Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284001

नशे में धुत एम्बुलेंस चालक की टक्कर ने शहर में हडकंप, पाँच घायल

ASABDUL SATTAR
Mar 05, 2026 07:34:00
Jalalpura, Uttar Pradesh
सदर बाजार थाना क्षेत्र के छतरपुर रोड पर मून सिटी के सामने तेज रफ़्तार एम्बुलेंस सड़क पर खड़ी बोलेरो गाड़ी में टक्कर मार कर पलट गई. इस घटना में एम्बुलेंस चालक समेत पांच लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि इस घटना में एम्बुलेंस और बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि चालक नशे में शराब कर रहा था और मरीज व तीमारदार एम्बुलेंस में सवार थे. जैसे ही एम्बुलेंस मून सिटी के पास पहुंची, सड़क किनारे खड़ी बोलेरो गाड़ी में टक्कर हो गई. एम्बुलेंस पलट जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. नशे में धुत एम्बुलेंस चालक सत्येंद्र कुशवाहा ने बताया कि वह मरीज को लेकर हमीरपुर के पनवाड़ी से झांसी मेडिकल कॉलेज जा रहा था.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KAKapil Agarwal
Mar 05, 2026 09:08:19
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई होली होली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के बाद आगरा पुलिस ने जमकर खेली होली पुलिस लाइन से लेकर थानों और चौकियों में होली की मस्ती में डूबे नजर आए पुलिसकर्मी पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड पर पुलिसकर्मियों की होली में पहुंचे अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह सहित कई अधिकारी पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं अधिकारियों ने भी सभी को गुलाल लगाकर दी होली की बधाई पुलिस लाइन में पहुंचे जवानों ने खूब खेली होली, एक दूसरे को रंग लगाने के साथ पानी से भी खेली गई होली परंपरागत तरीके से खूब हुई कपड़ा फाड़ होली
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 05, 2026 09:08:06
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली ... - डीडीयू रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में नशेड़ियों का खूनी संघर्ष - होली के अवसर पर आपसी विवाद में जमकर चलीं लाठियां, - दोनों पक्ष एक-दूसरे पर kaफ़ी देर तक बरसाते रहे लाठिया - मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल - डीडीयू जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल - रेलवे परिसर में लंबे समय से नशेड़ियों का लगता है जमावड़ा - जीआरपी के नाक के नीचे यात्रियों का सामान ,कोयला व लोहे की चोरी की घटना को दिया जाता अजाम - हावड़ा दिल्ली रेल रूट के महत्वपूर्ण जंक्शन पर जीआरपी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल - डीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में बुधवार कि देर शाम का बताया जा रहा वायरल वीडियो. वायरल वीडियो
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Mar 05, 2026 09:07:33
New Delhi, Delhi:बीजेपी अपने घटक दल को सबसे पहले निपटाती है। ऐसा कोई सगा नहीं जिसको मोदी जी ने ठगा नहीं। एक-एक घटक दल और क्षेत्रीय दल को खत्म करने की साजिश बीजेपी करती रही है महाराष्ट्र से सबसे पहले शुरुआत की गई शिवसेना को निपटाया, एनसीपी को निपटाया, LJP को पहले निपटाया, LJP को भतीजा और चाचा में बाट दिया। एक-एक घटक दल और क्षेत्रीय दल को खत्म करने की साजिश बीजेपी करती रही है जेडीयू मजबूत एलाइंस पार्टनर है। अब उन्होंने नीतीश जी को राज्यसभा भेजकर जदयू को भी खत्म कर दिया है। बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार को चुना था।मैंडेट दिया था नीतीश जी को जो बीजेपी के घटक दल हैं वह बीजेपी से रिश्ता तोड़ ले नहीं तो बारी उनकी भी आएगी। नीतीश कुमार अगर पुराने तेवर वाले नीतीश कुमार होते तो बीजेपी की हिम्मत नहीं थी। बीजेपी ने लोग प्लांट किया और जब नीतीश कुमार कमजोर हो गए तो प्लांट के लोग मजबूत हो गए। मैंडेट का सम्मान करना चाहिए नीतीश जी को बिहार की जनता ने जो मैंडेट दिया है उसपर काम करना चाहिए, यह मैंडेट का अपमान है।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 05, 2026 09:06:32
