226020
कानपुर: शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले राहुल गांधी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में राहुल गांधी शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले। मुलाकात के दौरान शुभम के पिता रोते हुए शुभम की पत्नी एशन्या की बेबसी बता रहे थे। एशन्या भावुक हो गई। राहुल गांधी ने उन्हें थामकर साहस दिया। कहा कि हम सब आपके साथ हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में आज आंशिक बादल, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
Delhi, Delhi:दिल्ली में मौसम में एक सुखद बदलाव देखने को मिला है। IMD का पूर्वानुमान है कि आज राष्ट्रीय राजधानी में 'आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने की भी संभावना है।'0
0
Report
नया गांव मार्ग पर डंपर-कार भिड़ंत में डॉक्टर की मौत, चालक फरार
Pali, Rajasthan:शहर के नया गांव मार्ग पर सड़क हादसा, डंपर एवं कार में भिड़त से एक कि मौत, घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार, वही घायल डॉ गौरवसिंह पाली के निजी अस्पताल में है कार्यरत, वही मृतक डॉ शैलेश खिलेरी भी निजी अस्पताल में थे फिजियोथेरेपिस्ट, टीपी नगर थाना पुलिस जुटी घटना की जांच ।0
0
Report
बारां में खनन ट्रैक्टर-ट्राली हादसे से बच्चों की मौत, शाहाबाद रोड पर भारी जाम
Baran, Rajasthan:बारां में खनन ट्रैक्टर की टक्कर से दो मासूमों की मौत, शाहाबाद रोड पर फूटा जनता का आक्रोश लगाया जाम बारां में एक दिन पहले दो मासूमों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शाहाबाद रोड पर आज सुबह जाम लगा दिया है खनन कार्य में लिप्त एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से दो मासूम भाई-बहनों की मौत के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शाहाबाद रोड पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अवैध खनन व तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की。 बीते कल बरडिया रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी थी। स्कूटी पर दो मासूम बच्चे अपनी मां के साथ स्कूल से घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मासूम भाई-बहनों ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। अवैध खनन और तेज रफ्तार का कहर स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में खनन कार्य में लगे ट्रैक्टर-ट्राली अक्सर नियमों को ताक पर रखकर तेज रफ्तार में दौड़ते हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन इन बेलगाम वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिसके कारण आए दिन मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है。 आज सुबह घटना से आक्रोशित लोगों संख्या में लोग शाहाबाद रोड पर एकत्रित हो गए और रास्ता जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे और दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा समझाइश का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन प्रदर्शनकारी स्पष्ट ठोस कार्रवाई के आश्वासन पर अड़े हुए हैं। क्षेत्र में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है。0
0
Report
Advertisement
डोभी में मुक्तिधाम प्रस्ताव के विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर احتجاج
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम डोभी में रिहायसी क्षेत्र में बनाया जा रहा मुक्तिधाम जिसके विरोध में ग्राम डोभी की महिलाएं बड़ी संख्या में तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय पहुंची और जताया विरोध ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर मुक्तिधाम निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है, वहां पास में मिडिल स्कूल, हॉस्टल और मकानों की दीवारें स्थित हैं। ऐसे में इस स्थान को अनुपयुक्त बताते हुए लोगों ने मांग की है कि श्मशान के लिए पंचायत क्षेत्र में उपलब्ध अन्य भूमि का चयन किया जाए। आरोप है कि डोभी सरपंच आपसी रंजिश के चलते मुक्तिधाम को इसी स्थान पर बनाने की जिद की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में कलेक्टर, जिला पंचायत और एसडीएम को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई0
0
Report
