Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Muzaffarnagar251002

मुजफ्फरनगर सड़क पर बल्ली लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, महिलाएं घायल

AMAnkit Mittal
Oct 21, 2025 05:50:07
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुजफ्फरनगर सड़क पर 2 महासंग्राम, सड़क पर बल्ली लगाने को लेकर संग्राम, बल्ली लगाने को लेकर चले लात घुसे, 2 पक्षों में मारपीट में महिलाएं भी शामिल, मारपीट में थाने का हिस्ट्रीशीटर शामिल, शाहपुर थाने के कसेरवा गांव का मामला।
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHARVAN SHARMA
Oct 21, 2025 14:34:21
Shamli, Uttar Pradesh:पटाखे छोड़ने को लेकर दो समुदाय में मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, चौकी पर हंगामा जनपद शामली के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान दो अलग अलग समुदाय के लोगों में मारपीट की घटना हुई है।जहां पर एक पक्ष बाजार में पटाखे छूटा रहा था तो वहीं दूसरा पक्ष अपने मकान के मलबे को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले जा रहा था। देर रात्रि दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है जिसमें लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है। वही मामला दो समुदाय के लोगो से जुड़ा हुआ है जिसको लेकर गांव गढ़ी अब्दुल्ला में तनाव का माहौल है। वहीं पुलिस ने इस मामले में गांव में तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए पीएसी बल व भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दिया है।जबकि स्थानीय एक पक्ष के लोगों ने चौकी प्रभारी पर समय रहते कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है。 -- आपको बता दे कि मामला जनपद शामली के थाना गढ़ी पुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला का है। जहां पर गांव पलठेढी निवासी साबिर, हुसैन, कादिर, सुहैल, मूकदस व आजम अपने मकान के मलबे को लेने के लिए देर रात्रि गढ़ी अब्दुल्ला से गुजर रहे थे। जहां स्थानीय लोग बीती रात्रि में दीपावली का पर्व भी मानाया जा रहा था। रात्रि लगभग 10:30 बजे के आसपास जब पलठेढी निवासी लोग अपने मकान का मलवा ट्रैक्टर ट्राली से लेकर वापस आ रहे थे तो गांव गढ़ी अब्दुल्ला में बीच बाजार मे अरविन्द,अंकुर एवं कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे। पलठेढी निवासी लोगों को रास्ते में अवरोध दिखाई दिया जिसको लेकर उक्त लोगों ने आतिशबाजी कर रहे लोगों से रास्ता छोड़ने का आग्रह किया। आतिशबाजी कर रहे युवकों ने ट्रैक्टर ट्राली से मलवा लेकर आ रहे लोगों को रास्ता न देकर गाली गलौज करते हुए हमला बोल दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वहीं इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए है। जिसके बाद मामला थाना गढ़ी पुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला पुलिस चौकी पर पहुंचा। जहां पर पुलिस ने एक पक्ष के आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने चौकी के अंदर जाकर जमकर हंगामा करते हुए हिरासत में लिए गए लोगों को बाहर निकालने की धमकी दी। इस पूरे मामले में चौकी पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। जिसमें बीती रात से लेकर सुबह तक मामले में कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गई।रात बीतने के बाद मामला सांप्रदायिक रंग लेता दिखाई दिया। वही सांप्रदायिक माहौल बिगड़ता देख गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वही बाद में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लगभग पांच लोगों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। देर रात्रि में हिरासत लिए गए आठ लोगों को पुलिस ने अभी भी थाने में बैठा रखा है। फिलहाल गांव में पीएसी बल तैनात है। पुलिस इस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है वही थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ीअब्दुल्ला में बीती रात दो पक्षों में हुए झगड़े को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह का कहना है कि गांव पलठेढी निवासी कुछ लोग अपने मकान का मलवा लेकर गढ़ी अब्दुल्ला के बाजार से गुजर रहे थे। जहां पर अंकुर व अरविंद एवं अन्य कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे। आतिशबाजी के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। जिसमें पांच लोगों को चोट आई है और आठ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है और हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है。
