icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

चूरू में राठौड़ परिवार की सियासी एंट्री, पति-पत्नी जिला परिषद चुनाव के मैदान में

Churu, Rajasthan:चूरू में राठौड़ परिवार की सियासी एंट्री, पति-पत्नी ने जिला परिषद चुनाव में भरा पर्चा राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह वार्ड 23 से, बेटे पराक्रम सिंह वार्ड 39 से भाजपा के टिकट पर मैदान में चूरू। राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का परिवार भी चुनावी मैदान में उतर आया है। चूरू जिला परिषद सदस्य पद के लिए राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह और बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने भाजपा के टिकट पर अलग-अलग वार्डों से नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद जिले की राजनीति में राठौड़ परिवार की चुनावी भागीदारी चर्चा का विषय बन गई है。 कनिका सिंह ने जिला परिषद के वार्ड संख्या 23 से, जबकि पराक्रम सिंह राठौड़ ने वार्ड संख्या 39 से अपनी दावेदारी पेश की है। राजस्थान की राजनीति में राजेंद्र राठौड़ की पहचान एक प्रमुख भाजपा नेता के रूप में रहा है। ऐसे में परिवार के दो सदस्यों का एक साथ जिला परिषद चुनाव में उतरना चूरू के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब दोनों प्रत्याशियों के सामने अपने-अपने वार्ड में मतदाताओं तक पहुंचने और जनसमर्थन जुटाने की चुनौती होगी。 बिजली, पानी और बुनियादी सुविधाएं होंगी कनिका सिंह की प्राथमिकता, जिला परिषद चुनाव में अपनी प्राथमिकताओं को लेकर कनिका सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई जगह बिजली, शुद्ध पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी देखने को मिलती है। यदि वह चुनाव जीतती हैं, तो इन बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी。 उन्होंने कहा कि विकास की इमारत मजबूत करने के लिए सबसे पहले मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करना जरूरी है। बिजली, पानी और जरूरी सुविधाओं के बिना ग्रामीण विकास की कल्पना अधूरी है। ऐसे में इन मुद्दों को लेकर वह क्षेत्र में काम करना चाहेंगी। राजेंद्र राठौड़ के राजनीतिक अनुभव और जनसंपर्क को लेकर पूछे गए सवाल पर कनिका सिंह ने कहा कि उनके ससुर पिछले 40 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं और उन्होंने लोगों के सुख-दुख में साथ दिया है। इसका उन्हें भी कहीं न कहीं लाभ मिलेगा। पराक्रम सिंह बोले- भाजपा संगठन को मजबूत करना लक्ष्य.. वहीं, पराक्रम सिंह राठौड़ ने अपनी प्राथमिकताओं को लेकर कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करना और संगठन की कड़ी से कड़ी जोड़ना उनका लक्ष्य रहेगा। वह वार्ड संख्या 39 से भाजपा के टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। पराक्रम सिंह चूरू भाजपा जिला कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर हैं और वे चूरू जिले की राजनीति में सक्रिय भी रहते हैं। इससे पहले वह राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के सदस्य रह चुके ओर अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा में भी आए थे। सितंबर 2026 में उन्होंने RCA अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया था। अब जिला परिषद चुनाव में उनकी उम्मीदवारी ने उन्हें एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। जबकि पराक्रम सिंह का कहना है कि वे गत दो दशक से भी ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय हैं, वे चुनावो में भाजपा के लिए प्रचार प्रसार करना ओर गलियों की दीवारों पर पोस्टर चिपकाने का कार्य से लेकर मीटिंगों में दरिया बिछाने का काम भी किया है। कौन हैं राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह ? कनिका सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू हैं। उनके पिता सेना में अधिकारी रह चुके हैं। इसी वजह से कनिका की पढ़ाई भारत के अलग-अलग राज्यों में हुई। उन्होंने वर्ष 2007 में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। कनिका सिंह शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। हाल ही में राजस्थान फुटबॉल क्लब की स्थापना को लेकर भी वह चर्चा में रही हैं। अब उन्होंने चुनावी राजनीति में कदम रखते हुए जिला परिषद सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 23 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की है। एक साथ चुनावी मैदान में पति-पत्नी राजेंद्र राठौड़ के बेटे और पुत्रवधू का अलग-अलग वार्डों से एक साथ चुनाव लड़ना चूरू जिले की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों प्रत्याशी भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क के जरिए समर्थन जुटाने की तैयारी में हैं। अब चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय मुद्दे, मूलभूत सुविधाएं, संगठनात्मक समीकरण और मतदाताओं से जुड़ाव अहम रहेंगे। जिला परिषद चुनाव में दोनों प्रत्याशी की उम्मीदवारी पर जिले के राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी। राजेंद्र राठौड़ ने कहा... पुत्र एवं पुत्रवधु के चुनाव लड़ने को लेकर राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि चुनाव लड़ना इस लोकतंत्र में सबका अधिकार है,40 साल से मैं सियासत कर रहा हूं, आज तक मेरे परिवार से किसी व्यक्ति ने चुनाव नही लड़ा है, लोगो की मांग पर अगर चुनाव मैदान में उतरे है तो उनको मेरा आशीर्वाद है मेरी ओर से कोई मनाही नही है, पार्टी ने सोच समझकर ही टिकट दिया है, पार्टी का नेतृत्व अगर टिकट नही देता तो कभी चुनाव लड़ने की बात नही कहते, हम संगठन के सिपाही है, संगठन के आदेश की पालना करते हैं.. 1..बाईट__राजेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा नेता। 2..बाईट__पराक्रम सिंह राठौड़। 3..पराक्रम सिंह एवं कनिका सिंह से 121 संवाददाता नवरतन प्रजापत। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू मोबाइल-9414776072
0
0
Report

