icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
222161
Vivek SharmaVivek SharmaFollow25 Aug 2024, 06:19 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुज़फ्फरनगर में ग्राम प्रधान के बेटे की हत्या से सनसनी

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग प्रधान के बेटे की निर्मम हत्या से सनसनी खेत मे पड़ा मिला ग्राम प्रधान के बेटे का शव शाम क़ो दोस्त की बर्थडे पार्टी मे गया था शामिल होने मृतक ने पिता से बात कर दोस्त के घर ही रुकने की दी थी जानकारी किसान खेतो मे पहुँचे तो शव होने की पुलिस क़ो दी जानकारी ग्रामीणों समेत प्रधान खेत मे पहुंचा तो बेटे का शव देख उड़ गए होश एसपी सिटी अमृत जैन भारी फ़ोर्स के साथ मौक़े पर मौजूद हत्या के खुलासे के लिए 3 टीम का किया गया गठन मृतक युवक रोहन ग्राम हरेटी के प्रधान विवेक का है बेटा थाना पुरकाजी क्षेत्र के हरेटी गांव जंगलो मे मिला शव
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

एडीबी परियोजना से टिहरी झील के आस-पास पर्यटन सर्किट में नई सुविधाओं का विकास

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी झील के आसपास के क्षेत्र में पर्यटन सर्किट के प्लानिंग के तहत विकसित किया जाएगा। एडीबी परियोजना के तहत कोटी बोटिंग प्वाइंट और आसपास के क्षेत्र में नई पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ाने के साथ स्मार्ट कॉम्पोनेंट को लेकर डीएम द्वारा एडीबी और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। डीएम का कहना है कि एडीबी परियोजना के तहत पर्यटन रोड, स्मार्ट बस शेल्टर, लाइटिंग व्यवस्था, सीसीटीवी, व्यू प्वाइंट, ई-बस सेवा समेत नई टिहरी शहर डेवलपमेंट के लिए कई सुविधाएं प्रस्तावित हैं जिनके लिए प्लानिंग के तहत काम किया जा रहा है ताकि दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के साथ इससे जोड़ा जा सके।
0
0
Report

मऊ में मुठभेड़: 25 हजार इनामी बदमाश घायल, तमंचा-बाइक बरामद

Mau, Uttar Pradesh:मऊ: जनपद मऊ के थाना चिरैयाकोट क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया अभियुक्त 14 सितंबर को हुई अनीश कुमार हत्याकांड में वांछित चल रहा था। उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। चिरैयाकोट पुलिस और स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। 24 सितंबर को पुलिस टीम ने असलपुर पुलिया के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घायल को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी रानीपुर भेजा गया।
0
0
Report
Advertisement

कौशांबी मेडिकल कॉलेज में दो डायमंड अंगूठी चोरी के आरोप पर हंगामा

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:मेडिकल कॉलेज में चोरी के आरोप पर हंगामा कौशांबी के मेडिकल कॉलेज में मरीज की दो डायमंड अंगूठी चोरी होने के आरोप से हड़कंप मच गया। तीमारदारों ने संविदा स्टाफ नर्स कीर्ति कुशवाहा पर चोरी का आरोप लगाया। वहीं आरोपों से आहत नर्स ने तीमारदारों पर मारपीट का आरोप लगाया है। सूचना पर रात में पहुंची पुलिस ने जांच की और CCTV फुटेज खंगाली, लेकिन चोरी की तस्वीर स्पष्ट नहीं हुई। सुबह नर्स के समर्थन में संविदा स्टाफ ने प्रदर्शन किया और CMS के खिलाफ नारेबाजी की। इसके चलते मरीज़ों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
0
0
Report

मीना हत्याकांड: पांच दिन में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पैसे के लेनदेन का खुलासा

