Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Siddharthnagar272203

विजुअल भेजा गया, दूसरा दृश्य साझा: क्या है मामला?

SASALMAN AMIR
Oct 26, 2025 13:32:21
Naugarh, Uttar Pradesh
visual dusra bheja hai.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Oct 26, 2025 16:42:25
Goreya Pipar, Chhattisgarh:अंबिकापुर नगर पालिक निगम का गार्बेज कैफे अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में प्लास्टिक के बदले भर पेट भोजन देने की योजना की सराहना की है। इस प्रशंसा से नगर निगम सहित शहरवासी की खुशी देखते ही बन रही हैं। स्वच्छता के क्षेत्र में काम की शुरुआत 2015 से की गई। जिसमें SLRM सेंटर (SLRM) की महिलाओं के द्वारा डोर टू डोर कचरा प्रबंधन का कार्य किया जाने लगा। नगर निगम क्षेत्र में प्लास्टिक निपटारे को लेकर 9 अक्टूबर 2019 में गार्बेज कैफे की शुरुआत की गई। जिसमें एक किलो प्लास्टिक में भरपेट भोजन और आधा किलो प्लास्टिक में नाश्ता दिया जाने लगा। इसके योजना से शहर के बिखरे प्लास्टिक धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा हैं। इस गार्बेज कैफे में रोजाना 10 से 12 लोगों प्लास्टिक लेकर यहाँ आते हैं और भर पेट खाना और नाश्ता दिया जाता हैं। स्वच्छता दीदी स्वच्छ भारत मिशन शहरी के नोडल अधिकारी ने बताया कि अंबिकापुर शहर में स्वच्छता को लेकर लंबे समय से काम किया जा रहा था। लेकिन प्लास्टिक के निपटारे की योजना बनाते हुए गार्बेज कैफे की शुरुआत की गई। जहाँ अब शहर में फैले प्लास्टिक के निपटारे का बेहतर विकल्प देखने को मिल रहा हैं। जहाँ अब शहर में बिखरे कई किलो प्लास्टिक का निपटारा इस गार्बेज कैफे के माध्यम से हो रहा हैं। इकट्ठा हुए प्लास्टिक को अलग-अलग प्रोसेस से होकर प्लाट तक पहुँचाया जाता हैं, और इस प्लास्टिक से कई वस्तुओं का भी निर्माण किया जा रहा हैं। इधर अंबिकापुर नगर पालिक निगम महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि बेहद खुशी की बात है कि देश के प्रधानमंत्री ने अंबिकापुर जैसे छोटे शहर का नाम लेकर और गार्बेज कैफे की तारीफ की हैं, उसको खुशी जाहिर की हैं और गार्बेज कैफे में कमियों को ध्यान देते हुए विस्तार करने की बात भी कही हैं। स्वच्छता दीदी_05_मंजूषा भगत_महापौर_नगर पालिक निगम_अंबिकापुर स्वच्छ भारत मिशन शहरी के नोडल अधिकारी अंबिकापुर बहरहाल अंबिकापुर नगर पालिक निगम के लिए गार्बेज कैफे अब मिल का पत्थर साबित हो रही है। यही वजह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 127 वें एपिसोड में अंबिकापुर शहर के गार्बेज कैफे की सराहना की गई है। वही निश्चित तौर इस गार्बेज कैफे के संचालन से प्लास्टिक के निपटारे के बेहतर माध्यम बन गया हैं。
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Oct 26, 2025 16:41:53
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक को उठाकर बेरहमी से पीटने के मामले में मोहना थानाध्यक्ष सहित 5 आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पुलिस कर्मियों पर ये कार्रवाई डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी के आदेश पर हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए आई जी गोरखपुर मोथा अशोक जैन ने भी मौके का निरिक्षण किया और पीड़ित परिजन से मुलाकात की। मामला सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र का है। 22 अक्टूबर की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद मोहना पुलिस ने रजनीश पटेल नाम के युवक को उठाया। आरोप है कि चार सिपाही राजन सिंह, मनोज यादव, अभिषेक गुप्ता और मंजीत सिंह उसे बाइक पर बैठाकर कहीं ले गए और बेरहमी से उसकी पिटाई की और सड़क किनारे फेंक दिया। वहाँ से गुज़र रहे कुछ लोगो ने उसकी पहचान की और मरणासन्न रजनीश की हालत गंभीर होने पर उसे बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर किया गया। बाद में हालत बिगड़ती देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ भेजा गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान मामूली कहासुनी के बाद पुलिस रजनीश को उठा लिया