पूजा के बाद शिलिगुड़ी जिला अस्पताल में साफ-सफाई की बेहतरीन मिसाल

Siliguri, West Bengal:রাজ্যের অন্যান্য জেলার বেশকিছু হাসপাতালগুলির তুলনায় একেবারে উল্টো চিত্র ধরা পড়ল শহর শিলিগুড়ির জেলা হাসপাতালের। দুর্গাপূজার পর যেখানে রাজ্যের অন্যান্য বেশ কিছু স্বাস্থ্য কেন্দ্র বা জেলা হাসপাতালের আনাচে-কানাচে ময়লার স্তূপ থেকে শুরু করে অব্যবস্থায় জর্জরিত সেখানে শহর শিলিগুড়ির জেলা হাসপাতালে উল্টো চিত্র ধীরাপরল। এখানে হাসপাতাল জুড়ে পয়পরিষ্কার রয়েছে, নেই কোন ময়লা বা দুর্গন্ধ। তবে পুজোর শেষ, যার ফলে জেলার বিভিন্ন প্রান্ত থেকে আসা উপচে পড়া রোগী ও পরিজনদের ভিড় চোখে পড়ল। উল্টোদিকে অব্যবস্থার মধ্যে আমাদের ক্যামেরায় ধরা পড়লো সরকারি হাসপাতালে বেসরকারি বেশকিছু এম্বুলেন্স হাসপাতালের ভেতরেই দাঁড়িয়ে রয়েছে যা কিনা কোনভাবেই বাঞ্ছনীয় নয়। সব মিলি শিলিগুড়ি জেলা হাসপাতালে পরিস্থিতি স্বাভাবিক রোগীর পরিজনদের বক্তব্য অনুযায়ী তারা সঠিক পরিষেবা পাচ্ছে এবং হাসপাতালের পরিষ্কার পরিচ্ছন্নতা দেখে প্রত্যেকেই সন্তুষ্ট বলে জানালেন আমাদের।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर TB अस्पताल में एक्स-रे मशीन समेत लाख रुपए की चोरी, 2 गिरफ्तार