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 21, 2025 14:33:55
Mathura, Uttar Pradesh:वीआईपी संस्कृति और मनमानी से चरमराई गोवर्धन की यातायात व्यवस्था: परिक्रमार्थी और स्थानीय लोग बेहाल (मथुरा)। धार्मिक नगरी गोवर्धन में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जिसका सीधा आरोप गोवर्धन थाना पुलिस की मनमानी और निष्क्रियता पर लग रहा है। वाहनों की लंबी कतारें, परिक्रमार्थी और स्थानीय लोग हर रोज जाम की स्थिति से जूझने को मजबूर हैं, लेकिन गोवर्धन पुलिस के तिराहे-चौराहों पर तैनात कर्मियों की 'अपनी मर्जी' ही कानून बनी हुई है। स्थिति यह है कि पुलिसकर्मी मनचाहे ढंग से स्थानीय निवासियों की गाड़ियों को रोक देते हैं, जबकि बाहर के या रसूखदार लोगों के वाहनों को आसानी से प्रवेश दे दिया जाता है। शीर्ष नेतृत्व लगातार वीआईपी प्रोटोकॉल कम करने की बात कर रहा है, लेकिन गोवर्धन में इसके विपरीत, पुलिस से 'मिलने वाले' लोगों, अधिकारियों और नेताओं के वाहन परिक्रमा मार्ग में धड़ल्ले से फर्राटे भरते दिखाई देते हैं। स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है, उनका कहना है कि वे अपने ही शहर में खुद को 'कैद' महसूस करने लगे हैं। लगातार बढ़ती भक्तों की संख्या के बावजूद, गोवर्धन पुलिस ने कोई प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार नहीं किया है। जाम की स्थिति अब 'आम' हो गई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि थानेदार से लेकर सिपाही और कस्बे में रौब गांठने वाले दारोगाओं तक को यातायात व्यवस्था सुचारू करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। थाना गोवर्धन के आसपास ही यातायात बुरी तरह बिगड़ा हुआ है। पुलिस की यह उदासीनता न केवल आम जनता को परेशान कर रही है, बल्कि धार्मिक नगरी की छवि पर भी नकारात्मक असर डाल रही है। प्रशासन को तुरंत इस अव्यवस्था पर लगाम कसने और यातायात के लिए एक ठोस रणनीति बनाने की आवश्यकता है।
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Oct 21, 2025 14:33:41
Patna, Bihar:विधान सभा चुनाव के पहले फेज में करोड़पति उम्मीदवार की सूची देखिये : NDA में 92 और महागठबंधन में 87 करोड़ पति उम्मीदवार 121 सीटों पर किस्मत आजमा रहे हैं . नालंदा जदयू- श्रवण कुमार- 66- कुर्मी- 1.71- करोड़- इंटर कांग्रेस – कौशलेंद्र कुमार- 59- कुर्मी- 1.57 करोड़- एलएलबी लखीसराय भाजपा-विजय कु सिन्हा- 58- भूमिहार- 4.22 करोड़- इंजीनियरिंग कांग्रेस – अमरेश कुमार- 45- भूमिहार- 1.44 करोड़- सातवीं पास शेखपुरा जदयू – रणधीर सोनी- 50- कुर्मी- 6.21 करोड़- पीजी राजद- विजय कुमार 45 यादव 6.85 करोड़ स्नातक बरबीघा जदयू- कुमार पुष्पंजय- 62- भूमिहार- 71.57 करोड़- एलएलबी कांग्रेस- त्रिशुलधारी सिंह- 66- भूमिहार- 1.44 करोड़- साक्षर अस्थावां जदयू- जितेंद्र कुमार- 53- कुर्मी- 3.69 करोड़- पीजी राजद – रवि रंजन- 29- भूमिहार- 1.92 करोड़- स्नातक बिहारशरीफ भाजपा- डॉ सुनील कुमार- 68- कुशवाहा- 11.41 करोड़- एमबीबीएस कांग्रेस- उमैर खान- 55- मुस्लिम- 2.88 करोड़ – पीजी राजगीर जदयू- कौशल किशोर- 52- रविदास- 1.56 करोड़- एलएलबी सीपीआइ- विश्वनाथ चौधरी- 65- पासी- 1.7 लाख- इंजीनियरिंग इस्लामपुर जदयू- रूहेल रंजन- 44- कुर्मी- 9.30 करोड़- इंजीनियरिंग राजद-राकेश रंजन- 55- यादव- 3.88 करोड़- एलएलबी हिलसा जदयू – कृष्ण मुरारी शरण- 74- कुर्मी- 2.99 करोड़- बीएससी (1) राजद- शक्ति सिंह यादव- 52- यादव- 8.62 करोड़- इंटर हरनौत जदयू- हरिनारायण सिंह- 78- कुर्मी- 2.02 करोड़- स्नातक कांग्रेस -अरुण कुमार- 45- बेलदार – 15.25 लाख- स्नातक संदेश जदयू – राधाचरण शाह- 67- कानू- 27.42 करोड़- आठवीं राजद- दीपू सिंह- 28- यादव- 2.01 करोड़- स्नातक बड़हरा भाजपा- राघवेंद्र प्रताप- 72- राजपूत- 81 लाख- मैट्रिक राजद- अशोक कु सिंह- 49- राजपूत – 16.87 करोड़ – स्नातक सीवान भाजपा-मंगल पांडे- 52- ब्राह्मण- 01. 