Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaushambi212214

खनन इंस्पेक्टर से मारपीट का वीडियो वायरल: कसेंदा पेट्रोल पंप मामला गर्म

AMALI MUKTA
Mar 29, 2026 05:49:04
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब ओवरलोड मोरंग लदी ट्रकों की चेकिंग के दौरान खनन इंस्पेक्टर से कथित तौर पर मारपीट और धक्का-मुक्की की घटना सामने आई। इस मामले में पेट्रोल पंप मालिक अंशु सिंह, मैनेजर समेत चार नामजद और बारह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जबकि इलाके में इस विवाद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। दरअसल, कौशांबी में तैनात खनन इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह ओवरलोड मोरंग लदी ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कसेंदा स्थित भारत पेट्रोल पंप पर ट्रक मालिकों और वहां मौजूद लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि पेट्रोल पंप मालिक अंशु सिंह और कुछ ट्रक मालिकों ने खनन इंस्पेक्टर के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इस बीच किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खनन इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने पेट्रोल पंप मैनेजर समेत चार नामजद और बारह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि विवाद के दौरान पंप मालिक दूसरे पम्प पर न जाकर इस पम्प पर कार्यवाही की बात कहते नज़र आ रहे है। इतना ही नही नंदा का पुरवा घाट पर अवैध खनन का आरोप लगा रहे है। इसके अलाव लोगो मे अवैध वसूली के चक्कर मे भी बावल का आरोप लग रहा है, हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPrashant Shukla
Mar 29, 2026 06:54:25
Seoni, Madhya Pradesh:अज्ञात कारणों से पेट्रोल पंप में लगी आग बड़ा हादसा टला सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, देर रात पेट्रोल पंप पर नियमित कार्य चल रहा था, तभी अचानक एक हिस्से से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आग देखते ही कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर सेफ्टी उपकरणों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह घटना एक बड़े हादसे में बदल सकती थी, क्योंकि पेट्रोल पंप पर बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद रहता है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और स्थिति को लेकर चिंतित नजर आए। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी या टैंकर से डीजल उलयः पेट्रोल निकालते समय यह आग लगी हो सकती है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
0
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Mar 29, 2026 06:54:13
Etah, Uttar Pradesh:उत्तरप्रदेश के एटा से एक हैरान और अनोखी ठगी का मामला सामने आया है, एटा के थाना जलेसर क्षेत्र से दुल्हन की चाहत में एक ही परिवार के 3 दूल्हे लाखों की ठगी के शिकार हुए है, वही ये तीनों दूल्हे डेढ़ दर्जन बारातियों के साथ कानपुर बारात लेकर पहुंचे लेकिन वहां ना दुल्हन मिली और ना ही दुल्हन के परिवार वाले कानपुर के घंटाघर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में मिला तो केवल सन्नाटा और उनसे फोन पर बात करने की कोशिश की तो सभी फोन बंद मिले, दूल्हे और बारातियों ने नजारा देख उनके होश उड़ गए और उन्हें फिर शादी के नाम पर लाखों की ठगी के शिकार होने का मामला समझ आ गया क्योंकि शादी के नाम पर तीनों दूल्हों ने दुल्हन की चाहत में शादी के नाम पर पहले ही 4 लाख 60 हजार रुपए ऑन लाइन पेमेंट कर चुके थे जिसकी शिकायत तीनों पीड़ित लोगों ने थाना जलेसर पहुंचकर FIR दर्ज कराकर सख्त कार्यवाही की मांग की है। एक ही परिवार के तीनों युवक दुलहन की चाहत में शादी के नाम पर ठगी के शिकार हो गए जो जनपद एटा के गांव ग्राम नूंहखास के निवासी हैं जो विजय पुत्र भावरपाल, लोकेंद्र पुत्र किशनपाल और मुकेश पुत्र पप्पू सिंह (जो आपस में एक ही परिवार के हैं) अपनी शादी के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे, करीब एक माह पूर्व इनके पास राहुल और रेखा नामक व्यक्तियों के फोन आए जिन्होंने खुद को एक विवाह संस्था का प्रतिनिधि बताकर लड़कियों के फोटो भेजे, बातचीत के बाद तीनों युवकों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए और वीडियो कॉल पर तीनों लड़कियों को तीनों लड़के दिखाए जिससे तीनों का रिश्ता पक्का कर दिया और तीनों लड़कियों के फोटो भेज दिए जिनसे शादी होनी थी और कानपुर की अग्रवाल धर्मशाला में 26 मार्च को शादी