Back
मछलीशहर चेयरमैन के घर फायरिंग: जेल से ही रची गई साजिश, जांच में बड़ा खुलासा
ASAJEET SINGH
Dec 14, 2025 02:17:09
Jaunpur, Uttar Pradesh
JAUNPUR: जौनपुर के मछलीशहर नगर पंचायत चेयरमैन संजय जायसवाल के आवास पर हुई फायरिंग की घटना ने जांच के दौरान सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार शूटरों ने खुलासा किया है कि यह फायरिंग की साजिश किसी अन्य ने नहीं, बल्कि स्वयं नगर पंचायत चेयरमैन ने अपने ही घर पर फायरिंग कराने के लिए रची थी। एसपी सिटी आयुष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एक लाख रुपये की सुपारी के लालच में यह घटना अंजाम दी गई। शूटरों का कहना है कि उस समय जेल में निरुद्ध चेयरमैन संजय जायसवाल ने अपने साथ बंद एक आरोपी नमन के जरिए बाहर मौजूद शूटरों तक संदेश पहुंचाया और पूरी योजना जेल के भीतर ही तैयार की गई। पुलिस के मुताबिक, 23 फरवरी की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने चेयरमैन के आवास पर तीन राउंड फायरिंग की थी। सौभाग्य से उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। यह पूरी घटना आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। घटना के समय चेयरमैन स्वयं जेल में बंद थे, जिससे शुरुआती जांच और भी पेचीदा हो गया था। फायरिंग के बाद मछलीशहर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज की। विवेचना के दौरान पुलिस ने शूटरों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस खुलासे के बाद जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद के कोसीकला के कोटवन स्थित गुलशन ढाबे पर साइकिल अभियान एनसीसी प्रधानमंत्री रैली पुणे से शौर्य के कदम क्रांति की ओर रांची से वीर बिरसा मुंडा का कोसीकला कोटवन पर हुआ भव्य स्वागत
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
VKVasim Khan
FollowJan 15, 2026 15:31:281
Report
0
Report
0
Report
0
Report
तालाब में मिला डेढ़ वर्षीय बच्ची प्रज्ञा का शव, गांव में मचा कोहराम जसराना। जसराना क्षेत्र के गांव न
0
Report
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद के कोसीकलां के ग्राम महरौली में आपसी कहा सुनी पर जमकर चले लाठी डंडे जिसका वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
0
Report
0
Report
Prayagraj, Uttar Pradesh:माघ मेला 2026 के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर संगम में आस्था की महाडुबकी, लगभग 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
0
Report
0
Report