Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

मथुरा: जलाभिषेक यात्रा के बीच डीजे रोकने पर विवाद, पथराव में युवक घायल

KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 16, 2026 02:01:56
Mathura, Uttar Pradesh
जलाभिषेक करने जा रहे लोंगो का मस्जिद के सामने डीजे बंद कराने पर बवाल, पथराव में युवक घायल मथुरा के थाना बरसाना के गांव सहार में महाशिवरात्रि पर निकाली जा रही जलाभिषेक यात्रा के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मस्जिद के सामने कुछ युवकों ने डीजे रुकवा दिया, जिसके बाद कहासुनी बढ़ गई। जलाभिषेक कर लौट रहे ग्रामीणों पर पथराव हो गया, जिसमें गगन सैनी नामक युवक का सिर फट गया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। रविवार को शिव मंदिर के चौकीदार रोहतास का बेटा लक्ष्मण अपनी नवविवाहिता पत्नी और परिवार के साथ जलाभिषेक यात्रा निकाल रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि यात्रा जैसे ही मस्जिद के सामने पहुंची, कुछ लोगों ने विरोध करते हुए डीजे बंद करा दिया और गाली-गलौज की। लौटते समय मस्जिद के पास खड़े युवकों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। पत्थर लगने से गगन सैनी घायल हो गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और सहार चौकी पर एक घंटे तक हंगामा व घेराव किया गया। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत और सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने स्थिति को नियंत्रित किया और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सीओ गोवर्धन के अनुसार मस्जिद के सामने सात वर्षीय बच्चे द्वारा बकरी को पत्थर मारने से वह पत्थर गगन सैनी के सिर में लग गया। फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई हैं। सीओ अनिल कुमार
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASANIMESH SINGH
Feb 16, 2026 03:32:05
Ujjain, Madhya Pradesh:विक्रमोत्सव 2026 में करोड़ों के सम्मान की घोषणा, 1.01 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय विक्रम पुरस्कार स्थापित उज्जैन, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाल नगरी उज्जैन में भक्ति, संस्कृति और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में 139 दिवसीय विक्रमोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। “नमो नमो शंकरा” की गूंज से पूरा परिसर शिवमय हो उठा और सैकड़ों कलाकारों के सामूहिक शंखनाद व डमरू वादन ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विक्रमोत्सव अब देश के प्रमुख सांस्कृतिक-धार्मिक आयोजनों में स्थापित हो चुका है और इसकी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रही है। उन्होंने घोषणा की कि इस वर्ष 21 लाख रुपये का राष्ट्रीय सम्मान प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही 1 करोड़ 1 लाख रुपये का अंतरराष्ट्रीय विक्रम सम्मान और 5-5 लाख रुपये के तीन राज्य स्तरीय सम्मान भी स्थापित किए जाएंगे。 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश रामराज्य की अवधारणा की ओर अग्रसर है और मध्यप्रदेश भी उसी दिशा में प्रगति कर रहा है। महाकाल महालोक निर्माण के बाद उज्जैन में देश-विदेश से श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो धार्मिक पर्यटन के विस्तार का प्रमाण है。 उन्होंने उज्जैन की अनादि नगरी अवंतिका की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए सम्राट विक्रमादित्य के स्वर्णिम काल को याद किया। उनके दरबार में कालिदास सहित नवरत्नों की उपस्थिति को सुशासन और सांस्कृतिक उत्कर्ष का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विक्रमोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, व्यापार और विकास का समन्वित मंच है। वैदिक कालगणना और समय परंपरा को पुनर्स्थापित करने हेतु नई ऑब्जर्वेटरी की स्थापना का भी उल्लेख किया गया。 कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों ने सम्राट विक्रमादित्य एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। अतिथियों का स्वागत ‘महाकाल वन प्रसादम’ भेंट कर किया गया, जो आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला अभिनव प्रयास बताया गया。 संगीतीय संध्या में प्रीतम एंड बैंड ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के लोकप्रिय गीत “देवा देवा” से शुरुआत की। इसके बाद “नमो नमो शंकरा”, “शिवाय में जिया”, “शिव कैलाशों के वासी”, “सत्यम शिवम सुंदरम” और “साँसों की माला” जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भक्तिरस में डुबो दिया। अभिजीत सावंत, शाश्वत सिंह, सेजूती दास, हिमानी कपूर और किंजल चटर्जी सहित कलाकारों की प्रस्तुतियों ने देर रात तक माहौल को ऊर्जावान बनाए रखा。 देर रात तक चला यह आयोजन उज्जैन की सांस्कृतिक धरोहर और आध्यात्मिक वैभव का जीवंत प्रमाण बन गया, जिसने विक्रमोत्सव 2026 को ऐतिहासिक शुरुआत प्रदान की。 बाइट - सीएम डॉ मोहन यादव