लवकुश नगर तालाब में डूबे दो बच्चों में एक की मौत, दूसरा बच गया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के अक्टोहा चौकी अंतर्गत पीरा गांव में बनी राम तलैया में तालाब मे पानी ले रहे बच्चे का पैर फिसलने से पानी मे डूबा जिसमें दूसरा बच्चा बचाने का प्रयास कर रहा था तभी वह भी डूबने लगा स्थानीय लोगो ने चीखपुकर सुनकर पहुंच तब तक एक बच्चा पानी में डूब चुका था दूसरे बच्चे को तत्काल रेस्क्यू किया गया जिसकी हालत अब सही बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए भेजा गया है।बच्चे की मौत से परिवार मे मातम मचा है ।0
0
Report
सीडीएस अनिल चौहान का हर्षिल दौरा, विरासत केंद्र की आधारशिला रखी
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी: जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने उत्तरकाशी के हर्षिल में दौरा किया। हर्षिल पहुँचने पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने CDS का औपचारिक स्वागत किया और क्षेत्र की वर्तमान प्रशासनिक गतिविधियों व विकास योजनाओं से अवगत कराया। दौरे के दौरान, CDS ने हर्षिल सांस्कृतिक एवं विरासत केंद्र की आधारशिला रखी। यह केंद्र क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, गढ़वाल क्षेत्र के इतिहास को प्रदर्शित करने और पर्यटन बढ़ाने के उद्देश्य से एक पहल है। CDS ने वाइब्रेंट विलेज के निवासियों से संवाद किया और राष्ट्र निर्माण तथा सीमावर्ती क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की।0
0
Report
Advertisement
हरदोई: विद्युत ट्रांसफार्मर चोर गैंग गिरफ्तार, 8 बदमाश दबोचे, 2 घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में विद्युत ट्रांसफार्मर चोर गैंग पर पुलिस का शिकंजा,मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, 8 गिरफ्तार हरदोई में विद्युत व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले और ट्रांसफार्मरों से तेल व कॉपर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने मुठभाड़ के बाद बड़ा खुलासा किया है।स्वाट, सर्विलांस और थाना अरवल पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी की,जिसके बाद बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में दो शातिर अपराधी सत्येन्द्र और गजेन्द्र के पैर में गोली लगी,जबकि मौके से कुल 8 शातिर चोरों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में फर्रुखाबाद के उमरापुर निवासी सत्येन्द्र, प्रवेश, सुरेन्द्र और अनूप, कासगंज का गजेन्द्र तथा हरदोई के स्थानीय निवासी मुनेन्द्र, रोहित और अजय शामिल हैं। यह गिरोह लंबे समय से आसपास के जनपदों में सक्रिय था और रात के अंधेरे में ट्रांसफॉर्मरों को निशाना बनाकर कॉपर वायर और तेल चोरी करता था।पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सरगना सत्येन्द्र और सुरेन्द्र पर कई जिलों में लूट,चोरी और गैंगस्टर एक्ट के गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रांसफार्मर तेल चोरी करने वाला गिरोह अरवल क्षेत्र के टिलिया घटवासा गांव में वारदात की फिराक में है।सूचना पर स्वाट,सर्विलांस और अरवल पुलिस ने घेराबंदी की।मौके पर पहुंचते ही बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पार फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो को पैर में गोली लगी और घेराबंदी कर कुल 8 बदमाशों को दबोच लिया गया।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 49,000 रुपये नकद, 50 लीटर ट्रांसफार्मर तेल, तीन बंडल कॉपर वायर और चोरी में प्रयुक्त भारी उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा एक सफेद कार, दो अवैध तमंचे (.315 बोर), चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।पुलिस के अनुसार यह बरामदगी हाल ही में अरवल और कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं से जुड़ी हुई है।सभी आठों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि घायल बदमाशों का इलाज पुलिस निगरानी में जारी है।इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों में हड़कंप और आम जनता में राहत का माहौल है।0
0
Report
संंभल (उत्तर प्रदेश) में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर ऑपरेशन
