244001
मुरादाबाद की युवती ने पति और परिवार को धमकाने का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव की निवासी महिला ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था और पति के साथ पंजाब में रह रही थी। हाल ही में गांव लौटने पर उसके परिजन और अन्य लोग पति और उसके परिवार को धमका रहे हैं, गांव में रहने नहीं दे रहे और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दे रहे हैं। महिला ने कोतवाली बिलारी में मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। अब महिला सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की अपील कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा में दो मोटरसाइकिल टकराने से दो मृत, चार घायल
Pariaunna, Bihar:नालंदा से प्रमुख खबर: रहुई थाना क्षेत्र के सलमाबाद मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों की पहचान लवकुश कुमार और रितिक कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि लवकुश, रितिक और गोविंद छठ पूजा का सामान लेकर रहुई बाजार से अपने गांव ओरा लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक युवक ने सदर अस्पताल बिहारशरीफ में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मौत पटना ले जाते समय हो गई। रितिक और गोविंद सगे भाई बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई है जिसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी बताए जाते हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
छठ के बाद चायटोला में गोलीबारी: 19 वर्षीय प्रीतम कुमार मंडल गंभीर
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- छठ घाट से लौटते ही युवक के घर पर हमला, सीने में गोली लगने से 19 वर्षीय प्रीतम गंभीर, हायर सेंटर पूर्णिया रेफर छठ के संध्या अर्घ्य के बाद चायटोला में खूनी खेल, युवक के सीने में लगी गोली बबलू मंडल के घर पर तीन लोगों का हमला, कथित रूप से करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव, एक गंभीर, दूसरा जख्मी पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए आरोपी गांव में दहशत का माहौल पुलिस ने संभाला कमान घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के चाय टोला गांव में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के बाद एक सनसनीखेज घटना सामने आई। छठ घाट से अर्घ्य देकर लौटने के बाद एक युवक के घर पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गोली लगने से 19 वर्षीय युवक प्रीतम कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मारपीट में हितलाल मंडल भी घायल हो गए。 अपुष्ट खबरों के अनुसार प्रीतम कुमार मंडल , उम्र19 वर्ष, पिता बबलू मंडल, अपने घर पर थे। इसी दौरान तीन लोगों ने कथित तौर पर उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। इस दौरान प्रीतम कुमार के सीने में गोली लग गई, जबकि हितलाल मंडल को लाठी-डंडे और रॉड से मारकर घायल कर दिया गया। इसके बाद कथित रूप से हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए करीब 20 राउंड फायरिंग की। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से पूरा चायटोला दहल उठा। भयभीत ग्रामीण अपने-अपने घरों में छिप गए। आरोपियों ने घर के टीन के छप्पर पर भी लाठी-डंडे और रॉड बरसाए। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए । घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, प्रीतम कुमार के सीने में गोली लगी है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, हितलाल मंडल का भी उपचार किया गया。 इधर, पीड़ित पक्ष की महिला ने बताया कि तीन लोगों ने घर पर हमला कर तोड़फोड़ और मारपीट की। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। महिला ने कई राउंड गोली चलाए जाने की बात भी बताई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है。 घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर एसडीपीओ कटिहार - 2 सुनील कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं。 घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों हमलावर फरार हो गए। छठ के पावन अवसर पर हुई इस खूनी वारदात ने गांव की शांति व्यवस्था को झकझोर दिया है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और प्राथमिकी की स्थिति की पुष्टि होना बाकी है। बाइट -- नफीस अख्तर, मेडिकल अफसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला, कटिहार0
0
Report
कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में छठ महापर्व: श्रद्धा का उमड़ा सैलाब
