262805
लाठी डंडों से हुई पिटाई के चलते गई एक व्यक्ति की जान
Rampur, Uttar Pradesh:थाना पढुआ क्षेत्रान्तर्गत लाठी डंडों से पीटकर की गई एक व्यक्ति की हत्या की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी निघासन ने जानकारी दी। आपको बता दें कि उधारी के पैसे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था आज विवाद इतना बड़ा की दोनों में मारपीट हुई। वहीं मारपीट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नारायणपुर के भरण्डा गांव में धर्मांतरण के आरोपों से तनाव, पुलिस बल तैनात
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झूमा-झटकी की नौबत आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मतांतरित परिवारों ने आरोप लगाया है कि उन पर गांव छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि वे अपनी धार्मिक आस्था के साथ गांव में शांतिपूर्वक रहना चाहते हैं। वहीं, आदिवासी समुदाय के लोगों का आरोप है कि धर्मांतरण के कारण उनकी पारंपरिक मान्यताओं और सामाजिक रीति-रिवाजों का अपमान हो रहा है।विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जिसके चलते गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।0
0
Report
सीतागांव केकड़ेहुर ग्राम में पुलिस चौपाल से ग्रामीणों में आत्मीय संवाद
थाना सीतागांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम केकड़ेहुर, ग्राम पंचायत हलांजूर में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सीतागांव निरीक्षक श्री संजय कुमार यादव द्वारा सुदूर अंचल क्षेत्र के स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी बच्चों एवं ग्रामीणजनों के बीच पहुंचकर आत्मीय संवाद स्थापित किया गया।0
0
Report
मोबाइल के कारण बनमनखी की छात्रा स्वाभिमानी कुमारी की दुखद आत्महत्या
Purnia, Bihar:पूर्णिया के बनमनखी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मोबाइल चलाने से मना करने पर कक्षा नवमी की छात्रा ने कथित तौर पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान बनमनखी बस स्टैंड निवासी राजन बाहरदार की बेटी स्वाभिमानी कुमारी 17 के रूप में हुई है। मृतका के चाचा मिथिलेश बाहरदार ने बताया कि स्वाभिमानी को मोबाइल चलाने की बुरी लत थी। इसे लेकर उसे डांट लगाया गया था। रात खाना खाने के बाद रोजाना की तरह अपने कमरे में सोने चली गई थी। उस समय घर में सब कुछ सामान्य था। परिवार के लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि रात में इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर घर में उसे समझाया गया था और लगातार मोबाइल चलाने से मना किया गया था सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद जब कमरे की जांच की गई तो स्वाभिमानी फंदे से लटकी मिली। दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घर के बाहर जुट गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वाभिमानी अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। परिवार में उसके दो भाई और एक बहन हैं। उसकी मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कराई है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एक होनहार छात्रा की असमय मौत ने परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।0
0
Report
Advertisement
एटा में दबंगों का कहर: रिलायंस पंप पर सेल्समैन पर मारपीट, धमकी देकर फरार
Etah, Uttar Pradesh:एटा में दबंगों का कहर.... दबंगों ने रिलायंस पंप पर सेल्स मैनों के साथ की जमकर मारपीट, पंप पर मौजूद लोगों में बचाया, आरोपी दबंग जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार, दबंग युवक जबरन लाइन तोड़कर गुंडई से पेट्रोल डलवाने का बना रहा था दवाब, पीड़ित सेल्स मैन थाना मलावन पहुंचकर दी तहरीर, थाना मलावन क्षेत्र के पेट्रोल पंप का मामला।0
0
Report
NEET विवाद पर अखिलेश सिंह की टिप्पणी; MP भूमि घोटाले और राम मंदिर दान
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: NEET मुद्दे पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "जब पेपर लीक हो रहा है और लगातार हो रहा हो तो राहुल गांधी और राजनीतिक पार्टी और क्या करें...जो पढ़ाई करता है और जिसका पूरा परिवार लगा रहता है बच्चों को पढ़ाने में और पहले से ही पेपर लीक हो जाए तो आखिर विपक्ष नेता करे तो क्या करें सवाल तो खड़ा होता ही है अगर पेपर लीक नहीं होता तो धमेंद्र जी से कोई सवाल नहीं पूछा जाता।"0
0
Report
केरल के पथनथिट्टा में केले लदा ट्रक MC ROAD पर बिजली खंबे से टकराया
