Back
चंदवक घाट में युवक की मौत, ससुराल पर प्रताड़ना के आरोप से सनसनी
ASAJEET SINGH
Oct 24, 2025 05:05:54
Jaunpur, Uttar Pradesh
चंदवक में युवक का शव मिलने से सनसनी, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
जौनपुर क्षेत्र के चंदवक घाट स्थित मरी माई बगीचे में उस समय हड़कंप मच गया, जब टहलने और दौड़ लगाने गए युवकों ने एक युवक का शव पेड़ से लटकता देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान चंदवक घाट निवासी धर्मेंद्र उर्फ गोलू (पुत्र रामजीत नाविक) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के कमर से मोबाइल बंधा हुआ था।
परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र की शादी दो वर्ष पूर्व गौराबादशाहपुर निवासी सावरचंद की पुत्री प्रीति से हुई थी। विवाह के बाद से ही दोनों के बीच अनबन बनी रहती थी। मृतक की मां लालदेई का कहना है कि भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद धर्मेंद्र घर से बाहर चला गया और उसका शव पेड़ से लटका मिला।
मृतक की मां ने ससुराल पक्ष और पत्नी पर लगातार प्रताड़ना कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSsubhash saheb
FollowOct 24, 2025 07:35:340
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 24, 2025 07:35:190
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 24, 2025 07:34:310
Report
UCUmesh Chouhan
FollowOct 24, 2025 07:34:180
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowOct 24, 2025 07:34:050
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowOct 24, 2025 07:33:510
Report
SDShankar Dan
FollowOct 24, 2025 07:33:070
Report
RMRam Mehta
FollowOct 24, 2025 07:32:440
Report
GJGaurav Joshi
FollowOct 24, 2025 07:32:300
Report
NJNitish Jha
FollowOct 24, 2025 07:31:590
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 24, 2025 07:30:330
Report
FWFAROOQ WANI
FollowOct 24, 2025 07:30:180
Report
FWFAROOQ WANI
FollowOct 24, 2025 07:26:114
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 24, 2025 07:25:540
Report
