Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaushambi212214

नाली विवाद में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी घेरकर विरोध प्रदर्शन किया

AMALI MUKTA
Mar 07, 2026 01:46:27
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
कौशाम्बी ज़िले में नाली के विवाद ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स के साथ सीओ चायल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी इलाके का बताया जा रहा है। दरअसल संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज गांव में कई महीनों से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस टीम गांव पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। ग्रमीणों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने पहले पुलिस टीम का गाँव मे ही घेराव किया और बाद में मूरतगंज पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। चौकी हाइवे किनारे होने के चलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना संदीपन घाट के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। वहीं सीओ चायल अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRajesh Kumar Sharma
Mar 07, 2026 06:17:25
Delhi, Delhi:दिल्ली के रनहोला इलाके में एक मकान से 6 साल के बच्चे की लाश मिली। बच्चे की गर्दन पर कट का निशान तेजधार हथियार से हत्या की गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। माँ के साथ गया था बच्चा। माँ का चल रहा था अफेयर। Outer district के रनहोला इलाके के एक मकान से 6 साल के बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई; मौके पर रनहोला थाने की पुलिस और क्राइम टीम पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्चा की पहचान लव कुश के रूप में हुई; पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रिश्तेदारों का कहना है कि बच्चा अपनी माँ के साथ मंगलवार को गया था लेकिन उसके बाद मकान से गर्दन कटी लाश मिली। गर्दन पर कट के निशान हैं; तेजधार हथियार से हत्या की गई है और माँ का अफेयर किसी और के साथ चल रहा था, बच्चे को माँ लेकर गई थी; लेकिन अब माँ लापता है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Mar 07, 2026 06:17:15
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरदा गांव के मुख्य मार्ग पर आज शनिवार को कल से लापता 50 वर्षीय गल्ला व्यापारी मानिक राम गुप्ता की पेड़ से लटकती लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। अपनी मोटरसाइकिल को पेड़ के बगल खड़ा करके गल्ला व्यापारी ने पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि गल्ला व्यापारी बलरामपुर रेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रड़ववालिया पेहर गांव के रहने वाले थे जो कल सुबह 4 बजे से घर से लापता थे। इनके द्वारा रेहरा पेहर में अपनी किराना की दुकान भी जाती है दुकान पर जाने के लिए कहकर कल यह सुबह निकले थे और देर रात तक वापस नहीं पहुंचे और आज सुबह उनकी पेड़ से लटकती लाश मिली है। वहीं मृतक मानिक राम गुप्ता के बेटे विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि कल सुबह 4:00 बजे घर से निकले थे रात में हमने फोन किया शाम को फोन किया तो उनका मोबाइल नंबर बंद था। हम खोज रहे थे कि आज सुबह मुझे थाने से यहां सूचना मिली कि यहां पर बॉडी मिली है। किसी से हमारे पिता की कोई रंजिश नहीं थी किसी से हमारी कोई दुश्मनी नहीं थी गल्ले के व्यापारी हैं परचून की दुकान भी करते हैं। जो भी बचा हुआ गल्ला था होली के पहले इन्होंने उसको बेचा था घर में कोई बात भी बात नहीं है।
0
comment0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
Mar 07, 2026 06:16:27
Sonipat, Haryana:सोनीपत के वैभव ने UPSC में हासिल की 344वीं रैंक, घर में जश्न का माहौल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हरियाणा के सोनीपत निवासी वैभव ने 344वीं रैंक हासिल कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। वैभव सोनीपत शहर के रामनगर क्षेत्र में रहते हैं और मूल रूप से गांव चिटाना के निवासी हैं। जैसे ही उनकी सफलता की खबर परिवार और परिचितों को मिली, घर में खुशी का माहौल बन गया। परिवार के लोगों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया, वहीं बेटे की कामयाबी पर माता-पिता की आंखें भी नम हो गईं। वैभव बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में सोनीपत के हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल से दसवीं और 2019 में डीएवी स्कूल से बारहवीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से वर्ष 2022 में ग्रेजुएशन किया। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से इतिहास विषय में 2024 में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। वैभव ने बताया कि कोविड-19 के दौरान उनकी बड़ी बहन रितिका शर्मा ने उन्हें सिविल सर्विस की तैयारी के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद उन्होंने यूपीएससी पास करने का लक्ष्य तय किया। खास बात यह है कि वैभव ने बिना किसी कोचिंग के घर पर ही तैयारी की। वह रोजाना करीब 7 से 8 घंटे पढ़ाई करते थे और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते थे। उन्होंने वर्ष 2023 में पहली बार UPSC की परीक्षा दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 2024 में दूसरी बार प्रयास किया, लेकिन मेंस परीक्षा पास नहीं कर पाए। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में 344वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। वैभव के पिता जय भगवान पेशे से एडवोकेट हैं और उनकी मां सीमा गृहिणी हैं। बड़ी बहन रितिका चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जबकि छोटी बहन भारती न्यायिक सेवा की तैयारी कर रही हैं। परिवार का कहना है कि वैभव की मेहनत और लगन ने ही उसे यह मुकाम दिलाया है।