Kurukshetra, Haryana:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के विश्व विख्यात ब्रह्मसरोवर पर चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। छठ पर्व के अवसर पर ब्रह्मसरोवर पर बड़ी संख्या में व्रतधारी और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरा ब्रह्मसरोवर परिसर छठी मैया के जयकारों और सूर्यदेव की उपासना से भक्तिमय हो गया है। व्रतधारी श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल में खड़े होकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते नजर आए।0
0
Report
Advertisement
छठ घाटों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा,सीओ अंकुर गौतम ने संभाली कमान,ड्रोन से भी निगरानी
Piparhava, Uttar Pradesh:महराजगंज में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में सीओ अंकुर गौतम ने चार प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ अंकुर गौतम ने छातीराम, बलिया नाला,परसा खुर्द और उद्योग तिराहा स्थित छठ घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। खास बात यह है कि छठ घाटों पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। घाटों पर वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी जवानों की तैनाती की गई है। वहीं,ड्रोन कैमरों के जरिए भी घाटों के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सीओ अंकुर गौतम खुद लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं,ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कुल मिलाकर,छठ महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है।0
0
Report
ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत, चालक फरार—जिले में हड़कंप
Fatehpur, Uttar Pradesh:ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, चालक फरार अनियंत्रित होकर पानी से भरी खंती में पलटा ट्रैक्टर हादसे में कुंवर सिंह (18) और महेश (40) की दबकर मौत ईंट भट्ठे से ईंट पहुंचाकर वापस लौट रहा था ट्रैक्टर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गाजीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकमीरपुर मोड़ के पास की घटना0
0
Report
पपरेरा में सरपंच नामांकन के दौरान विवाद, 7 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:पपरेरा में सरपंच चुनाव के वोटों को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, 7 गिरफ्तार. nomination के दौरान पानी की टंकी के पास हुआ विवाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. बाहरी लोगों के चुनाव प्रचार में घूमने पर भी होगी कार्रवाई. कुम्हेर. पंचायत राज चुनाव-2026 के तहत सरपंच पद के नामांकन के दौरान रविवार को गांव पपरेरा में वोटों को लेकर समंदर पक्ष और नरेंद्र पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए. दोनों पक्षों के बीच सार्वजनिक स्थान पर बनी पानी की टंकी के पास विवाद होने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई. सूचना पर पहुंची कुम्हेर थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि 15 नवंबर को पंचायत चुनाव ड्यूटी में तैनात मोबाइल पार्टी नंबर-5 के प्रभारी एएसआई लालचंद ने थानाधिकारी जितेंद्र सिंह को सूचना दी कि गांव पपरेरा में राजकीय विद्यालय के पास पानी की टंकी के नजदीक कुछ लोग एकत्रित होकर आपस में झगड़ा कर रहे हैं. सूचना मिलते ही थानाधिकारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद झगड़ा कर रहे सात लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था कायम की. ये सात लोग गिरफ्तार. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में निखिलेश (31), हितेंद्र सिंह (35), उदय सिंह (48), कप्तान सिंह (66) और जयप्रकाश (39) निवासी चक पपरेरा, वेदप्रकाश (39) निवासी हकीमपुर थाना हाईवे जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) तथा भरत सिंह (60) निवासी करई थाना नदबई जिला भरतपुर शामिल हैं. बाहरी लोगों पर भी रहेगी पुलिस की नजर. थानाधिकारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पंचायत चुनाव में जिन लोगों का संबंधित ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम नहीं है, ऐसे बाहरी व्यक्ति यदि गांव में घूमते, चुनाव प्रचार करते या मतदान केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. पुलिस चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है.0
0
Report
Advertisement
विश्व स्मृति दिवस पर कोटा में सड़क सुरक्षा का संदेश; घायल और परिजनों से संवाद
