मेलन में हजारों की संख्या में निषाद-मल्लाह समाज के लोगों के पहुंचने का दावा किया गया। सम्मेलन में आरक्षण और सामाजिक अधिकारों को लेकर सहनी ने समाज को संगठित होने का आह्वान किया. सम्राट चौधरी सरकार पर मुकेश सहनी का हमला चित्रकूट में आयोजित सामाजिक सम्मेलन के दौरान वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार की सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार पर भी निशाना साधा। बिहार में महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और उसे जबरन उठाए जाने का वीडियो वायरल होने की घटना का जिक्र करते हुए सहनी ने इसे बिहार और देश के लिए बेहद शर्मनाक बताया। मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी के सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री हैं और इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ खुलेआम इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। सहनी ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने घटना को लेकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से बिहार की छवि प्रभावित होती है.0
0
Report
10 सूत्री मांगों पर सरकार की चुप्पी से नाराज़ प्रधानों ने विरोध प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी, उत्तराखंड: अपनी 10 सूत्री मांगों पर सरकार की चुप्पी से नाराज़ ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को ज़िला हेडक्वार्टर पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रधान संगठन के ज़िला अध्यक्ष पंकज पोखरियाल के नेतृत्व में ज़िले भर के सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी के दफ़्तर का सांकेतिक घेराव किया और सरकार के प्रति अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की。0
0
Report
AePS फ्रॉड गिरोह के दो आरोपी गिरफ्त में; बैंक खाते से पैसे निकालने तरीका पकड़ा
Panipat, Haryana:फर्जी बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट आईडी बनाकर करते थे ठगी 5 मोबाइल लैपटॉप और फिंगरप्रिंट स्कैनर बरामद पानीपत। पानीपत साइबर थाना पुलिस ने आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AePS) के जरिए बैंक खातों से पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्षित गोयल के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार और उनकी टीम ने की। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और फिंगरप्रिंट से जुड़ा डेटा हासिल कर फर्जी बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट आईडी के माध्यम से बैंक खातों से रकम निकालते थे। ASP हर्षित गोयल ने बताया कि AePS की व्यवस्था मुख्य रूप से उन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए की गई है, जहां बैंक शाखा या एटीएम की सुविधा आसानी से उपलब्ध नहीं होती। बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सत्यापित एजेंट के रूप में काम करते हैं और लोगों को खाते से पैसे निकालने सहित बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। OTP और लिंक के बिना खाते से निकले थे 2 हजार पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति के बैंक खाते से AePS ट्रांजैक्शन के माध्यम से 2 हजार रुपये निकाल लिए गए, जबकि पीड़ित ने न तो किसी को OTP बताया था और न ही उसे कोई संदिग्ध लिंक प्राप्त हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने ट्रांजैक्शन की कड़ी को खंगाला तो रकम पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के खाते में पहुंचने की जानकारी सामने आई。 जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पता चला कि यह खाता साकिब नामक आरोपी ने खुलवाया था। पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि साकिब आसपास के लोगों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर उनके पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक स्टेटमेंट हासिल करता था। इसके बाद PayBingo ऐप के माध्यम से उनकी मर्चेंट आईडी तैयार कर उन्हें फर्जी बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। तीन स्तर पर चल रहा था पूरा नेटवर्क पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क में साकिब के अलावा हरिओम और बिहार निवासी मोहम्मद इश्तियाक की भूमिका सामने आई है। साकिब लोगों के दस्तावेज हासिल कर उनके नाम पर बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट आईडी तैयार कर उन्हें आगे उपलब्ध कराता था। हरिओम लोगों के आधार नंबर और बायोमेट्रिक यानी फिंगरप्रिंट डेटा जुटाता था। इसके बाद बिहार निवासी मोहम्मद इश्तियाक को हरिओम से आधार-बायोमेट्रिक डेटा और साकिब से बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट आईडी मिलती थी। पुलिस के मुताबिक इश्तियाक ऐप के माध्यम से इन जानकारियों का इस्तेमाल कर आधार से जुड़े बैंक खातों से अवैध रूप से रकम निकालता था। 