Back
कानपुर की लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार: 12 से अधिक लोगों को फंसा कर करोड़ों लूट
PPPraveen Pandey
Nov 18, 2025 07:09:21
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर
लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने किया गिरफ्तार
-लुटेरी दुल्हन ने दरोगा सहित 2 बैंक मैनेजर से शादी करके लूट करके फरार
-लुटेरी दुल्हन के 10 खातों में मिले 8 करोड़
-खाते से पुलिस अफसरों से भी हुआ लेन-देन
-लुटेरी दुल्हन से 12 लोगों अपने प्यार के जाल में फसाकर रुपये ऐंठे
-लुटेरी दुल्हन ने 4 शादी की
- पहले 2 बैंक मैनेजर, फिर 2 दरोगा बने दूल्हा
दर्शक-लुटेरी दुल्हन की यह कहानी कानपुर की है जहाँ एक दुल्हन ने शादी के जाल में लोगों को फंसाकर रुपए ऐंठना करोड़ो रुपए ऐंठे फिलहाल लुटेरी दुल्हन पुलिस की गिरफ्त में है।
लुटेरी दुल्हन दिव्यांशी ने दो बैंक अधिकारियों समेत 12 से अधिक लोगों को अपने जाल में फंसा कर करोड़ो की रकम ऐंठी थी। वह पहले अपने प्यार के जाल में फंसाकर लोगों से रिलेशन बनाती थी। फिर रेप का केस दर्ज कराकर उनसे रकम ऐंठती थी। मामला खुलासा तब हुआ जब ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा आदित्य कुमार लोचव ने उसकी शिकायत की। दरोगा के साथ हैरेसमेंट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने दो बार सुसाइड करने का भी प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस ने दिव्यांशी की जांच शुरू की।
पुलिस ने जब आरोपी दुल्हन के खाते की जांच की, तो कई चौंकाने वाले सच सामने आए। उसके खातों से मेरठ में तैनात रह चुके दरोगा, इंस्पेक्टर और सीओ तक के खातों में करोड़ों का ट्रांजैक्शन मिला। उसके गैंग में कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। ये पुलिसकर्मी दिव्यांशी के पकड़े जाने के बाद दरोगा आदित्य पर समझौते का दबाव बना रहे थे।
V/O-दरसल बुलंदशहर के बीबीनगर में रहने वाले आदित्य कुमार लोचव 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर हैं।आदित्य की शादी के लिए 30 साल दिव्यांशी का रिश्ता आया । बताया कि दिव्यांशी आदित्य के घर से 50 किलोमीटर दूर मेरठ के मवाना में रहती है। दहेज में स्कॉर्पियो, लाखों के जेवर और धूमधाम से शादी की बात की गई। खूबसूरत लड़की देखकर दरोगा आदित्य कुमार लोचव और उनके परिवार ने भी हामी भर दी। इसके बाद दोनों के परिवार वालों की रजामंदी से 17 फरवरी, 2024 को आदित्य और दिव्यांशी की शादी हो गई।
आदित्य ने शिकायत दर्ज कराई की शादी के बाद से दिव्यांशी बीएड और सीटेट की तैयारी का हवाला देकर मेरे घर में नहीं रुकती थी। जब घर आती थी तो अपने मोबाइल फोन से गूगल-पे, फोन-पे समेत अन्य यूपीआई एप डिलीट कर देती थी। जब मैं ड्यूटी पर होता था। तो दिव्यांशी उनसे ऑनलाइन रुपए मांगती थी। इस पर मुझे शक हुआ।
शादी के 4 महीने बाद मैं छुट्टी पर घर गया था। दिव्यांशी भी घर पर ही थी। मैंने जैसे ही उसका मोबाइल लिया,तो उसने सभी यूपीआई डिलीट कर दिया
जब मैंने एप चेक किए, तो मेरे होश उड़ गए। ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में 10 से ज्यादा खातों में करोड़ों का ट्रांजैक्शन किया गया था। खातों के बारे में पूछने के बाद दिव्यांशी मुझसे झगड़ा करके मायके चली गई।
25 नवंबर को कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस अखिल कुमार में दिव्यांशी ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। उसने ग्वालटोली थाने में तैनात अपने पति आदित्य पर परेशान करने और 14.50 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया। कहा कि दरोगा पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। वो सोशल मीडिया पर लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाता है। इसके बाद उनसे दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाता है। फोटो-वीडियो निकालकर महिलाओं को ब्लैकमेल करता है।
दरोगा आदित्य की पत्नी दिव्यांशी की शिकायत और दरोगा के पक्ष रखने के बाद पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने जांच बैठा दी थी। जिसके बाद दरोगा से समझौते के नाम पर दिव्यांशी ने एक करोड़ की मांग की थी। इसके बाद दरोगा ने दिव्यांशी चौधरी के खिलाफ सैकड़ों साक्ष्य पुलिस अधिकारियों को दिए जिनसे यह साबित हुआ कि दिव्यांशी ब्लैकमेलर है।
दरोगा आदित्य ने अधिकारियों को बताया कि दिव्यांशी चौधरी के लिए पुलिस के कई अधिकारी काम करते हैं। मेरठ में तैनात रहे कई अधिकारियों के खातों में करोड़ों के ट्रांसफर से इस बात का खुलासा होता है। दिव्यांशी के करीब 10 खाते हैं, जिनमें वह पैसों का हेर-फेर करती है।
इसमें एक रिटायर्ड सीओ के साथ एडीजी जोन मेरठ के कार्यालय में रेडियो ऑपरेटर के पद पर तैनात दरोगा भी दिव्यांशी की पैरवी के लिए आ चुके हैं।
दिव्यांशी ने 3 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ रेप केस कराया था, लेकिन सभी मामलों में समझौता हो गया। इसके साथ ही कई लोगों के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराईं, जिनमें फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। फिलहाल अब लुटेरी दुल्हन पुलिस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बाइट-श्रवण कुमार सिंह-DCP सेंट्रल
166
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NKNished Kumar
FollowNov 18, 2025 08:28:020
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 18, 2025 08:27:50Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक वंदे मातरम के गायन से आरंभ हुई
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 18, 2025 08:26:200
Report
VAVishnupriya Arora
FollowNov 18, 2025 08:24:58Noida, Uttar Pradesh:बिहार मुस्लिम MLA पर
बिहार में क्यों गिर रहा है मुस्लिम MLA का ग्राफ?
17% की आबादी में भागीदारी सिर्फ 4.5% ही क्यों?
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 18, 2025 08:24:410
Report
SNShashi Nair
FollowNov 18, 2025 08:24:220
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 18, 2025 08:24:04Noida, Uttar Pradesh:25 सितंबर को ब्रेजा कर खरीदी गई थी
इस ब्रेजा कर के साथ शाहिना और मुजम्मिल शकील का फोटो
0
Report
VAVijay Ahuja
FollowNov 18, 2025 08:23:530
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 18, 2025 08:23:310
Report
IKIsateyak Khan
FollowNov 18, 2025 08:23:200
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 18, 2025 08:22:590
Report
DSDevendra Singh
FollowNov 18, 2025 08:22:420
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 18, 2025 08:22:30Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Imran Masood (Congress) on Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav
0
Report
DSDevendra Singh
FollowNov 18, 2025 08:21:110
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 18, 2025 08:20:540
Report