Back
बीजपुर बस पर अज्ञात हमलावरों का पथराव: यात्री सुरक्षित, जांच शुरू
ADArvind Dubey
Dec 12, 2025 09:23:20
Obra, Uttar Pradesh
बीजपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर… रोडवेज बस पर अज्ञात मनबढ़ों ने देर रात जमकर पथराव कर दिया। हमले में बस का फ्रंट शीशा चकनाचूर हो गया, साइड का कार्नर ग्लास भी टूट गया, जबकि बॉडी की प्लेटें तक क्षतिग्रस्त हो गईं। लेकिन राहत की बात ये कि बस में सवार सभी यात्री, चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। हमला इतना अचानक और तीव्र था कि चालक बस दौड़ाते हुए सीधे बीजपुर थाने पहुंचा और पूरी घटना की तहरीर दी। अब पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है। बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा और सेवकाडोंड के बीच गुरुवार रात अचानक रोडवेज बस पर हुआ पथराव और देखते ही देखते बस का फ्रंट शीशा बुरी तरह टूट गया। रोडवेज की सोनभद्र डिपो से बीजपुर आ रही यह बस रोज की तरह करीब रात 9 बजे अपने रूट पर थी कि तभी अज्ञात मनबढ़ों ने पत्थरों की बौछार कर दी। पथराव इतना तेज था कि यात्री, चालक और परिचालक कुछ समझ पाते उससे पहले शीशे टूटने लगे। घबराए चालक आशीष धर दुबे ने तेजी से बस को निकाला और सीधे बीजपुर थाना पहुंचकर सुरक्षित यात्रियों के साथ पुलिस को घटना की सूचना दी। परिचालक अमरेन्द्र कुमार सिंह ने पूरी वारदात की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानिय लोगों में चर्चा है कि हमलावरों की नीयत क्या थी: लूट की, डराने की या किसी और मकसद की यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन देर रात चलती बस पर हुआ यह हमला गंभीर और बेहद खतरनाक माना जा रहा है। पुलिस अब मौके की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि अभी ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBhanu Sharma
FollowJan 21, 2026 16:00:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowJan 21, 2026 15:46:460
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowJan 21, 2026 15:46:310
Report
AMAnurag Mishra
FollowJan 21, 2026 15:46:140
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 21, 2026 15:45:560
Report
IAImran Ajij
FollowJan 21, 2026 15:45:240
Report
0
Report
0
Report
दरभंगा की अंतिम महारानी के निधन पर राजपरिवार और राज्यपाल की उपस्थिति के साथ विशाल श्राद्धकर्म और भोज
MKMUKESH KUMAR
FollowJan 21, 2026 15:37:440
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowJan 21, 2026 15:36:440
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 21, 2026 15:34:550
Report