Back
बुंदेलखंड के अहमद खान का राधा कृष्ण मंदिर बनवाने का संकल्प, हिंदू–मुस्लिम एकता की मिसाल
ASABDUL SATTAR
Feb 27, 2026 08:52:21
Jalalpura, Uttar Pradesh
बुंदेलखंड क्षेत्र झांसी में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिलती है, बुंदेलखंड प्रसिद्ध वीरा फाग महोत्सव में हिंदू मुस्लिम एकता सदियों से दिखाई दे रही है, रंगों के त्योहार होली में यह एकता और खुशहाली की परम्परा आज भी कायम है. झांसी के टकटोली गांव से यह तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश करती नजर आ रही है. 'ना गीता बुरी है, ना कुरान बुरा है,' न हिन्दू बुरा है, न मुस्लिम बुरा है, इन लाइनों को चरितार्थ करता एक मुस्लिम जिसने सभी को चौका दिया है. राधा कृष्ण भक्ति में लीन बुंदेलखंड के रसखान नाम से प्रसिद्ध टकटोली निवासी अहमद खान ने संकल्प लिया कि वे अपनी जमीन पर राधा कृष्ण मंदिर बनवायेंगे. यह संकल्प पूर्ण करने के लिए बागेश्वर धाम सरकार से मिलने अहमद खान निकल पड़े हैं. यह है अहमद खान जिनके सिर पर टोपी, शरीर पर गेरुआ वस्त्र, सीताराम नाम की पट्टिका, गले में माला और सिर पर पवित्र ग्रंथ रामायण रखकर संकल्प पूर्ण करने के लिये निकले हैं. रामायण में कहा गया है ' जा पर कृपा राम की हुई, ता पर कृपा करे सब कोई.' राधा कृष्ण मंदिर बनवाने کا संकल्प लिया है. राधा कृष्ण की भक्ति में लीन बुंदेलखंड के अहमद खान का ग्रामवासी ने फूल मालाओं से स्वागत किया, ढोल नगाड़े और मंगलगीत के साथ ग्राम पंचायत में भ्रमण के बाद बुंदेलखंड के रसखान अहमद खान बागेश्वर धाम सरकार से मिलने की चाह में यात्रा पर निकल पड़े हैं, तमाम प्रकार की सामाजिक बाधाओं को नकारते हुए बुंदेलखंड के रसखान ने राधा कृष्ण की भक्ति को अपनाया. वह अपनी निजी भूमि पर राधा कृष्ण का मंदिर बनवाना चाहते हैं, और वहीं बैठकर रामायण का पाठ करने की मंशा जाहिर की है. लेकिन अब देखना होगा कि अहमद खान की मुलाकात पंडित धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार से हो पाएगी, क्या मंदिर बनवाने का संकल्प अहमद खान पूर्ण कर पाते हैं या कोई सामाजिक बाधा सामने उत्पन्न होती है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 27, 2026 10:18:360
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 27, 2026 10:18:200
Report
AGAdarsh Gautam
FollowFeb 27, 2026 10:18:010
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 27, 2026 10:17:320
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowFeb 27, 2026 10:16:420
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 27, 2026 10:16:200
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 27, 2026 10:13:200
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 27, 2026 10:12:490
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 27, 2026 10:12:15Jaipur, Rajasthan:Jaipur
रोडवेज बस में लगी आग
मानसरोवर रीको चौराहे की घटना
दो दमकल ने पाया आग पर काबू
0
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 27, 2026 10:10:400
Report
NSNiroj Satapathy
FollowFeb 27, 2026 10:10:230
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 27, 2026 10:08:540
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 27, 2026 10:08:100
Report