Kota, Rajasthan:सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को वर्ल्ड रिमेंबरेंस डे पर दी श्रद्धांजलि, परिजनों और घायलों से किया संवाद कोटा में रविवार को परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की ओर से वर्ल्ड रिमेंबरेंस डे का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों को याद कर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। साथ ही यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात कर यातायात नियमों की पालना और सुरक्षित सफर को लेकर समझाइश की।0
0
Report
जोधपुर में मरु निनाद: शताब्दी समारोह शानदार, भागवत ने देशप्रेम का आह्वान
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय ‘मरु निनाद’ कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बताया। उन्होंने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए जिला प्रशासन, मीडिया, संघ पदाधिकारियों और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। पटेल ने कहा कि संघ ने अनेक उतार-चढ़ाव के बीच राष्ट्रसेवा और समर्पण की भावना के साथ अपने गौरवशाली 100 वर्ष पूरे किए हैं। जोधपुर में पथ संचलन और शिकारपुरा आश्रम में आयोजित घोष कार्यक्रम ने शताब्दी वर्ष के आयोजन को विशेष पहचान दी। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के उद्बोधन ने सभी को देशप्रेम, सामाजिक सद्भाव और 'मैं नहीं, हम' की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आयोजन में करीब 30 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता के बावजूद अनुशासन और व्यवस्थाएं शानदार रहीं। समापन पर महज सवा घंटे में भोजन व्यवस्था संपन्न हुई और भोजन की बर्बादी भी नहीं हुई। पटेल ने बताया कि डॉ. भागवत ने गुरुजी की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सभी से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।0
0
Report
राजधानी के मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव: भक्तों का एक साथ प्रसादी वितरण
Jaipur, Rajasthan:राजधानी के मंदिरों में रविवार को अन्नकूट महोत्सव के दौरान भक्ति, उल्लास और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। फूल बंगला झांकियों और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने एक साथ पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। बंगाली बाबा गणेश मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अन्नकूट प्रसादी के लिए पहुंचे। मंदिर समिति के नारायण लाल अग्रवाल और संजय गोयल के अनुसार 100 किलो चावल, 600 किलो मूंग, 600 किलो चोले और 600 किलो आटे सहित अन्य सामग्री से 150 कारीगरों ने प्रसादी तैयार की। चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान जी मंदिर में महंत गोपालदास के सान्निध्य में विशेष शृंगार, भजन संध्या और संकीर्तन हुआ। एमआई रोड स्थित शनिधाम में महंत मगन गौड़ के सान्निध्य में शनिदेव की फूल बंगला झांकी सजाई गई। कूकस के सदाशिव ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक, गोसेवा और संकीर्तन के साथ अन्नकूट प्रसादी का आयोजन हुआ। वहीं न्यू सांगानेर रोड स्थित चिंताहरण काले हनुमान जी मंदिर में महंत स्वामी मनोहरदास के सान्निध्य में छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई।0
0
Report
Advertisement
केन्या के नैरोबी में बिहारी प्रवासी छठ पूजा श्रद्धा से मनाए
Bagaha, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा में बिहार हीं नहीं देश के साथ साथ विदेशों में भी प्रवासी भारतीय श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपने वतन समेत बिहार को याद कर बिहारी स्मिता को दर्शा रहें हैं । तस्वीरें केन्या की राजधानी नैरोबी से आईं हैं जहाँ सैकड़ों बिहारी छठवर्ती महापर्व पर पूजा अर्चना में जुटे हैं। दरअसल पिछले दो दशक से विदेश में रह रहे प्रवासी भारतीय पारम्परिक तरीकों से बिहार के सबसे बड़े पर्व छठ पूजा में एकजुट होकर सूर्य उपासना कर एक साथ छठी मैया की गीतों के साथ पूजा अर्चना कर रहे हैं। बताया जा रहा है की बिहार के चम्पारण समेत अन्य हिस्सों से करीबन दो सौ परिवार केन्या के कई हिस्सों में आस्था औऱ निष्ठा के साथ छठ पर्व मना रहें हैं। बता दें कि केन्या के प्रमुख शहरों क्रमशः मोमबसा, किसोमो, टिका समेत नैरोबी में सैकड़ों भारतीय छठवर्ती सपरिवार महापर्व की अनुष्ठान को लेकर बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं ।0
0
Report
बेतिया में सड़क हादसा: दो बाइक सवार मौत, स्कॉर्पियो ने दुकान में घुसकर छह घायल