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Feb 16, 2026 03:31:45
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA हिंडन डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी बसाने का मामला सिंचाई विभाग के सींचपाल राजेंद्र चंद्र ने दर्ज कराई FIR चौकी गढ़ी क्षेत्र माजरा हैबतपुर के खसरा नंबर-350 की जमीन पर कब्जे का आरोप। बहलोलपुर निवासी रामवीर यादव को बनाया गया नामजद आरोपी। अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ भी केस दर्ज। आरोप है कि डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग कर बेचे जा रहे भूखंड। लोगों को गुमराह कर हिंडन नदी पुस्ता रोड पर कॉलोनी विकसित करने का आरोप। 20 जनवरी 2026 को मौके पर पहुंचे थे राजेंद्र चंद्र और सहायक धीरज कुमार। समझाने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत। सरकारी जमीन को भी घेरने के आरोप थाना फेस 3 में दर्ज की गई FIR
0
comment0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Feb 16, 2026 03:31:36
Shravasti, Uttar Pradesh:खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां लूट की वारदात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और लाखों के जेवरात व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। यह सनसनीखेज वारदात भजोरे पुरवा गाँव की है, जो हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र में आता है। बीती रात करीब चार बदमाशों ने एक मकान को निशाना बनाया। देर रात घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को सोता देख लूट की वारदात को अंजाम दिया और जब गृह स्वामी ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गृह स्वामी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घर में रखा नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की सूचना के बाद एसपी राहुल भाटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। गांव में मातम पसरा है और लोग घटना से सहमे हुए हैं。
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Feb 16, 2026 03:31:11
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:सशस्त्र नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन से पहले केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित जिलों की सूची जारी की है, अब देश में सिर्फ 6 जिलों में ही नक्सलवाद बचा है, बस्तर संभाग का सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर के साथ ही गरियाबंद जिले को नक्सल प्रभावित माना गया है, इसके अलावा अन्य राज्यों के 2 और भी जिले इस सूची में शामिल किए गए हैं, डेडलाइन से पूर्व केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई सूची से स्पष्ट होता है कि अब नक्सलवाद सिमट चुका है, गिनती के ही जिले नक्सल प्रभावित है, हालांकि नक्सल प्रभावित 6 जिलों में 3 जिले बस्तर संभाग में आते है ऐसे में फोर्स ने इन जिलों से नक्सलवाद खत्म करने के लिए एक बार फिर कमर कस ली है, बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया फोर्स बस्तर संभाग के सातों जिले में अपना एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी रखे हुए है केंद्र सरकार की सूची के अनुसार अब टॉप प्रायोरिटी वाले जिलों में फोर्स अपना फोकस बनाने के साथ यहां तय समय सीमा में नक्सलवाद खत्म करेगी।
0
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Feb 16, 2026 03:17:17
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 16, 2026 03:17:07
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Feb 16, 2026 03:16:55