और जानलेवा पिटाई की। परिजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की इस मामले को संज्ञान में लेकर दोषी पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि इस घटना को सुनकर वे हतप्रभ रह गए। पुलिस के इस कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। उन्होंने तत्काल ज़िम्मेदार अधिकारियों से बात की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की फिलहाल दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई है। योगी जी की सरकार में कानून हाथ मे लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नही जाएगा। मोहना थाना प्रभारी रोहित कुमार उपाध्याय और चार सिपाहियों—राजन सिंह, मनोज यादव, अभिषेक गुप्ता और मंजीत सिंह—को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आईजी ने साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, अत्याचार के लिए नहीं। मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
PMProsenjit Malakar
Oct 26, 2025 16:41:22
Nijuri, West Bengal:তৃণমূলের গোষ্ঠী কোন্দলে তপ্ত সিউড়ি-২ ব্লকের ইমাতপুর গ্রাম। গ্রামবাসীদের একাংশের অভিযোগ, তৃণমূলের অঞ্চল সভাপতি রাজু মুখার্জির লোকজন তাদের ওপর চড়াও হয়। মারধর করে হুমকি দেয়। কারণ রাজু মুখার্জি মনে করে তারা অন্য দল বা গোষ্ঠী করে। সেজন্যই তাদের মারধর, হুমকি দিচ্ছে। তারা তৃণমূল করে বলেই দাবি করেছেন। পালটা রাজু মুখার্জির দাবি এটা দলের ব্যাপার নয়। গ্রামে কিছু ছেলে নেশা করছে, বিক্রি হচ্ছে৷ তারই প্রতিবাদ করাতেই ঝামেলা। এদিকে খবর পেয়েই ওই গ্রামে যায় পাড়ুই থানার পুলিশ৷ গ্রামে যান বোলপুরের এসডিপিও। গ্রামে চাপা উত্তেজনা রয়েছে। পুলিশ টহল দিচ্ছে। প্রসঙ্গত,সিউড়ি-২ ব্লকে তৃণমূলের গোষ্ঠীদ্বন্দ্ব প্রকাশ্যে এসেছে বারবার। ব্লক সভাপতিত্ব নুরুল ইসলামের বিরুদ্ধে সোচ্চার দলেরই নেতাদের একাংশ। এরই মধ্যে দিন কয়েক আগে নুরুল ইসলামকে আরও একবার ব্লক সভাপতির দায়িত্ব দেয় দল।আর নুরু ঘনিষ্ঠ নেতা রাজু মুখার্জি।
0
comment0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
Oct 26, 2025 16:40:55
Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस के मुताबिक एसिड अटैक मामला 26.10.2025 को दीपचंद बंधु अस्पताल से एक कॉल प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि मुकुंदपुर, दिल्ली निवासी 20 वर्षीय युवती को एसिड बर्न की चोटों के साथ भर्ती कराया गया है पीड़िता ने बताया कि वह बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा है और अपनी कक्षा के लिए अशोक विहार स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज गई थी जब वह कॉलेज की ओर पैदल जा रही थी, तभी उसके परिचित जितेंद्र निवासी मुकुंदपुर, अपने साथियों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आया ईशान ने कथित रूप से एक बोतल अरमान को दी, जिसके बाद अरमान ने पीड़िता पर एसिड फेंक दिया पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की लेकिन उसके दोनों हाथों पर जलने की चोटें आई आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए पीड़िता ने आगे बताया कि जितेन्दर उसे पीछा करता था और लगभग एक महीने पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया पीड़िता के बयान और चोटों की प्रकृति के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर की छात्रा पर आज सुबह करीब 10 बजे कुछ ज्वलनशील पदार्थ फेका गया लडकी का हाथ मामूली रूप से घायल है पीड़ित छात्रा, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज में पढ़ती है कॉलेज से कुछ दूरी पर हुई घटना लड़की- लड़की एक दूसरे को जानते हैं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड्स की जा रही है
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Oct 26, 2025 16:40:43