Noida, Uttar Pradesh:PATHANAMTHITTA (KERALAM): LORRY CARRYING BANANA BUNCHES LOSES CONTROL AND CRASHES INTO ELECTRIC POLE ON MC ROAD AT PANDALAM0
0
Report
Advertisement
बेतिया में 232 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड, सारण पुलिस में योगदान
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां सारण जिलाबल के 232 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत Parade परेड समारोह संपन्न हुआ। बेतिया में 232 प्रशिक्षु सिपाही प्रशिक्षण प्राप्त कर अब सारण पुलिस जिलाबल में योगदान देंगे। बेतिया पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों ने उत्कृष्ट परेड का प्रदर्शन किया। इस समारोह के मुख्य अतिथि चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय रहे जिन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। बेतिया एसएसपी कुमार गौतम प्रशिक्षु सिपाहियों को शुभकामना दिए। समारोह के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों के अभिभावकों की मौजूदगी ने समारोह को गरिमामई बना दिया था। चंपारण रेंज के डीआईजी ने सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को शपथ दिलाई गई कर्तव्यनिष्ठा ईमानदारी राष्ट्रसेवा का शपथ दिलाया गया। न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया गया। 232 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह में सभी के अभिभावकों के आँखो में खुशी के आंसू देखे गए; सभी सिपाही अपने अभिभावकों के सामने अपनी कठिन ट्रेनिंग पूरी कर सारण जिला़ के लिए रवाना हुए.0
0
Report
रामदास अठावले: शिंदे शिवसेना के अध्यक्ष, महायुति में विकास के संकेत
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर: ऑपरेशन टाइगर पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "एकनाथ शिंदे शिवसेना का अध्यक्ष हैं। जब वे 40 विधानसभाओं के साथ महायुति में आए थे तब उन्होंने बहुत अच्छा काम किया था... उद्धव ठाकरे के सांसद आ रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि एकनाथ शिंदे मजबूत आदमी हैं; NDA के साथ जाने से ही विकास होगा इसलिए वे सब हमारे पास आ रहे हैं।"0
0
Report
अमेठी-लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों के लिए कैंडल मार्च, न्याय और सुरक्षा की मांग तेज
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में मृतक छात्र छात्राओं की आत्मा की शांति के लिए सैकड़ों लोगों का निकाला विशाल कैंडल मार्च。 युवाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों ने मृतक छात्र-छात्राओं को दी भावभीनी श्रद्धांजलि。 जामो चौराहे पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की गई प्रार्थना。 हाथों में मोमबत्तियां लेकर लोगों ने निकाला शांतिपूर्ण मार्च पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना。 हादसे की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर बुलंद हुई आवाज़。 दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई और छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि की उठी मांग。 जामो से उठी न्याय की पुकार पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर गहरा आक्रोश और शोक。 जनपद के जामो कस्बे में निकाली गई कैंडल मार्च यात्रा。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के महरौली से 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर गुरुग्राम में हत्या, चालक गिरफ्तार
साउथ दिल्ली के महरौली इलाके से किडनैप हुई 11 साल की बच्ची का गुरुग्राम में शव मिला। टैक्सी ड्राइवर ने बलात्कार करके गुरुग्राम की अरावली पहाड़ियों पर फेंका। साउथ दिल्ली महरौली थाना क्षेत्र के घटना स्पॉट पर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया। बुधवार सुबह 5 बजे महरौली इलाके में एक टैक्सी ड्राइवर ने एक बच्ची को जबरन टैक्सी में उठाकर गुरुग्राम में अरावली पहाड़ियों पर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, महरौली थाना को सूचना दी गयी। 6 घंटे के भीतर आरोपी टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में लिया गया, बच्ची के शव को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है।0
0
Report
गोपालपुरा गांव में 700 घरों पर मांडणा से लोक कला और स्वच्छता का संगम