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) बेकाबू बजरी के डंपर ने हाईवे पर गाय को कुचला, गाय के शरीर से गर्दन हुई अलग। फागी के निमेडा में हुआ हादसा, पुलिस चौकी के पास से हो रहा था देर रात बजरी का परिवहन। सड़क पर फैला खून, करीब 300 मीटर तक डंपर में फँसकर घसीटती रही गाय। स्थानीय लोगों ने डंपर को रूकवाने की कोशिश की लेकिन डंपर चालक तेज रफ़्तार में डंपर भगाकर ले गया। बजरी के डंपरों को खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण लंबे समय से उठा रहे है मुद्दा। हाईवे पर लगा जाम, निमेडा पुलिस चौकी की मिलीभगत के खिलाफ ग्रामीणों में है रोष। ग्रामीणों का आरोप कहा - आधा दर्जन डंपर तेज रफ़्तार में निकले थे, पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 16, 2026 03:16:49
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 16, 2026 03:16:35
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Feb 16, 2026 03:16:24
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से दिन और रात दोनों के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राजधानी पटना समेत गया, मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में सुबह हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर की धूप अब चुभने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 22 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन का पारा 30°C के पार पहुंचने के आसार हैं, वहीं न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ेगा। कल राजधानी पटना बिहार का सबसे गर्म शहर रहा जहाँ अधिकतम तापमान 26.4°C दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम 10.3°C किशनगंज में दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा।
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Feb 16, 2026 03:16:15
Bihar:जिले के सासामुसा सुगर मिल को बंद हुए 5 साल हो गये है मिल व जमीन की नीलामी कर दी गई है वही किसान व मजदूर आज भी इस आस में बैठे हैं कि उनका बकाया भुगतान होगा व मिल दुबारा चालू होगा कर्नाटक की कम्पनी निरानी ग्रुप ने मिल चाकू करने को लेकर मुख्य सचिव से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की है जिससे बाद मिल चालू होने की उम्मीद जगी है सासामुसा सूगर मिल की स्थापना 1935 मे हुई थी बर्ष 2021 मे मिल बंद हो गया मिल पर किसानों का 46 करोड़ व मजदूरों का 9 करोड़ रुपये बकाया है किसान व मजदूर जिला प्रशासन व गन्ना विभाग का चक्कर लगा रहे हैं वही एनसीएलटी ने मिल व जमीन की नीलामी कर दी कर्नाटक की कम्पनी निरानी ग्रुप ने मिल चलाने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से बात की है जिससे बाद किसानों व मजदूरों को आस जगी है किसान व मजदूर चाहते हैं कि मिल जल्द चालू हो व उनके बकाया का भुगतान हो मिल के कर्मचारी आज भी मिल कैम्पस में रहते हैं व अपने भुगतान का इंतजार कर रहे हैं वही किसान पर्चा लेकर प्रशासन व कोर्ट का चक्कर लगा रहे हैं
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 16, 2026 03:16:07
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास की है। मृतक युवक की पहचान रघुनाथपुर करारी पंचायत वार्ड नंबर-9 निवासी पंकज यादव के पुत्र अमृत कुमार उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 20 फरवरी को प्रिंस की शादी होने वाली थी। कुछ दिन पहले ही तिलक और शगुन की रस्म पूरी हुई थी और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं।देर शाम प्रिंस अपनी नई बाइक से हीरा टोल जीरोमाइल की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए बेगूसराय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने फॉर्च्यूनर को खदेड़कर घेर लिया और ड्राइवर समेत गाड़ी को कब्जे में ले लिया। बाद में चालक और वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया गया।थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जब से राष्ट्रीय राजमार्ग 333-बी के तहत मुंगेर पुल का एप्रोच पथ बना है, तब से रघुनाथपुर गांव के आसपास कई लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से गति नियंत्रण या सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।फिलहाल एक घर की खुशियां मातम में बदल गई हैं। शादी से पहले दूल्हे की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। बाइट परिजन
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top