Back
45 साल बाद SIR फॉर्म से घर लौटे तैयब अंसारी का भावुक मिलन
PKPramod Kumar Gour
Dec 11, 2025 11:51:18
Kushinagar, Uttar Pradesh
कुशीनगर
भावुक मिलन की कहानी 45 साल बाद घर लौटे तैयब अंसारी
आज आपको दिखाते हैं कुशीनगर से एक ऐसी कहानी… जिसमें बिछड़ने का दर्द भी है… इंतज़ार की लंबी रातें भी… और 45 साल बाद हुए मिलन की वो सुबह भी, जिसने पूरे गांव को भावुक कर दिया।
45 बरस पुरानी यादें…आज लौटा है एक बेटा… तैयब अंसारी जो सन 1980 में परिवार में किसी बात से नाराज़ होकर अपने घर को छोड़ा गया इतना दूर कि उसे वापस आने में 45 साल लग गए, इन लंबे सालों में तैयब पंजाब में रहे…फिर राजस्थान…और उसके बाद गुजरात फिर आखिरकार यूपी के शामली में शादी कर पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ एक किराए के मकान में जिंदगी जैसे-तैसे गुज़र बसर करने लगे…लेकिन दिल के एक कोने में गांव… और घर की याद हमेशा धड़कती रही, लेकिन किस्मत ने एक रास्ता बनाया SIR फॉर्म ने तैयब अंसारी को अपने घर लौटने को मजबूर कर दिया इसलिए कि उनके पिता के वर्ष 2003 में बने अंतिम SIR रिकॉर्ड और उस समय की मतदाता सूची की वजह से उन्हें SIR के माध्यम से जुड़ सके,जिस वजह से उन्हें आना पड़ा,और बस… 45 साल का इंतज़ार के बाद जब तैयब गांव पहुँचा तो उसे देखकर गांव जैसे ठहर गया…ये मिलन सिर्फ एक परिवार की खुशी नहीं थी,बल्कि एक वे उमीद थी जिसे SIR ने पूरा किया।
अपने घर लौटकर उन्होंने यादें ताजा कीं…अपनी मिट्टी को देखा…अपनों को गले लगाया…और कहा “भले ही बहाने से सही…लेकिन SIR फॉर्म ने मुझे मेरा घर वापस दिला दिया।”
एंकर- इतना लंबा इंतज़ार…इतनी सारी यादें…और आखिरकार हुआ मिलन ये कहानी बताती है कि कभी-कभी सरकारी प्रक्रिया भी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी लेकर आ जाती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
91
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पावन पर्व प्रशासन द्वारा आज खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा जीएन ने मकर संक्रांति पर लोगो को बधाई भी दिया और कहा कि खिचड़ी मेला के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है
0
Report