Karauli, Rajasthan:मोहन सिंह उर्फ सिद्धू मीना हत्याकांड पांच दिन में एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। अपहरण के बाद युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुरानी रंजिश और पैसे के लेनदेन को घटना का प्रमुख कारण बताया गया है। महवा, बालाजी मोड़ आदि जगहों पर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और साक्ष्यों के आधार पर मयंक जाटव और शैलेन्द्र उर्फ कबीर मीना को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के पीछे मोहन सिंह से 6 हजार रुपये लिए जाना और 12 हजार रुपये ब्याज सहित वापस मांगना भी बताई गई है। गोपनीय सूचना के आधार पर टोडाभीम थाना और साइबर सेल ने हालिया गिरफ्तारी और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी रखी है। इस मामले में ग्रामीणों ने गिरफ्तारी की मांग कर रहीं थीं और पुलिस ने अशांति के बीच क्रमबद्ध कार्रवाई की है।
0
0
Report
Advertisement

रुद्रप्रयाग में किसानों की पहचान डिजिटल, फार्मर आईडी से योजनाओं का लाभ

Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग में किसानों की पहचान अब डिजिटल होने जा रही है। एग्रीस्टैक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री के जरिए किसानों को फार्मर आईडी दी जा रही है। इसमें किसान की भूमि समेत कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज होगी। कृषि विभाग के अनुसार भविष्य में विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी महत्वपूर्ण आधार बनेगी। एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है। मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट ने बताया कि फार्मर आईडी किसान की एक डिजिटल पहचान होगी, जिसमें उसकी भूमि का रिकॉर्ड दर्ज रहेगा, उन्होंने बताया कि भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि समेत अन्य कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं को भी फार्मर आईडी से जोड़ा जा सकता है। योजनाओं के लाभार्थियों के चयन में भी इसका उपयोग किया जाएगा, जिससे किसान की भूमि और पात्रता का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा, फार्मर रजिस्ट्री होने से किसानों को सरकारी योजनाओं और कृषि विभाग की सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। भूमि और किसान से जुड़ी जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध रहने के कारण बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत भी कम होगी। कृषि विभाग ने सभी किसानों से अपनी फार्मर रजिस्ट्री जल्द पूरी कराने की अपील की है। किसान अपने नजदीकी सीएससी केंद्र, संबंधित विभागीय कर्मचारी या निर्धारित शिविर के माध्यम से फार्मर आईडी बनवा सकते हैं。
0
0
Report

