Back
महराजगंज में एसआईआर अभियान शुरू, 2003-2025 मतदाता सूची जोड़ी जाएगी
ATAMIT TRIPATHI
Nov 10, 2025 04:00:42
Chowk, Uttar Pradesh
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की शुरुआत पूरे जोर-शोर से कर दी गई है। 4 नवंबर से लेकर 4 दिसंबर तक जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। बीएलओ मतदाताओं के घर पर जाकर उनके नाम पता आयु और अन्य विवरण का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी और पूरा सहयोग करने का अनुरोध किया है। इस विशेष पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं की सत्यापन के साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं को फार्म 6 के जरिए मतदाता सूची में जोड़ने का काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर इस पूरे अभियान में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है। विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ मतदाताओं के घर-घर पहुंच रहे हैं और मतदाताओं को गणना पत्र वितरित कर रहे हैं और उनके जन्म एवं निवास से संबंधित अभिलेखों की जानकारी भी दे रहे हैं। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि आम मतदाताओं को इस पुनरीक्षण अभियान से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य असली मतदाता का नाम सूची में जोड़ना है। 2003 की मतदाता सूची से 2025 की मतदाता सूची को जोड़ा जा रहा है। सभी मतदाताओं के वेरिफिकेशन के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया में मतदाताओं की सहायता के लिए सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपील की गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 11, 2025 06:47:160
Report
IKIsateyak Khan
FollowDec 11, 2025 06:46:350
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowDec 11, 2025 06:45:540
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 11, 2025 06:45:200
Report
0
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowDec 11, 2025 06:33:520
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowDec 11, 2025 06:33:350
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 11, 2025 06:33:230
Report
KCKumar Chandan
FollowDec 11, 2025 06:32:580
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowDec 11, 2025 06:32:420
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowDec 11, 2025 06:32:220
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 11, 2025 06:32:010
Report
MDMritunjay Das
FollowDec 11, 2025 06:31:310
Report
RSRavi sharma
FollowDec 11, 2025 06:30:580
Report
SBShowket Beigh
FollowDec 11, 2025 06:30:500
Report