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Mar 07, 2026 06:16:18
Jhajjar, Haryana:डॉक्टरों की हड़ताल से परेशान मरीज का छलका दर्द कहा: प्राइवेट का ब्योंत होता तो घर पर ही करा लेते इलाज : हड़ताल से मरीज और तीमारदार दोनों परेशान : करनाल में डॉक्टर की पिटाई से आक्रोशित झज्जर में भी डॉक्टर है हड़ताल पर : मरीज बोले हड़ताल का नहीं था पता, इसलिए इलाज के लिए आए थे झज्जर नागरिक अस्पताल : क्षेत्र के कई गांव से आए मरीज, इलाज न होने के चलते दिन भर रहे भटकते : कई मरीज बोले जाना पड़ेगा वापस घर, कई बोले इलाज के लिए जाना पड़ेगा प्राइवेट अस्पताल : गंभीर बीमारी के चलते भी आए थे कई मरीज इलाज के लिए नागरिक अस्पताल : हड़ताल के चलते लौटना पड़ा बिना इलाज कराए वापस डॉक्टरों की हड़ताल का सीधा असर मरीजों पर देखने को मिल रहा है। शनिवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे कई मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर अस्पताल के चक्कर काटने के बाद भी कई मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस घर लौटना पड़ा। दरअसल करनाल में एक डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में झज्जर के डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं। इस कारण अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं और दूर-दराज के गांवों से आए मरीजों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इलाज के लिए आए एक मरीज ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि अगर प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने की क्षमता होती तो घर से ही वहीं चले जाते। सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन यहां हड़ताल के कारण इलाज नहीं मिल पाया। अस्पताल में पहुंचे कई मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि उन्हें डॉक्टरों की हड़ताल की जानकारी नहीं थी। इसी वजह से वे सुबह ही इलाज कराने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच गए, लेकिन यहां आकर पता चला कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं। क्षेत्र के कई गांवों से आए मरीज दिनभर अस्पताल परिसर में भटकते रहे। कुछ मरीजों ने मजबूरी में वापस घर लौटने की बात कही, जबकि कई ने बताया कि अब इलाज के लिए उन्हें प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ेगा। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कई मरीज भी इलाज के उम्मीद लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल के चलते उन्हें भी बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा। हड़ताल के कारण मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी और निराशा साफ तौर पर देखने को मिली। बाइट: मरीज और तीमारदारों की बाइट। डॉ आकृति प्रेसिडेंट बाइट डॉ रितेश झज्जर सुमित कुमार ग्राउंड रिपोर्ट वॉकथ्रू
0
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Mar 07, 2026 06:16:02
Rohtak, Haryana:हादसे ने हाथ छीने तो डॉ. सुनीता ने पैरों से लिखी तकदीर दो बार राष्ट्रपति से सम्मानित जिंदगी का दर्दनाक दौर और पति छोड़कर चला गया पैराओलंपिक मे 8 बार मेडल जीते जॉब के साथ साथ महिलाओं को भी करती है मोटिवेट एंकर रीड़ -जिंदगी की जंग जीतने के लिए साहस, उत्साह और संकल्प होना चाहिए। हाथ हो न हो। इसकी बेमिसाल मिसाल हैं सन् 1987 की उस घटना को याद करते हुए डॉ. मल्हान गंभीर हो जाती हैं। बताती हैं कि तब वह एमए की छात्रा थीं। शादी हो चुकी थी। ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसल गया और दोनों हाथ कट गए। उनके पति अस्पताल में ही छोड़कर चले गए और फिर नहीं लौटे। जिंदगी का सबसे दर्दनाक दौर और पति का छोड़कर चला जाना। उन्हें बड़ा झटका तो लगा लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हौसला नहीं खोया और एमए फाइनल करने की ठान ली इसी बीच मदवि की ओर से नौकरी का ऑफर आया। उन्होंने नौकरी ज्वाइन करने के साथ-साथ पढ़ाई जारी रखी। अपनी जिंदगी में आई विपरीत परिस्थितियों को हराकर उन्होंने खुद को साबित करके दिखाया। सफलता की वो कहानी बनीं की दूसरों का आज प्रेरणा दे रहीं है दो बार राष्ट्रपति से सम्मानित 2009 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी और 2010 में रानी लक्ष्मीबाई स्त्री शक्ति पुरस्कार राष्ट्रपति के हाथों से मिला। वे एथलीट भी हैं और पैरालंपिक खेलों में जलवा दिखा चुकी हैं। उन्हें 2011 में राज्य का सर्वोच्च खेल सम्मान भीम अवार्ड भी मिल चुका है वीओ-1-डॉ.