Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Siddharthnagar272203

सिद्धार्थनगर जिला पंचायत में 326 करोड़ मंजूर, 47 करोड़ की नई परियोजनाएं क्षेत्र का विकास

SASALMAN AMIR
Mar 28, 2026 12:56:45
Naugarh, Uttar Pradesh
ऐंकर सिद्धार्थनगर जिला पंचायत सभागार में दिशा की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत 326 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति करते हुई 47 करोड़ की अन्य परियोजना का अनुमोदन किया गया। जिलापंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक राजा जय प्रताप सिंह, श्याम धनी राही सहित, जिला पंचायत सदस्यों सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक को लेकर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए आज इस बैठक 47 करोड़ 11 लाख का जो बजट प्रस्तावित हुआ है उसका अनुमोदन हुआ है। साथ ही पिछले वर्ष किए गए कार्यों की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि कई माननीय सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से सदन को अवगत कराया उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। सांसद ने कहा सदस्यों की मांग पर सिद्धार्थनगर जिले में जिला पंचायत की महत्वपूर्ण और खाली पड़ी जमीनों पर कमर्शियल दुकान बनाने और जिन दुकानों का किसी वजह से अलॉटमेंट नहीं हुआ है उसको शीघ्र करने की बात कही गई। जिस को लेकर इस कार्य को शीघ्र करने का आश्वासन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा दिया गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKAMARJEET SINGH
Mar 28, 2026 14:01:01
Bassi Akbarpur, Haryana:एंकर करनाल आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत एक खास ट्रेन को अयोध्या धाम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इसे हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक और भावुक पल बताया। वही करनाल से भी विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेनू बाला गुप्ता ने ट्रेन को हरि झंडी दी इसके साथ ही करनाल से भी 272 श्रद्धालु इस यात्रा के लिए रवाना हुए विधायक करनाल ने कहा कि इस तरह की योजना से लोगों को भगवान राम लाल जी के दर्शन करवाने का काम किया गया है उन्होंने कहा कि बुजुर्गों में काफी जोश है और भगवान राम के दर्शन करने के लिए आज सभी करनाल से ट्रेन में बैठकर रवाना हुए हैं बड़ी बात यह है कि आगे भी यह यात्रा जारी रहेगी और बुजुर्गों को दर्शन करवाने का काम हरियाणा की नायाब सरकार कर रही है । आपको बता दे कि इस योजना का मकसद है उन बुजुर्गों को तीर्थ स्थान की यात्रा करवाना जो सक्षम नहीं है जिनकी इनकम काफी कम है और इस योजना के माध्यम से उनको तीर्थ यात्राओं के दर्शन करवाए जा रहे हैं।
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Mar 28, 2026 14:00:25
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। 2004 में लखनऊ में मुख़्तार अंसारी और कृष्णानंद राय के बीच फायरिंग का मामला。 बृजेश सिंह,त्रिभुवन सिंह,सुनील राय,आनंद राय,अजय सिंह उर्फ गुड्डू बरी किए गए。 मामले में मुख्तार अंसारी ने कृष्णानंद राय, बृजेश सिंह पर हत्या का प्रयास,बलवा आदि की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी。 इसी मामले में आज एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला。 13 जनवरी को 2004 में कैंट थाना क्षेत्र में सदर रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों गुटों के बीच हुई थी फायरिंग。 कृष्णानंद राय ने मुख्तार अंसारी और उसके साथियों पर दर्ज कराई थी एफआईआर。 बृजेश सिंह,त्रिभुवन सिंह,सुनील राय,आनंद राय,अजय सिंह उर्फ गुड्डू बरी किए गए。
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 28, 2026 14:00:11
