Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

मथुरा में भाई दूज की भीड़: 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान किया

KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 23, 2025 04:02:10
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा में भाई दूज पर उमड़ी भक्तों की भीड़, 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने किया यमुना स्नान मथुरा: दिवाली के बाद मनाए जाने वाले भाई दूज के पावन अवसर पर आज मथुरा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाए जाने वाले इस त्योहार को 'यम द्वितीया' भी कहते हैं। मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना स्नान के लिए करीब 1.25 लाख श्रद्धालु पहुंचे। विश्राम घाट पर ही यमुना नदी के किनारे यमराज का प्राचीन मंदिर स्थित है, और यहीं पर मुख्य स्नान चल रहा है। भारी भीड़ के बीच लोग परिवार के साथ, बड़े-बुजुर्गों से लेकर छोटे बच्चों तक, पूरी श्रद्धा के साथ यमुना स्नान कर रहे हैं। भाई-बहनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यम फांस (अकाल मृत्यु) से मुक्ति की कामना के साथ स्नान किया। स्नान के उपरांत बहनों ने भाइयों को आसन पर बिठाकर तिलक किया। इसके बाद विश्राम घाट की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर स्थित यमराज-यमुना मंदिर में जाकर वैदिक विधि-विधान से दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। घाट पर मौजूद पंडे भाई-बहनों की पूजा संपन्न करा रहे हैं。 भाई दूज की पौराणिक कथा और महत्व पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज का त्योहार यमराज और उनकी बहन यमुना के स्नेह की कथा से जुड़ा है। सूर्य देव और संज्ञा की संतानें यमराज और यमुना एक-दूसरे से बहुत स्नेह रखते थे। जब यमराज ने यमपुरी बसाई तो काम में व्यस्तता के कारण वे अपनी बहन यमुना से मिलने नहीं जा पाते थे। यमुना के बार-बार आग्रह पर, एक दिन यमराज ने कार्तिक शुक्ल द्वितीया को उनके घर जाकर भोजन ग्रहण किया। यमराज यमुना के आतिथ्य से अत्यंत प्रसन्न हुए और उनसे वर मांगने को कहा। तब यमुना ने वर मांगा कि अब से हर साल इस तिथि पर यमराज उनके घर आएं, और जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर भोजन ग्रहण करे, उसे लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और सौभाग्य की प्राप्ति हो। यमराज ने यह वरदान दिया, तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा चली आ रही है। मथुरा में विशेष परंपरा भाई दूज पर खासतौर पर मथुरा में यमुना नदी में भाई-बहन मिलकर स्नान करते हैं। यह मान्यता है कि ऐसा करने से भाई-बहन को सौभाग्य, सुख-समृद्धि और आपसी स्नेह की प्राप्ति होती है। पूजा के दौरान बहनें भाई की लंबी उम्र, सौभाग्य और चिरंजीवी होने की कामना करती हैं। वे यमराज और यमुना से प्रार्थना करती हैं कि उनके भाई को मार्कण्डेय, हनुमान, बलि, परशुराम, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य और अश्वत्थामा जैसे आठ चिरंजिवियों की तरह दीर्घायु प्राप्त हो। पूरे उत्तर प्रदेश में यह त्योहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मान्यता है कि जो भाई इस दिन बहन के घर जाकर भोजन करता है और तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAmit Singh
Oct 23, 2025 07:11:53
Kishanganj, Bihar:किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के कजलामनी मोहल्ले में एक बंद घर में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के नगद और जेवरात पर हाथ साफ करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना उस वक्त की है जब गृहस्वामी अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के असुरा गांव गए हुये थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. पड़ोसियों की सूचना पर घर लौटे गृहस्वामी ने देखा कि मुख्य दरवाजे का फाटक तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया और घर के अंदर लॉकर तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और नगदी लाखों रुपये गायब कर लिया है. उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है. गृहस्वामी ने बताया कि हमलोग पूरा परिवार दीपावली के लिए अपना गांव गए हुये थे. आस पास के लोगों का सूचना मिलने के बाद घर लौटने पर देखा कि फाटक टूटा हुआ है. चोरों ने लॉकर तोड़कर सोने के जेवरात और नगदी चुरा ली. गृहस्वामी के मुताबिक लगभग 15 लाख रुपये का नगद और जेवर चोरी हुई है.