Dholpur, Rajasthan:टीबी अस्पताल में 10 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार धौलपुर के टीबी अस्पताल में एक्स-रे मशीन सहित करीब 10 लाख रुपए का सामान चोरी होने का कोतवाली थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज खंगालते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस चोरी हुए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर की रात चोरों ने टीबी अस्पताल के एक कमरे का ताला तोड़कर एक्स-रे मशीन सहित करीब 10 लाख रुपए का सामान पार कर लिया था। मामले में जिला क्षय अधिकारी गोविंद सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने जांच टाउन चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह को सौंपी थी。 150 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले: मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 150 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक फुटेज में 3 चोर तीन पहिया साइकिल रिक्शा पर चोरी का सामान तिरपाल से ढककर ले जाते हुए दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू की। पुलिस ने हर एंगल से फुटेज को बारीकी से देखा और लोकेशन ट्रेस की。 दो दिन की मेहनत के बाद सैंपऊ में दबोचा: पुलिस टीम ने लगातार 2 दिन तक प्रयास कर सैंपऊ में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामू निषाद (23) पुत्र नथी निवासी राजघाट और महेश उर्फ सूखा (19) शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया तीन पहिया साइकिल रिक्शा भी बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात करना कबूल कर लिया है。 तीसरे आरोपी की तलाश जारी: फिलहाल पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही चोरी की गई एक्स-रे मशीन और अन्य सामान की बरामदगी के लिए जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया जाएगा
0
0
Report

अलवर राजीव गांधी अस्पताल ब्लड बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग, 16 यूनिट सुरक्षित बाहर

Alwar, Rajasthan:अलवर के सामान्य अस्पताल के ब्लड बैंक में फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 16 यूनिट ब्लड सुरक्षित निकाला अलवर। राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के ब्लड बैंक में गुरुवार को ब्लड स्टोरेज फ्रिज में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घटना के बाद ब्लड बैंक में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। साथ ही फ्रिज में रखे 16 यूनिट ब्लड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. पीसी सैनी ने बताया कि ब्लड बैंक में फ्रिज के अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना सामने आई थी। कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया और कैबिनेट में रखे ब्लड को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डॉ. सैनी ने बताया कि घटना के बाद ब्लड बैंक में अग्निशमन यंत्रों की कमी सामने आई है। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक अग्निशमन यंत्र लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य भविष्य में इस तरह की घटनाओं के दौरान समय रहते आग पर काबू पाना और मरीजों के लिए सुरक्षित रखे गए ब्लड सहित अन्य संसाधनों को नुकसान से बचाना है।
0
0
Report

NH-74 पर चलते ट्रक में लगी आग, देखते ही धुआँ और भीड़ उमड़ी

Bahara Boj, Uttarakhand:ऊधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर के पास नेशनल हाईवे 74 पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जिस वक्त अचानक एक चलते ट्रक में आग लग गयी। आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई। ट्रक चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने जलते ट्रक का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ऊधम सिंह नगर में ये हैरान कर देने वाली तस्वीरें नेशनल हाईवे-74 की हैं। काशीपुर के परमानंदपुर के पास हाईवे पर दौड़ रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पलभर में पूरा ट्रक आग की लपटों से घिर गया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। हाईवे पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रक के धू-धू जलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से जले ट्रक को सड़क से हटवाकर NH-74 पर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

विद्यासागर सोनकर ने शिक्षक MLC चुनाव में मतदान किया; विपक्ष के आरोपों पर टिप्पणी

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने चुनाव में अपनी जीत का भरोसा जताया और विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। सांसद विद्यासागर सोनकर ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में उनकी जीत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम आरोप लगाना है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर अपनी बात रखते हुए सोनकर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कहीं भी अराजकता की स्थिति नहीं है और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वेतनमान व्यवस्था और मानदेय में वृद्धि की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश के रूप में देखा जाता था, लेकिन मौजूदा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में बदलाव आया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी राज्यसभा सांसद ने अपना विश्वास जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी। *जनपद जौनपुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का 12 बजे का मतदान प्रतिशत स्नातक - 14 प्रतिशत शिक्षण - 35.86 प्रतिशत बाईट विद्यासागर सोनकर राजसभा सांसद
0
0
Report

