Back
इमरान मसूद का समर्थन: अखिलेश के SIR ट्वीट पर राजनीति गरमी, वोटों को लेकर सख्त सवाल
NJNEENA JAIN
Jan 08, 2026 17:19:02
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट पर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि अखिलेश यादव जैसे अनुभवी नेता कोई भी बात बिना सोचे-समझे नहीं कहते। उन्होंने कहा कि “अखिलेश जी ने निश्चित रूप से पूरे अध्ययन और तथ्यों के आधार पर यह बात कही होगी। अगर करोड़ों लोगों के वोट काटे जा रहे हैं, तो इसका सीधा असर उन गरीबों पर पड़ेगा, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।” इमरान मसूद ने आगे कहा कि जिनके वोट काट रहे हैं, उनमें गरीब, दलित, शोषित-वंचित और अल्पसंख्यक समाज के लोग शामिल हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि “अगर 4 करोड़ लोगों के वोट काटे जाते हैं और यह बात सही साबित होती है, तो फिर देश चलाएगा कौन? इतनी बड़ी आबादी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बाहर करना देश के भविष्य के लिए खतरनाक है।” वहीं दिल्ली में अतिक्रमण हटाने को लेकर पूछे गए सवाल पर भी इमरान मसूद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। तुर्कमान गेट और जामा मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि मस्जिदों को निशाना बनाकर नफरत का एजेंडा चलाया जा रहा है, जो देश के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि “धार्मिक स्थलों को टारगेट करना और एक खास वर्ग के खिलाफ माहौल बनाना देश की एकता और अखंडता को कमजोर करता है। इस तरह की राजनीति से देश को नुकसान ही होगा। कुल मिलाकर, SIR और अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर बयानबाज़ी ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है,
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कोल्हुआ कम्पनी गंगा घाट पर निर्मित पीपा पुल का आवागमन हेतु किया उद्घाटन
1
Report
0
Report
65
Report
Gola Gokaran Nath, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया विधायक हिंदू सम्मेलन के मंच पर जगह न मिलने के चलते नाराज हो गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक समर्थक या कहता नजर आ रहा है कि अगर मंच पर जगह नहीं थी तो विधायक जी वहां नहीं बुलाना चाहिए था।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report