150 लोगों से करीब 2.5 लाख रुपये निकालने का दावा पुलिस के अनुसार साकिब पिछले करीब छह महीने से इस गतिविधि में शामिल था और अब तक लगभग 18 से 20 बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट आईडी तैयार कर बेच चुका था। वहीं मोहम्मद इश्तियाक पिछले करीब दो महीने से सक्रिय था और उसने करीब 150 लोगों के आधार से जुड़े बैंक खातों से लगभग 2.5 लाख रुपये निकालने की बात सामने आई है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के संबंध में भी जांच कर रही है। 5 मोबाइल, लैपटॉप और फिंगरप्रिंट स्कैनर बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने कितने लोगों का आधार-बायोमेट्रिक डेटा हासिल किया और कितने बैंक खातों से रकम निकाली गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी नौवीं कक्षा तक पढ़ा है, जबकि दूसरा मजदूरी का काम करता था। साइबर थाना पुलिस मामले में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
आली गांव में DDA का बुलडोजर फिर चला; अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के आली गांव इलाके में दिल्ली विकास प्राधिकरण का बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिला है जहां बड़े भूभाग पर फैले अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है. वही बताया गया है कि चार बीघा जमीन पर दिल्ली विकास प्राधिकरण के द्वारा आज कार्रवाई की गई है इससे पहले भी यहां पर कार्रवाई की गई थी चुकी दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन की वजह से तोड़फोड़ पर रोक लग गई थी इस वजह से पूरी कार्रवाई नहीं हो पाई थी आज जब कोर्ट के द्वारा दिल्ली विकास प्राधिकरण को फिर से आदेश दिया गया उसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई फिर से शुरू की गई है. दिल्ली के आली गांव (Aali Village) में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई आज की गई है।DDA ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आली गांव में अवैध रूप से बनाई गई लगभग 15 दुकानों और पक्के मकानों/बहुमंजिला इमारतों को ध्वस्त किया है ।सरिता विहार मेट्रो डिपो के पास स्थित करीब ढाई से साढ़े आठ एकड़ जमीन पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जे किए गए थे।DDA द्वारा पहले ही नोटिस जारी किए गए थे और यह विध्वंस कार्रवाई अदालत (कोर्ट) के आदेश तथा GRAP-3 प्रतिबंध हटने के बाद की गई। हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान और अर्धसैनिक बल के जवान की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी प्रकार का विरोध का सामना दिल्ली विकास प्राधिकरण को ना करना पड़े और उनकी कार्रवाई में किसी भी प्रकार का खलल ना पड़े और आसानी से बुलडोजर की कार्रवाई की सके. इस दौरान बड़ी-बड़ी इमारत पर बुलडोजर गरजा है. वही हम आपको बता दे आज तकरीबन चार बीघा जमीन पर से अतिक्रमण को हटाया गया है तो वहीं इस दौरान अब दिल्ली विकास प्राधिकरण के द्वारा अपनी जमीन पर आज बोर्ड लगा दिया गया है जहां साफ तौर पर लिख दिया गया है कि यह जमीन दिल्ली विकास प्राधिकरण का है अगर यहां पर किसी भी प्रकार का कूड़ा या मलवा डाला जाता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई लगातार जारी है. वही हम आपको बत दे जब से सादुल्लजॉब और सत्य निकेतन में बिल्डिंग हादसा हुआ है तब से नगर निगम और दिल्ली विकास प्राधिकरण के द्वारा अवैध निर्माणों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
जमुई छेड़छाड़ मामले पर चंद्रशेखर आज़ाद ने बिहार में कानून की जरूरत बताई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: जमुई छेड़छाड़ मामले पर चंद्रशेखर आज़ाद ने बिहार में कानून की जरूरत बताई। राज्य सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि अपराधियों के हौसले टूटें और बच्चियों में विश्वास बना रहे।0
0
Report
यूट्यूब के लिए अहम नोट: क्या जानें?
Morena, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
