Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229001

रायबरेली के बछरावां रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक बॉक्स चपेटे युवक झुलसा; हालत गंभीर

SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Oct 09, 2025 09:10:16
Raebareli, Uttar Pradesh
रायबरेली के बछरावां रेलवे स्टेशन पर लगे इलेक्ट्रिक बॉक्स की चपेट में एक युवक झुलस गया है। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। घटना उस समय की है जब स्टेशन पर भीड़भाड़ के बीच एक मानसिक अस्वस्थ युवक किसी तरह रेलवे स्टेशन पर लगे इलेक्ट्रिक बॉक्स की चपेट में आ गया। इलेक्ट्रिक बॉक्स की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया जिसे आनन फानन सीएचसी बछरावां ले जाया गया जहाँ युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हुई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RJRakesh Jaiswal
Oct 09, 2025 13:00:24
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन शहर के खंडवा रोड सड़क पर बारूद का ढेर होने से हड़कंप। बम स्क्वाड टीम मौके पर पहुंची। बम स्क्वाड अधिकारी ने परीक्षण कर फटाखे बनाने का बारूद होना बताया। नुकसानी नहीं आग लगने का अंदेशा हो सकता है। यातायात पुलिस कार्यालय के सामने होने से यातायात पुलिस ने नगरपालिका फायर बुलाकर सड़क पर पानी छिड़काव कर धुलाया। कुछ समय के लिए यातायात रुका। मार्ग से सफाई के बाद यातायात हुआ शुरू। शहर के यातायात कार्यालय के सामने की घटना, TI संजय मोरे ने बताया कंट्रोल रूम से सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। बारूद का परीक्षण किया गया है। दीपावली के फटाखे रस्सी बम , अन्य फटाखे बनाने का बारूद है। इससे आग लग सकती है, ब्लास्ट होने का खतरा नहीं होता है।
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 09, 2025 12:58:15
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में दीपावली पर्व के मद्देनज़र फायर सर्विस गाजियाबाद द्वारा आज शहर के दो स्कूलों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद के निर्देशन में जे.के.जी. इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम और सलवान पब्लिक स्कूल, सेक्टर सी-7, ट्रोनिका सिटी, लोनी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान फायर सर्विस की टीम ने छात्रों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने के उपाय सिखाए। टीम ने फायर सेफ्टी उपकरणों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, हैंड्रेंट और रेत के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में शांत रहना, सुरक्षित निकासी मार्गों का उपयोग करना और बच्चों में समन्वय बनाए रखना बेहद जरूरी है। मॉक ड्रिल के दौरान फायरकर्मियों ने स्कूल प्रांगण में कृत्रिम आग लगाकर वास्तविक जैसी स्थिति तैयार की और फिर यह दिखाया कि आग पर कैसे तुरंत नियंत्रण पाया जा सकता है। मौके पर मौजूद शिक्षकों और छात्रों ने भी स्वयं आग बुझाने का अभ्यास किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि दीपावली जैसे त्योहारों पर जहां दीयों और पटाखों का इस्तेमाल बढ़ जाता है, वहीं थोड़ी सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए स्कूलों, संस्थानों और घरों में आग से बचाव के उपायों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। फायर सर्विस गाजियाबाद का यह अभियान जिलेभर में अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और आपात स्थिति से निपटने की क्षमता विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।
1
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 09, 2025 12:58:03
