Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284001

होटल में पति ने पड़ोसी को बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल

ASABDUL SATTAR
Oct 14, 2025 06:00:59
Jhansi, Uttar Pradesh
झांसी मऊरानीपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के अंदर पति ने अपनी पत्नी को पड़ोसी के साथ देखने के बाद गुस्साए छह लोगों के साथ मिलकर पड़ोसी को पकड़कर झाड़ियों में ले गया और गिरा कर उसकी स्टील की रॉड और बेल्टों से जमकर पीटा, फिर लात-घूसों से मारपीट की। युवक रोते हुए छोड़ने की भीख मांगता रहा और कहता रहा मेरा महिला से कोई वास्ता नहीं है। उसका साथी भाग गया। पीड़ित सोनू उर्फ प्रमोद को लहूलुहान कर दिया गया। बचाने आए पिता और भाई को भी पीट दिया गया। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित की शिकायत और वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMALI MUKTA
Oct 14, 2025 09:26:49
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में एक तांत्रिक ने झाड़-फूंक के नाम पर महिला को नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म किया। आरोप है कि तांत्रिक ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे बार-बार ब्लैकमेल किया। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका बेटा बीमार था। पड़ोसियों के कहने पर महिला ने तांत्रिक धीरेंद्र से संपर्क किया, जिसे उसने अपने ननिहाल बुलाया। तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के नाम पर शराब, नींबू और कुछ सामान मंगवाया, और फिर बच्चे के ठीक होने का दावा किया। इसके बाद उसने महिला को एक गिलास पानी पीने के लिए दिया। पीड़िता के मुताबिक पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को अस्त-व्यस्त हालत में पाया। आरोप है कि तांत्रिक ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। फोटो वायरल करने की धमकी देकर तांत्रिक ने कई बार दुष्कर्म किया। आख़िरकार महिला ने पति को सारी बात बताई, जिसके बाद दोनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एसपी के निर्देश पर महेवाघाट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Oct 14, 2025 09:26:32
Sithmara, Uttar Pradesh:स्लग – दीपावली से पहले कानपुर देहात में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, 31 क्विंटल मिलावटी बर्फी, दूध और खोया नष्ट खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रसूलाबाद और बारा जोड़ के पास की भट्टियों व वाहनों पर मारा छापा, 5.98 लाख का माल किया नष्ट, दस सैंपल जांच के लिए भेजे दीपावली पर्व पर मिलावटी मिठाइयों की खपत रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने रसूलाबाद और बारा जोड़ के पास अभियान चलाकर 31 क्विंटल मिलावटी बर्फी, दूध, खोया, 250 किलो पेड़ा और 358 किलो मिलावटी स्वीट केक नष्ट कराया। नष्ट किए गए खाद्य पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 5.98 लाख रुपये बताई जा रही है। अभियान के दौरान विभाग की टीम ने रसूलाबाद के तुलसी नगर में राम आसरे यादव की खोया भट्टी पर छापा मारा। यहां से क्रीम, दूध, खोया और रिफाइंड तेल के एक-एक नमूने लिए गए। मिलावट की पुष्टि होने पर करीब 2.5 क्विंटल दूध और एक क्विंटल खोया मौके पर नष्ट कराया गया। इसी तरह श्याममुखी की भट्टी पर छापा मारकर टीम ने दूध, खोया और रिफाइंड के नमूने लिए तथा 2.5 क्विंटल दूध और तीन क्विंटल खोया नष्ट कराया। इसके बाद बारा जोड़ के पास उरई की दादी मिल्क एंड स्वीट प्रोडक्ट कंपनी के वाहन को रोककर बर्फी का नमूना लिया गया। जांच में मिलावट मिलने पर करीब 22 क्विंटल बर्फी, जिसकी कीमत लगभग 3.41 लाख रुपये थी, नष्ट कराई गई। इसी स्थान पर कारोबारी विनोद रावत के वाहन से पेड़ा और स्वीट केक के नमूने लिए गए। 250 किलो पेड़ा और 358 किलो स्वीट केक को भी मौके पर नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय राम अवतार सिंह ने बताया कि दीपावली पर मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लिए गए सभी नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
