Back
गोवर्धन में RSS शताब्दी पथ संचलन, राष्ट्र निर्माण और एकता पर जोर
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 02, 2025 05:35:39
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा--आरएसएस का पथ संचलनमथुरा--राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन: गोवर्धन में 'शताब्दी महोत्सव' की धूम,पंच परिवर्तन पर दिया जोर गोवर्धन (मथुरा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर, जिला कोसी के नेतृत्व में गोवर्धन केशव बस्ती के स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। करीब 300 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए यह पथ संचलन निकाला, जिसका स्थानीय निवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह ऐतिहासिक पथ संचलन गोवर्धन में बरसाना रोड स्थित चंद्रा गार्डन से आरंभ हुआ। स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाते हुए लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय की। संचलन बड़ा बाजार, चकलेश्वर महादेव, दसविसा, सोंख अड्डा, और प्रमुख धार्मिक स्थल दानघाटी मंदिर से होते हुए मुरारी कुंज स्कूल पर समाप्त हुआ। संघ के इस अनुशासनबद्ध पथ संचलन का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण को सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ और मार्गदर्शन संत सियाराम बाबा की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत सियाराम बाबा द्वारा की गई। संचलन से पूर्व, शस्त्र पूजन और भारत माता के पूजन के साथ कार्यक्रम का विधिवत आरंभ हुआ। संत सियाराम बाबा ने इस मौके पर स्वयंसेवकों को संबोधित किया। समापन पर आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में जिला प्रचारक कोसीकलां के कुश जी भाई साहब ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, चरित्र निर्माण, और समाज सेवा में संघ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।साथ ही पंच परिवर्तन पर जोर दिया इस भव्य आयोजन में नगर संचालक बबलू जी, खण्ड कार्यवाह भानू जी, खण्ड प्रचारक अमित जी, नगर कार्यवाह राकेश जी, जिला बौद्धिक प्रमुख बहादुर जी, जिला शारीरिक प्रमुख रामेश्वर जी, और प्रचार प्रमुख कान्हा जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संघ के स्वयंसेवकों ने शताब्दी वर्ष को सामाजिक समरसता और राष्ट्र के उत्थान के वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया। बाइट--जिला प्रचारक--कुश जी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRanajoy Singha
FollowOct 02, 2025 07:22:49Malda, West Bengal:মালদা শরৎপল্লী সর্বজনীন দুর্গোৎসব। মহিলা পরিচালিত পুজো। সিঁদুর খেলা
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowOct 02, 2025 07:22:440
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowOct 02, 2025 07:22:320
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowOct 02, 2025 07:22:200
Report
OTOP TIWARI
FollowOct 02, 2025 07:22:080
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowOct 02, 2025 07:21:590
Report
KCKashiram Choudhary
FollowOct 02, 2025 07:21:470
Report
BSBhanu Sharma
FollowOct 02, 2025 07:21:390
Report
MKMohammed Khan
FollowOct 02, 2025 07:21:250
Report
SBShowket Beigh
FollowOct 02, 2025 07:21:070
Report
KSKamal Solanki
FollowOct 02, 2025 07:21:010
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 02, 2025 07:20:480
Report
JKJitendra Kanwar
FollowOct 02, 2025 07:20:400
Report
RVRajat Vohra
FollowOct 02, 2025 07:19:590
Report
PSPradeep Sharma
FollowOct 02, 2025 07:19:394
Report