Damoh, Madhya Pradesh:हटा में उपद्रवियों का निकाला गया जुलूस, पुलिस ने किया कोर्ट में पेश.. और दमोह जिले के हटा में लगातार सामने आ रही आपराधिक वारदातों और उपद्रवों के बीच जहां कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे है वहीं इन हालातों को देखते हुए पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है और लोगों को यकीन दिलाने के लिए सड़कों पर उपद्रव करने वालों को जुलूस निकाल रही है। आज हटा शहर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब पुलिस ने गिरफ्तार किये आरोपियों का शहर भर में पैदल जुलूस निकाला और फिर ऐसे ही इन आरोपियों को लेकर कोर्ट में पेश किया गया, जुलूस के दौरान तमाम आरोपियों को कान पकड़ाए गए और अपराध न करने के नारे भी लगवाए गए। दरअसल ये गिरफ्तार आरोपी पिछले दिनों हटा के ख़टना नाके में सरेआम उपद्रव करने के आरोपी है जिन्होंने सरेआम बीच सड़क पर जमकर बबाल काटा था और इस बबाल के बाद इलाके में दहशत थी।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Oct 26, 2025 16:40:11
CHANDI, Harnaut, Bihar:इमरान प्रताप गढ़ी न्यूज नहींथी। एंकर:राज्यसभा सांसद सह कांग्रेस के युवा नेता इमरान प्रतापगढ़ी बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान पहुंचे, जहां महागठबंधन द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने शायराना अंदाज में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी उमैंर खान के पक्ष में वोट मांगा। जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद इमरान प्रताप गढ़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसी मंच से एक दिन पहले बड़ी-बड़ी बात कहने का काम किया। नालंदा जिलेवासियों के लोगों से पूछना चाहता हूं की क्या गुजरात के लोग बिहार का फैसला करेंगे। बिहार के तकदीर का फैसला बिहार का बेटा तेजस्वी यादव मुकेश सहनी बिहार कांग्रेस के नेता और बिहार की आवाम करेंगे। बिहार की राजनीति को अपनी उंगलियों पर नचाने की कोशिश करने वाले गुजरात के व्यापारी बिहार के तकदीर का फैसला नहीं करेंगे। इस दौरान राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी शायराना अंदाज पर पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष किया。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 26, 2025 16:39:50
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई। ट्रेवल एजेंसी के लाइसेंस व परमिट के बिना थार गाड़ी रेंट पर उपलब्ध करवाने वालों के खिलाफ की कार्यवाही। एक थार गाड़ी की जब्त व दो आरोपियों को किया गिरफतार। आरोपी थार गाड़ी से स्टंट करते हुये रील बनाकर सोशल मिडिया पर करते है अपलोड। सीकर जिले के नीमकाथाना में बिना ट्रेवल एजेंसी लाइसेंस और परमिट के थार गाड़ी किराये पर देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गाड़ी भी जब्त कर ली है। पुलिस अधीक्षक सीकर प्रवीण नायक नूनावत के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा और पुलिस उप अधीक्षक अनुज डाल के पर्यवेक्षण में पुलिस निरीक्षक विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। थाना अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान, पुलिस ने थार गाड़ी नंबर RJ 23 CG 1868 को रोका। चालक रवि सैनी से पूछताछ करने पर वह गाड़ी के कागजात और परमिट नहीं दिखा पाया। उसने बताया कि उसने यह गाड़ी वाहन मालिक अमर सिंह से किराए पर ली थी। पुलिस ने वाहन मालिक अमर सिंह से भी पूछताछ की, जिसने ट्रेवल एजेंसी लाइसेंस या परमिट होने से इनकार किया। अमर सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच करने पर पाया गया कि उसने इसी वाहन के साथ स्टंट करते हुए रील बनाकर अपलोड कर रखी थी। दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है और थार गाड़ी जब्त कर ली गई है।
1
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Oct 26, 2025 16:39:12
