285123
जालौन में हाइवे किनारे मिला अज्ञात युवक का शव
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में हाइवे किनारे कंबल में लिपटा हुआ अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी जान लेकर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। यह मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर-हमीरपुर हाइवे का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
10 रुपये के टेप के विवाद में दुकानदार ने युवक पर लोहे से हमला
Jaunpur, Uttar Pradesh:10 रुपये के टेप को लेकर विवाद, दुकानदार और युवकों की मारपीट में युवक के सिर पर लोहे की वस्तु से हमला जौनपुर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव में 10 रुपये के टेप को लेकर दुकानदार और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दुकानदार समेत चार-पांच युवकों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान लोहे की धातु से युवक के सिर पर हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मोहम्मद सुहेब शेख (25) पुत्र मोहम्मद रोश शेख, निवासी बसीरपुर, थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए करंजाकला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। घटना के संबंध में पुलिस का पक्ष जानने के लिए थाने के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नंबर नॉट रिचेबल बताया गया। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। बाईट घायल0
0
Report
युवक ने प्रेम-प्रसंग के वीडियो में तीन लोगों पर धमकी का आरोप लगाया, आत्महत्या
Mathura, Uttar Pradesh:प्रेम-प्रसंग में युवक ने वीडियो बनाकर तीन पर लगाए आरोप, फंदे से लटककर दी जान मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के नगला चंद्रभान गांव में 18 वर्षीय गौरव का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। आत्महत्या से पहले युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाकर अपनी विधवा भाभी, उसके चाचा और पड़ोसी पर मानसिक रूप से परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है。 परिजनों के अनुसार, गौरव के चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद गौरव का उसकी विधवा पत्नी से कथित प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। जानकारी होने पर महिला के मायके वालों ने उसे अपने घर बुला लिया और दोनों के संबंधों का विरोध करने लगे。 आरोप है कि बीते दिनों महिला के चाचा और पड़ोसी ने गौरव को अपने यहां बुलाकर महिला से दूर रहने की हिदायत दी। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे गौरव मानसिक रूप से परेशान था। शुक्रवार रात गौरव ने अपने कमरे में मोबाइल से वीडियो बनाया। वीडियो में उसने महिला, उसके चाचा और पड़ोसी पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी मौत के लिए यही तीनों जिम्मेदार होंगे। इसके बाद उसने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह परिजनों ने कमरा खोला तो गौरव का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मोबाइल वीडियो को भी जांच में शामिल किया है। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक के वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कैसरबाग में अवैध कब्जे: रविवार को बुलडोजर, वकीलों के चैंबर प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:*वाक थ्रू लाल मार्क दिखाते हुए चैम्बर से* लखनऊ कैसरबाग में अवैध कब्जे, वकीलों के चैंबरों पर नगर निगम रविवार को बुलडोजर चलाएगा। इसके लिए पुलिस की मदद ली जाएगी। इससे पहले सौ लोगों को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें वकील भी शामिल थे। इन्हें 30 अगस्त से पहले खुद कब्जे हटाने के लिए कहा गया था। अतिक्रमण हटाने के दौरान आम जनता को परेशानी न हो, इसलिए कार्रवाई के लिए रविवार का दिन चुना गया है。0
0
Report
Advertisement
देहरादून में भारी बारिश से तमसा नदी उफान पर, Tapkeshwar के पास बाढ़ का खतरा
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और उसके आस-पास के इलाकों में कल रात से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण, ऐतिहासिक और पवित्र टपकेश्वर महादेव मंदिर से होकर बहने वाली तमसा नदी उफान पर है।0
0
Report
एडीएम ने नगर निकाय चुनाव 2026 के नामांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता का निरीक्षण किया