NPNishit Pancholi
Oct 14, 2025 09:26:12
Noida, Uttar Pradesh:जहां हिंदू महिलाओं में चुनाव आयोग की प्रक्रिया को सही ठहराते हुए कहा के वह भी अपने घर में अपने बड़ों से घूंघट करती हैं ऐसे में उन्हें चुनाव के समय घुंगट हटाने से कोई समस्या नहीं है, मुस्लिम महिलाओं ने चुनाव आयोग के इस प्रक्रिया को गैरमजहबी भी बताते हुए कहा मुस्लिम महिलाएं किसी गैर मर्द के सामने नकाब नहीं हटती है ऐसे में चुनाव के समय वहां घर के बुजर्ग पास पड़ोसी भी रहते हैं चुनाव आयोग निर्देश सही नहीं है समाजवादी पार्टी सही मांग कर रही है और उनकी मांगों को मांगा जाना चाहिए राष्ट्रीय सचिव आशु अब्बासी छात्र सभा ने कहा समाजवादी पार्टी की मांग सही है ऐसे में चुनाव आयोग को उसका गौर करना चाहिए मुस्लिम महिलाएं वैसे ही कम वोट डालने जाती है ऐसे में बीजेपी और चुनाव आयोग चाहते हैं कि कम से कम वोट डाले इसके लिए वह ऐसा नियम लागू करना चाहते हैं ऐसे में समाजवादी पार्टी की मांग पर यदि विचार नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी。 बाइट आशु अब्बासी राष्ट्रीय सचिव समाजवादी छात्र सभा
0
comment0
Report
AAAbhishek Aadha
Oct 14, 2025 09:25:51
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश में सोलर पार्क बनाने के लिए हो रही पेड़ों की कटाई के विरोध में आज दिल्ली के जंतर मंतर पर पर्यावरण संरक्षण आंदोलन के बैनर तले दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यह छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया... स्टúdेंट का समर्थन करने के लिए बड़ी तादाद में राजस्थान के प्रवासी कारोबारी और महिलाएं भी बड़ी तादाद में जंतर मंतर पहुंचे और पेड़ों की कटाई रोकने की मांग उठाई.. प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे दिनेश विश्नोई ने बताया कि प्रदेश में 30 लाख पेड़ काटे जा चुके हैं और 2030 तक और 30 लाख पेड़ काटने की योजना है इससे पर्यावरण संतुलन बहुत तेजी से गड़बड़ाने का अंदेशा है... प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर पेड़ों की कटाई नहीं रोकी और अब तक जितने पेड़ काटे हैं उतने ही पेड़ वापस नहीं लगाए गए तो संघर्ष समिति प्रदेश के गांव गांव में जाकर विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी....
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Oct 14, 2025 09:25:42
Chapra, Bihar:महिला मतदाता जागरूकता Walkathon कार्यक्रम को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी, बिहार विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर महिला मतदाता जागरूकता Walkathon का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत समाहरणालय से जिलाधिकारी अमन समीर ने हरी झंडी दिखाकर किया, इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की महिला कर्मचारियों ने रंगोली बनाई और फिर पहले मतदान फिर जलपान का तल्खी लेकर शहर की क्षेत्रों में मार्च करते हुए महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया, इस दौरान जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि पिछले चुनाव में जिन क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम रहा है, उन क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए जागरूक करने को लेकर कार्यक्रम किया गया।
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Oct 14, 2025 09:25:16