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में पककर तैयार खरीफ की फसलें अब बारिश की भेंट चढ़ रही हैं। खेतों में हार्वेस्टर नहीं चल पा रहा है तो कहीं कटाई के बाद रखी फसल भीग गई है तो कहीं थ्रेशिंग के बाद सुखाने रखी उपज पानी में खराब हो रही है। दूसरी ओर किसान अब रबी सीजन की बुआई की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन रोजाना हो रही बारिश ने खेतों को कीचड़ में बदल दिया है,जिससे बोवनी शुरू नहीं हो पा रही। किसानों का कहना है कि एक ओर खरीफ फसल बर्बाद हो रही है,दूसरी ओर रबी की तैयारी पर पानी फिर गया है,यानी नुकसान दोहरी मार जैसा है। मौसम विभाग के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक जिले में 1045 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, लगातार हो रही बारिश से नुकसान उठा रहे परेशान किसान अब प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Oct 26, 2025 16:38:54
Delhi, Delhi:कल से खाएनाहे है से छठ की शुरुआत हो चुकी है और दिल्ली में जगह-जगह आर्टिफिशियल छठ घाटों को भी बनाया गया है। वही यमुना पार के उत्तर पूर्वी दिल्ली शास्त्री पार्क डीडीए पार्क में छठ महापर्व पर तैयारी की गई है और छठ घाट को पूरी तरीके से तैयार कर दिया गया है और उसे पर दिल्ली जल बोर्ड टैंकर द्वारा इन घाटों में पानी डाला जा रहा है। आपको बता दें कि शास्त्री पार्क गौतमपुरी ब्रह्मपुरी सीलमपुर न्यू उस्मानपुर पहला पुस्ता इलाके में पूर्वांचल और बिहार के लोग रहते हैं उनके घर के पास में ही इन घाटों को तैयार किया गया है जिसमें लोगों को सुविधा रहेगी लोगों ने बताया कि यमुना जाने से अच्छा अपने इलाके में इन घाटों में वह लोग अच्छे से छठ महापर्व को अच्छे से बना सकें।
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 26, 2025 16:38:40
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के उस बयान पर सियासत गरमा गई है, जिसमें उन्होंने आतंकी संगठन हमास की तुलना शहीद भगत सिंह से कर दी थी। इस बयान को लेकर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे देशद्रोह करार दिया है। विधायक गुर्जर ने कहा कि इमरान मसूद का यह बयान देश के स्वतंत्रता सेनानियों का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि “जो व्यक्ति भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी की तुलना आतंकियों से करे, वह देश का दुश्मन है। ऐसे व्यक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।” नंदकिशोर गुर्जर ने आगे कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता अब आतंकियों की भाषा बोलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद का बयान देश की एकता और अखंडता के खिलाफ है तथा इस पर केंद्र और राज्य सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। विधायक ने मांग की कि पुलिस प्रशासन इस बयान का संज्ञान लेते हुए इमरान मसूद के खिलाफ देशद्रोह और रासुका के तहत मुकदमा दर्ज करे, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति देश के शहीदों का अपमान करने की हिम्मत न कर सके।
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Oct 26, 2025 16:38:22
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Oct 26, 2025 16:38:06
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर एंकर-शहर आतंकवादी और आपात स्थिति से निपटने के लिए शहर के संवेदनशील इलाके पुलिस चौकी सद्भावना के पास मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए सच्ची घटना की तरह मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान जवानों को एंटी रायट गन, टियर गैस, वाटर कैनन और अन्य आधुनिक दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर डीसीपी कासिम आबदी ने जवानों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे अभ्यास समय-समय पर होते रहना जरूरी है ताकि पुलिस बल हमेशा किसी भी स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। मॉक ड्रिल में सिविल पुलिस, फायर फाइटिंग दल, चिकित्सीय दल, लाठी बल और आरक्षित बल की संयुक्त टीमों ने भीड़ नियंत्रण और बचाव कार्यों की समन्वित रूप से रिहर्सल की। संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार ने बताया कि अभ्यास नियमित सुरक्षा तैयारियों का हिस्सा है और इसे किसी विशेष त्योहार या आयोजन से नहीं जोड़ा गया है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य हर स्थिति में सतर्कता बनाए रखना और शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top