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है आधा दर्जन लोग घायल हो गए है घटना मझौलिया के लाल सरैया के पिपरा रोड की है तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया अनियंत्रित स्कॉर्पियो एक दुकान में घुस गई जिससे आधा दर्जन अन्य घायल हो गए है बाइक सवार दोनो युवकों का घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को बेतिया जीएमसीएच पहुंचाया लेकिन द्वारा ने मृत घोषित कर दिया मृतकों का नाम मोहम्मद खालिद और मोहम्मद ओसामा बताया जा रहा है घायलों का इलाज चल रहा है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है0
0
Report
जनजातीय गौरव दिवस पर विधायक शाक्य का तीखा हमला: आदिवासी नहीं, परिवारवाद और जातिवाद पर निशाना
Morena, Madhya Pradesh: बड़े नेता अंबेडकर का नाम तो लेते हैं, पर सीएम किसी आदिवासी को नहीं, अपने बेटे-भाई को बनाते हैं जनजातीय गौरव दिवस पर तीखे तेवरों में बरसे विधायक पन्नालाल शाक्य-बोले देश में कोई आदिवासी नहीं गुना। शहर के शुभ विदाई गार्डन में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह के दौरान गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने बेबाक बयानों से राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक ने बिना नाम लिए देश और प्रदेश के बड़े राजनीतिक दलों तथा शीर्ष नेतृत्व पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने दो टूक कहा कि आज कुछ बड़े नेता मंचों से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम तो बहुत सुंदर ढंग से लेते हैं, लेकिन उनके मुंह से कभी यह सुनने को नहीं मिला कि समाज के किसी सामान्य आदिवासी या वंचित वर्ग के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिया जाए। परिवारवाद पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में तो बस यही चल रहा है कि कुर्सी पर या तो नेता का बेटा बैठेगा या फिर उनका भाई ही काबिज होगा। हम सब इसी परिवारवाद और जातिगत राजनीति के चक्रव्यूह में फंसकर रह गए हैं। इस देश में कोई आदिवासी नहीं, सब वनवासी और गिरिवासी इस भव्य कार्यक्रम में स्कूली व कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य ने मंच से अपने अनूठे अंदाज में प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा जिलाध्यक्ष की तुलना गणेश जी से करते हुए समाज के विभाजन और राजनीति में परिवारवाद की संस्कृति पर खुलकर प्रहार किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और कन्या पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, सांसद प्रतिनिधि हरि सिंह यादव, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, राजेंद्र सलूजा, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र किरार और कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल सहित तमाम जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने भाषण की शुरुआत एक अनूठी मिसाल से की। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य, घर-गृहस्थी या अनुष्ठान में सबसे पहले भगवान गणेश की स्थापना और पूजा की जाती है। इसी परंपरा का पालन करते हुए आज के इस मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष और जिले के प्रशासनिक मुखिया कलेक्टर किशोर कन्याल जी को मैं गणेश जी के रूप में देखता हूं। मैंने मंच पर बैठे इन दोनों प्रमुखों के नाम ले लिए, तो मान लीजिए कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी की पूजा और वंदना स्वत: ही संपन्न हो गई। अपने संबोधन को आगे बढ़ाते हुए विधायक शाक्य ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन को याद किया और देश की मौजूदा सामाजिक व्यवस्था पर तीखा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आज देश की व्यवस्था में समाज को कई प्रकार के भेदों में बांट दिया गया है, जबकि मूल रूप से ऐसे कोई भेद नहीं थे। न कोई आदिवासी था, न कोई पुरावासी था, न कोई जनजाति थी, न ही अनुसूचित जाति, अगड़े और पिछड़े जैसी कृत्रिम दीवारें थीं। समाज को टुकड़ों में बांटकर आपस में उलझाए रखना और अपना राजनीतिक राज कायम रखना ही कुछ ताकतों का मुख्य एजेंडा बन गया है, जो आज भी बदस्तूर जारी है। इस दौरान विधायक ने आदिवासी शब्द की परिभाषा पर अपनी वैचारिक बात रखते हुए एक नया शिगूफा छोड़ा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि इस country में कोई भी आदिवासी नहीं है। जो पहाड़ों और पर्वतों पर निवास करते हैं, वे गिरिवासी हैं; जो घने जंगलों में रहते हैं, वे वनवासी हैं; जो गांवों में बसते हैं, वे ग्रामवासी हैं और जो शहरों में जीवनयापन करते हैं, वे नगरवासी हैं। समाज का विभाजन मूल रूप से इन्हीं भौगोलिक और आवासी आधारों पर हुआ था। यदि कुछ लोग अपने आपको ही सिर्फ आदिवासी मान बैठे हैं, तो फिर सवाल यह उठता है कि बाकी समाज क्या है? क्या हम सब देश के बाहर से आए हैं? हमारे जिलाध्यक्ष या अन्य लोग क्या इस