Back
सोनभद्र में मासूम हत्याकांड से आक्रोश, पुलिस दबिश जारी
ADArvind Dubey
Mar 15, 2026 05:33:25
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में मासूम की निर्मम हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला।रामगढ़ मेन बाजार में दस वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जुट गए।हालात बिगड़ते देख आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स और महिला पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया।एडिशनल एसपी अनिल कुमार,सीओ सिटी रणधीर मिश्रा,सीओ घोरावल राहुल पांडे और सीओ सदर राज सोनकर समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे।बढ़ते आक्रोश के बीच देर रात पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और दोषी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई का भरोसा दिया।एसपी के आश्वासन के बाद किसी तरह लोगों का गुस्सा शांत हुआ जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगा दी हैं और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।दरअसल यह सनसनीखेज वारदात पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ मेन बाजार की है जहां आर्यन पुत्र राजू गुप्ता नाम के 10 वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि बच्चा अपने घर के पीछे मौजूद था तभी पड़ोस में रहने वाले दिवाकर गुप्ता पुत्र गुलाब गुप्ता पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगा है।घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।मासूम की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम करने का प्रयास किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया और कई थानों की फोर्स के साथ महिला पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया।घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन आक्रोश काफी देर तक बना रहा।बाद में देर रात पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा भी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।एसपी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत चार टीमों को गठित कर दी गई हैं जो लगातार दबिश दे रही हैं।प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुराने विवाद की बात सामने आ रही है हालांकि असली वजह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।वहीं मामले को लेकर लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए घटनास्थल पर देर रात पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा भी पहुंचे। जिन्होंने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाना पन्नूगंज क्षेत्र में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कस्बे में कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे कि एक बच्चा जिसका नाम आर्यन गुप्ता है उसकी उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक जिसका नाम दिवाकर गुप्ता है उम्र लगभग 20 वर्ष है जो अपने साथ पकड़ कर ले गया किनारे में और उसके गले में घाव कर दिया। जिस कारण जो लड़का आर्यन गुप्ता है इसकी उम्र तकरीबन 12 वर्ष है उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस परिवार जनों से बात कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। वहीं इस मामले में एसओजी समेत चार टीमों को लगाया गया है । आरोपी के धर पकड़ में पुलिस की टीम जुटी हुई है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है बाकी का आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सच सामने आ पाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 15, 2026 06:22:030
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 15, 2026 06:21:380
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 15, 2026 06:21:190
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 15, 2026 06:20:590
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 15, 2026 06:20:380
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 15, 2026 06:19:2628
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 15, 2026 06:18:4063
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 15, 2026 06:15:3093
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 15, 2026 06:04:29129
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 15, 2026 06:04:18188
Report
KRKishore Roy
FollowMar 15, 2026 06:03:54195
Report
KRKishore Roy
FollowMar 15, 2026 06:03:4585
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowMar 15, 2026 06:03:1968
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowMar 15, 2026 06:03:1036
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 15, 2026 06:02:5839
Report