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़। लोक कला से महकी गोपालपुरा ग्राम पंचायत प्रशासक सविता राठी की अनूठी पहल, 700 घरों पर उकेरे पारंपरिक मांडणा नई पीढ़ी को पारंपरिक कला से जोड़ने और स्वच्छता का संदेश देने के लिए शुरू किया विशेष अभियान सुजानगढ़। क्षेत्र की गोपालपुरा ग्राम पंचायत में इन दिनों लोक कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। पंचायत की प्रशासक सविता राठी की सकारात्मक पहल के चलते पूरा गांव राजस्थानी लोक कला मांडणा के रंगों में रंग गया है। राठी ने गांव की महिलाओं, युवतियों और बच्चों के साथ मिलकर पिछले दो महीने की कड़ी मेहनत से गांव के करीब 700 घरों सहित आंगनबाड़ी, मंदिर, तालाब के किनारे, स्कूल की दीवारों और मुख्य चौराहों को खूबसूरत मांडणों से सजाया है। रोजाना 5 घंटे की कड़ी मेहनत प्रशासक सविता राठी ने बताया कि इस अभियान के तहत पिछले दो महीनों से रोजाना सुबह 7 बजे से दोपहर तक लगातार पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है। इन चित्रों में पारंपरिक मांडणा, भगवान गणेश, स्वास्तिक जैसे धार्मिक प्रतीकों के साथ-साथ ऊंट, मयूर, बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीरें और सामाजिक जागरूकता से जुड़े नारे लिखे गए हैं। पंचायत भवन के बाहर कलम की ताकत को दर्शाती जागरूक पंचायत की एक विशेष पेंटिंग भी बनाई गई है, जो सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बुजुर्ग महिलाओं से मिली प्रेरणा, नई पीढ़ी हो रही जागरूक राठी ने बताया कि जब उन्होंने गांव की नई पीढ़ी के बच्चों और लड़कियों से मांडणा कला के बारे में पूछा, तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। इस लुप्त होती दुर्लभ लोक कला को बचाने के लिए उन्होंने गांव की बुजुर्ग महिलाओं और नई पीढ़ी को एक साथ मंच पर लाने का फैसला किया। इस अभियान को लेकर बच्चों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जनसहयोग से चल रहा अभियान इस पूरे अभियान पर करीब 8 से 10 लाख रुपए का खर्च अनुमानित है। यह अनूठा कार्य सुप्रीम फाउंडेशन, जनसहयोग और स्वयं प्रशासक के आर्थिक सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इस रचनात्मक अभियान को सफल बनाने में गांव की कमली, ग्यारसी, आचू, मैना, सन्तोष, लिछमा, धापू सहित युवा साथी ऋषि और अंकित आदि अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं। गांव की इस अनूठी पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। 1800 घरों में मांडणा बनाने का लक्ष्य प्रशासक सविता राठी ने बताया कि इस प्रयास से गांव में सकारात्मकता के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया जा रहा है। फिलहाल 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बारिश के कारण गति थोड़ी धीमी है, लेकिन जल्द ही श्री डूंगर बालाजी और सूरवास सहित कुल 1,800 घरों में मांडणा बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। बाइट सविता राठी प्रशासक गोपालपुरा0
0
Report
EWS आरक्षण: शर्तों में ढील की मांग, राठौड़ बोले—गरीब तक नहीं पहुँच रहा लाभ
Alwar, Rajasthan:अलवर। ईडब्ल्यूएस जन जागृति मंच के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने केंद्र सरकार से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को मिलने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण की पात्रता शर्तों में संशोधन और शिथीलता की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान नियमों के चलते कई वास्तविक जरूरतमंद परिवार इस सुविधा से वंचित रह जाते हैं। पत्रकार वार्ता में राठौड़ ने बताया कि वर्ष 2019 में लागू किया गया EWS आरक्षण एक ऐतिहासिक फैसला था, जिसका मंच ने स्वागत किया था। हालांकि, मौजूदा पात्रता मानदंड इतने कठोर हैं कि इसका लाभ सीमित लोगों तक ही सिमट कर रह गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में EWS वर्ग की कम भागीदारी इस बात का संकेत है कि व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। राठौड़ ने विशेष रूप से कृषि भूमि से जुड़ी शर्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि 5 एकड़ भूमि की सीमा वर्तमान परिस्थितियों में व्यावहारिक नहीं है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और कई किसान परिवारों की आय सीमित है, इसके बावजूद केवल भूमि स्वामित्व के आधार पर उन्हें EWS श्रेणी से बाहर कर देना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित पांच प्रमुख पात्रता शर्तों के कारण बड़ी संख्या में गरीब परिवार लाभ से वंचित हैं। राठौड़ के अनुसार, राजस्थान, गुजरात और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों ने इन नियमों में कुछ हद तक राहत दी है, लेकिन केंद्र स्तर पर अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा, उन्होंने