Back
कौशांबी में स्कूल छात्रा ने ट्रेन के सामने आत्महत्या कर दी
AMALI MUKTA
Nov 06, 2025 11:39:16
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
कौशांबी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक स्कूली छात्रा ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका परिषद के भटपुरवा इलाके में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक स्कूली छात्रा ने प्रयागराज से कानपुर जा रही चौरी चौरा एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी।
ट्रेन गुजरने के बाद छात्रा का शरीर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। घटना स्थल से एक स्कूल बैग और साइकिल बरामद हुई। बैग में मिले आधार कार्ड से छात्रा की पहचान 14 वर्षीय निशा देवी पुत्री अदालती निवासी महमदपुर थाना कोखराज के रूप में हुई।
मृतक छात्रा जनहितकारी इंटरमीडिएट कॉलेज, चाकवन में कक्षा 8 की छात्रा थी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पर रेलवे और कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस छात्रा की आत्महत्या के पीछे की वजह तलाश रही है। परिवार पर अचानक टूटी इस त्रासदी ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDAVESH KUMAR
FollowNov 06, 2025 13:51:540
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 06, 2025 13:51:420
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 06, 2025 13:51:210
Report
PGPARAS GOYAL
FollowNov 06, 2025 13:51:050
Report
SSSUNIL SINGH
FollowNov 06, 2025 13:50:540
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 06, 2025 13:50:420
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 06, 2025 13:50:220
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowNov 06, 2025 13:49:583
Report
AMALI MUKTA
FollowNov 06, 2025 13:49:403
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 06, 2025 13:49:252
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 06, 2025 13:49:101
Report
VSVISHAL SINGH
FollowNov 06, 2025 13:48:533
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 06, 2025 13:48:434
Report
MMMohammad Muzammil
FollowNov 06, 2025 13:48:243
Report
AKAlok Kumar
FollowNov 06, 2025 13:48:124
Report