Bihar:गोपालगंज में पुलिस के बर्बरता से तंग आकर व्यवसाइयों ने बाजार बंद कर दिया वही एसडीपीओ इंस्पेक्टर सहित कई आला पुलिस अधिकारियों के समझाने पर बाजार खुला वही एसडीपीओ ने एसएचओ पर करवाई का आश्वासन दिया माधोपुर थानाध्यक्ष के द्वारा मोबाइल दुकानदार मिंटू कुमार को परेशान किया जा रहा था पुलिस दुकान पर जाकर धमकी दे रही थी वही कल शाम उसे बिना वजह हाजत मे बंद कर दिया गया बरिय अधिकारियों को सूचना मिलते ही उसे हाजत से छोड़ दिया गया इस संबंध में कोई मामला दर्ज नही है इससे नाराज माधोपुर बाजार के व्यवसाई ने बाजार बंद कर दिया दोपहर में सिधवलिया एसडीपीओ राजेश कुमार पहुँचे जिनके समझाने के बाद बाजार खुला वही कई पीड़ितों ने एसडीपीओ को साक्ष्य उपलब्ध कराया जिसके बाद एसडीपीओ ने करवाई की बात कही सिधवलिया एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि माधोपुर बाजार बंद था सूचना मिली हमलोग आये एसएचओ के विरुद्ध शिकायत थी सुनी हमने आश्वासन दिया कि इस घटना की पुनरावृत्ति नही होगी दोषी पर करवाई की जाएगी उसके बाद व्यवसाइयों ने दुकान खोली बाजार खुल गया है बाइट-राजेश कुमार,एसडीपीओ,सिधवलिया
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Oct 14, 2025 09:25:03
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार गोपाल कुमार अग्रवाल ने किशनगंज के डीआरडीए भवन स्थित डीडीसी के समक्ष आज पर्चा दाखिल किया। वही उन्होंने इलाके के विकास को चुनावी मुद्दा बताया। गोपाल कुमार अग्रवाल के राजनीति कैरियर पर बात करे तो 2001 में वे सक्रिय राजनीतिक में आकर जिला परिषद का चुनाव लड़े और 9300 मतों से जीत हासिल की। अक्टूबर 2005 में विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े व कांग्रेस के डॉ. मो. जावेद को शिकस्त देने में सफल रहे, जिसके दो वर्ष बाद जदयू में शामिल हुए। इस दौरान तीन वर्ष के लिए बिहार विधानसभा के पर्यटन उद्योग संबंधी समिति के सभापति चुने गए। 2010 के विधानसभा चुनाव में जदयू के टिकट से चुनाव लड़े, लेकिन साढ़े छह हजार मतों से लोजपा प्रत्याशी नौशाद आलम से पराजित हो गए।2015 में एनडीए के घटक दल लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन एकबार फिर लोजपा में जदयू में शामिल हुए नौशाद आलम ने शिकस्त दी। यानि पिछले तीन टर्म से गोपाल कुमार अग्रवाल चुनाव हारते आ रहे है ।2020 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ठाकुरगंज विधानसभा से चुनाव लड़े थे, राजद के सऊद आलम ने उन्हें 23887 वोट से परास्त किया था। जदयू प्रत्याशी गोपाल कुमार ने राजद निवर्तमान विधायक सऊद आलम पर प्रहार कर कहा कि विधायक के जानकारी के अभाव में पिछले पांच वर्षों में ठाकुरगंज विकास के मामले में काफी पीछे चला गया। बाइट : गोपाल कुमार अग्रवाल, प्रत्याशी जदयू ठाकुरगंज।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 14, 2025 09:24:01
Keonjhar, Odisha:ସଟ ସର୍କିଟରେ 4 ବଖରା ଘର ଜଳିଗଲା ସର୍ଟ ସର୍କିଟ ଯୋଗୁ ଜଣେ ଅସହାୟ ବଧା ମହିଳାଙ୍କ 4 ବଖରା ଘର ଜଳିଗଲା . ଅଳ୍ପକେ ବର୍ତ୍ତିଲେ ମହିଳା. ଏପରି ଘଟଣା ଘଟିଛି ବାଲେଶ୍ବର ଜିଲ୍ଲା ଜଳେଶ୍ୱର ବ୍ଲକ ଆରୁହା ପଞ୍ଚାୟତ ଶାଳୀକୁଠା ଗ୍ରାମରେ ! ଗ୍ରାମବାସୀ ତଥା ପଡିଶା ମାନେ ବହୁ ଚେଷ୍ଟା କରିଥିଲେ ବି ନିଆକୁ ଆୟତ କରି ପାରିନଥିଲେ ! ପରେ ଦମକଳ ପହଞ୍ଚିଲା ବେଳକୁ 4 ବଖରା ଘର ନିଆଁରେ ପାଉଁଶ ହୋଇ ଯାଇଥିଲା ! ଘରେ ଥିବା ଲକ୍ଷାଧିକ ଟଙ୍କାର ଆସବାବ ପତ୍ର ଓ ନଗଦ 18 ହଜାର ଟଙ୍କା ପୋଡି ଯିବା ସହିତ ଧାନ ଚାଉଳ ଲୁଗା ପଟା ଜଳି ଯାଇଛି ! Tାଙ୍କର জমିବାଡ଼ି କିଛି ନଥିବାରୁ ପିଲା ଦୁଇ ଜଣ ବାହାର ରାଜ୍ୟରେ ଦାଦନ ଶ୍ରମିକ ଭାବରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରନ୍ତି ! ଘଟଣାର ଖବର ପାଇ ବହୁ ଲୋକ ପହଞ୍ଚି ଥିବା ବେଳେ ଆରୁହା ସରପଞ୍ଚଙ୍କ ପ୍ରତିନିଧି ମନୋଜ କୁମାର ଭୂୟାଁ ଓ ପୂର୍ବତନ ପଞ୍ଚାୟତ ସଦସ୍ୟ ରାଜେନ୍ଦ୍ର ପାତ୍ର ପହଞ୍ଚି অসহায় ପଦମାবତୀଙ୍କୁ ଶାନ୍ତନା ଦେବା ସହିତ ତୁରନ୍ତ ସରକାର ଅନ୍ତର୍ଦୟ ଯୋଜନାରେ ଏକ ଆବାସ ଗୃହ ପୀଡ଼ିତାଙ୍କ ପରିବାਰକୁ ଯୋଗାଇ ଦେବାକୁ ଦାବି କରିଛନ୍ତି !
