Back
जौनपुर: मुठभेड़ में मखन्चू हत्याकांड के मुख्य आरोपी शक्ति बनवासी घायल होकर गिरफ्तार
ASAJEET SINGH
Nov 09, 2025 07:03:42
Jaunpur, Uttar Pradesh
जौनपुर: सरायख्वाजा पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़, मखन्चू हत्याकांड का मुख्य आरोपी शक्ति बनवासी घायल होकर गिरफ्तार, दो साथी पहले ही पकड़े जा चुके
थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम और बदमाशों के बीच रविवार तड़के करंजाकला मार्ग पर कुकुड़ीपुर मंदिर के पास हुई मुठभेड़ में मखन्चू हत्याकांड का मुख्य आरोपी शक्तिमान उर्फ शक्ति बनवासी पुत्र मनीराम निवासी कुहिया गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। मौके से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल .32 बोर, दो खोखा कारतूस और ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई。
इससे पहले, हत्या में शामिल अन्य दो आरोपी गोरख गौतम पुत्र रामबचन गौतम निवासी कुहिया थाना सरायख्वाजा और शत्रुधन यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी गुरैनी थाना खेतासराय को 8 नवम्बर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था。
1 नवम्बर की रात ग्राम कडैला में मखन्चू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक झाड़-फूंक का काम करता था। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि मृतक मखन्चू से शक्ति बनवासी का जमीन और पैसों को लेकर विवाद था। मखन्चू पर आरोप था कि उसने शक्ति की मां पर “मेलान (भूत)” कर दिया था जिसके उसकी मृत्यु हो गई। इसी रंजिश में शक्ति ने अपने साथियों गोरख गौतम और शत्रुधन यादव के साथ मिलकर मखन्चू की हत्या की योजना बनाई और सोते समय गोली मार दी。
9 नवम्बर को तड़के करीब सरायख्वाजा पुलिस प्रभारी निरीक्षक टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान शक्तिमान उर्फ शक्ति बनवासी के रूप में हुई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKManitosh Kumar
FollowMar 14, 2026 12:51:120
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 14, 2026 12:50:250
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 14, 2026 12:50:030
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 14, 2026 12:48:27106
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 14, 2026 12:48:1547
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 14, 2026 12:47:5626
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 12:47:14109
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 14, 2026 12:46:5970
Report
APAshwini Pandey
FollowMar 14, 2026 12:46:4316
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 14, 2026 12:46:24108
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowMar 14, 2026 12:46:1184
Report
MJManoj Jain
FollowMar 14, 2026 12:46:0022
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 14, 2026 12:45:4383
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 14, 2026 12:45:32Noida, Uttar Pradesh:SRINAGAR NC WORKERS SRINAGAR (J&K): NATIONAL CONFERENCE PARTY WORKERS VISITS NATIONAL CONFERENCE PRESIDENT FAROOQ ABDULLAH’S RESIDENCE
41
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 14, 2026 12:45:2628
Report