Back
झिंझाना में पुलिस- बदमाश मुठभेड़: इनामी बदमाश फैसल ढेर, सिपाही घायल
SSSHARVAN SHARMA
Oct 24, 2025 01:01:32
Shamli, Uttar Pradesh
आज देर रात झिंझाना थाना क्षेत्र के वेदखेड़ी मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच जंगल में मुठभेड़ हो गई। झिंझाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मार गिराया। मारा गया बदमाश संजीव जीवा गैंग का सक्रिय शूटर बताया जा रहा है, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था। मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी बाल-बाल बचे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश वेदखेड़ी मार्ग पर लूट की योजना बना रहे हैं; मौके पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग की गई, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मारा गया बदमाश फैसल निवासी खालापार मुजफ्फरनगर था और उस पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान एसओजी के एक सिपाही दीपक निर्वाण को भी गोली लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में जंगलों में कॉम्बिंग अभियान चलाया गया है। मौके से दो बाइक, दो पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अपर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि झिंझाना क्षेत्र में देर रात एक दंपति से बाइक लूट की घटना भी हुई थी, जिसमें एक बदमाश घायल हुआ और दूसरा फरार हो गया था; मृतक फैसल वर्तमान में मुजफ्फरनगर में था और उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज थे। एसटीएफ ने एक अन्य मामले में शाहरुख पठान को ढेर कर दिया था; मृतक के ऊपर भी कई मुकदमे दर्ज थे और इसके पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSsubhash saheb
FollowOct 24, 2025 07:35:340
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 24, 2025 07:35:190
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 24, 2025 07:34:310
Report
UCUmesh Chouhan
FollowOct 24, 2025 07:34:180
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowOct 24, 2025 07:34:050
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowOct 24, 2025 07:33:510
Report
SDShankar Dan
FollowOct 24, 2025 07:33:070
Report
RMRam Mehta
FollowOct 24, 2025 07:32:440
Report
GJGaurav Joshi
FollowOct 24, 2025 07:32:300
Report
NJNitish Jha
FollowOct 24, 2025 07:31:590
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 24, 2025 07:30:330
Report
FWFAROOQ WANI
FollowOct 24, 2025 07:30:180
Report
FWFAROOQ WANI
FollowOct 24, 2025 07:26:114
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 24, 2025 07:25:540
Report