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर एडीएम भागीरथ साख ने एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण कर नामांकन प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नामांकन के लिए तैनात कार्मिकों से प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आमजन की तरह लाइन में लगकर नामांकन प्रक्रिया को समझा और व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने देखा कि प्रत्याशी और उनके समर्थकों को नामांकन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। एडीएम ने मौके पर मौजूद कार्मिकों को प्रक्रिया को नियमानुसार एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। एडीएम भागीरथ साख ने रिटर्निंग अधिकारी सौरव भाम्बु से नामांकन प्रक्रिया, अब तक आए आवेदनों तथा चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। प्रत्याशियों के दस्तावेजों की जाँच नियमानुसार करने तथा पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नामांकन स्थल पर कानून-व्यवस्था एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार राकेश पूनिया सहित संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।0
0
Report
राष्ट्रीय खेल दिवस पर बावड़ी हॉकी संगम में आठ टीमों ने दिखाया दम
Sikar, Rajasthan:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बावड़ी स्थित शहीद दीपचंद वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला हॉकी संगम का आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर से 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए युवाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं खेल उपलब्धियों को याद करते हुए खिलाड़ियों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। आयोजक हरि सिंह शेखावत ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से जिला हॉकी संगम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई 8 टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, खेलप्रेमी, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया。0
0
Report
Advertisement
खाटूधाम में बाबा श्याम के दरबार में दारा सिंह चौहान ने पूजा की
Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी सीकर यूपी के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने खाटूधाम में किए बाबा श्याम के दर्शन एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं कारागार विभाग मंत्री दारा सिंह चौहान शनिवार को विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा प्रदेश एवं देश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान राजस्व अधिकारी रोहिताश सैपट ने अगवानी कर उन्हें मंदिर की दर्शन व्यवस्था के तहत बाबा श्याम के विशेष दर्शन करवाए। दर्शन के बाद दारा सिंह चौहान ने खाटूधाम की धार्मिक महत्ता की सराहना करते हुए कहा कि बाबा श्याम के दरबार में आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति एवं ऊर्जा की अनुभूति हुई। उनके साथ आए समर्थकों एवं श्रद्धालुओं ने भी बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।0
0
Report
दमोह-जबलपुर हाईवे पर तेज बाइक ने मंदिर पुजारी को टक्कर दी, CCTV में कैद हादसा
Damoh, Madhya Pradesh:सीसीटीवी में कैद हुआ रूह कपाने वाला सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने मंदिर के पुजारी को उड़ाया...एंकर/ एमपी के दमोह से एक रूह कपाने वाला हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ है और इसे देखने के बाद आप कुछ पल धक्क रह जायेंगे। इस हादसे में एक बेलगाम तेज रफ्तार बाइक ने सड़क और पैदल चल रहे व्यक्ति को सीधी टक्कर मारकर हवा में उड़ा दिया और पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर तेजगढ़ और हर्रई कस्बे के बीच स्थित पेट्रोल पंप के सामने का है यहां एक मंदिर के पुजारी पैदल चले आ रहे थे कि सामने से एक बेहद स्पीड से आ रही बाइक ने उन्हें सामने से ही जबरदस्त टक्कर मारी और पुजारी बाइक सवार से टकरा कर करीब तीस फीट दूर गिरा और इस घटना की अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गया। पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने घायल को उठाया पुलिस को सूचना दी और फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को दमोह जिला अस्पताल भेजा लेकिन यहां हालत नाजुक होने की वजह से उसे जबलपुर रेफर किया गया है। घायल शख्स प्रियंक गौतम पेशे से मंदिर के पुजारी है और अपने एक यजमान के घर से लौट कर मंदिर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक बेलगाम थी और टक्कर मारने के बाद रुकी भी नहीं, लोगों का कहना है कि अब सड़क पर चलने में बहुत डर लगने लगा है। वहीं घायल पुजारी प्रियंक गौतम बेहद गरीब परिस्थिति के व्यक्ति है और अब उनके साथ घटी घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सरकार से पुजारी की मदद करने की अपील की है। वहीं पुलिस ने मामले का वीडियो सामने आने के बाद बाइक सवार की तलाश शुरू की है।0