होना तय हुआ था और वीडियो कॉल से सारी रस्में दिखाते रहे और राहुल और रेखा के खाते में शादी की तैयारी के नाम पर ऑन लाइन रुपए डलवाते रहे, भी शादी के सामान के नाम पर लाखों रुपये वसूलते हुए ठगों ने योजनाबद्ध तरीके से पीड़ितों को जाल में फंसाया, उन्होंने 26 मार्च को कानपुर के घंटाघर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में विवाह कार्यक्रम होना तय किया, शादी के खर्चे, गहने, फर्नीचर और मोटरसाइकिल आदि दिलाने के नाम पर आरोपियों ने 18 मार्च से पैसे मांगना शुरू किया, झांसे में आए युवकों ने 18 मार्च से 25 मार्च के बीच बैंक खातों और जनसेवा केंद्रों के जरिए किस्तों में कुल 4,60,500 रुपये आरोपियों को ट्रांसफर कर दिए। खाली हाथ लौटी बारात तय कार्यक्रम के अनुसार, 26 मार्च को तीनों युवक अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ तीन गाड़ियों में सवार होकर बारात लेकर कानपुर के लिए रवाना हुए,जब बारात घंटाघर स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंची, तो वहां कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, काफी तलाश करने और आरोपियों के फोन बंद मिलने पर पीड़ितों को ठगी का अहास हुआ, खुशियों वाला माहौल पल भर में मातम जैसी मायूसी में बदल गया और बारात को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। पूर्व में भी जनपद में ठगी के ऐसे कई मामले सामने आ चुके है लेकिन अब इन कथित मैरिज ब्यूरो के नाम से ठगी करने वाले आरोपियो को एटा पुलिस कब तक गिरफ्त में ले पाती है ये देखने की बात होगी या ऐसे ही लोग आए दिन इन ठगों के शिकार होते रहेंगे?? पीड़ित परिजन。
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 29, 2026 06:53:53
Noida, Uttar Pradesh:झालावाड़ झालावाड़ के समीप जुल्मी गांव में बीती रात एक मजदूर ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना में 50 वर्षीय कैलाश मेहर 90 प्रतिशत तक झुलस गया है। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि कैलाश रात करीब 2 बजे अपने घर से निकला था। उसने पंचायत भवन के समीप खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने जब उसे जली हुई हालत में सड़क पर देखा, तो सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर साझा की। सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और कैलाश को उपचार के लिए झालावाड़ मेडिकल कॉलेज लाए। परिजनों ने बताया कि कैलाश ने शाम के समय ही एक बोतल में डीजल भरवाकर घर में छुपा दिया था, जिससे लग रहा है कि उसने पहले ही आत्मदाह का मन बना लिया था।फिलहाल, कैलाश द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सुकेत थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
comment0
Report
GPGovind Prasad Pandey
Mar 29, 2026 06:53:40
Noida, Uttar Pradesh:BARABANKI (UP-28/03/26): CHANDRA PRAKASH TRIPATHI (BARABANKI ASP) ON UP MAN BEHEADS ICE CREAM SELLER, THEN TRIES TO BURN SEVERED HEAD बाराबंकी, UP: ASP बाराबंकी, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने बताया, "टिकैत नगर थाना इलाके में एक घटना हुई, जिसमें बबलू नाम का एक व्यक्ति आइसक्रीम बेच रहा था और नैपुरा, परसावल जा रहा था। इसी दौरान, शंकर यादव ने आइसक्रीम खरीदते समय बबलू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। टिकैत नगर थाने में तुरंत संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई और जांच शुरू की गई है। इस घटना के आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है... आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया हत्या का हथियार भी बरामद कर लिया गया है। हमारी टीम लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी सबूत इकट्ठा कर रही है। आगे की जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" (28.03)
0
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Mar 29, 2026 06:53:12
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 29, 2026 06:52:44
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर शहर में बेखौफ बदमाशों का आतंक सामने आया है, जहां परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र पर अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रूहट्टा मोहल्ले की है। जानकारी के अनुसार, राजगढ़ कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय अर्जुन गुप्ता, सनबीम स्कूल कुल्हनामऊ का इंटरमीडिएट का छात्र है उसका बायोलॉजी का अंतिम पेपर शहर के होली चाइल्ड स्कूल में था। परीक्षा खत्म कर वह घर लौट रहा था। इसी दौरान रूहट्टा इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और अचानक उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 29, 2026 06:51:31