47 करोड़- स्नातक राजद-एबी चौधरी- 78- यादव- 4.6 करोड़ – स्नातक जीरादेई जदयू-भीषम प्रताप सिंह- 54- कुशवाहा- 1.45 करोड़- मैट्रिक माले-अमरजीत कुशवाहा- 54- कुशवाहा- 63 लाख- स्नातक रघुनाथपुर जदयू-विकास कुमार सिंह -48 -राजपूत -5.25 करोड़- स्नातक राजद-ओसामा- 31 -मुस्लिम- 2.31 करोड़- मैट्रिक दरौंदा माले-अमरनाथ यादव -60- यादव- 70.9 लाख- साक्षर भाजपा-कर्णजीत सिंह- 50 -राजपूत- 9.18 करोड़- इंटर बडहरिया राजद-अरुण कुमार गुप्ता- 54 -वैश्य -40.9 करोड़- इंटर जदयू -इंद्रदेव सिंह- 60 कुर्मी- 2.08 करोड़- हाइ स्कूल गोरेयाकोठी राजद-अनवारूल हक- 45 मुस्लिम- 12.97 करोड़- स्नातक भाजपा-देवेशकांत सिंह- 57- भूमिहार- 1.69 करोड़- स्नातक महाराजगंज राजद-विशाल कुमार- 31- जायसवाल- 2.76 करोड़- स्नातक जदयू-हेम नारायण प्रसाद- 31 -कलवार -5.04 करोड़ -इंटर एकमा राजद-श्रीकांत यादव -55- यादव -2.49 करोड़- आठवां पास जदयू-मनोरंजन सिंह -66- भूमिहार- 3.27 करोड़- नॉन मैटिक मांझी जदयू-रंधीर कुमार- 42- राजपूत -1.76 करोड़- इंटर माकपा-डा सत्येंद्र यादव- 48- यादव – 1.50 करोड़ -एमए बनियापुर भाजपा-केदारनाथ- 61 -राजपूत- 3.62 करोड़ -स्नातक राजद-चांदनी देवी- 54- राजपूत -3.62 करोड़ -इंटर तरैया भाजपा-जनक सिंह- 64 -राजपूत -6.95 करोड़ -स्नातक राजद-शैलेंद्र प्रताप- 54- राजपूत- 1.33 करोड़- स्नातक मढ़ौरा राजद-जितेंद्र कुमार राय- 46- यादव -4.09 करोड़- स्नातक छपरा राजद-शत्रुघ्न यादव खेसारी -39- यादव- 24.81 करोड़ -मैट्रिक भाजपा-छोटी कुमारी -35- कानू- 26.35 लाख- इंटर गढ़खा राजद-सुरेंद्र राम- 45- रविदास- 1.06 करोड़- स्नातक लोजपा-सीमांत मृणाल -34- पासवान- 1.18 करोड़- इंटर अमनौर भाजपा-कृष्ण कुमार मंटू- 50 -कुर्मी -7.52 करोड़- मैट्रिक राजद-सुनील कुमार -50- यादव- 94.25 लाख- इंटर मोकामा जदयू- अनंत सिंह- 64- भूमिहार- 37.88 करोड़ -साक्षर राजद- वीणा देवी- 52- भूमिहार -8.67 करोड़- नौवीं दानापुर भाजपा-रामकृपाल यादव- 64- यादव- 1.66 करोड़ – स्नातक राजद- रितलाल राय- 53- यादव- 12.53 करोड़- इंटर दीघा भाजपा- संजीव चौरसिया -56- चौरसिया- 4.52 करोड़ – पीएचडी माले- दिव्या गौतम- 33- राजपूत -15.26 लाख – पीजी बाढ़ भाजपा- सियाराम सिंह- 48- राजपूत -2.23 करोड़- एमबीबीएस राजद-कर्णवीर सिंह लल्लू मुखिया - 55 -यादव -16.37 करोड़ – स्नातक बख्तियारपुर लोजपा- अरुण कुमार- 51- वैश्य- 4.10 करोड़ राजद-अनिरुध्द कुमार- 55- यादव- 10.99 करोड़- इंटर फतुहा लोजपा- रूपा कुमारी- 29- यादव -1.08 करोड़ – साक्षर राजद-रामांदन यादव- 69 -यादव- 14.60 करोड़- पीएचडी बिक्रम कांग्रेस- अनिल कुमार- 61- भूमिहार- 26.70 करोड़- स्नातक भाजपा- सिद्धार्थ सौरभ- 44- भूमिहार- 42.87- करोड़ इंटर पालीगंज माले- संदीप सौरव- 38 -यादव- 49 लाख- पीएचडी लोजपा- सुनील कुमार- 42 -यादव- 7 करोड़ -मैट्रिक पटना साहिब भाजपा- रत्नेश कुमार- 45- कुशवाहा- 3.42 करोड़- एलएलबी कांग्रेस- शशांत शेखर- 34- यादव- 3.24 करोड़ -बीटेक फुलवारी जदयू- श्याम रजक- 71 -धोबी- 2 करोड़- बीकॉम माले- गोपाल रविदास -56- रविदास -19.54 लाख -स्नातक मसौढ़ी जदयू- अरुण मांझी- 53- मुसहर- 58. 19 लाख -मैट्रिक राजद- रेखा देवी- 54 -दुसाध- 1.33 करोड़ -सातवीं मनेर लोजपा-जितेंद्र यादव- 45- यादव -1.54 करोड़- मैट्रिक राजद- भाई विरेंद्र- 64 -यादव -3.18 करोड़ -मैटिक बांकीपुर भाजपा- नितिन नवीन -45- कायस्थ -2.39 करोड़- इंटर राजद- रेखा कुमारी- 45 -वैश्य -6.34 करोड़- स्नातक भोरे माले-धनंजय- 29- दुसाध – 82.47 लाख -एमफिल जदयू- सुनील कुमार- 65- रविदास -3.61 करोड़ – एमए बैकुंठपुर राजद-प्रेमशंकर प्रसाद- 40- यादव- 1.80 करोड़- इंटर भाजपा- मिथिलेश तिवारी- 54 -ब्राह्मण- 1.23 करोड़- इंटर गोपालगंज कांग्रेस-ओमप्रकाश गर्ग -39- ब्राह्मण -4.70 करोड़- एलएलबी भाजापा- सुभाष सिंह- 49 -राजपूत -11.34 करोड़- इंटर हथुआ राजद-राजेश कु सिंह- 52- कुशवाहा -1.47 करोड़- इंटर जदयू-रामसेवक सिंह -53 -कुशवाहा- 2.41 करोड़- इंटर कुचायकोट कांग्रेस- एचएन