Noida, Uttar Pradesh:16 आजीवन कारावास | मुरादाबाद पुलिस पर हमले का मामला — न्याय की जीत जुलाई 2011 में, एक हिंसक भीड़ ने मुरादाबाद में पुलिसकर्मियों पर क्रूर हमला किया था — उन्होंने थाने/चौकी में आग लगा दी, तत्कालीन DIG/SSP को घायल कर दिया, और पुलिस बल को अंदर तक हिलाकर रख दिया। आज, कानून ने इसका जवाब दिया है। 16 दोषी करार। आजीवन कारावास। प्रत्येक पर ₹55,000 का जुर्माना दर्ज की गई 6 FIRs में से, 4 को तत्कालीन सरकार ने 2012 में वापस ले लिया था, और 1 कमजोर जांच के कारण खारिज हो गई थी — फिर भी न्याय अपना रास्ता बनाने में सफल रहा। यह दोषसिद्धि हर उस सेवारत और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी को एक श्रद्धांजलि है, जिसने कभी भी न्याय मिलने का विश्वास नहीं छोड़ा। ककर्तव्य पालन के दौरान खाकी वर्दी वालों का बहाया गया खून का हर कतरा — कानून के माध्यम से — हिसाब मांगेगा। माननीय मुख्यमंत्री के दृढ़ नेतृत्व में, UP ने यह स्पष्ट कर दिया है — पुलिस बल पर किया गया कोई भी हमला बिना जवाब के नहीं रहेगा। बहुत बढ़िया और UPPolice और DGP UP
0
comment0
Report
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMA
Mar 28, 2026 13:53:08
Gonda, Uttar Pradesh:कर्नलगंज में गैस माफिया का खेला बेनकाब! उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा,कोतवाली तक पहुंचा मामला कोतवाल कर्नलगंज की भूमिका पर भी उठे सवाल,“जांच” की बात कहकर झाड़ा पल्ला गोंडा के कर्नलगंज, क्षेत्र में रसोई गैस एजेंसी संचालक कर रहे खेला जिससे किल्लत और जमकर हो रही कालाबाजारी। शनिवार को कर्नलगंज कटरा रोड स्थित मनोकामना इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का गुस्सा विस्फोटक अंदाज में फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने एजेंसी के खिलाफ नारे बाजी कर जमकर हंगामा किया, भ्रष्टाचार, कालाबाजारी और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगाये। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बावजूद उन्हें 10–15 दिन बीतने के बाद तक गैस नहीं मिल रही, लेकिन एजेंसी के रिकॉर्ड में सिलेंडर “डिलीवर” दिखा दिया जाता है। पीड़ितों का आरोप है कि एजेंसी कर्मी एक उपभोक्ता के नाम पर बुक सिलेंडर को दूसरे लोगों को 1500 से 2000 में बेच रहे हैं। उपभोक्ताओं को गुमराह कर झूठे बहाने बनाए जा रहे हैं। मामला जब कोतवाली पहुंचा,जहां कई पीड़ितों ने लिखित तहरीर दी तो कोतवाल ने “जांच” की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। उपभोक्ताओं की मांग है कि गैस ऐजेंसी के जिम्मेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाय और फर्जी डिलीवरी की जांच कराकर कालाबाजारी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी व एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करते हुए उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाय।
209
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 28, 2026 13:48:59
Vidisha, Madhya Pradesh:अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, 17 वर्षीय लड़की की मौत, एक गंभीर घायल... विदिशा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर… जहाँ तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। शमशाबाद क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया… जिसमें 17 वर्षीय लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला विदिशा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां नाय-सेंद और बीलखो गांव के बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिसके चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 17 वर्षीय लड़की की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका 14 वर्षीय भाई विक्की, पिता गोलू बंजारा, गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शमशाबाद अस्पताल से जिला अस्पताल विदिशा रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। परिजन मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं और घटना के वक्त नजीराबाद से काम कर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, अब शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
240
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 28, 2026 13:48:39
65
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 28, 2026 13:48:14