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Oct 23, 2025 07:11:35
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र खूँटी स्लग - भाई दूज। खूँटी में भाई दूज धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान खूंटी के मुरहू प्रखंड में महिलाएं अपने भाइयों के लिए गोधन कूटी करती हैं। महिलाएं एक जगह इकट्ठे होकर भाई दूज के अवसर पर पूजा पाठ की कथा कहानी सुनकर अपने भाइयों की लंबी आयु के लिए ईश्वर से कामना करती हैं और भाइयों को प्रसाद देती हैं। उपासना की मंजू देवी ने कहा कि आज भाई दूज है, भाई की लंबी आयु के लिए यह पर्व किया जाता है। इसमें बहन यमुना की कहानी है; कथा सुनकर गोधन कूटा जाता है और फिर पूजा अर्चना के बाद भाइयों को प्रसाद दिया जाता है। इधर, खूंटी में बंगाली परिवार के द्वारा भाई फोटा पर्व मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों के माथे पर फोटा यानी तिलक लगाई और यमराज को गाली देते हुए श्रापित की। वही भाइयों ने भी इस भाई फोटा पर्व में बहनों को उपहार भेंट दिये। इसके लिए सुबह से ही तैयारी की गई— दुबला, अच्छत, तिलक, मिठाई पकवान की तैयारी की; फिर गोधन कूटी और फिर भाइयों को आरती दिखाकर उन्हें तिलक लगाते हुए मिष्ठान भोजन कराया।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 23, 2025 07:10:53
Patna, Bihar:गया- 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के बेटे को नहीं मिला टिकट. भागीरथ बोले- राहुल ने मुझे वादा किया था. बिहार बीजेपी के प्रवक्ता पियूष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की परिपाठी रही है दलित और महादलितों का अपमान करना. दसरथ मांझी के घर जाकर राहुल गांधी ने क्या वादा करने का काम किया था. उनके बेटे के चुनाव लड़ने का और जब टिकट देने की बारी आई तो उन्हें टिकट से वंचित करने का काम किया. फिर से एक बार कांग्रेस की युवराज ने दलित और महादलित के बेटे को अपमानित करने का काम किया है. यह केवल दलितों के घर फोटो खिंचवाने और झूठे वादे करने जाते हैं. दलित के कभी यह हीतैसी नहीं हो सकते है. बाबा साहब को इन्होंने भारत रत्न तक देने का काम नहीं किया. भाजपा समर्थित सरकार केंद्र में आए तो उनके मरने के 40 वर्ष बाद भारत रत्न देने का काम हुआ. कांग्रेस का चाल और चरित्र है यह. आज दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी को टिकट से वंचित पर कांग्रेस ने फिर अपने असली चाल और चरित्र को उजागर करने का काम किया है. बाइट : पीयूष शर्मा, प्रवक्ता, बिहार बीजेपी जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि दशरथ मांझी जीन्हे नीतीश कुमार ने माउंटेन मैन कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी विहार आते हैं उनके सुपुत्र भागीरथ मांझी के यहां जाकर फोटो खिंचवाते हैं राजनीति करते हैं और कहते हैं कि हम आपके आगामी चुनाव में टिकट देंगे लेकिन जब भागीरथ मांझी दिल्ली जाते हैं उनसे टिकट मांगने तो गेट नहीं खोलते हैं मिलते भी नहीं है यह राहुल गांधी जी का दोहरा चरित्र है. बाइट : मनीष यादव, प्रवक्ता, जनता दल यूनाइटेड राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता अरुण यादव ने कहा कि महागठबंधन का एक ही लक्ष्य है दो दशक से जो चली आ रही जन विरोधी नीतीश बीजेपी सरकार उस सरकार से बिहार की जनता को मुक्ति दिलाना. बिहार के जनता भी सरकार को हटाने के लिए तैयार बैठी हुई है उसी दृष्टिकोण से महागठबंधन ने एक एक सीट पर चिंतन मंथन कर कर उम्मीदवार देने का काम किया है. गठबंधन की राजनीति में सभी पार्टियों की बहुत सारी मजबूरियां है छह करके भी अपने क्षेत्र उम्मीदवार को नहीं मैदान उतर पाए हैं. उनका एक ही लक्ष्य है कि बिहार में जन्ममुखी सरकार बनाना. बाइट : अरुण यादव, प्रवक्ता, आरजेडी बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडे ने कहा कि गठबंधन का दौर है गठबंधन