सिंह- 55- कुशवाहा- 82 लाख- मैट्रिक जदयू- अमरेंद्र कु पांडेय- 51 -ब्राह्मण- 3.97 करोड़- इंटर कुढ़नी राजद-बबलू कुशवाहा- 49- कोइरी- 4.53 करोड़- इंटर भाजपा-केदार पी गुप्ता- 61- कानू- 1.73 करोड़- एमए मुजफ्फरपुर कांग्रेस-विजेंद्र चौधरी- 62- वैश्य -4.13 करोड़- मैट्रिक भाजपा-रंजन कुमार- 57- भूमिहार- 6.64 करोड़- स्नातक कांटी राजद-मो इसराईल- 49- पसमांदा- 1.21 करोड़- आइएससी जदयू-अजीत कुमार -61- भूमिहार- 2.67 करोड़- इंजीनियरिंग पारू राजद -शंकर प्रसाद -58 -यादव- 2.52 करोड़ -स्नातक रालोमो-मदन चौधरी- 57 -वैश्य- 3.96 करोड़- इंटर साहेबगंज राजद -पृथ्वीनाथ राय- 57 -यादव -1.12 करोड़- इंटर भाजपा -राजू कु सिंह- 55 -राजपूत- 11.10 करोड़- एमटेक जगदीशपुर राजद-किशोर कुणाल- 31- यादव- 69.54 लाख- इंटर जदयू-श्रीभगवान सिंह- 61 -कोइरी- 2.2 करोड़- मैट्रिक तरारी भाजपा-विशाल प्रशांत- 31- भूमिहार- 2 करोड़ -इंटर भाकपा माले-मदन सिंह- 54- कहार- 3 लाख- नन मैट्रिक शाहपुर भाजपा-राकेश रंजन- 30- ब्राह्मण- 4.5 लाख- स्नातक राजद-राहुल तिवारी -51- ब्राह्मण- 6.12 करोड़- इंटर ब्राह्मपुर लोजपा-हुलास पांडेय- 48 -भूमिहार- 10 करोड़- स्नातक राजद-शंभूनाथ- 61 -यादव -50 लाख- मैट्रिक राजपुर कांग्रेस-विश्वनाथ राम 53 रविदास 1.5 करोड स्नातक एससी जदयू-संतोष निराला 50 रविदास 1 करोड़ स्नातक बहादुरपुर राजद-भोला यादव- 62- यादव -49 लाख- पीजी जदयू-मदन सहनी -58 -निषाद- 1 करोड़- स्नातक केवटी राजद-फराज फातमी- 43- सैयद- 05 करोड़- पीजी भाजपा-मुरारी झा- 68- ब्राह्मण- 02 करोड़- डी लिट रोसड़ा भाजपा-बीरेंद्र कुमार- 49- पासवान- 87 लाख- स्नातक एससी कांग्रेस -बीके रवि- 61- रविदास- 04 करोड़- स्नात्कोत्तर हसनपुर जदयू-राज कुमार राय- 27- यादव -49 लाख- एमएससी राजद-माला पुष्पम -51 -यादव- 08 करोड़- स्नातक चेरिया जदयू-अभिषेक आनंद- 42- कुशवाहा- 22 लाख -पीजी बरियारपुर राजद-सुशील कुमार- 39- कुशवाहा- 15 करोड़- एलएलबी तेघड़ा सीपीआइ-रामरतन सिंह- 75- भूमिहार -04 करोड़- इंटर भाजपा-रजनीश कुमार- 52- भूमिहार- 10.47 करोड़- बीएससी औराई भाजपा-रमा निषाद- 58- निषाद -7.42 करोड़- इंटर वीआइपी-भोगेंद्र सहनी- 40- निषाद- 70 लाख- मैट्रिक मटिहानी राजद-नरेंद्र कुमार- 59- भूमिहार- 11.25 करोड़- इंटर जदयू-राजकुमार सिंह- 56- भूमिहार- 14.06 करोड़- स्नातक साहेबपुर लोजपा-सुरेंद्र कुमार- 55- भूमिहार- 10.02 करोड़- डिप्लोमा राजद-सत्तानंद- 60 -यादव- 2.02 करोड़- पीएचडी बेगूसराय भाजपा-कुंदन कुमार- 48 -भूमिहार- 12.27 करोड़- स्नातक कांग्रेस-अमिता भूषण- 50- भूमिहार -2.91 करोड़- एमए खगड़िया जदयू-बबलू कुमार- 47- गंगोता -40.27 लाख -साक्षर कांग्रेस-चंदन कुमार- 53- यादव- 1.19 करोड़- पीएचडी बेलदौर कांग्रेस-मिथिलेश निषाद- 47- मल्लाह -1.10 करोड़- स्नातक जदयू-पन्नालाल पटेल- 76- कुर्मी- 96.20 लाख- मैट्रिक परबत्ता लोजपा-बाबूलाल शौर्य -38- भूमिहार- 43.72 लाख -स्नातक राजद-डॉ संजीव कुमार- 45- भूमिहार- 24.07 करोड़- एमबीबीएस तारापुर राजद-अरुण कुमार -63 -बनिया- 15.12 करोड़- एलएलबी भाजपा-सम्राट चौधरी -56- कुशवाहा -9.27 करोड़ -मानद डीलिट मुंगेर राजद-अविनाश विद्यार्थी- 42 -यादव -3.13 करोड़- इंटर भाजपा-कुमार प्रणय- 52- वैश्य -17.78 करोड़- पीजी जमालपुर जदयू-नचिकेता- 42 -धानुक- 4.69 करोड़- एमएएलएलबी आइआइपी-नरेंद्र कुमार- 37- पान-तांती- 13.30 लाख- स्नातक सूर्यगढ़ा राजद-प्रेम चौधरी- 43 -यादव- 6.19 करोड़ -मैट्रिक जदयू-रामानंद मंडल- 59- धानुक- 2.19 करोड़ -मैट्रिक आलमनगर जदयू-नरेंद्र नारायण- 74- यादव- 93.36 लाख- स्नातक वीआइपी-नवीन कुमार- 40- मल्लाह- 1.56 करोड़ -डिप्लोमा बिहारीगंज जदयू-निरंजन मेहता- 64 -कोइरी- 49.55 लाख -स्नातक राजद-रेणु कुमारी -63- कोइरी -2.59 करोड़ -पीएचडी सिंहेश्वर जदयू-रमेश ऋषिदेव- 55- मुसहर -1.17करोड़- पीएचडी राजद-चंद्रहास चौपाल -49- चौपाल -1.51 करोड़- आइएससी मधेपुरा जदयू-कविता कुमारी साहा -37- तेली -11.36 लाख -स्नातकोत्तर राजद-चंद्रशेखर- 63 -यादव- 1.47 करोड़ -स्नातकोत्तर सोनवर्षा जदयू-रत्नेश सदा -54- मुसहर -2.22 करोड़- इंटर कांग्रेस-सरिता देवी- 45- पासवान- 91.75 लाख- एलएलबी सहरसा भाजपा-आलोक