Back
कुशीनगर हॉस्पिटल पार्टनर की हत्या: डेढ़ महीने बाद कंकाल मिलने से सनसनी
PKPramod Kumar Gour
Nov 13, 2025 16:47:30
Kushinagar, Uttar Pradesh
कुशीनगर में डेढ़ महीने से लापता व्यक्ति का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला रहस्यमयी है और इससे जुड़ा है एक हॉस्पिटल का गुप्त राज। कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिसवा रेगुलेटर के पास कंकाल बरामद हुआ। जांच में पता चला कि यह कंकाल गौस मोहम्मद का है जो करीब 23 सितंबर से लापता था। मृतक गौस मोहम्मद और अनमोल कुशवाहा नाम का युवक बसहिया में स्थित आस्था हॉस्पिटल का संयुक्त संचालन करते थे। 23 सितंबर को दोनों ने साथ भोजन किया था... लेकिन उसके बाद से गौस मोहम्मद अचानक गायब हो गया। परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर दी और पुलिस तलाश में जुटी रही। मामले की गुत्थी तब सुलझी जब स्वाट टीम ने जांच की कड़ाई बढ़ाई। पूछताछ में जो सामने आया उसने सभी को हैरान कर दिया। पता चला कि जिस रात दोनों ने साथ में भोजन किया था, उसी रात गौस की हत्या कर दी गई और शव को सिसवा रेगुलेटर के पास फेंक दिया गया। अब डेढ़ महीने बाद उसी स्थान से उसका कंकाल बरामद हुआ है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने गांव में भारी फोर्स तैनात कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले में वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। आस्था हॉस्पिटल चलाने वाले दो साझेदारों के बीच की दोस्ती अब बन गई हत्या की कहानी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश में है कि हत्या की वजह आखिर क्या थी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 10, 2026 07:22:350
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 10, 2026 07:21:110
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 10, 2026 07:21:030
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 07:20:54Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (यूपी): यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में यूपी के मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक की।
0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 10, 2026 07:20:430
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 10, 2026 07:20:230
Report
76
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 10, 2026 07:17:390
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 10, 2026 07:17:080
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 10, 2026 07:16:510
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 10, 2026 07:16:250
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 10, 2026 07:16:050
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 10, 2026 07:15:530
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 10, 2026 07:15:350
Report