Back
मुजफ्फरनगर में PDA चौपाल रोक, विपक्ष ने पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाया
AMAnkit Mittal
Oct 31, 2025 12:28:32
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
रोक दी गई पीडीए की चौपाल
इस कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ भी जुटी थी जिसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने PDA की चौपाल कार्यक्रम को बिना अनुमति के आयोजित करने की बात कहते हुए रुकवा दिया।
इसी बीच ककरौली थाने के एसएचओ और सपा नेता राजकुमार भाटी के बीच फोन पर नोक झोंक भी हुई ... इस दौरान सपा नेता राजकुमार भाटी ने खुद को वकालत की पढ़ाई करने का हवाला देते हुए पुलिस को कानून का पाठ भी पढ़ाया।
इस मामले में जहां मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पीडीए की चौपाल रुकवाने की बात तो जरूर कही लेकीन कैमरे पर बोलने से साफइनकार कर दिया।
अगर बात सपा नेता राजकुमार भाटी की करे तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये साफ-साफ शब्दों में कहा कि जहां भी हम पीडीए चौपाल करने के लिए जाते हैं वहां पुलिस डिस्टर्ब करती है जो हमारी समझ से बाहर है।
उन्होंने कहा कि यह समझ से बाहर है हम इस मतलब को समझ नहीं पा रहे जहां भी हम जा रहे हैं पीडीए चौपाल करने के लिए पुलिस वाहन डिस्टर्ब कर रही है पहले तो बाउंड्री के अंदर जो मीटिंग की जाती है उसके लिए परमिशन की कोई जरूरत ही नहीं होती लोकतंत्र और राजनीति पुलिस से परमिशन लेकर नहीं चलती हैं पुलिस जब जाजती करती है तो पुलिस के खिलाफ भी आंदोलन किया जाता है  तो पुलिस से परमिशन लेंगे कि हम आपके खिलाफ आंदोलन करना चाहते हैं सरकार जब गलत कर रही है तो लोगों को बताएंगे सरकार की नीतियों के बारे में लोकतंत्र तभी मजबूत होता है और हमारे संविधान में जो 6 मौलिक अधिकार मिले हुए हैं उनमें एक बोलने की आजादी भी हमारा अधिकार है सभा, सम्मेलन करने की भी आजादी है , आंदोलन करने की भी today है, सरकार की आलोचना करने की भी आजादी है, योगी आदित्यनाथ जी अपने राज्य में अपने शासन में इस आजादी पर पाबंदी लगा देना चाहते हैं वे भारत के संविधान  के खिलाफ चल रहे हैं ,भारत की परम्पराओं के खिलाफ चल रहे हैं।जब अंग्रेज थे। वह भी बोलने से नहीं रोकते थे। उनके पीरियड में भी सभाएं होती थी। अंग्रेजी पीरियड में भी जुलूस निकालते थे।उनके खिलाफ भी आंदोलन होते थे। और यह तो कोई आंदोलन भी नहीं है,हमारा यह तो खाली चौपाल लगा रहे हैं, लोगों को बताने के लिए कहीं सड़क पर नहीं लग रहे,सार्वजनिक स्थान पर नहीं लग रहे। तो इसकी परमिशन की जरूरत ही नहीं होती है। पुलिस यह कहकर आती है की परमिशन नहीं ली इसलिए हम नहीं होने देंगे। यह पूरी तरह तानाशाही है। इंदिरा गांधी ने जो 1975 में इमरजेंसी लगाई थी। उससे भी बुरे हालात है।और मैं योगी जी को चेतावनी देना चाहता हूं। कि इस रास्ते पर चलकर बड़े-बड़े तानाशाहो का अंत हुआ है। अगर थोड़े दिन राजनीति में सार्वजनिक जीवन में बने रहना चाहते हो तो अपना व्यवहार बदलो, अपना तरीका बदलो ,अपना सिस्टम बदलो, जनता को सम्मान देना सीखो, विपक्ष को सम्मान देना सीखो, विपक्ष को सम्मान देकर लोकतंत्र चलता है।लोकतंत्र लोकलाज से चलता है। लाठी से नहीं चलता।"यह लाठीतंत्र है लोकतंत्र नहीं है।" बस यही कहना चाहता हूं मैं पुलिस का व्यवहार बहुत खराब है। पुलिस दो बार अंदर आई कभी देश में ऐसा नहीं देखा गया के राजनीतिक कार्यक्रमों में अंदर जाकर डिस्टर्ब करें अगर हम कुछ अवैध काम कर रहे थे। गैर कानूनी काम कर रहे थे। पुलिस मुकदमा दर्ज करती हमें कोर्ट में पेश करती। पुलिस को आकर सभा रोकने का कोई अधिकार नहीं है। यह पुलिस को भी अधिकार नहीं है। पुलिस भी अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रही है।
बाइट - राजकुमार भाटी ( सपा नेता )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 31, 2025 19:03:020
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 31, 2025 19:02:470
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 31, 2025 19:02:310
Report
RKRampravesh Kumar
FollowOct 31, 2025 19:02:130
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 31, 2025 19:01:530
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 31, 2025 19:01:380
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowOct 31, 2025 19:01:230
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 31, 2025 19:00:560
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 31, 2025 19:00:410
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 31, 2025 19:00:160
Report
RKRakesh Kumar
FollowOct 31, 2025 18:48:450
Report
HBHemang Barua
FollowOct 31, 2025 18:48:220
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 31, 2025 18:48:080
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowOct 31, 2025 18:47:540
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowOct 31, 2025 18:47:430
Report