रंजन- 51- ब्राह्मण- 4.3 करोड़- स्नातकोत्तर आइआइपी-आइपी गुप्ता- 55- पान-तांती -21.2 करोड़- एमटेक सिमरी लोजपा-संजय सिंह- 58- राजपूत- 7.96 करोड़- एलएलबी बख्तियारपुर राजद-युसुफ- 42- मुस्लिम -3.54 करोड़- स्नातक कुशेश्वर जदयू-अतिरेक कुमार- 42- रविदास- 5.67 करोड़- स्नातक स्थान निर्दलीय-गणेश भारती- 48- मुसहर -1.01 करोड़- मैट्रिक गौराबौराम भाजपा-सुजीत कुमार- 54- राजपूत- 2.26 करोड़ -एमफिल वीआइपी-संतोष सहनी -39 -मल्लाह -4.42 करोड़ -साक्षर सोनपुर भाजपा-विनय सिंह- 62 -राजपूत- 1.08 करोड़ -एलएलबी राजद-रामानुज प्रसाद- 66- यादव -90 लाख -डी लिट हाजीपुर भाजपा-अवधेश सिंह -55 कुर्मी -97.61 लाख- इंटर राजद-देवकुमार चौरसिया -69- चौरसिया- 67 करोड़- स्नातक लालगंज राजद-शिवानी शुक्ला- 28- भूमिहार – 21.2 लाख- एलएलएम भाजपा- संजय कुमार- 56 – राजपूत- 1.41 करोड़ -स्नातक वैशाली कांग्रेस-संजीव सिंह- 45- भूमिहार- 15 लाख कैश- इंजीनियरिंग राजद- अजय कुमार -42- कुशवाहा- 10.86 करोड़- इंटर जदयू- सिद्धार्थ पटेल -53 -कुर्मी -2.88 करोड़- स्नातक महुआ जेजेडी- तेजप्रताप यादव – यादव -2.88 करोड़- इंटर राजद- मुकेश रोशन -39 -यादव- 21.50 करोड़ -एमबीबीएस लोजपा-संजय कुमार- 45- राजपूत- 18.03 करोड़- स्नातक राजापाकर सीपीआइ-मोहित पासवान- 31- पासवान- 16.80 लाख- स्नातक जदयू- महेंद्र राम -48- रविदास- 23.35 करोड़ -पीजी राघोपुर राजद– तेजस्वी प्रसाद- 36- यादव- 8 करोड़- नौवीं पास भाजपा-सतीश कुमार- 59 -यादव- 1.11 करोड़ -स्नातकोत्तर mahonar राजद- रवींद्र कुमार सिंह -59- राजपूत- 3.20 करोड़- इंजीनियरिंग जदयू- उमेश सिंह कुशवाहा- 51- कुशवाहा- 16 करोड़. इंटर पातेपुर भाजपा-लखेंद्र कुमार- 46- दुसाध -9.25 करोड़- स्नातक राजद- प्रेमा चौधरी – पासी -5.12 करोड़- स्नातक कल्याणपुर जदयू- महेश्वर हजारी- 63- दुसाध- 4.03 करोड़- स्नातक माले-रंजीत कुमार राम- 40- रविदास- 1.19 लाख -एलएलएम वारिसनगर माले- फूलबाबू सिंह -49- कुर्मी -64.10 लाख -एमए जदयू-मंजरिक मृणाल- 36- कुर्मी- 10.17 करोड़- इंजीनियरिंग उजियारपुर रालोमो-प्रशांत कुमार -50- कुशवाहा -9.33 करोड़- बीटेक राजद-आलोक मेहता- 58 -कोइरी- 7.11 करोड़- बीइ मोरवा जदयू-विद्यासागर निषाद- 57- मल्लाह- 82. 84 लाख- स्नातक राजद-रणविजय साहू- 49- तेली- 4.07 करोड़- स्नातक सरायरंजन राजद-अरबिंद सहनी- 52- मल्लाह -18. 25 लाख- इंटर जदयू-विजय चौधरी- 68- भूमिहार- 1.79 करोड़- एमए मोहिउद्दीन भाजपा-राजेश कुमार- 51- राजपूत- 3.26 करोड़- स्नातक राजद-एज्या यादव- 53- यादव- 4.47 करोड़ -एमए बिभूतिपुर जदयू-रवीना कुशवाहा- 27- कुशवाहा- 11. 50 लाख- साक्षर माकपा-अजय कुमार- 55- कुशवाहा- 1.40 करोड़- एलएलबी बोचहा लोजपा-बेबी कुमारी -47 -रजक -24 लाख -मैट्रिक राजद-अमर पासवान -36 -पासवान- 12.68 करोड़- एमबीए जाले कांग्रेस-ऋषि मिश्रा -50- ब्राह्मण- 5.28 करोड़- स्नातक भाजपा- जिवेश कुमार- 52- भूमिहार- 2.13 करोड़- पीएचडी मीनापुर राजद- राजीव कुमार- 58 -यादव -1.97 करोड़- इंटर जदयू- अजय कुमार -51- कुशवाहा -2.28 करोड़ -इंटर गायघाट राजद-निरंजन राय -53- यादव -2.49 करोड़ -स्नातक जदयू-कोमल सिंह -30 -राजपूत- 18.54 करोड़- एमबीए हायाघाट भाजपा-रामचंद्र प्रसाद- 58- बनिया- 3.02 करोड़- पीएचडी सीपीआइ-श्याम भारती- 53- पासवान- 38644 हजार - इंटर बरूराज वीआइपी-राकेश कुमार- 44- यादव- 23.61 करोड़- स्नातक भाजपा-अरुण कुमार सिंह- 55- राजपूत- 82 लाख- पीएचडी बेनीपुर जदयू-विनय चौधरी- 59- ब्राह्मण. 2.62 करोड़. पीएचडी कांग्रेस-मिथिलेश चौधरी- 49- ब्राह्मण -5.45 करोड़- स्नातक दरभंगा शहरी भाजपा-संजय सरावगी- 55 -बनिया- 5.11 करोड़- एमबीए वीआइपी-उमेश सहनी- 59- मल्लाह- 14.18 करोड़- पीजी दरभंगा ग्रामीण जदयू-राजेश मंडल- 44- धानुक- 98.5 लाख- स्नातक राजद-ललित यादव- 59- यादव -5.3 करोड़- पीजी अलीनगर भाजपा-मैथिली ठाकुर -25 -ब्राह्मण- 3.82 करोड़- स्नातक राजद-विनोद मिश्र -63 -ब्राह्मण- 1.45 करोड़- पीजी समस्तीपुर जदयू-अश्वमेध देवी- 62- कुशवाहा- 7.61 करोड़- सातवीं राजद-अख्तरूल इस्लाम- 47- मुस्लिम- 1.23 करोड़- इंटर परसा जदयू-छोटेलाल राय- 60- यादव- 2.98 करोड़- मैट्रिक राजद-करिश्मा- 47- यादव- 1.55 करोड़- एमडीएस बरैली जदयू-मंजीत सिंह -53 -राजपूत -2.14 करोड़- स्नातक राजद-दिलीप सिंह- 42- राजपूत- 11.40 करोड़ -मैट्रिक