Noida, Uttar Pradesh:Sambhal (Uttar Pradesh): Bulldozer Operation To Remove Illegal Encroachment On Government Land At Mubarakpur Band/ Visuals0
0
Report
कोटा में शराब दुकान खोलने विरोध ने शिक्षामंत्री दौरे में जोर पकड़ लिया
Kota, Rajasthan:कोटा कोटा में शराब की दुकान का विरोध हुआ तेज कोटा के रंगबाड़ी स्थित कृष्णा नगर में शराब की दुकान खुलने को लेकर स्थानीय लोग लगातार कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियों के बावजूद भी आबकारी विभाग ने कृष्णा नगर में शराब की दुकान खोलने की लोकेशन की आवंटित स्थानीय लोग विरोध करने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के घर पहुंचे महिलाओं और पुरुषों ने मंत्री से मिलने का किया आग्रह शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज पहुंचे थे कोटा प्रवास पर,, स्थानीय लोग जिला कलेक्टर सहित तमाम अधिकारियों को कर चुके हैं अवगत0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा प्रशासन ने 13 राजस्व कर्मियों के निलंबन से कड़ा संदेश दिया
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिला प्रशासन ने बड़ी करवाई करते हुए हड़ताल पर रहने वाले 13 राजस्व कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। और सभी निलंबित कर्मचारी को जिला मुख्यालय स्थित भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय रहने का आदेश दिया है। इस बड़ी करवाई पर डीएम शेखर आनंद ने कहा कि विभिन्न अंचलों में कार्यरत राजस्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चित हड़ताल पर थे जिसके कारण सरकार के योजनाएं प्रभावित हो रही थी। जबकि राजस्व कर्मचारी सीएम के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम और अभी महत्वपूर्ण जनगणना कार्य में भी शामिल नहीं हो रहे थे। जिसे लेकर राज्य मुख्यालय के निर्देश पर सभी 13 राजस्व कर्मचारी को निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि डीएम द्वारा निलंबित राजस्व कर्मचारी में जितु कुमार, अंचल कार्यालय, बरबीघा, दीपक कुमार भारती, अंचल कार्यालय, घाटकुसुम्भा, रंजीत कुमार दास, अंचल कार्यालय, चेवाड़ा, मृणु कुमार दास, अंचल कार्यालय, बरबीघा, सुभाष कुमार अंचल कार्यालय, घाटकुसुम्भा, सुनील कुमार, अंचल कार्यालय, शेखपुरा, ओमप्रकाश कुमार अंचल कार्यालय, शेखपुरा, नागेंद्र कुमार अंचल कार्यालय, अरियरी, कौशल कुमार, अंचल कार्यालय, शेखपुरा, पूजा कुमारी, अंचल कार्यालय, चेवाड़ा, नितिन कुशवाहा, अंचल कार्यालय, अरियरी, संदीप कुमार सिंह, अंचल कार्यालय, शेखपुरा, रवि रंजन कुमार, अंचल कार्यालय, शेखपुरा में कार्यरत राजस्व कर्मचारी को भूमि उपसमाहर्ता कार्यालय में रहने का आदेश जारी किया है।0
0
Report
नीतीश के इस्तीफे के बाद NDA के पोस्टर बिहार के विकास पर चर्चा
Patna, Bihar:पटना, 2025 के विधानसभा चुनाव एक नारा दिया गया था एनडीए की तरफ से 25 से 30 फिर से नीतीश, इस नारे के साथ पूरे बिहार में पोस्टर्स लगाए गए थे और नीतीश कुमार के चेहरे पर 2025 का चुनाव लड़ा गया था, लेकिन अब जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिए और पूर्व मुख्यमंत्री हो गए तब से जो चीज दो दशकों से चली आ रही थी वह अब बदलनी शुरू हो गई, JDU कार्यालय के बाहर पोस्टर लगे जिनमें लिखा गया 'दो दशक बिहार के नवनिर्माण के लिए', दूसरे पोस्ट में लिखा गया 'दो दशक जन-जन के कल्याण के लिए'. पोस्टर में नीतीश कुमार के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए उसको दर्शाया गया है, पटना मेट्रो, राजगीर का ग्लास ब्रिज, स्टेडियम इसके बेटियों के स्कूल जाने की तस्वीर लगाई गई है. तो वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा गया है एनडीए हम सब का है और सब मिलकर बिहार का विकास करेंगे0
0
Report
सीवान जेल में अचानक छापेमारी, संदिग्ध कुछ नहीं बरामद
Siwan, Bihar:सीवान मंडल कारा में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अचानक छापेमारी की है।जिससे जेल परिसर में कैदियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा के नेतृत्व में घंटों तक चली इस सर्च ऑपरेशन में जेल के हर वार्ड की बारीकी से तलाशी ली गई। इस दौरान जेल परिसर के सभी वार्डों, बैरकों और संवेदनशील जगहों की सघन जांच की गई।तलाशी अभियान कई घंटों तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि इस पूरी कार्रवाई के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।छापेमारी के बाद प्रशासन ने जेल प्रबंधन को सख्त निर्देश भी दिए हैं।जेल प्रशासन को जेल मैनुअल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही या अवैध गतिविधियों की गुंजाइश न रहे।0