Baran, Rajasthan:बारां के तेलनी गांव में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाली थाना अधिकारी विष्णु प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तेलनी गांव पहुंची। गांव में सड़क पर एक युवक चद्दर में लिपटा पड़ा मिला। उसकी पहचान 32 वर्षीय गजराज भील के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, गजराज खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। गुरुवार सुबह उसका शव उसके घर के सामने सड़क पर पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गजराज की हत्या की गई है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 05, 2026 09:06:17
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Mar 05, 2026 09:05:34
Jamtara, Jharkhand:मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है, जिससे हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच जामताड़ा के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रकाश नारनोलिया के दुबई में फँससे होने की खबर से उनके परिवार और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में बढ़ते तनाव और उड़ानों के प्रभावित होने के कारण कई लोगों को यात्रा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर झारखंड सरकार से अपील की गई है कि वह केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित कर श्री प्रकाश नारनोलिया की सुरक्षित और शीघ्र भारत वापसी सुनिश्चित करे। संकट की इस घड़ी में विदेश में फँसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करना सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी जा रही है। परिवार और शुभचिंतक ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि वे जल्द ही सकुशल अपने घर-परिवार के बीच लौटें।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Mar 05, 2026 09:05:16
Malda, West Bengal:মালদার মানিকচকের গুলিকান্ডে দুই জনের মৃত্যু হয়েছে। অভিযুক্ত নাবালকের বাবা সমীর দাশগুপ্তর উত্তেজিত জনতার গণপিটুনীতে মৃত্যু হয়েছে।আর গুলিবিদ্ধ ১০বছরের নাবালক চিকিৎসাধীন অবস্থায় মারা গেছেন। মালদার মানিকচকে মথুরাপুর কাহাড়পাড়া এলাকায় শুট আউটের ঘটনা ঘটে গতকাল রাতে। গুলিবিদ্ধ হয় ১০ বছরের নাবালক সহ তিনজন, অভিযুক্ত নাবালক। অভিযুক্তের বাড়িতে ভাঙচুর উত্তেজিত জনতা। অভিযুক্ত নাবালকের বাবা সমীর দাশ গুপ্তকে বেধড়ক পেটায় উত্তেজিত জনতা। খবর পেয়ে পরিস্থিতি সামাল দিতে ঘটনাস্থলে মানিকচক থানার বিশাল পুলিশ বাহিনী যায়। গুরুতর আহত অবস্থায় পেশায় রেশন ডিলার সমীর দাশগুপ্তকে উদ্ধার করে মালদহ মেডিক্যাল কলেজ ও হাসপাতালে পাঠায় পুলিশ। পুলিশ সূত্রে জানা গেছে অভিযুক্তর বাড়ি সংলগ্ন রজক পাড়ার কয়েকজন তরুণের সঙ্গে মদ্যপ অবস্থায় বচসায় জড়িয়ে পড়ে অভিযুক্ত সমীর দাশগুপ্তর ছেলে নাবালক ছেলে সময় দাশগুপ্ত। অভিযোগ বচসা চলাকালীন অভিযুক্ত সময় দাশগুপ্ত কয়েকজন তরুণকে মারধর করে। এরপর সেখান থেকে বাইক নিয়ে চম্পট দেয়। সময়ের পিছু ধাওয়া করে অভিযুক্তের বাড়ি পর্যন্ত আসে সেই তরুণ ও তার পরিবারের লোকজন। অভিযুক্তর বাড়ির সামনে শুরু হয় আবার বচসা। বচসা চলাকালীন সময় তার বাবা সমীর দাশগুপ্তের লাইসেন্স প্রাপ্ত বন্দুক থেকে তাদের লক্ষ্য করে গুলি ছোড়ে। বেশ কয়েক রাউন্ড গুলি চালানো হয় বলে অভিযোগ। সেই গুলিতে আহত হয় নয় বছরের এক নাবালক সম্রাট রজক (১০), ঘিশু রজক(৪৫) ও অরুন মন্ডল‌(৫০)। গুলিতে আহত তিনজনই ঘটনাস্থলে রক্তাক্ত অবস্থায় লুটিয়ে পড়ে। পরে স্থানীয়রা গুরুতর আহত তিন জনকেই চিকিৎসার জন্য মানিকচক গ্রামীণ হাসপাতালে নিয়ে যায়। তবে তাদের অবস্থা গুরুতর থাকায় তড়িঘড়ি তাদের তিনজনকেই মালদহ মেডিকেল কলেজ ও হাসপাতালে স্থানান্তর করা হয়।