0
comment0
Report
RSRavikant Sahu
Oct 21, 2025 14:32:47
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- बांसजोर थाना इलाके में स्थित मोगदा ढाबा में दीपावली की देर रात 30 से 35 से अपराधी पहुंचे और लूटपाट के साथ होटल के संचालक के साथ मारपीट आई शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बांसजोर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इस क्रम में उग्र अपराधियों ने थाना प्रभारी के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बना लिया। घटना की सूचना जिला मुख्यालय को मिली। इसके बाद एसपी एम अर्शी के आदेश पर भारी संख्या में पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया। गहन छानबीन और छापामारी अभियान चलाकर लूटपाट मारपीट करने और थाना प्रभारी के साथ मारपीट और बंधक बनाए जाने के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें तीन महिलाएं शामिल है। एसपी एम अर्शी ने बताया कि इस कांड में छानबीन के बाद अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सभी अपराधियों को प्राथमिकी दर्ज करके आज जेल भेज दिया गया。
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Oct 21, 2025 14:32:30
Nalhar, Haryana:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगार की बदहाली: मरीज बेहाल। नूंह जिले के लोगों की सेहत सरकारी दावों पर नहीं, बल्कि निजी अस्पतालों पर टिकी हुई है। जिले के पुनहाना उपमंडल के गांव सिंगार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो बना हुआ है, लेकिन यहां डॉक्टरों की भारी कमी, दवाओं का अभाव और जरूरी जांच सुविधाओं की अनुपलब्धता के चलते लोगों को इलाज के लिए या तो निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता है या फिर झोला छाप डॉक्टरों पर निर्भर रहना पड़ता है। अस्पताल बिल्डिंग की हालत खस्ता है, जिससे मरीजों और स्टाफ डॉक्टरों को बिल्डिंग की खस्ता हालत को देखते हुए डर लगा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सिंगार स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को सिर्फ प्राथमिक इलाज ही दिया जाता है। थोड़ा गंभीर मामला होते ही मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। प्रसव, बुखार या किसी अन्य बीमारी के लिए लोगों को पुनहाना या फिर निजी अस्पतालों में जाना मजबूरी बन गया है। लोगों ने बताया कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था नहीं है, बाउंड्री वॉल टूटी पड़ी है, पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं है, जबकि एंबुलेंस हमेशा पंचर या खराब रहती है। स्थिति यह है कि अस्पताल की बिल्डिंग तक जर्जर हो चुकी है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को शिकायतें दी गईं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि गांव में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, जरूरी उपकरणों की व्यवस्था और 24 घंटे एंबुलेंस सेवा सुनिश्चित की जाए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिर्फ नाम का रह गया है। अगर यहां स्थाई डॉक्टर और पर्याप्त दवाइयां मुहैया कराई जाएं, तो ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकती हैं। वहीं स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्टाफ नर्स ओंबती का कहना है कि “हम डिलीवरी के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं और जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध संसाधनों के अनुसार सुविधा देने की पूरी कोशिश करते हैं।”
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Oct 21, 2025 14:32:17
