Back
प्रयागराज माघ मेले में क्राउड मैनेजमेंट के लिए मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैनाती का अभ्यास
MGMohd Gufran
Jan 07, 2026 12:38:46
Prayagraj, Uttar Pradesh
माघ मेले में मकर संक्रांति पर्व से पहले क्राउड मैनेजमेंट का रिहर्सल। संगम जाने वाले मार्ग पर पुलिस और प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण पर किया रिहर्सल। सभी विभागों ने भीड़ नियंत्रण पर रिहर्षल कर तैयारियों को परखा। प्रयागराज माघ मेले में क्राउड मैनेमेंट को लेकर पुलिस और प्रशासन की तरफ से संगम जाने वाले मार्ग पर मॉक ड्रिल किया गया है। मॉक ड्रिल के दौरान एक बड़ी भीड़ संगम जाने के लिए बैरिकेडिंग का घेरा तोड़ती है और बैरिकेटिंग तोड़कर के भीड़ आगे बढ़ने का प्रयास करती है। जिसको रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी कोशिश करती हैं, लेकिन मॉक ड्रिल के दौरान कुछ लोग घायल हो जाते हैं। जिनको तुरंत सूचना पर एंबुलेंस पहुंचकर अस्पताल ले जाती है। वही फायर ब्रिगेड की टीमें भी मॉक ड्रिल के दौरान बचाव राहत में जुट जाती हैं। दरअसल 14 जनवरी को संगम की रेती पर मकर संक्रांति का स्नान पर्व है। माना जा रहा है कि इस दौरान एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए आएंगे। ऐसे में भीड़ को मैनेज करने में कोई दिक़त ना हो, इसके लिए अभी से पुलिस और प्रशासन रिहर्सल में जुट गया है। इसी कड़ीकिए बुधवार की शाम संगम जाने वाले मार्ग पर भीड़ नियंत्रण से जुड़ी एक मॉक ड्रिल की गई है। इसमें मॉक ड्रिल के जरिए भगदड़ जैसे हालात से निपटने के लिए सभी विभागों ने अपनी तैयारी को परखा है। वॉक थ्रू... क्राउड मैनेजमेंट में मॉक ड्रिल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कोल्हुआ कम्पनी गंगा घाट पर निर्मित पीपा पुल का आवागमन हेतु किया उद्घाटन
1
Report
0
Report
65
Report
Gola Gokaran Nath, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया विधायक हिंदू सम्मेलन के मंच पर जगह न मिलने के चलते नाराज हो गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक समर्थक या कहता नजर आ रहा है कि अगर मंच पर जगह नहीं थी तो विधायक जी वहां नहीं बुलाना चाहिए था।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
124
Report
फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट में 802 स्मार्टफोन गायब होने का मामला, पुलिस ने 131 स्मार्टफोन बरामद कर एक आरोपित
0
Report
0
Report