देश के मूल निवासी नहीं हैं? कुछ लोग समाज को तोडऩे के लिए इस तरह के कृत्रिम शब्दों का प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं, जबकि हकीकत इसके विपरीत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने सभी को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। देश की आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने जनजाति समाज के उत्थान, गौरव और उनके अधिकारों की वास्तविक चिंता की है। प्रधानमंत्री का विजन है कि समाज का अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति भी मुख्यधारा से जुड़े और उसका भविष्य उज्जवल हो। आज यह देश के लिए बड़े गर्व की बात है कि देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद यानी राष्ट्रपति का पद द्रौपदी मुर्मू जैसी योग्य महिला सुशोभित कर रही हैं, जो इसी जनजाति समाज से ताल्लुक रखती हैं। वर्तमान सरकार जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर काम कर रही है। कार्यक्रम के अंत में खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल हासिल करने वाले जनजातीय वर्ग के प्रतिभावान बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यक्रम के पश्चात शहर में एक भव्य जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने हिस्सा लिया। यह रैली आंबेडकर चौराहे से शुरू होकर हनुमान चौराहा, हाट रोड और जगदीश कॉलोनी जैसे मुख्य मार्गों से होते हुए वापस आंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
राशन मांगने पर विवाहिता पर हमला, वीडियो वायरल—पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:घर का राशन मांगना पत्नी को पड़ा भारी, पति और उसके दोस्तों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप, बेरोजगार पति पर पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप, कपड़े सिलकर बच्चों का पेट पाल रही थी विवाहिता, पीड़िता रुबीना का आरोप- तमंचे की बट से किया हमला, हमले में महिला समेत परिवार के तीन लोग घायल, फायरिंग करने का भी आरोप, पति और उसके साथियों पर परिवार को जान से मारने की कोशिश का आरोप, काफी समय से पति और ससुराल पक्ष के कथित जुल्म सह रही थी विवाहिता, पति के हमले की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने किया विरोध, तो आरोप है कि उनके साथ भी की गई मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ग्राम कोटा खास थाना जवां क्षेत्र का बताया जा रहा मामला, पीड़िता का आरोप- जवां थाने में तहरीर देने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, अब क्वार्सी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग, राशन मांगने पर पत्नी के साथ कथित मारपीट और जानलेवा हमले का मामला बना चर्चा का विषय, पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार।0
0
Report
बलिया में सुसाइड के बाद गिरफ्तार महिला पर आरोप: इंस्पेक्टर परेशान करने का मामला
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में सब इंस्पेक्टर सुसाइड मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। मृतक सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रोली नाम की महिला उनके पति को लगातार परेशान कर रही थी। परेशान होकर उनके पति ने आत्महत्या कर ली। दरअसल बलिया जनपद के चितबड़ागांव थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने रेलवे ट्रैक पर शनिवार की देर शाम सुसाइड कर लिया था। लोको पायलट की जानकारी के आधार पर पहुंची पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद दिवंगत उप निरीक्षक संदीप कुमार को श्रद्धांजलि और शोक सलामी दी गई। हालांकि पुलिस सुसाइड मामले में गिरफ्तार महिला और मृतक सब इंस्पेक्टर के बीच हर पहलू पर जांच में जुटी है कि आखिरकार महिला सब इंस्पेक्टर को किस बात के लिए परेशान कर रही थी और ऐसी कौन सी वजह थी कि सब इंस्पेक्टर को सुसाइड करना पड़ा।0
0
Report
जालौन रामपुरा में चोरी के बाद एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के रामपुरा में चोरी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, रात्रि गश्त में तैनात एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, सर्राफा बाजार में चोरी के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे पुलिसकर्मी, घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने पर एसपी सुरेश चंद्र रावत ने की कार्रवाई, तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश, निलंबित पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन उरई से किया गया संबद्ध, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