बिहार में महागठबंधन-एनडीए के बीच बयानबाजी तेज, कानून-व्यवस्था पर तैयारी जारी

Patna, Bihar:बिहार में कानून व्यवस्था एवं घटनाओं पर बयान श्रवण कुमार घटना बहुत दुखद है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए बहुत थोड़ी होगी। जो इस तरह के विकृत मानसिकता के जो लोग हैं, उनके लिए अभियान चलाकर वैसे लोगों को दंडित करने का काम, वैसे लोगों के सख्त से सख्त कार्रवाई करने का काम सरकार करेगी। और इस तरह के कृत्य करने वाले लोगों को हर हालत में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।सरकार के संज्ञान में बातें हैं। इस तरह के जो षड्यंत्रकारी लोग हैं, इस तरह के जो कृत्य कर रहे हैं, उनको सरकार बहुत जल्द ही चिह्नित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।अब आरजेडी के नेता को जो बोलना है बोलेंगे। लेकिन घटनाएं ہوئی हैं, हम सब के लिए दुखद है। हम सब लोग मर्माहत हैं कि इस तरह के कृत्य करने वाले लोग के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन इसके साथ-साथ अवेयरनेस समाज में जागरूकता चलाने की आवश्यकता है और महिलाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए। उत्तर प्रदेश चुनाव एवं संगठन की रणनीति पर बयान..उत्तर प्रदेश में तो 25 अक्टूबर को राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बनारस में रखा गया है। वहां पर हम लोगों के पार्टी के भविष्य और युवा नेता निशांत कुमार जी उस सम्मेलन को संबोधित करेंगे, शिरकत करेंगे। और उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।"हम लोगों ने अभी तक 10-11 प्रमंडल में बैठक कार्यकर्ताओं का किया है। और लगातार बैठक का दौर जारी है। और यह जो कार्यकर्ता सम्मेलन 25 को होगा, वह हमारा फाइनल सम्मेलन होगा। और उसके बाद छन के सारी चीजें आ जाएंगी कि किस विधानसभा में, किन सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे, किस जिले में हम चुनाव लड़ेंगे। वह सारी बात छन के आएगी। और फिर राज्य पार्टी वहां पर बैठेगी, राज्य पार्टी अपना प्रस्ताव लेके राष्ट्रीय पार्टी के पास जाएगी और उसके हिसाब से आगे कार्रवाई होगी।"आकलन चल रहा है। कार्यकर्ता बैठक जैसे ही होता है और उनको जो टास्क दिया गया है कि हर बूथ तक आप जब पहुँच जाइए, और पहुँचने के बाद ही उन सीटों को हम सब चिह्नित करेंगे। जहाँ-जहाँ बूथ स्तर तक हमारे कार्यकर्ता पूरे मन से तैयार रहेंगे, उन्हीं सीटों पर हम लोग चुनाव लड़ने का मन बनाएंगे और पार्टी से उन्हीं सीटों के बारे में प्रस्ताव आएगा। तेजस्वी यादव का बयान बंगाल में चुनाव करवाया जाए.. इसको लेकर श्रवण कुमार ने कहा कि.. कर्नाटक में चुनाव होते हैं तो सही हो जाता है। झारखंड में चुनाव होते हैं तो सही हो जाता है। जिन राज्यों में महागठबंधन की सरकार बनती है, वहाँ कोई जालसाजी, वहाँ कोई अनैतिकता, कोई फर्जीवाड़ा नहीं होता है।और जहाँ पर एनडीए की सरकार बनती है, वहाँ फर्जीवाड़ा होता है, वहाँ तरह-तरह का गलत काम करके सरकार बनाई जाती है—ये उनके ज़हन में यह बात है। तो दो तरह से कैसे सोचा जा सकता है? एक तरह से सोचना चाहिए। झारखंड में सरकार बने तो पूरा स्वागत कर रहे हैं। दूसरी जगह मतदाता मतदान करके सरकार बनाती है तो उसका अपमान कर रहे हैं। यानी यह मतदाताओं का अपमान है, बिहार के 11-14 करोड़ लोगों का अपमान है।
0
0
Report

आरा के दौलतपुर में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जाम-आगजनी

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में सड़क निर्माण को ले ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़क जाम कर आगजनी किया है। मामला आरा सदर प्रखंड के आरा दौलतपुर मार्ग की है जहां वर्षों से खराब सड़क के निर्माण को ले ग्रामीण नेता मंत्रियों के आगे पीछे किए मगर उनके गांव दौलतपुर का सड़क आज तक नहीं बना। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने आरा सरैया मार्ग पर दौलतपुर गांव के पास पूरी तरह से सड़क जाम कर आगजनी करने लगे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने बताया कि नेताओं के आगे पीछे करते हमलोग थक गए मगर हमारे गांव का सड़क आज तक नहीं बना। स्थिति ये है कि हमारे गांव में कोई चार पहिया वाहन नहीं जा पाता है। घंटों सड़क जाम कर हमंगाम कर रहे ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। वहीं जाम को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने काफी मशक्कत की तब जाकर आश्वासन पर जाम छुड़ाया गया।हालांकि इस दौरान उस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा。
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर में नहाते वक्त वीडियो बनाकर ब्लैकमेल से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एक महिला को नहाते वक्त वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की नियत से शारीरिक शोषण का प्रयास करने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संजीव पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी करते हुए जांच शुरू कर दी है. दरअसल पीड़ित महिला के अनुसार एक साल पहले महिला का नहाते वक्त आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था. इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था. जब महिला ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो मोहल्ले में दिखाकर उस बदनाम करने की कोशिश करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. इसी बीच आरोपी जबरन महिला के घर में घुस गया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा. जब महिला के पति ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और उनका गला दबाने का प्रयास किया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद महिला की जान बची. वही आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर पति-पत्नी को जान से मारने और उनके बच्चे का अपहरण करने की धमकी देने का भी आरोप है. जिसके बाद पीड़ित महिला ने सिकंदरपुर थाना में इस बात की लिखित शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीव पटेल को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top