Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaunpur222001

जौनपुर: ₹100 विवाद में हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ASAJEET SINGH
Oct 07, 2025 09:18:34
Jaunpur, Uttar Pradesh
जौनपुर में पसेंवा गांव के मामूली रुपये के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। बताया जा रहा है कि 100 के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला जानलेवा बन गया। मृतक की पहचान अरविंद चौहान के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम मुकेश हरिजन बताया जा रहा है। दोनों के बीच दोस्ती थी और अक्सर साथ में शराब पीते थे। मृतक की भाभी मनीषा चौहान के अनुसार, अरविंद ने हाल ही में अपने घर की ईंटें बेचकर कुछ रुपये मुकेश के खाते में मंगवाए थे। दोनों शराब पीते समय उन्हीं पैसों में से ₹100 को लेकर झगड़ पड़े। आरोप है कि विवाद के दौरान मुकेश ने अरविंद पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान अरविंद की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। परिजनों की तहरीर पर नामजद आरोपी मुकेश हरिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने मृतक के घर पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत दो सिपाही तैनात कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है, और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
Oct 07, 2025 11:20:14
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Oct 07, 2025 11:19:09
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी और हरियाणा के धारूहेड़ा सीमा पर लंबे समय से चले आ रहे जल भराव के विवाद ने आज एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया। हरियाणा के स्थानीय लोगों ने भिवाड़ी बाईपास के पास नगीना गार्डन के सामने नाले में डंपरों से मिट्टी डालकर पानी का बहाव रोक दिया, जिससे नेशनल हाईवे-919 पर भारी जलमग्नता और वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। भिवाड़ी प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोग मिट्टी का टीला बनाकर नालों को ब्लॉक करते रहे। भिवाड़ी से नाले में बह रहे पानी को भी बंद कर दिया गया, जिसका सीधा असर आसपास के इलाकों पर पड़ा। पानी वापस नगीना गार्डन के सामने से होता हुआ राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कार्यालय, भगत सिंह कॉलोनी और बीड़ा कार्यालय के बगल में जमा हो गया। अलवर बाईपास के रास्ते बंद हो गए, जिससे वाहनों को डायवर्ट कर भिवाड़ी मोड़ होते हुए मानसा चौक से निकाला जा रहा है। Haryana माहेश्वरी गेट पर सैकड़ों लोग खड़े होकर दृश्य देखते रहे, लेकिन भिवाड़ी प्रशासन की ओर से कोई प्रतिनिधि नजर नहीं आया। यह विवाद भिवाड़ी-धारूहेड़ा क्षेत्र में जल निकासी की पुरानी समस्या से जुड़ा है, जहां मानसून के दौरान पानी का प्राकृतिक बहाव दोनों राज्यों के बीच तनाव का कारण बना रहा है। जून 2025 में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के बीच फोन पर चर्चा हुई थी, तथा दोनों राज्यों के अधिकारियों ने संयुक्त बैठक की थी। जुलाई में तिजारा विधायक महंत बालकनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की बैठक बिना किसी समाधान के समाप्त हो गई थी। गुड़गांव सांसद राव इंदरजीत सिंह ने भी भिवाड़ी से धारूहेड़ा की ओर बहते वर्षा जल का विरोध किया था।
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Oct 07, 2025 11:18:52
Nuh, Haryana:नूंह जिले में नकली खाद की अवैध रिपैकिंग करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रेवाड़ी की टीम ने नूंह शहर में मारिया मंजिल स्कूल के समीप स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली डीएपी और पौटाश ऐस दानेदार खाद बरामद की है। जानकारी के अनुसार, उड़न दस्ता टीम में निरीक्षक राजेश कुमार और कृषि विभाग नूंह के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर अजीत सिंह शामिल थे। टीम ने नियाज मोहम्मद पुत्र हनीफ निवासी अरावली कॉलोनी, कस्बा नूंह के स्वामित्व वाले प्लॉट पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को गोदाम के बाहर ट्रक नंबर HR-55AQ-6257 खड़ा मिला, जिसमें पौटाश ऐस दानेदार (बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड) के भरे हुए कट्टे लदे थे। जांच के दौरान प्लॉट और ट्रक से 420 भरे कट्टे पौटाश ऐस दानेदार, 575 खाली कट्टे, भारतीय जन उर्वरक परियोजना (भारत डीएपी) के 84 भरे और 15 खाली कट्टे बरामद किए गए। मौके से कट्टों की सिलाई करने की मशीन भी जब्त की गई। जब नियाज मोहम्मद से इन खादों और उनकी रिपैकिंग से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने मौके पर पाया कि खाद की अवैध रिपैकिंग और फर्जी ब्रांडिंग की जा रही थी। इस मामले में नियाज मोहम्मद के खिलाफ धारा 3, 7 ईसीए एक्ट 1955, एफसीओ एक्ट 1985, तथा धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि किसानों की सुरक्षा और फसल की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Oct 07, 2025 11:18:36
