Back
पूर्वांचल विश्वविद्यालय दीक्षांत: 79 मेधावी छात्र स्वर्ण पदक, 445 को पीएचडी उपाधि
ASAJEET SINGH
Oct 06, 2025 12:55:03
Jaunpur, Uttar Pradesh
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 79 मेधावियों को स्वर्ण पदक व 445 को पीएचडी उपाधि प्रदान की
जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित 29वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह का आयोजन महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी हाल में किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 79 स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। वहीं 445 शोधार्थियों को पीएचडी और दो को डीलिट की उपाधि दी गई। इस वर्ष विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 80,141 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है जब विद्यार्थी गुरु के सान्निध्य में रहकर कक्षा में संवाद करें। इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालयों में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है और इसका कड़ाई से पालन होना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान दें।
राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों में अनुसंधान (रिसर्च) को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, क्योंकि यही समाज और देश के विकास की दिशा तय करता है। गुजरात के इसरो उदाहरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से मानव जीवन पर खतरा बढ़ रहा है, विशेष रूप से आकाशीय बिजली से हुई घटनाएं चिंताजनक हैं। हाल में इससे 85 लोगों की जान गई है, इस दिशा में वैज्ञानिक रूप से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं ताकि मानव और जीव-जंतुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
बाईट आनंदीबेन पटेल राज्यपाल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SDShankar Dan
FollowDec 07, 2025 10:04:2132
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 07, 2025 10:04:03106
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 07, 2025 10:03:2649
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowDec 07, 2025 10:03:1046
Report
51
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 07, 2025 10:02:4668
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowDec 07, 2025 10:02:3557
Report
38
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 07, 2025 10:02:1994
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowDec 07, 2025 10:02:0550
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 07, 2025 10:01:4446
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 07, 2025 10:01:3032
Report
PSPrince Suraj
FollowDec 07, 2025 10:01:1951
Report
77
Report
84
Report