Karauli, Rajasthan:सपोटरा में पारंपरिक लोकधुनों पर थिरकते नजर आए पुलिस अधिकारी, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एकर इंट्रो- जिले के सपोटरा में पुलिस की वर्दी ने जब लोकधुनों पर कदम थिरकाए, तो कानून और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। सपोटरा थाना अधिकारी अबजीत कुमार मीणा का ग्रामीणों के साथ डांस करता वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है। बरवासन देवी मेले के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में यह खास नजारा देखने को मिला, जहां ढोल और चंग की थाप पर ग्रामीण झूम रहे थे। इसी बीच ड्यूटी पर पहुंचे थाना अधिकारी अबजीत कुमार मीणा भी खुद को रोक नहीं पाए और ग्रामीणों के साथ नृत्य व लोकगीतों में शामिल हो गए। वीडियो में उनके साथ करौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम भी पूरे उत्साह के साथ कदम मिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस मौके पर डीएसपी सुनील कुमार भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर्स पुलिस अधिकारियों की मिलनसारिता, सादगी और सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। थाना अधिकारी अबजीत कुमार मीणा ने बताया कि यह वीडियो बरवासन देवी मेले का है, जहां ग्रामीण पहले से नृत्य कर रहे थे। उनके आग्रह पर वे भी इस सांस्कृतिक माहौल का हिस्सा बने। यह वीडियो न सिर्फ पुलिस की मानवीय और सकारात्मक छवि को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि समाज और प्रशासन के बीच दूरी कम करने में ऐसे छोटे-छोटे पल बड़ी भूमिका निभाते हैं। आशीष चतुर्वेदी
202
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 28, 2026 13:47:57
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में एक बार फिर ई-चालान में गड़बड़ी का मामले साथ मामला सामने आया है। इस बार यातायात पुलिस ने ऑफिस में खड़ी स्कूटी का एक हजार रुपए का ई-चालान बना दिया। स्कूटी उदयपुर जिला बाल कल्याण समिति में की कार्यकारी अध्यक्ष यशोदा पनिया की है। पनिया जब अपने ऑफिस में थी तो मोबाइल पर ई चालान देख हैरान हो गई। उन्होंने बताया कि वे हमेशा हेलमेट पहन कर स्कूटी चलाती है। शुक्रवार को जब स्कूटी उनके कार्यालय में खड़ी थी और मोबाइल पर हेलमेट नहीं पहने हुए चालान का मैसेज आ गया। यशोदा ने कहा कि शुक्रवार के दिन सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक अपने ऑफिस में थी। इस दौरान उनकी स्कूटी लेकर भी कोई बाहर नहीं गया। बावजूद उसके उनके मोबाइल पर ₹1000 का चालान आ गया। चालान में जो समय और तारीख अंकित थे उसे समय उनकी स्कूटी चित्रकूट नगर स्थित कार्यालय में ही खड़ी थी। इस पूरे मामले से उन्होंने यातायात पुलिस के आलाधिकारियों को भी अवगत कराया है।
52
comment0
Report
AMATUL MISHRA
Mar 28, 2026 13:47:46
Banda, Uttar Pradesh:जनपद में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने किसानों की रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. तिन्दवारी क्षेत्र के कई गांवों में गेहूं सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है. इस गंभीर समस्या को लेकर युवा कृषकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन शॉप पर मुआवजे की मांग की है कृषकों के साथ भाजपा के स्थानीय नेता भी मौजूद रहे हैं. जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है. उन्होंने अपने पत्र में बताया कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अचानक बदले मौसम ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार थी, लेकिन ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण फसल खेतों में गिरकर खराब हो गई. इससे किसान बेहद चिंतित और दुखी हैं. यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ, तो बाकी बची फसलें भी नुकसान की चपेट में आ सकती हैं. किसानों ने मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द सर्वे कराया जाए और किसानों को उनकी क्षति के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें.
384
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 28, 2026 13:47:24
164
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 28, 2026 13:47:02