0
Report
सरदारशहर में नशा विरोधी बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार; अफीम-गांजा बरामद
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर सरदारशहर में। नशे के खिलाफ सरदारशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार सरदारशहर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 522 ग्राम अफीम, 424 ग्राम डोडा पोस्त चूरा और 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पहली कार्रवाई में हनुमाणगढ़ मेगा हाईवे पर हरियासर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 522 ग्राम अफीम और 424 ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी मेहरावणसर निवासी 40 वर्षीय राजू उर्फ राजेन्द्र पुत्र बीरबलरबलराम जाट गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में बुकनसर फांटा से करणी नगर की ओर जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से 195 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने हनुमानगढ़ जिले के 40 वर्षीय अमृतलाल उर्फ विनोद पुत्र दुलीचन्द जाट को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। कार्रवाई में रामकरण सिंह उनि के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।0
0
Report
Advertisement
नागौर में नेशनल खेल दिवस पर 'संडे ऑन साइकिल' यात्रा सफल, पुलिस-जनसहभागिता
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चलाये जा रहे भारत जीतेगा खेलों के साथ अभियान के तहत आज नागौर एसपी कार्यालय से राजकीय खेल स्टेडियम तक संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया । इस मौके पर नागौर एसपी आशाराम चौधरी ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा में नागौर पुलिस के जवानों के साथ ब्लू टीम व आमजन भी शामिल हुआ । इस दौरान नागौर एसपी आशाराम चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर तीन दिवसीय व्यायाम से जुड़े कार्यक्रमो का आयोजन रखा गया । जिसमें पुलिस के जवानों के साथ आमजन ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया । वहीं हमारे जीवन में पहला सुख निरोगी काया होता है जिसको हमें शारीरिक व्यायाम करके स्वस्थ रखना है । और हमें प्रतिदिन हमारे शरीर के लिए एक घंटा व्यायाम के लिए निकालना चाहिए ।0
0
Report
पीलीबंगा में देर शाम सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत दो की मौत
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : पीलीबंगा में देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क हादसे में मासूम बच्ची के साथ दो की दर्दनाक मौत, जीप ने मारी स्कूटी सवारो को टक्कर, हादसे में 6 वर्षीय परी और सुनील की हुई मौत, एक गंभीर घायल को अस्पताल में कराया भर्ती, पीलीबंगा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की शुरू0
0
Report
जलपाइगुड़ी में सार्वजनिक मांस बिक्री पर रोक के लिए प्रशासन का जागरूकता अभियान
Jalpaiguri, West Bengal:প্রকাশ্যে মাংস বিক্রি রুখতে এবার সচেতনতা অভিযানে নামল জলপাইগুড়ি সদর ব্লক প্রশাসন। জলপাইগুড়ি গোশালা মোড় এলাকায় একাধিক মাংসের দোকানে যান সদর বিডিও-সহ ব্লক প্রশাসনের আধিকারিকরা। সঙ্গে ছিল কোতোয়ালি থানার পুলিশ। দোকানদারদের উদ্দেশ্যে প্রশাসনের পক্ষ থেকে স্পষ্টভাবে জানিয়ে দেওয়া হয়, প্রকাশ্যে মাংস কেটে বা দোকানের সামনে ঝুলিয়ে রেখে বিক্রি করা যাবে না। প্রশাসনের দাবি, এভাবে প্রকাশ্যে মাংস প্রদর্শন করলে পথচারী ও সাধারণ মানুষের মধ্যে অস্বস্তি তৈরি হওয়ার পাশাপাশি দৃশ্য দূষণও হয়। তাই মাংস ব্যবসায়ীদের নির্দিষ্ট নিয়ম মেনে ব্যবসা করার পরামর্শ দেওয়া হয়েছে। পাশাপাশি প্রশাসনের নির্দেশ অমান্য করলে ভবিষ্যতে প্রয়োজনীয় পদক্ষেপ নে নেওয়া হতে পারে বলেও জানানো হয়।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में सांप घुसा, कर्मी घबरा गए