Harda, Madhya Pradesh:हरदा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज जिले की सभी सरकारी गौशालाओं में विशेष गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मगरधा गांव स्थित गौशाला में भी धार्मिक और सामाजिक उत्साह के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और पशुपालक उपस्थित रहे। पूजा अर्चना के दौरान गायों को फूल-माला से सजाया गया और उन्हें विशेष चारे का भोग लगाया गया। राज्य सरकार ने इस वर्ष गोवर्धन पूजा को “गौरक्षा एवं गौसेवा जागरूकता अभियान” के रूप में मनाने के निर्देश जारी किए हैं। पूजन के बाद सामूहिक प्रसादी वितरण हुआ और ग्रामीणों ने पारंपरिक गीतों के साथ गौसेवा के महत्व पर चर्चा की।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Oct 21, 2025 14:32:04
Muzaffarpur, Bihar:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीनापुर के बाद कांटी में किया चुनावी जनसभा को सम्बोधित, कहा- अगले पाँच साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर और कांटी से की. मीनापुर हाई स्कूल मैदान और कांटी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एनडीए की जनसभा में उन्होंने काँटी से जदयू प्रत्याशी अजीत कुमार, साहेबगंज के बीजेपी प्रत्याशी राज कुमार राजू और पारु से RLM प्रत्याशी मदन चौधरी के समर्थन में जनता से वोट की अपील की. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री संजय झा, डॉ राजभूषण निषाद, देवेशचंद्र ठाकुर सहित NDA के कई बड़े नेता मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में विकास का दौर रुकने नहीं देना है. उन्होंने वादा किया कि अगले पांच वर्षों में राज्य के एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर मुहैया कराए जाएंगे. जनता से अपील करते हुए नीतीश कुमार ने कहा विकास के काम को याद रखिए, अफवाहों में मत आइए. 24 नवंबर 2005 को जब हमारी सरकार बनी थी, तब बिहार की हालत बेहद खराब थी. शाम होते ही लोग घरों से निकलने से डरते थे, समाज में तनाव था. हमने कानून-व्यवस्था सुधारी, सड़कों, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार किया। आज बिहार विकास के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है. कांटी में हुई इस सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे. मंच पर एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Oct 21, 2025 14:31:40
Jehanabad, Bihar:दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद जहानाबाद में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई। इसी कड़ी में हम पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशियों पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा की दोनों हीं गठबंधन से रिजेक्ट प्रत्याशी को मैदान में उतर गया है। उन्होंने कहा कि राहुल कुमार भारी वोट से घोसी विधानसभा से लगातार दो बार चुनाव हार चुके हैं। ऐसे में वे अपने पिता की राजनीति पहुंच के बदौलत अब जहानाबाद से चुनाव मैदान में आ गए हैं। लेकिन जहानाबाद की जनता इस रिजेक्ट प्रत्याशी को पसंद नहीं करेगी। उन्होंने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को यहां की जनता ने लोकसभा में हराकर रिजेक्ट कर दिया है। जब से वे चुनाव हारे हैं, वे क्षेत्र से कोई मतलब नहीं रखे। लेकिन फिर पैसे के बदौलत टिकट लेकर मैदान में आ गए हैं। उन्होंने वंशवाद राजनीति पर हमला बोलते हुए कहा कि दो पूर्व सांसद अपने बेटे की राजनीतिक कैरियर को लेकर यहां मैदान में हैं। उन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं है। चुन्नू शर्मा ने कहा कि दोनों पूर्व सांसद अपने चेहरा ही आगे रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों पूर्व सांसद से मांग करते हैं कि चुनाव में बेटे को स्वतंत्र छोड़ दीजिए। उन्होंने कहा कि जैसे हीं उनके बेटे स्वतंत्र आ जाएंगे उनका क्षमता जग जाहिर हो जाएगा।
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Oct 21, 2025 14:31:25