Ranchi, Jharkhand:आईआईएम रांची का 15वा दीक्षांत समारोह मुख्य अतिथि के तौर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्ण हुए शामिल राज्यपाल संतोष गंगवार,राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश,रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और मंत्री सदीव सोनू भी हुए शामिल राष्ट्र गीत और राष्ट्रगान के बाद सरस्वती वंदना से हुई कार्यक्रम की शुरुवात सीपी राधाकृष्णन:- तीन साल के अंतराल के बाद दोबारा संस्थान का दौरा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.. जिस परिसर में मैं पिछली बार गया था, उसमें बहुत बड़ा अंतर है इसलिए बदलाव का श्रेय प्रबंधन को जाता है.. हम देख रहे हैं कि रांची बढ़ रहा है और झारखंड बढ़ रहा है.. राज्यपाल के रूप में कार्य करने के बाद द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बनीं और अब मुझे भी यह सौभाग्य प्राप्त हो रहा है क्योंकि अब मैं भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य कर रहा हूं...ईश्वर ने मानव जीवन का सम्पूर्ण चक्र बनाया है.. मैंने इस संस्थान की यात्रा को बहुत दिलचस्पी से देखा है...इमारतें और सड़कें सबसे महत्वपूर्ण नहीं हैं.. अधिक प्रभावशाली बात यह है कि प्लेसमेंट बढ़ गया है और छात्रों के लिए निर्धारित पारिश्रमिक कई गुना बढ़ गया है जो संस्थान के लिए बहुत अच्छा है और शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में बताता है.. *आईआईएम(IIM) झारखंड राज्य के मुकुट में एक महान हीरा है... मैं मंत्री जी (सुदिव्य कुमार) से संस्थान की ओर जाने वाले क्षेत्र में सड़क को ऊंचा करने और सर्विस रोड बनाने का अनुरोध करता हूं..* हम जानते हैं कि रांची आईआईएम अन्य संस्थानों की तुलना में एक बहुत ही युवा संस्थान है और वह समय दूर नहीं है जब छात्र अन्य आईआईएम की तुलना में आईआईएम रांची को प्राथमिकता देना शुरू कर देंगे..शिक्षा के लिए उनके समर्थन के लिए प्रबंधन की सराहना करना चाहूंगा... हम पूरी स्थिति को बदलना चाहते हैं जहां सफलता हासिल की गई है.. मुझे संस्थान के पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को देखकर भी खुशी हो रही है.. उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे विदेश में काम करने के अवसर कभी न खोएं बल्कि बाद में वापस आएं और युवा पीढ़ी को अवसर दें..मांग और आपूर्ति सिद्धांत हर चीज़ पर लागू होगा और जीवन प्रबंधन के बारे में है... इंसानों को संभालना दुनिया का सबसे कठिन काम है.. प्रबंधन अब एक ही विषय नहीं रह गया है....प्रबंधन में प्राथमिकताएं वित्त हैं..अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पैसा सबसे अच्छा साधन है...पैसे को फिजूलखर्ची नहीं करना चाहिए..उन्होंने कहा कि दिमाग और शिक्षा को बैलेंस शीट से परे जाना चाहिए और छात्रों को शॉर्ट कट से बचना चाहिए क्योंकि इससे अल्पकालिक लाभ हो सकता है.. पैसा कमाना और खुशी खोना उचित नहीं है। शॉर्टकट तरीके कभी भी अंतिम सफलता नहीं देंगे.. हर समस्या का अपना समाधान होता है फर्क सिर्फ इतना है कि हम समस्या को सुलझाने में कितना समय ले रहे हैं..हमें सोचना चाहिए और बैठकर एक एक करके समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए...आप जो करते हैं उसका समाज पर प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण होता है..केवल अपने लिए जीना पाप है, समाज को वापस भुगतान करना महत्वपूर्ण है... उन्होंने स्वर्गीय रतन टाटा जी की विरासत की ओर इशारा किया.. हम सभी 2047 तक एक विकसित भारत बनाने के लिए काम कर रहे हैं.. बाइट....सीपी राधाकृष्ण,उप राष्ट्रपति उप राष्ट्रपति का धन्यवाद जब वो पहली बार आए थे हमारी रैंकिंग 25 थी आज हम देश में 9वे स्थान पर हैं।हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है। हम आगे बढ़ते रहेंगे और आईआईएम आईआईटी जैसा इंस्टीट्यूट विकास के पिलर होंगे।इंडिया डिजिटल मोड में बहुत जल्दी ट्रांसफॉर्म कर गया।डेमोग्राफी हमारे फेवर में है।आज भारत एक डेस्टिनेशन है ।देश में स्टार्ट अप के बड़े अवसर दिए जा रहे है । प्रवीण शंकर पांड्या,बोर्ड ऑफ गवर्नर्स.... उप राष्ट्रपति का आभार और स्वागत।आज आईआईएम को जो मुकाम मिला है वो उनकी मेहनत का नतीजा है संभावनाएं का अन्नंत विस्तार होगा।