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Oct 14, 2025 09:23:28
Tonk, Rajasthan:टोंक कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: जिलाध्यक्ष पद के लिए 43 आवेदनों में से 6 नामों का पैनल तैयार कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष चयन को लेकर रायशुमारी पूरी हो गई है। इस संबंध में AICC के ऑब्जर्वर राजेश कच्छप ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से छंटनी कर 6 नामों का पैनल तैयार किया गया है। यह पैनल इसी महीने के अंत तक प्रदेश कांग्रेस को भेजा जाएगा और आगे AICC को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। राजेश कच्छप ने स्पष्ट किया कि जिलाध्यक्ष चयन के लिए एक ही पैरामीटर तय किया गया है — "कांग्रेस के प्रति वफादारी।" प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रद्युम्न सिंह और महासचिव फूल सिंह ओला भी मौजूद रहे। जब पार्टी की अंदरूनी गुटबाज़ी को लेकर सवाल पूछा गया, तो ऑब्जर्वर ने कहा, "हमारी पार्टी में अंदरूनी लोकतंत्र है और हर कार्यकर्ता की राय को महत्व दिया जाता है।" यह संगठनात्मक प्रक्रिया कांग्रेस की आंतरिक मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को महत्व देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Oct 14, 2025 09:23:16
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ जवां नगर पंचायत में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध गर्जा योगी का बुलडोजर, एसडीम कोल के नेतृत्व में पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर द्वारा सरकारी संपत्ति पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया गया। पूर्व प्रधान द्वारा अपने रिश्तेदार व संबंधियों को अवैध रूप से जमीन आवंटित कर दुकान बनवाई गई थी। वहीं नागरिकों ने कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर हो रही अन्य अतिक्रमण को भी हटाने की मांग की सरकारी संपत्तियों को चिन्हित कर अभियान को आगामी समय में सुचारू रूप से चलाया। एसडीएम कोल महिमा ने बताया कि पूर्व में ही नगर पंचायत की भूमि पर किए गए कब्जे को चिन्हित कर कब्जे धारकों को नोटिस दिया गया था। लेकिन कब्जा धारकों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटने पर आज बुलडोजर द्वारा नगर पंचायत की संपत्ति से अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। आगे भी अतिक्रमण अभियान पूर्ण रूप से अधिकरण खत्म नहीं होने तक जारी रहेगा।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Oct 14, 2025 09:23:06
Azamgarh, Uttar Pradesh:जिले में एक करोड़ की अवैध शराब बरामद, STF और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की कारवाई में 4781.8 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद। कंटेनर जब्त कर दो अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार। आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आबकारी विभाग तथा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। जहां सूचना पर एक वाहन के कंटेनर से 537 पेटियों में 4781.8 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। यह अवैध विदेशी शराब बिहार प्रांत में होने वाले चुनाव को लेकर खफाने के लिए पंजाब से बिहार ले जाया जा रहा था। इस बरामद शराब की कीमत 40 लाख रुपये बतायी गई, जिसे बिहार में 1 करोड़ रुपये में बेची जानी थी। इसमें दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 4600 रुपये नकद, दो मोबाइल और कंटेनर वाहन जब्त किए गये। आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई प्राप्त सूचना के आधार पर की गई। बताया गया कि जिले के आबकारी निरीक्षक और STF निरीक्षक की संयुक्त टीम को पूर्व से सूचना मिली कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 229 किमी के पास एक संदिग्ध कंटेनर वाहन में अवैध शराब ले जाई जा रही है। जिसे लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए 232 कि.मी. टोल प्लाजा के पास वाहन MH04-KF4377 को रोका गया। पूछताछ में चालक भीमा राम और सहयोगी योगेश कुमार ने यह बताया कि वे चंडीगढ़ से बिहार शराब तस्करी कर रहे थे। पुलिस की जांच में वाहन में कुल 537 पेटियों में 4781.8 लीटर अवैध विदेशी मदिरा मिली, जिसमें 750 मिली के 2724 बोतल, 375 मिली के 4032 बोतल तथा 180 मिली के 6816 बोतल McDowell's No.1 की शराब थी। बोतलों पर QR कोड और चेसिस नंबर में फर्जीवाड़ा पाया गया। अभियुक्तों ने बताया कि इसमें तीन और अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं। उन्होंने 4600 रुपये नकद, दो मोबाइल और कंटेनर वाहन जब्त किये। कांड संख्या 317/2025, धारा 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम एवं 318(4) BNS के तहत दर्ज।
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Oct 14, 2025 09:22:47
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top