EWS प्रमाण पत्र की वैधता अवधि बढ़ाने की मांग भी उठाई। वर्तमान में यह प्रमाण पत्र केवल एक वर्ष के लिए मान्य होता है, जबकि इसे कम से कम तीन वर्ष तक मान्य किया जाना चाहिए। हर साल नवीनीकरण की प्रक्रिया से बेरोजगार युवाओं को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। राठौड़ ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी अन्य वर्ग के अधिकारों में कटौती करने की नहीं है, बल्कि व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक और जरूरतमंदों के अनुकूल बनाने की है। उन्होंने बताया कि EWS आरक्षण की मांग सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उठाई थी, जबकि बाद में वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इसे लागू किया।0
0
Report
Advertisement
सातवीं की जलूस और मंगलवार भंडारे के लोगो के बीच विवाद,जलूस,समाचार भेजे जाने तक कर्बला नहीं गया
Gonda, Uttar Pradesh:सातवीं की जलूस और मंगलवार भंडारे के लोगो के बीच विवाद,जलूस,समाचार भेजे जाने तक कर्बला नहीं गया गोंडा।श्याम प्रकाश तिवारी ।कटरा बाजार कस्बे में सातवीं के जुलूस को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। जूलूस के साथ चल रहे प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। आनन फानन में इसकी सूचना जिले के अधिकारियों की दी गई जिस पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने समझा बुझाकर दोनो पक्षों को शांत कराया। लेकिन जुलूस निकाल रहे पक्ष के लोग नाराज होकर घर लौट गए। मंगलवार को नगर स्थित हनुमान गढ़ी प्रांगण में हिन्दू पक्ष के द्वारा ज्येष्ठ माह में बड़े मंगल के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। दोपहर बाद दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा मोहर्रम के सातवीं का जुलूस लेकर उसी प्रांगण में जाने के लिए जिद करने लगे जिस पर भंडारा कर रहे युवको के विरोध करने पर दोनों पक्षो में बहसबाजी होने लगी और जुलूस वहीं बीच सड़क पर रोककर ढोल बजाते हुए नारेबाजी करने लगा, जिससे जुलूस करीब दो घंटे तक रुका रहा। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने दोनों पक्षो से बात करके एक पक्ष को भंडारे के बाद जुलूस ले जाने के लिए राजी किया। कस्बा निवासी जियाउल हक शाह ने बताया कि हम लोगों द्वारा विगत वर्षो की भांति दोपहर में सातवीं का जुलूस निकाला जा रहा था लेकिन रास्ते में भंडारे की वजह से जुलूस को प्रशासन द्वारा रोंक दिया गया और भंडारे के समापन के बाद जुलूस निकालने को कहा गया है। मंदिर के प्रबंधक राजू रस्तोगी ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया था लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा प्रांगण में ही मातम करने की बात कही जिस पर विरोध हुआ है। अपराध निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि दोनों पक्षो के आपसी सहमति से भंडारे के बाद जुलूस निकालने की सहमति बनी है।0
0
Report
यमुना बाजार के निवासियों को प्रशासन का नोटिस, घाट खाली कराने की तैयारी
Delhi, Delhi:यमुना बाजार के निवासियों को एक बार प्रशासन द्वारा मिला नोटिस प्रशासन का वहां के लोगों को कहना है कि किसी नाइट शेल्टर में बना ले सकते हैं क्योंकि अब उनके पास अनुमति है कि किसी भी तरीके की कार्यवाही कर सके और घाट को खाली कराया जाए0
0
Report
सरदारशहर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म: पुलिस ने 3 दिन में गिरफ्तारी की
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। सरदारशहर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को 3 दिन में गिरफ्तार किया। भोजूसर उपाधियान निवासी 26 वर्षीय मनोज पुत्र दीपाराम मेघवाल को मामला दर्ज होने के 3 दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की एक पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया था कि मेरे साथ भोजूसर उपाधियान निवासी मनोज पुत्र दीपाराम मेघवाल ने जबरन दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। जिस पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए और नाबालिग के साथ अपराध को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और पुलिस ने आरोपी की तलाश کرتے हुए मामला दर्ज होने के 3 दिन के अंदर आरोपी भोजूसर उपाधियान निवासी मनोज कुमार पुत्र दीपाराम मेघवाल को दस्तयाब किया और पूछताछ के बाद जुर्म प्रमाणित पाई जाने पर गिरफ्तार किया गया। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी से अनुसंधान और पूछताछ जारी है。0
0
Report
Advertisement