ঘটনাস্থলে ছুটে আসে মানিকচক থানার বিশাল পুলিশ বাহিনী। ঘটনার পরই অভিযুক্ত পলাতক।উত্তেজিত জনতা অভিযুক্তের বাবা সমীর দাশগুপ্তের উপর চড়াও হয়। বেধড়ক মারধোর করে তাকে। পুলিশের তৎপরতায় উদ্ধার হলেও শেষরক্ষা হয় নি তার। মানিকচক গ্রামীন হাসপাতালে নিয়ে যাওয়ার পথে তার মৃত্যু হয়। আজ ভোর রাতে মালদা মেডিক্যাল কলেজ হাসপাতাল ১০বছরের নাবালক সম্রাট রজকের মৃত্যু হয়। বর্তমানে পরিস্থিতি প্রচন্ড উদ্বেগ জনক। অভিযুক্তের বাড়ি ঘিরে রেখেছে উন্মত্ত জনতা। পরিস্থিতি সামাল দিতে ঘটনাস্থলে মোতায়েন রয়েছে বিশাল পুলিশ বাহিনী。
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 05, 2026 09:05:02
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़, जिला/विधानसभा: प्रतापगढ़. खबर की लोकेशन: प्रतापगढ़. एंकर/इंट्रो: छोटीसादड़ी भंवरमाता रोड स्थित सिद्धेश्वर बालाजी मंदिर के पास बने पक्के चबूतरे को हटाने की आशंका को लेकर क्षेत्र के लोगों ने विरोध जताया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर चबूतरा नहीं हटाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि भंवरमाता रोड स्थित सिद्धेश्वर बालाजी मंदिर के पास नगरपालिका द्वारा जनता की मांग पर यह पक्का चबूतरा बनवाया गया था। इस चबूतरे पर क्षेत्र की महिलाएं बैठकर भजन-कीर्तन करती हैं और अन्नकूट सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान यहीं प्रसाद बनाकर वितरण किया जाता है। ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने पहले उपखंड कार्यालय परिसर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और रामधुन का पाठ किया। इसके बाद उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कुछ लोग नगर पालिका प्रशासन पर इस चबूतरे को हटाने का दबाव बना रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि धार्मिक गतिविधियों से जुड़े इस चबूतरे को नहीं हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चबूतरे को हटाने की कार्रवाई की जाती है तो इसका विरोध किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 05, 2026 09:04:42
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Mar 05, 2026 09:03:50
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली जिले के थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। आग तेज़ी से फैलते हुए चेपड़ों, खाड़ीबगड़, सौगांव, जूनिधार और गोठिंडा के जंगलों तक पहुंच गई है। आग से चेपड़ों गांव की गौशालाओं पर खतरा मंडरा रहा है, upper parts reaching Junidhar. अब तक लगभग 20 हेक्टेयर से अधिक जंगल आग की चपेट में आ चुका है। धधक करीब 50 मीटर तक महसूस की जा रही है और चीड़ के घने जंगलों में आग की लपटें करीब 20 फीट ऊँची हो रही हैं। आग कारण जलते पेड़-पत्थर थराली–देवाल स्टेट हाईवे पर आ रहे हैं, जिससे वाहनों और राहगीरों के लिए खतरा है। मध्य पिंडर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मनोज देवराड़ी ने बताया कि आग बुझाने के लिए वन विभाग और अग्निशमन टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं; रात होते समय चट्टानें और गिरते पत्थर आग पर काबू पाने में दिक्कतें पैदा कर रहे हैं। इस भीषण आग में पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो चुके हैं और जंगलों में रहने वाले वन्य जीवों के लिए खतरा बना है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top