में राजनीतिक दल अपने सीटों की दावेदारी करते हैं उनके समर्थक उनके नेता अपने डिमांड रखते हैं. लेकिन यह राजद के खाते में सीट गई है वैसे मैं उनके डिमांड को पूरा हम लोग नहीं कर सकते हैं. और रही बात जहां तक माउंटेन मैन दशरथ मांझी जी के पुत्र की उनके लिए राहुल गांधी जी ने बहुत कुछ किया है उनके सम्मान में कई विधायकों से ज्यादा सम्मान दिया और उन्हें लगातार अपने मंचों पर साथ रखें और कहीं ना कहीं यह एक विधायक होने से ज्यादा रुतबा होता है. देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ आप बैठते हैं और मीटिंग करते हैं यह अपने आप में गर्व की बात है. बाइट : डॉ स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Oct 23, 2025 07:10:15
Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की उत्तरी रेंज-II (NR-II) टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में करीब 10 महीने से फरार चल रहे विक्की (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी था। 8 दिसंबर 2024 को विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर भूपेंद्र उर्फ राज पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में एफआईआर नंबर 787/24 थाना जहांगीरपुरी में दर्ज की गई थी। वारदात के बाद से आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा。 इंस्पेक्टर नीरज शर्मा की टीम, एसीपी नरेंद्र सिंह बेनीवाल के निर्देशन में, लगातार तकनीकी और जमीनी निगरानी कर रही थी। 22 अक्टूबर 2025 को हेड कॉन्स्टेबल प्रीत पाल को सूचना मिली कि आरोपी स्वरूप नगर इलाके में आएगा। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे मौके से दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय विक्की स्कूल वैन चलाता था और परिवार से अलग रह रहा था। उसे धारा 35(1)(C) BNSS के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अपराध शाखा का कहना है कि यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की सजगता और तत्परता का उदाहरण है, जो अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Oct 23, 2025 07:09:43
1
comment0
Report
HSHarmeet Singh Maan
Oct 23, 2025 07:09:04
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Oct 23, 2025 07:08:10
Noida, Uttar Pradesh:रामगढ़ (अलवर) रामगढ़ में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को विरोध करते हुए डीएसपी सुनील कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष रामनिवास बरवाडिया के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया कि योगी सुधांशु शास्त्री नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर डॉ. अंबेडकर के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट को आगे अलवर निवासी डॉ. दीपक गुप्ता ने अपनी आईडी से शेयर किया, जिससे समाज में रोष फैल गया। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि इस पोस्ट को लेकर पूरे दलित समाज में गहरा आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि दोनों आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। भीम आर्मी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव नवल सिंह, जिलाध्यक्ष रामनिवास बरवाडिया, जिला उपाध्यक्ष रवि वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष कवल सिंह, पवन कुमार और रविंदर वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Oct 23, 2025 07:07:25