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऑपरेशन थिएटर में सांप दिखने से स्वास्थ्य कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ऑपरेशन थिएटर में ट्यूब लाइट बॉक्स सांप को देखते ही कर्मी सहम गए। इसकी सूचना स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थानीय स्नैक कैचर को गई। सूचना मिलने पर प्रकाश यादव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप को बाहर निकाला। स्नैक कैचर प्रकाश यादव ने बताया कि सांप जहरीला नहीं है, हालांकि इसके काटने से जख्म हो सकता है। उन्होंने बताया कि यह सांप आमतौर पर चूहा और मेंढक का शिकार करने के लिए घरों एवं अन्य स्थानों में पहुंच जाता है। सांप को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
लापता मजदूर सुकर तुरी 20 दिन बाद सोशल मीडिया से घर लौटे
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गोविंदपुर का रहने वाला एक मजदूर, जो तमिलनाडु से लौटते वक्त विजयवाड़ा में लापता हो गया था, 20 दिन बाद सुरक्षित अपने घर लौट आया है। परिवार की उम्मीदें लगभग टूट चुकी थीं, लेकिन सोशल मीडिया इंस्टाग्राम की एक पोस्ट और रांची के एक युवक की संवेदनशीलता के कारण लापता पिता अपने घर पहुँच पाया है। एक बिछड़ा परिवार फिर से मिल गया। परिवार में अब खुशी का माहौल है। गोविंदपुर के मचामहुल निवासी 48 वर्षीय सुकर तुरी आर्थिक तंगी के कारण तमिलनाडु के सेलम मजदूरी करने गए थे। 9 अगस्त को वापस लौटते समय वह विजयवाड़ा में अपने साथियों से बिछड़ गया था। बिना पैसे और संपर्क के वह 20 दिनों तक अनजान शहर में भटकते रहा पिता को ढूंढने के लिए बेटे गुड्डू तूरी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो और वीडियो पोस्ट कर मदद मांगी। यह पोस्ट विजयवाड़ा में काम कर रहे रांची के युवक अमृत पांडेय तक पहुंची। संयोग से सुकर तुरी सड़क पर भटकते हुए अमृत को मिल गए। अमृत ने तुरंत इंस्टाग्राम के जरिए बेटे को वीडियो कॉल कर पिता से बात कराई। पिता को देख पुत्र व परिजन राहत ली। पिता के सकुशल होने की जानकारी मिलने के बाद मजदूर के परिजन पिता को वापस लाने के लिये स्थानीय झामुमो नेता अताउल्ला अंसारी ने मदद मांगी। जेएमएम नेता ने मदद के लिये हाथ बढ़ाया और 29 अगस्त की रात सुकर सुरक्षित अपने गांव पहुंच पाए। सुकर तुरी की घर वापसी से परिवार में खुशी की लहर है। लेकिन यह घटना झारखंड की उस विडंबना को भी उजागर करती है कि खनिजों से अमीर इस राज्य के लोग आज भी पेट की खातिर पलायन का दर्द झेलने को मजबूर हैं। मजदूर पलायन कर दूसरे राज्य नोकरी के लिये जा रहे है।0
0
Report
जमुई में पेपरलेस निबंधन से प्रक्रियाएं पारदर्शी और सुरक्षित बनेंगी
Jamui, Bihar:जमुई:सरकार की नीयत साफ है और आम लोगों को बेहतर, पारदर्शी तथा सरल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यवस्था में तकनीक का अधिकाधिक उपयोग किया जा रहा है। बदलते समय के साथ हम सभी को तकनीक के साथ कदमताल करना होगा। नई पीढ़ी और बदलती तकनीक को अपनाने के लिए स्वयं को तैयार करना समय की आवश्यकता है। जिला पदाधिकारी ने यह बातें समाहरणालय सभागार में आयोजित पेपरेलैस निबंधन प्रक्रिया पर जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि पेपरलेस निबंधन व्यवस्था केवल प्रक्रिया को सरल बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की दिशा में भी उपयोगी पहल है। इससे दस्तावेजों के गुम अथवा क्षतिग्रस्त होने की आशंका कम होगी और डिजिटल व्यवस्था में अभिलेख अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से संरक्षित किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के माध्यम से निबंधन कार्य को तकनीक आधारित, पारदर्शी और आधुनिक बनाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य आम लोगों को परेशानी से बचाना तथा निबंधन प्रक्रिया को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाना है। जागरूकता शिविर के दौरान पेपरलेस निबंधन प्रक्रिया, इसके लाभ और ऑनलाइन व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि नई व्यवस्था के माध्यम से निबंधन कार्य को तकनीक के जरिए अधिक व्यवस्थित किया जा सकेगा। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) बालमुकुंद प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी वंदना कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनील कुमार, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी मीनाक्षी कुमारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे。0
0
Report
Advertisement