Malda, West Bengal:বন্যায় বিপর্যস্ত উত্তরবঙ্গ। ছুটে গেছেন রাজ্যপাল থেকে মুখ্যমন্ত্রী। এই পরিস্থিতিতে এবারে বন্যায় বিপর্যস্ত মানুষগুলির পাশে দাঁড়াতে মুখ্যমন্ত্রীর ত্রাণ তহবিলে ব্যক্তিগতভাবে সাহায্য প্রদানের ইচ্ছা প্রকাশ করলেন মালদহের হরিশ্চন্দ্রপুরের ব্যবসায়ী মতিউর রহমান। 그는 ব্যক্তিগতভাবে ১০ লক্ষ টাকা মুখ্যমন্ত্রীর ত্রাণ তহবিলে উত্তরবঙ্গের ক্ষতিগ্রস্ত মানুষগুলির জন্য দিবেন বলে জানিয়েছেন।সামাজিক মাধ্যমে গরীবের বন্ধু হিসাবে পরিচিত এই মতিউর। মালদা জেলার দুঃস্থদের আর্থিকভাবে সাহার্য্য করেন। উল্লেখ্য মালদার মোথাবাড়ি বিধানসভা কেন্দ্রের পঞ্চানন্দপুর এলাকায় গঙ্গা ভাঙনে বাড়িঘর ছাড়া শতাধিক পরিবারকে ত্রাণ সামগ্রী দেওয়ার কর্মসূচী অনুষ্ঠানে মতিউর রহমান বিপর্যস্ত উত্তরবঙ্গের মানুষের জন্য মুখ্যমন্ত্রী ত্রাণ তহবিলে ১০লক্ষ টাকা দিবেন তা ঘোষনা করেছেন।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Oct 07, 2025 11:18:26
Katni, Madhya Pradesh:सरकारी हथियारों के साथ फोटो खिंचवाना पड़ा भारी – बाकल थाना प्रभारी को एसपी ने थमाया नोटिस कटनी जिलें के सोशल मीडिया पर पुलिस अनुशासन से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। बाकल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चंदेल ने 2 अक्टूबर 2025 को थाने में रखे सरकारी अस्त्र-शस्त्रों के साथ फोटो खिंचवाकर उसे 자신의 फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड कर दिया था। पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन और गोपनीय हथियारों की तस्वीरें सार्वजनिक करने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने मामले को गंभीर मानते हुए थाना प्रभारी को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। पुलिस महकमे में इस मामले को अनुशासनहीनता का उदाहरण माना जा रहा है, और आगे विभागीय कार्रवाई भी संभव है। बाइट - संतोष डेहरिया एडिशन एसपी कटनी
0
comment0
Report
HNHARENDRA NEGI
Oct 07, 2025 11:18:11
Rudraprayag, Uttarakhand:जवाड़ी बाईपास पर बने पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण मार्ग यातायात संचालन हेतु हुआ अवरुद्ध। देर रात्रि में हुई बारिश के चलते जवाड़ी बाईपास पुल की एक तरफ की एप्रोच रोड़ क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां पर से केदारनाथ हाईवे की तरफ होने वाला आवागमन पूर्ण रूप से बन्द हो गया है। इस बार के मानसूनी सीजन में यह सड़क जमीन धंसने के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है। पुल के एप्रोच रोड के दुरुस्त होने व मार्ग के सुचारु होने तक तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ व केदारघाटी के लिए वाहनों का आवागमन कस्बा रुद्रप्रयाग से बेलनी पुल होते हुए संचालित कराया जा रहा है और साथ ही केदारनाथ धाम आने वाले यात्री वाहनों को टिहरी-चिरबटिया-मयाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग का प्रयोग करने हेतु भी सूचित किया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने इस बाधित हुए स्थल का जायजा लेकर अवगत कराया गया है कि जनपद मुख्यालय कस्बा रुद्रप्रयाग से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को सुगम आवागमन हेतु अतिक्रमण मुक्त रखे जाने सहित मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में भी वाहनों को किसी भी दशा में खड़ा न किए जाने हेतु निरीक्षक यातायात व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Oct 07, 2025 11:17:43
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में पुजारी की पिटाई लात घूंसो और बेल्टों से जमकर पीटा मारपीट का वीडियो आया सामने पुजारी लगाता रहा बचाने की गुहार बौहरे वाली देवी मंदिर का मामला हाथरस शहर के सुप्रसिद्ध बोहरे वाली देवी माता मंदिर के पुजारी के साथ नामजद लोगो ने मंदिर में घुसकर लात घूंसो और बेल्टों से जमकर मारपीट कर दी... मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... जिसमें देखा जा सकता है कि... कुछ लोग हाथों में बेल्ट लेकर पहले मंदिर में घुसे... और पुजारी के साथ गाली गलौज करते हुए मंदिर से घसीटकर बाहर लगाकर जमीन पर गिराकर जमकर पीटा... मंदिर का पुजारी चीखता चिल्लाता रहा लेकिन कोई बचाने नहीं आया... पूरा मामला कोतवाली सदर क्षेत्र के मुरसान गेट स्थित बौahre वाली देवी मंदिर का है... जहां मंदिर पर मुकेश चतुर्वेदी नाम के पुजारी मंदिर में बैठे थे.... तभी कुछ लोग हाथों में बेल्ट लेकर पहुंच गए... और गाली गलौज करते हुए मंदिर के पुजारी को घसीटते हुए मंदिर से बाहर लाकर लात घूंसो और बेल्टों से जमकर मारपीट कर दी... मारपीट कर रहे लोग पुजारी पर आरोप लगा रहे थे कि.... युवती को हाथ लगाएगा तेरी इतनी हिम्मत कैसे हुई.... पुजारी के साथ हुई मारपीट की घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.... पीड़ित पुजारी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है... जिसकी पुलिस जांच कर रही है...