Cooch Behar, West Bengal:कोचबिहार: দিনহাটা ভেটাগুড়ির রুয়েরকুঠিতে বিজেপি নেতা তথা প্রাক্তন প্রধান রতন বর্মনের বাড়ি ভাঙচুরের অভিযোগ তৃণমূল কংগ্রেস এর বিরুদ্ধে। বুধবার বিকেল নাগাদ এই ভাঙচুর চালানো হয় বলে অভিযোগ। রতন বর্মন অভিযোগ করে বলেন তৃণমূল কংগ্রেসের বাইক বাহিনী এই ভাঙচুর চালায় বলে অভিযোগ করেন তিনি। তিনি আরও জানান কম বয়সী ছেলেরা মদ মাংস খেয়ে এই ভাঙচুর চালায়। যদিও এই ভাঙচুর প্রসঙ্গে তৃণমূলের দিনহাটা ওয়ান বি কমিটির ব্লক সভাপতির অনন্ত বর্মন বলেন সংবাদমাধ্যমে এই ভাঙচুরের কথা শুনলাম। আসলে বিজেপির পায়ের তলার মাটি সরে গিয়েছে তাই তারা নিজেদের মধ্যেই ভাঙচুর চালিয়ে তৃণমূল কংগ্রেসের গায়ে দোষ চাপাতে চাইছে। আর এই বিধানসভা নির্বাচনের আগেই আবারও শিরোনামে দিনহাটার ভেটাগুড়ি।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Oct 23, 2025 07:07:04
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी शहर के मुख्य रास्तों पर जाम की समस्या आम हो गई है, पैदल चलने वाले लोग, आवागमन करने वाले वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें कई बार आपातकालीन सेवा एम्बुलेंस को जाम में फंसते देखा गया है, जाम का मुख्य कारण सड़क के दोनों साइडों के फुटपाथों पर दुकानदारों का अतिक्रमण और दूरदराज गांवों से जरूरत का सामान खरीदने आए ग्रामीणों द्वारा वाहनों को खड़ा करना भी है, जाम की स्थिती से निपटने के लिए ना तो पार्किंग की कोई व्यवस्था है और ना ही फुटपाथों को खाली करने की प्रशासन द्वारा कोई कवायद की जाती है, जाम की समस्या जहां अन्य दिनों तो रहती ही है, वही दीपावली के त्यौहार पर यह समस्या और विकराल हो गई, जिसको लेकर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है, भारद्वाज मार्केट में रोजाना की भांति जाम में जहां अन्य वाहन फंसे हुए थे वहीं हॉस्पिटल से जिला मुख्यालय के लिए इमरजेंसी हालत में मरीज ले जाती एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही, लगातार जाम की समस्या को उठाने के बावजूद भी प्रशासन अतिक्रमण और जाम की स्थिती को लेकर सुषुप्तावस्था में है
0
comment0
Report
NSNaresh Sethi
Oct 23, 2025 07:06:51
Kot Kapura, Punjab:SGPC वਲੋਂ हिंदी(ch) की चादर साहिब स्र्ी गुरू तेग बहादर जी के 350 साला shahidi purab को समरपित विशाल नगर कीर्तन जो 21 अगस्त को असम से शुरू हुआ था और various rajon से होकर पंजाब पहुंचेगा इस नगर कीरतन संबन्धी फरीदकोट पहुँचने और यहाँ के प्रोग्रामों संबन्धी information साझा करते हुए अकाली नेता Parmbans Singh Benti Romana ने कहा कि 21 अगस्त को विशाल नगर कीर्तन असम राज्य से शुरू हुआ था जो विभिन्न राज्‍यों से होते हुए पंजाब एंटेקרेगा और स्र्ी मुक्तसर साहिब पहुंचने उपरांत दो नवम्बर को उधरो रवाना हो के फरीदकोट के लिए चलेंगे जहाँ 2 नवंबर को फरीदकोट पहुंचा नगर कीर्तन रात्रि का विश्राम फरीदकोट गुरुद्वारा खालसा दीवान में करेगा और अगले पड़ाव के लिए तीन नवम्बर को इधर रवाना होगा उन्होंने बतलाया कि एक महान समय है जब हमें स्र्ी गुरु तेग बहादर जी के धर्म को बचाने हेतु शहादी प्राप्त करने के महान इतिहास के बारे में जानने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्र्ी गुरु तेग बहादर जी वल्लों उस वक्त जबरी धर्म परिवर्तन को रोकने हेतु अपनी kurbani दे दी इसी लिए उन्हें हिन्द की चादर कहा जाता है और अगर उन्होंने अपने धर्म को बचाने के लिए शहादी नहीं दी होती तो हिन्दुस्तान की रूपरेखा कुछ और होती। उन्होंने सार्वजनिक को बताया कि नई पीढ़ी को इतिहास संबन्धी जानना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पालकी साहिब के साथ along तीन गुरु साहिबानां जिनमें स्र्ी गुरु हरगोबिंद राय जी, स्र्ी गुरु तेग बहादर जी और स्र्ी गुरु गोबिंद सिंह जी के शस्त्र भी पालकी साहिब के साथ इस नगर कीरतन में शामिल होंगे जिनके दर्शन करने का सुख सन्गत को प्राप्त होगा। उन्होंने information दी कि दो नवम्बर को फरीदकोट में विश्राम के उपरांत तीन नवम्बर को अगले पड़ाव के लिए नगर कीरतन तलवंडी के रवाने होंगे जो तीन नवम्बर को سلطانपुर लोढ़ी पहुंच कर वहाँ विश्राम करेंगे और मुड़ अगले पड़ाव के लिए रवाना होंगे।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top