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में दीपावली पर्व के मद्देनज़र फायर सर्विस गाजियाबाद द्वारा आज शहर के दो स्कूलों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से म mock ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद के निर्देशन में जे.के.जी. इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम और सलवान पब्लिक स्कूल, सेक्टर सी-7, ट्रोनिका सिटी, लोनी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान फायर सर्विस की टीम ने छात्रों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने के उपाय सिखाए। टीम ने फायर सेफ्टी उपकरणों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट और रेत के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में शांत रहना, सुरक्षित निकासी मार्गों का उपयोग करना और बच्चों में समन्वय बनाए रखना बेहद जरूरी है। मॉक ड्रिल के दौरान फायरकर्मियों ने स्कूल प्रांगण में कृत्रिम आग लगाकर वास्तविक जैसी स्थिति तैयार की और फिर यह दिखाया कि आग पर कैसे तुरंत नियंत्रण पाया जा सकता है। मौके पर मौजूद शिक्षकों और छात्रों ने भी स्वयं आग बुझाने का अभ्यास किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि दीपावली जैसे त्योहारों पर जहां दीयों और पटाखों का इस्तेमाल बढ़ जाता है, वहीं थोड़ी सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए स्कूलों, संस्थानों और घरों में आग से बचाव के उपायों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। फायर सर्विस गाजियाबाद का यह अभियान जिलेभर में अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और आपात स्थिति से निपटने की क्षमता विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है। बाइट राहुल पाल मुख्य अग्निशमन अधिकारी शॉट्स
1
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Oct 09, 2025 12:57:51
0
comment0
Report
RSRavi sharma
Oct 09, 2025 12:57:21
Jammu, :एमवाई भारत जेएंडके और एनएसएस जेएंडके ने की ‘सरदार@150 यूनिटी कैम्पेन’ की घोषणा, देशभर में होगी एकता यात्रा एमवाई भारत जम्मू-कश्मीर के स्टेट डायरेक्टर द्वारा एनएसएस जेएंडके के साथ संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें “सरदार@150 यूनिटी कैम्पेन” की शुरुआत की जानकारी दी गई। इस अवसर पर एमवाई भारत के डिप्टी डायरेक्टर (राजौरी और जम्मू) भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, एमवाई भारत के माध्यम से “विकसित भारत पदयात्रा” का आयोजन कर रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गर्व, नागरिक भागीदारी और एकता की भावना को प्रोत्साहित करना है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “जनभागीदारी से राष्ट्रनिर्माण” के विज़न से प्रेरित है और देशभर के युवाओं, नागरिकों और समाज के सभी वर्गों को एक साझा राष्ट्रीय प्रयास में जोड़ने का प्रयास करती है। इस पहल के तहत 6 अक्टूबर 2025 को “सरदार@150 यूनिटी मार्च” की शुरुआत की गई, जो देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। यह अभियान युवाओं में एकता, देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को जागृत करने के साथ-साथ सरदार पटेल के उस योगदान को याद करने का अवसर देगा, जिसके बल पर भारत एक अखंड राष्ट्र बना। 6 अक्टूबर को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस अभियान को एमवाई भारत पोर्टल पर डिजिटल रूप से लॉन्च किया। पहले चरण में सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता और सरदार@150 यंग लीडर्स प्रोग्राम शामिल हैं। इस कार्यक्रम के तहत 150 विजेताओं को राष्ट्रीय पदयात्रा में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
