Back
महराजगंज में नो-मैपिंग मतदाताओं के नोटिस जारी, 2,03,872 नाम सत्यापन के दायरे में
ATAMIT TRIPATHI
Jan 21, 2026 13:34:52
Chowk, Uttar Pradesh
महराजगंज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नो-मैपिंग श्रेणी में आए मतदाताओं को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह कदम मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। बीएलओ के माध्यम से संबंधित को नोटिस देने लगे हैं वहीं अब सात दिन बाद लोगों को साक्ष्य प्रस्तुत करना है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि सुनवाई के दौरान संबंधित बीएलओ के साथ अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) मौजूद रहेंगे और मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान जनपद में कुल 2,03,872 मतदाता नो-मैपिंग की श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। यह संख्या कुल मतदाताओं का लगभग 10.23 प्रतिशत है। नो-मैपिंग में वे मतदाता शामिल हैं, जिनका विवरण वर्ष 2003 की मतदाता सूची के माध्यम से भरे गए फॉर्म से मेल नहीं खा रहा है। कई मामलों में नाम, उम्र, पता या पारिवारिक विवरण में अंतर पाया गया है। इस वजह से उन्हें नो-मैपिंग की श्रेणी में रखा गया है। अब इन सभी त्रुटियों को दूर करने के लिए सुधार की प्रक्रिया शुरू हो रही है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत नो-मैपिंग की श्रेणी में आए 2,03,872 मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी नोटिस अपलोड कर दिए हैं। संबंधित मतदाता वेबसाइट से अपना नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट निकालकर निर्धारित तिथि पर प्रस्तुत हो सकते हैं। यह सुविधा उन मतदाताओं के लिए खास तौर पर उपयोगी है, जिन तक किसी कारण वश बीएलओ के माध्यम से नोटिस समय पर नहीं पहुंच पाया हो। पात्र पाए जाए वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अपडेट किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RIRamawatar Isran
FollowJan 21, 2026 15:04:310
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 21, 2026 15:04:170
Report
RKRavi Kant
FollowJan 21, 2026 15:04:03Noida, Uttar Pradesh:रूस के कमचटका से और भी चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहाँ 130 सालों में सबसे ज़्यादा बर्फबारी हुई है
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowJan 21, 2026 15:03:520
Report
RIRamawatar Isran
FollowJan 21, 2026 15:03:350
Report
HGHarish Gupta
FollowJan 21, 2026 15:03:220
Report
AGAbhishek Gour
FollowJan 21, 2026 15:03:000
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowJan 21, 2026 15:02:490
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 21, 2026 15:02:170
Report
CRCHANDAN RAI
FollowJan 21, 2026 15:01:590
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 21, 2026 15:01:410
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowJan 21, 2026 15:01:270
Report
RKRavi Kant
FollowJan 21, 2026 15:01:08Noida, Uttar Pradesh:Master Class on making yogurt: Learn to make market-style yogurt in just 2 minutes
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 21, 2026 15:00:500
Report
RKRavi Kant
FollowJan 21, 2026 15:00:14Noida, Uttar Pradesh:A terrifying moment occurred when a leopard entered the city and clashed with local dogs...
0
Report