सुनीता 1987 की उस घटना को याद करते हुए बताती हैं कि ट्रेन पर चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और दोनों हाथ कट गए। पति अस्पताल में ही उन्हें छोड़कर चले गए और फिर वापस नहीं लौटे। बड़ा झटका तो लगा लेकिन उन्होंने हौसला नहीं खोया और एमए फाइनल करने की ठान ली। इसी बीच मदवि में नौकरी लग गई। साथ-साथ उन्होंने पढ़ाई भी जारी रखी। एमफिल और पीएचडी तक शिक्षा ग्रहण की। बाईट -डॉ सुनीता मल्हान ,वार्डन एमडीयू यूनिवर्सिटी रोहतक वीओ-2-डॉ सुनीता मल्हान उन महिलाओं के लिए मिसाल है जो हादसों के बाद हिमत हार कर जिंदगी खत्म कर लेती है या गलत रास्ता अपना लेती है सुनीता मल्हान जॉब के साथ साथ पैराओलंपिक मे अंतरराष्ट्रीय खिलाडी है 8 बार मैडल जीत चुकी है और जॉब के साथ साथ उन महिलाओं को मोटिवेशनल का काम भी करती है बाईट -डॉ सुनीता मल्हान ,वार्डन एमडीयू यूनिवर्सिटी रोहतक बाईट -3-बहरहाल हादसों के बाद जिंदगी हार जाना कोई समाधान नही है माना कि इस तरह के हादसे अंदर तक तोड़ देती है
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 07, 2026 06:15:46
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Mar 07, 2026 06:15:32
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी दीपेश पंत के घर पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उनके दरवाजे पर लातें मारीं और गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फायरिंग की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सर्वोदय नगर निवासी दीपेश पंत ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। गुरुवार रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मैच देख रहे थे। इसी बीच अचानक दरवाजा पीटने और फायरिंग की आवाज आई। जब वे बाहर निकले तो उन्होंने बाइक से तीन युवकों को भागते हुए देखा। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपित काफी देर से उनके दरवाजे को पीट रहे थे मगर टीवी के शोर में दीपेश उनकी आवाज नहीं सुन पाए।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 07, 2026 06:15:25
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर भाजपा वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्राकर का विभिन्न मसलों पर बयान बीजेपी के पोस्टर पर कहा- विषय किसकी चली या नहीं चली यह नहीं है.. पिछले बार जो तीन राज्यसभा सांसद लोग आए है उसको कोई पहचानते नहीं थे.. अब तो कम से कम पहचान रहे है.. दुर्ग में बीजेपी नेता द्वारा अफ़ीम की खेती पर बोले- ऐसा मैंने समाचार पत्रों में पढ़ा है.. हमारी जो बातचीत है उसमे देखा जाएगा की वह बीजेपी के है की नहीं.. जो ग़लत है वह ग़लत कांग्रेस भाजपा देखना ही नई है.. होली पर ताबड़तोड़ शराब बिक्री पर दिया बड़ा बयान- सरकार को होली के बाद बोनस देना था.. अब शराब पी गए उसमे सरकार क्या करेगी.. पर बोनस पहले दे दिया इसी का असर है.. और यह एक सामाजिक बुराई है.. बाइट- अजय चंद्राकर, विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 07, 2026 06:15:16
Ujjain, Madhya Pradesh:दत्त अखाड़ा घाट पर नहाते समय गहराई में चला गया था 23 वर्षीय युवक, जवानों ने तुरंत नदी में कूदकर सुरक्षित निकाला उज्जैन में शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पर नहाने के दौरान एक श्रद्धालु डूबने से बाल-बाल बच गया। बाहर से आए 23 वर्षीय युवक अंकित सैनी पिता राजेंद्र सैनी नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया, जिससे घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय घाट पर तैनात होमगार्ड और माँ शिप्रा तैराक दल के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नदी में छलांग लगा दी। होमगार्ड जवान राहुल मंगलेश्वरी और संतोष सोलंकी माँ शिप्रा तेरक दल सदस्य ने मिलकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जवानों की सूझबूझ और तेजी से की गई कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया और श्रद्धालु की जान बच गई। घाट पर मौजूद लोगों ने जवानों की बहादुरी और तत्परता की सराहना की।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 07, 2026 06:05:09
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद पुलिस ने करोड़ो के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई की है। करोड़ों की ठगी मामले में नामजद आरोपी राखी अग्रवाल को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर धनबाद लाई। पुलिस ने गिरफ्तार राखी अग्रवाल को कोर्ट में पेश की जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। अहमदाबाद के रहने वाले नारायणी कोक प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन के शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। करोड़ो के गबन मामले दर्ज FIR में राखी अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अमन कुमार राय, गणेश यादव नामजद आरोपी है। संजय और सचिन पहले से गुजरात के जेल में बंद है।जबकि संजय गणेश अमन और एक अन्य फरार है।जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पवन मोर ने कुल 141 करोड़ रु के गबन का आरोप लगाया गया।मामला वर्ष 2024 का है। झरिया निवासी संजय अग्रवाल और पवन मोर व्यापारी में साझेदार है। राखी अग्रवाल ,संजय अग्रवाल, सचिन अग्रवाल और संदीप अग्रवाल की कंपनी में एक्टिव डायरेक्टर है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top