भरूच से गुम हुआ 10 साल का बच्चा कुछ घंटों में खोजकर परिजनों के हवाले

Bharuch, Gujarat:ભરૂચ ભરૂચના મકતમપુરમાંથી ગુમ થયેલા 10 વર્ષના બાળકને ગણતરીના કલાકોમાં શોધી કઢાયું ભરૂચ શહેર બી-ડિવિઝન પોલીસે બાળકને અંકલેશ્વર GIDCમાંથી હેમખેમ શોધી કાઢ્યું યોગી એસ્ટેટ રોડ પર ગણેશ પાર્ક સોસાયટી નજીકથી બાળક મળી આવ્યું CCTV ફૂટેજ અને ટેકનિકલ તપાસના આધારે પોલીસે હાથ ધરી શોધખોળ સંબંધીઓના ઘરે જવા નીકળેલું બાળક રસ્તો ભૂલી જતાં ભટકી ગયું હતું રાત બગીચાના બાંકડા પર વિતાવ્યા બાદ સાઇકલ લઈને નીકળતાં પોલીસના હાથે આવ્યું બાળકને સુરક્ષિત રીતે પરિવારને સોંપતાં પરિવારજનોમાં ખુશીનો માહોલ. બાઈટ - સી. কে. પટેલ - DYSP ભરૂચ
0
0
Report

AMU छात्रसंघ चुनाव: 5 नवंबर को मतदान तय, ऑनलाइन वोटिंग पर विचार

Noida, Uttar Pradesh:AMU छात्रसंघ चुनाव की राह आसान! 5 नवंबर को मतदान की तैयारी तेज, चीफ इलेक्शन ऑफिसर बोले—तारीख पर कोई आपत्ति नहीं, छात्र नेता सोनपाल सिंह ने भी चुनाव कराने का किया समर्थन! अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सालों बाद होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव को लेकर चीफ इलेक्शन ऑफिसर प्रो. जावेद तालिब ने स्पष्ट किया कि तारीख को लेकर अब तक कोई रिप्रेजेंटेशन नहीं मिली है। 5 नवंबर को मतदान और शाम 7 बजे से मतगणना प्रस्तावित है। छात्र नेता सोनपाल सिंह ने भी कहा कि चुनाव होना चाहिए, जबकि दिवाली पर घर जाने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन वोटिंग का विकल्प उपयोगी हो सकता है! करीब 4 हजार हिंदू विद्यार्थियों की भागीदारी को लेकर पहले उठी आशंकाओं के बीच अब चुनाव कराने के समर्थन में भी आवाज सामने आई है। फिलहाल मतदान की तारीख में बदलाव का कोई आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है। अब निगाहें 5 नवंबर को होने वाले चुनाव और विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी पर हैं!
0
0
Report
Advertisement

Congress targets BJP's padyatra, demands apology and justice strongly

New Tehri, Uttarakhand:बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को प्रदेश में क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश राणा ने कहा कि बीजेपी सरकार अभी तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं दिला पाई है जिसके लिए बीजेपी को प्रदेश में क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए और साथ ही बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर भी बीजेपी सरकार की नाकामियां जनता के सामने उजागर हुई है जिसका बीजेपी को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और अपने चुनावी घोषणा पत्र को लेकर भी जो जनता से वायदे किए गए थे वो अभी तक पूरे नहीं हुए और अब फिर से चुनाव आ गए है और बीजेपी नए वायदे करने की तैयारी में है।
0
0
Report

सन्तकबीरनगर में शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण, 45% मतदान तक पहुंचा

Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है। जिले में साढ़े बारह बजे तक 45 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। जिले में मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम अनुज मलिक और एसपी संदीप कुमार मीना ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने की अपील की। जिले में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 7 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1540 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top