0
Report
Advertisement
हरीश रावत: चारधाम यात्रा भगवान भरोसे, धराली आपदा पर सरकार पर सवाल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:हरीश रावत ने चारधाम यात्रा को भगवान भरोसे बताया ,धराली आपदा पर उठाए सवाल उत्तरकाशी उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने वाली है और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चारधाम यात्रा को भगवान भरोसे बताया साथ ही यात्रा तैयारी को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। हरीश रावत ने कहा है कि अभी तक सरकार का कोई भी मंत्री चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर धरातल पर नहीं पहुंचा है और नहीं स्थानीय मीडिया से कोई संवाद किया है। इससे यह लगता है कि सरकार चारधाम यात्रा को लेकर गम्भीर नहीं है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह स्थिति काफी चिंता जनक बनी हुई है। गाड़ियों की पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है इसलिए इस समय की चारधाम यात्रा भगवान भरोसे है。0
0
Report
महराजगंज में आइसक्रीम इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 2.55 लाख जुर्माना
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई के तहत अधोमानक तरीके से आइसक्रीम बनाने तथा लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले चार आइसक्रीम निर्माण इकाइयों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। इन इकाइयों पर 2 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। लैब परीक्षण में आइसक्रीम मानकों के अनुसार फैट और साल्ट की मात्रा नहीं पाई गई थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा विभाग को ऐसे आइसक्रीम निर्माण इकाइयों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
लखनऊ भाजपा मुख्यालय जमीन: निगम-एलडीए के नए फॉर्मूले से रास्ता साफ
Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित भाजपा मुख्यालय की जमीन को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। जियामऊ स्थित जिस भूखंड पर पहले सीधे निर्माण की योजना थी, अब वह पूरी तरह नए फॉर्मूले के तहत आगे बढ़ेगी। बुधवार को नगर निगम सदन ने अहम फैसला लेते हुए जमीन को दीनदयाल उपाध्याय सेवा न्यास से वापस लेने और उसे सर्किल रेट पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को बेचने का प्रस्ताव पास कर दिया। दरअसल, यह जमीन पहले दीनदयाल उपाध्याय सेवा न्यास को दी गई थी, लेकिन न्यास ने अचानक इसे लौटाने का निर्णय लिया। 7 अप्रैल को न्यास के सदस्य कृष्ण कुमार दीक्षित ने नगर निगम को पत्र लिखकर बजट की कमी के चलते निर्माण में असमर्थता जताई और जमीन वापस करने की बात कही। इसके बाद पूरी प्रक्रिया ने नया मोड़ ले लिया。 नगर निगम ने 22 सितंबर 2020 को करीब 5500 वर्गमीटर जमीन 90 साल की लीज पर सेवा न्यास को दी थी। जनवरी 2026 में इसे फ्रीहोल्ड करने का प्रस्ताव भी पास हुआ था, ताकि यहां भाजपा का प्रदेश मुख्यालय बन सके। लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत पहले यह जमीन नगर निगम से एलडीए को बेची जाएगी और फिर एलडीए इसे आगे हस्तांतरित करेगा。 सूत्रों के मुताबिक, एलडीए इस जमीन को भाजपा को बेच सकता है, जिससे मुख्यालय निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। इस नई प्रक्रिया से भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी अड़चन से भी बचा जा सकेगा。 न्यास द्वारा जमीन लौटाने के दो दिन बाद, 9 अप्रैल को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नगर आयुक्त गौरव कुमार को पत्र लिखकर जमीन एलडीए को देने का प्रस्ताव रखा। साथ ही सर्किल रेट के अनुसार भुगतान करने की सहमति भी दी गई। इसके बाद सदन से प्रस्ताव पास कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। अब खसरा संख्या 196 की यह जमीन जल्द ही एलडीए के अधिकार में आ सकती है।0
0
Report
Advertisement