Bihar:बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के साखे खास गांव में जहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया। वही उन्होंने गोपालगंज के बीजेपी प्रत्याशी सुभाष सिंह को भारी बहुमत से जीत दर्ज कराने की अपील की। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2005 में बिहार में सिर्फ 17 लाख बिजली उपभोक्ता थे। वही आज बिहार में 2 करोड़ 14 लाख लोगों के घरों में बिजली का कनेक्शन है। डिप्टी सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार और पीएम मोदी ने संकल्प लिया कि बिहार के लोगों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। आज बिहार के 1 करोड़ 90 लाख उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रहीं है। सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पहले लोग 5 घंटे से ज्यादा समय में पटना पहुंचते थे। लेकिन अब गोपालगंज से पटना सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जा रहे है। उन्होंने आखिर गोपालगंज के लोगों के लिए क्या किया। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सड़के बनीं। जिससे एक से डेढ़ घंटे में अब पटना से दूसरे जगह लोग पहुंच जा रहे है। सम्राट चौधरी ने कहा कि गोपालगंज में लगातार 5 बार कमल खिलता रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष सुभाष सिंह को बीजेपी से प्रत्याशी बनाया गया है। उनको इस कमल को खिलते रहे इसके लिए प्रयास करना है। उन्होंने दावा किया कि बिहार के करीब 90 फीसदी लोगों के आयुष्मान भारत कार्ड बन चुके है। जिससे उनका मुफ्त इलाज संभव हो पाया है। सम्राट चौधरी ने कहा जब लालू यादव और उनकी पत्नी बिहार में सीएम थे तब यहां गोपालगंज और बेतिया के इलाके में डाकू रहते थे। अब नीतीश कुमार के सुशासन का राज है। इस मौके पर मंत्री जनक राम सहित एनडीए के कई नेता और पार्टी प्रत्याशी मौजूद थे।
0
comment0
Report
ACAmit Chaudhary
Oct 21, 2025 14:31:08
Palwal, Haryana:palwal एंकर :खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल में 1 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से पलवल के आगरा चौक के सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास किया。 खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आगरा चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें करीब 6 महीने का समय लगेगा उसके बाद आगरा चौक भव्य और एक दर्शनीय चौक में परिवर्तित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पलवल को सुंदर व स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। पलवल में विकास का पहिया लगातार चलता रहेगा。 मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल में 100 बैंड का सरकारी अस्पताल बनाया जा रहा है। यह अस्पताल प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। पलवल में नगर परिषद एवं पीडल्ब्यूडी विभाग द्वारा मॉडल रोड़ बनाए जा रहे है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद पलवल शहर में एंट्री पाइंट पर दो सुंदर गेट बनाए जाएगें। रेलवे लाइन पार क्षेत्र में लोगों को बिजली,पानी,सडक़ जैसे मूलभूत सुविधाऐं प्रदान की जाएगी。 शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की सडक़ों को गढ्ढïा मुक्त किया जाएगा。 इस दौरान खेल राज्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष में अब जान नहीं है उनकी आपस की लड़ाई कुछ दिन बाद सडक़ों पर नजर आएगी。 मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि विपक्ष सदमे में है जैसे उनका दिमाग संतुलन डगमगा गया है जिससे वो उलूल जलूल बातें करते हैं। बाइट : गौरव गौतम खेल राज्यमंत्री हरियाणा
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Oct 21, 2025 14:30:42
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Oct 21, 2025 14:30:11
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दिवाली के बाद बढ़ा एयर क्वालिटी इंडेक्स नासा की सैटेलाइट इमेजरी के आज के आंकड़ों के अनुसार दक्षिण हरियाणा में पराली जलाने या अन्य फायर काउंट बेहद कम उत्तर हरियाणा में कई जगहों पर जलाई जा रही पराली उत्तर हरियाणा के मुकाबले दक्षिण हरियाणा में पराली जलाने के मामले कम, लेकिन फिर भी हवा की गुणवत्ता खराब पंजाब में हरियाणा से ज्यादा जगहों पर जलाई जा रही पराली लेकिन पंजाब और पाकिस्तान की सीमा पर पाकिस्तान में भी बड़ी संख्या में जलाई जा रही पराली। पूर्व की और बहने वाली हवा से भी हरियाणा और पंजाब में बढ़ जाता है प्रदूषण, क्योंकि यह हवा पाकिस्तान की ओर से भारत की और आती है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top