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Oct 07, 2025 11:17:12
Chowk, Uttar Pradesh:यूपी के महराजगंज जनपद स्थित नौतनवा तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक प्राचीन ग्राम बनरसिहा कला के बौद्ध स्तूप देवदह के चाहर दीवारी निर्माण के लिए नींव की खुदाई के दौरान श्रमिकों को एक मिट्टी के घड़े में कुषाणकालीन सिक्के मिले हैं। मिट्टी के घड़े सहित तांबे के सिक्कों का कुल वजन 36 किलोग्राम बताया जा रहा है। सूचना के बाद पुरातत्व विभाग ने कुषाणकालीन तांबे के सिक्कों को कब्जे में लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। बनरसिहा कला की 88.8 एकड़ भूमि को पुरातत्व विभाग ने संरक्षित किया है और यहां पूर्व में दो चरणों में उत्खनन कराया गया था; अब तक के उत्खनन में कुषाण कालीन साक्ष्य मिले हैं और यह संभावना जताई जा रही है कि यह बुद्ध का ननिहाल देवदह है, हालांकि इस तरह का प्रमाण अभी तक नहीं मिला है। जी मीडिया के संवाददाता बनरसिहा कला पहुंचे तो पुरातत्व विभाग के द्वारा चाहरदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था; कर्मचारियों ने बताया कि रविवार को श्रमिक खुदाई कर रहे थे और इसी दौरान एक मिट्टी का घड़ा मिला जिसमें तांबे के सिक्के थे। सिक्के मिलने पर चौकीदार ओमप्रकाश उसे अपने पास रखकर विभाग को सूचना दी; विभाग ने जांच के लिए लखनऊ रवाना कर दी। चौकीदार ने कहा कि उत्खनन के दौरान मिट्टी के बर्तन, खिलौने, दीवार आदि मिले थे लेकिन पहली बार कुशाण कालीन सिक्के भी बरामद हुए हैं।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 07, 2025 11:16:56
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Oct 07, 2025 11:16:43
CHANDI, Harnaut, Bihar:एंकर:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही सोमवार शाम करीब 4 बजे से पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। नालंदा जिले में भी आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर साफ निर्देश दिया। आचार संहिता का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। आदेश मिलते ही बिहार शरीफ नगर निगम की टीम ने शहर के अस्पताल चौक, अंबेर सोहसराय और मुख्य चौराहों से सरकारी बैनर और पोस्टर हटाने का अभियान युद्धस्तर पर शुरू कर दिया।हालांकि मंगलवार सुबह तक टेलीफोन ऑफिस से लेकर घनेश्वर घाट मंदिर तक कई जगहों पर राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर अब भी लटकते नजर आए। बिजली के पोल, टेलीफोन के खंभों और सरकारी परिसरों के गेट तक लगाए गए बैनर हटाने का काम चल रहा है। नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के भीतर सभी सरकारी कार्यालयों से बैनर और पोस्टर हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 48 घंटे के अंदर पब्लिक प्रॉपर्टी और 72 घंटे के भीतर प्राइवेट जगहों से भी सभी राजनीतिक प्रचार सामग्री हटा दी जाएगी।फिलहाल नगर निगम की टीमें शहरभर में लगातार पोस्टर हटाने के अभियान में जुटी हैं।आचार संहिता लगते ही नालंदा में प्रशासन की चुस्ती और एक्शन मोड दिख रहा है अब चुनावी तैयारियां पूरी तरह से शुरू हो चुकी है।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Oct 07, 2025 11:16:26
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है जहां मुकदमा वापस लेने की बात को लेकर एक पिता ने अपने ही छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे और बहू पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। पूरा मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के महुरेसर गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के महुरेसर गांव निवासी आरोपी पिता राटवर सिंह पुत्र सुकालू और उसका छोटा बेटा नागेन्द्र, मुकदमा वापस लेने के लिए बड़े बेटे और बहू पर लगातार दबाव बना रहे थे। दरअसल, ससुर द्वारा अपनी बहू के साथ पूर्व में गलत हरकत की गई थी, जिसका मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि इसी मुकदमे को वापस न लेने पर पिता और छोटे बेटे ने मिलकर धारदार हथियार से बड़े बेटे और बहू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर सास और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर घायल दंपति को बचाया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top