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 29, 2026 06:51:09
Ujjain, Madhya Pradesh:कनाडा में उज्जैन के युवक गुरकीरत सिंह मनोचा की कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित फोर्ट सेंट जॉन में हत्या कर दी गई थी। गुरकीरत करीब सवा साल पहले उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए थे और वहां नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे। घटना के बाद से परिवार लगातार बेटे के पार्थिव शरीर को भारत लाने की मांग कर रहा था। अब इस मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गुरकीरत का पार्थिव शरीर 1 अप्रैल को वैंकूवर से दिल्ली के लिए रवाना होगा और 2 अप्रैल को अहमदाबाद पहुंचेगा। इसके बाद जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर शव को उज्जैन लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हस्तक्षेप के बाद प्रक्रिया में तेजी आई। जिला प्रशासन, पुलिस और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ-साथ कनाडा में भारतीय उच्चायोग और दूतावास के सहयोग से यह प्रक्रिया पूरी हो सकी। गुरकीरत के पिता गुरजीत सिंह मनोचा ने इस कठिन समय में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने बेटे के अंतिम दर्शन का अवसर मिल सकेगा। वहीं, परिवार का कहना है कि गुरकीरत बेहद सरल स्वभाव का था और पढ़ाई के साथ काम भी कर रहा था। उनकी मांग है कि इस हत्याकांड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। करीब तीन हफ्तों के इंतजार के बाद अब परिवार को अपने बेटे का पार्थिव शरीर मिलने जा रहा है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर विदेश में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 29, 2026 06:50:41
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 29, 2026 06:50:13
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधान सभा किशनगढ़ अरांई, अजमेर खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में लाठी भाटा जंग दोनों पक्षों के कुल 9 व्यक्ति घायल, पुलिस जुटी मामले की जांच में अरांई थाना क्षेत्र के धोलपुरिया गांव में शनिवार देर शाम खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों को विवाद हो गया। विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों में लाठी भाटा जंग हुई जिसमें दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए घायलों को देर रात लहुलुहान हालत में किशनगढ़ यज्ञनारायण अस्पताल ले जाया गया । जहां उपचार शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अरांई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घायलो का उपचार शुरू करवाया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाया तथा मामले की जांच में जुट गई।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Mar 29, 2026 06:49:47
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधान सभा - पोकरण लोकेशन - रामदेवरा रामदेवरा, जैसलमेर पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ कहे जाने वाला बाबा रामदेव भादवा मेला में वर्ष पर्यंत ही देश भर से 40 लाख के करीब पदयात्रा करते हैं। मेले में आने वाले पद यात्रियों के लिए रामदेवरा पोकरण सड़क मार्ग पर ग्राम पंचायत ने लगवाये विशाल टीन सेड केंद्रीय विद्यालय के पास लगाए टीन सेड में सैकड़ों पदयात्री कर सकेंगे विश्राम के लिए शौचालय बाथरूम का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके अलावा सड़क मार्ग के किनारे मजबूत इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई गई हैं ताकि पदयात्रा करने वाले परिवार विश्राम कर सकें और भोजन प्रसादी बनाकर खा सकें। आने वाले दिनों में ग्राम पंचायत की तरफ से बेंच लगाकर बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। ग्राम पंचायत रामदेवरा ने_ramdevra_ से इतनी दूर टीन सेड लगाकर यह सुविधा प्रदान की है ताकि लाखों की संख्या में आने वाले पद यात्रियों को छाया पानी की सुविधा मिल सके। बीच रास्ते में तेज बरसात होने पर एक साथ सैकड़ों की संख्या में लोग टीन सेड के नीचे विश्राम कर सकेंगे और ग्राम पंचायत अपनी निजी आय से पद यात्रिओ की सुविधा के लिए विकास कार्य करवा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top