राज्य आप से गौरवान्वित होगा।राज्य सरकार ने भी आईआईएम के साथ मिलकर भीतर करने की कोशिश है।गुरुजी क्रेडिट कार्ड से छात्र यहां अध्ययनरत है।बिजनेस स्कूल को कमिश्नरी के स्तर पर ले जाए ।प्रबन्धन की किताबें बहुत कुछ सिखाती है लेकिन कुछ भगवान कृष्ण और उनकी गीता का अध्ययन आपने किया तो आगे रास्ते आसान होंगे. बाइट....सुदीव्य कुमार,मंत्री जिस लोक भवन ने निकलर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनी और ये भी सौभाग्य है कि हमारे गवर्नर सीपी राधा कृष्णन उप राष्ट्रपति बने।आप छात्रों को उड़ने की बहुत सारी संभावनाएं है 2.9 लाख स्टार्ट अप है हमारे देश में।दुनिया में किसी भी युवा से हमारा बच्चा कम नहीं है।65 करोड़ बच्चे आज 35 साल के हैं।2029 में हमारी आधी आबादी 27 साल की होगी।आज 8 करोड़ MSME है।2047 विकसित भारत के संकल्प के आप ब्रांड एम्बेसडर है ।आज दुनिया की चौथी आर्थिक शक्ति हम बन गए हैं।राष्ट्र प्रथम के उद्देश्य से काम कीजिए बाइट....संजय सेठ,मंत्री डिग्री पा रहे बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई ।बेहतर भविष्य के लिए सबको शुभकामनाएं।17 वर्षों में सेंटर फॉर एक्सीलेंस के तौर पर आईआईएम ने पहचान बनाई।आज़ादी के अमृत काल में आज आपकी जर्नी शुरू हो रही है।आप युवा 2047 में भारत की तकदीर लिखेंगे।आज नया भारत बन रहा है। बाइट.....हरिवंश, उप सभा पति
131
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 28, 2026 13:46:46
Patna, Bihar:साल 2024 में पाटलिपुत्र के रहने वाले सैयद शाहिद महमूद फिल्म और संगीत के क्षेत्र में पैसा लगाया जाना था उन्होंने संपर्क किया जावेद शराफत अली खान को जो मुंबई के रहने वाले हैं उन्होंने बताया कि संगीत में और फिल्म में पैसा लगाइए 70 लाख रुपए जावेद शराफत अली के अकाउंट में ट्रांसफर हुआ और कुछ पैसे प्रकाश भारद्वाज, राकेश वर्मा का अकाउंट में गया जावेद शराफत अली ने पैसा हड़प किया गया 1 मार्च को कांड दर्ज हुआ गांधी मैदान थाने में,3 लोगों के खिलाफ 70 लाख के करीब अकाउंट में लिए गए जांच में पाया गया वारंट प्राप्त करने के बाद हम मुंबई गए और जावेद शराफत अली को गिरफ्तार कर पटना लाया गया है अपने सफाई में वो कुछ बता नहीं रहे पटनाः बाॅलीवुड के मशहूर डायरेक्टर साजिद-वाजिद के सौतेले भाई सिंगर जावेद शराफत अली खान को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के एक डॉक्टर से मुंबई में 70 लाख के फ्रॉड मामले में जावेद शराफत अली खान अरेस्ट किया गया है। ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस अब उसे पटना ला रही है。 गायक जावेद शराफत अली खान पर पटना के एक डाक्टन से गाना और म्यूजिक कंपोज करने के नाम पर 70 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में पटना के गांधी मैदान पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मालवानी मलाड़ से हुई गिरफ्तारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शराफत अली खान के पुत्र जावेद शराफत अली खान को महाराष्ट्र के मालवानी मलाड़ से गिरफ्तार किया गया है। वो खुद को मशहूर म्यूजिक कम्पोजर का सौतेला भाई बताया था。 आरोप है कि उसने पीड़ित से खुद को म्यूजिक डायरेक्टर और अपने दो साथियों को रिकॉर्डिंग स्टूडियो का मालिक बताया था। फिर साथ में व्यापार करने के लिए पूंजी लगाने की बात कहकर पीड़ित से तीनों ने अपने अपने खातों में रकम ट्रांसफर करा लिया था। पुलिस के अनुसार जावेद शराफत अली खान के अलावा दो के खिलाफ भी केस किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाटलिपुत्र निवासी पीड़ित डॉक्टर प्रोड्सूर का कार्य भी करते है। उन्होंने एक मार्च 2024 में गांधी मैदान में शिकायत की थी कि मुंबई निवासी जावेद शराफत अली खान अपने मित्र प्रकाश भारतद्वाज और राकेश वर्मा से मुलाकात कराया था। तब जावेद ने बताया था कि वो म्यूजिक डायरेक्टर का कार्य करते हैं। जबकि अन्य दोनों साथियों के बारे में रिकॉर्डिंग स्टूडियो का मालिक बताया था। मुलाकात के दौरान इन लोगों ने विश्वास दिलाया कि अगर आप हम लोगों के साथ काम करना चाहते है तो इस व्यापार में पूंजी लगाना होगा।
116
comment0
Report
Advertisement
Back to top