0
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Oct 09, 2025 12:57:02
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Oct 09, 2025 12:56:47
Sambalpur, Odisha:ପଶ୍ଚିମ ଓଡିଶା ଦଳିତ ସୁରକ୍ଷା ପରିଷଦ ତରଫରୁ ଭାରତ ର ପ୍ରଥମ ମୁସଲିମ ଶିକ୍ଷୟିତ୍ରୀ ଫାତିମା ଶେଖଙ୍କର ୧୨୫ ତମ ଓ କାଂଶୀରାମଙ୍କର ୧୯ ତମ ପରିନିର୍ବାଣ ଦିବସ ପାଳନ | ସମାଜ କୁ ଶିକ୍ଷିତ କରିବାରେ ତାଙ୍କର ଭୂମିକା ବହୁ ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ ରହିଥିଲା |ମହିଳା ମାନେ ଶିକ୍ଷା ପ୍ରତି ସେତେ ଆଗଭର ହେଉ ନ ଥିଲେ ତାଙ୍କୁ କିଭଳି ପାଠ ପଢାଇ ଶିକ୍ଷିତ କରାଯିବ ସେ ଦିଗରେ ସେ ବହୁ ଚେଷ୍ଟା କରିଥିଲେ ଓ ନିଜ ଅଂଚଳ ର ମୁସଲିମ ମହିଳାଙ୍କୁ ଶିକ୍ଷିତ ମଧ୍ୟ କରିଥିଲେ | ସେହିଭଳି କାଂଶିରାମ M ଣ୍ୟ ଏକ ବିଚକ୍ଷଣ ସମାଜସେବୀ ଇ ରାଜନୈତିକ ବ୍ୟକ୍ତିତ୍ୱ | ସେ ମଧ୍ୟ ମାନବ ସମାଜ ପାଇଁ ବହୁ କାର୍ଯ୍ୟ କରିଛିନ୍ତି ବୋଲି ଆଜି ସେମାନଙ୍କର କୃତିତ୍ୱ ପାଇଁ ଦେଶ ତାଙ୍କୁ ମନେ ରଖିଛି ବୋଲି କୁହାଯାଇଛି | Byte - ନିହାଲ ସିଂ,ସଭାପତି,ପଶ୍ଚିମ ଓଡିଶା ଦଳିତ ସୁରକ୍ଷା ପରିଷଦ
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Oct 09, 2025 12:56:24
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Oct 09, 2025 12:55:45
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के बरमसिया और अलखडीहा गांव में झारखण्ड और बिहार की उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से गावां थाना पुलिस के सहयोग से अवैध शराब बनाने वाली कई भट्ठियों को नष्ट करते हुए भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब व शराब बनाने के लिये इस्तेमाल की जाने वाली सामाग्रियों को नष्ट करते हुए कई उपकरण को जब्त किया है. टीम ने ड्रॉन कैमरे के सहारे गांव में संचालित शराब की भट्ठियों को खोज कर निकाला और फिर उसे नष्ट किया है. इस दौरान कई धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. इस बाबत गिरिडीह उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है जिसमें जावा महुआ 7400 किलो और अवैध चुलाई शराब 1470 लीटर जब्त किया गया है. बताया कि ड्रॉन कैमरे के सहयोग से यह छापामारी की गई है. साथ ही अवैध चुलाई शराब कारोबार में शामिल कुल तीन अभियुक्त गुड्डू साव, कृष्ण साव एवं पचु ठाकुर के विरुद्ध फ़रार अभियोग दर्ज किया गया है. छापामारी का नेतृत्व रवि रंजन, अवर निरीक्षक उत्पाद, गिरिडीह द्वारा किया गया. जिसमें बिहार के नवादा जिला के पक्रिवर्मा उत्पाद थाना से निरीक्षक मध निषेध रामेश्वर टुडू, अवर निरीक्षक मध निषेध पंकज उदास, सहायक अवर निरीक्षक मध निषेध अशोक कुमार, ड्रॉन प्रभारी जितेंद्र कुमार, गावां थाना के अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ शामिल थे.
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Oct 09, 2025 12:55:08
Harda, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद, प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश जारी किए थे। इसका असर अब हरदा जिले में भी दिख रहा है, जहां जिला अस्पताल और मेडिकल स्टोर्स पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिला अस्पताल में शासकीय डॉक्टरों को छोटे बच्चों को कफ सिरप देने से मना किया गया है। डॉक्टर अब सामान्य सर्दी-खांसी वाले बच्चों के लिए घरेलू और प्राकृतिक उपचार की सलाह दे रहे हैं। अस्पताल में उपलब्ध कफ सिरप अन्य कंपनियों के हैं। वहीं, दवा दुकानों पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। मेडिकल संचालकों को डॉक्टर के लिखे पर्चे के बिना कोई भी दवा न देने के निर्देश दिए गए हैं। छिंदवाड़ा की घटना के बाद हरदा जिले में लोगों में डर का माहौल है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top