Back
बसपा ने माधौगढ़ से प्रत्याशी घोषित किया, विधानसभा चुनाव का शंखनाद
JSJitendra Soni
Feb 25, 2026 08:48:12
Jalaun, Uttar Pradesh
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाद, जालौन जिले की माधौगढ़ सीट से प्रत्याशी की हुई घोषणा
रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी
प्लेस-जालौन यूपी
डेट-25-02-2026
एंकर
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 9 अक्टूबर को “बसपा सुप्रीमों” मायावती के आवाहन पर हुई महारैली के बाद सियासी गलियारे की हलचल तेज हो गई है। इस महारैली में उमड़े नीले समंदर ने वर्तमान की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर कर दिए हैं। वहीं, इस रैली ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के मन में जोश भर दिया है। चुनाव के शंखनाद को लेकर यूपी के जालौन जिले में मंगलवार को जिले की माधौगढ़ विधानसभा सीट से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया गया है इसकी आधिकारिक घोषणा पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार द्वारा एक गेस्ट हाउस में की गई।
दरअसल, 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और राजनैतिक पार्टियों ने चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को बसपा ने जालौन जिले की माधौगढ़ सीट से अपना कैंडिडेट का ऐलान कर चुनाव का शंखनाद कर दिया है। अगर बात 2017 के चुनावों की करें तो मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। शुरूआती चुनाव प्रचार में भाजपा के विधायक मूलचंद निरंजन का विरोध देखा गया। लेकिन, राजनीति को गोट ने इस कदर पलटी मारी कि बसपा की कैंडिडेट फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गई।
पिछले चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक, माधौगढ़ सीट पर वोटों की गिनती के बाद बीजेपी के मूलचंद्र निरंजन ने 34,974 वोटों से जीत हासिल कर ली थी। जबकि शुरुआती रुझान में आगे रहने वाली बसपा की शीतल कुशवाहा दूसरे स्थान पर रहीं। मूल चंद्र सिंह को कुल 1,05,231 वोट मिले, जबकि शीतल कुशवाहा 70,257 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं सपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह 63,035 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
माधौगढ़ सीट पर दिलचस्प है बसपा का मुकाबला, जब हाथी ने चली थी अपनी चाल
जिले की माधौगढ़ सीट पर विधानसभा चुनाव हमेशा से दिलचस्प रहा है। यहां की सीट बसपा के लिए खास रही है। यहां पर आजादी के कुछ साल बाद 1962 से 1985 तक यहां कांग्रेस का कब्जा रहा। रियासती घरानों का रसूख कम होने के बाद यहां हाथी ने दौड़ना शुरू कर दिया। 1989 में कांग्रेस प्रत्याशी राजा राजेंद्र शाह को हराकर बसपा से शिवराम कुशवाहा ने जीत दर्ज की। तब से बसपा पार्टी का ऐसा जनाधार बढ़ा कि अन्य पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं। यही वजह रही वर्ष 1989,1993, 2002, 2007, 2012 में बसपा का विधायक चुना गया।
प्रत्याशी घोषणा के बाद क्या बसपा को मिलेगा जनाधार
बसपा सुप्रीमों के आदेश पर अपना खोया जनाधार पाने के लिए बसपा पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। यही वजह है कि विधानसभा चुनावों में एक साल का वक्त है लेकिन, यहां पर पहले प्रत्याशी के तौर पर आशीष पांडे को चुनावी मैदान में उतारा है। इसकी खास वजह यह भी है कि यह सीट बसपा को विधायक देती रही फिलहाल इस नाम की घोषणा के बाद अन्य दलों के लोग सक्रिय रूप से चुनावी मैदान में अपनी जोर आजमाइश शुरू करने में जुट गए हैं।
बीजेपी पार्टी में आंतरिक कलह, मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा
वहीं, प्रत्याशी की घोषणा के बाद कैंडिडेट का कहना है कि सुप्रीमों के आदेश पर इस सीट को जिताकर इस सीट को पार्टी को समर्पित करेंगे। वहीं, पार्टियों के आंतरिक निर्माण कलह को लेकर कहा कि कलह का काम बीजेपी सरकार में होता है। वहां के विधायक बृज भूषण अपनी ही पार्टी के मंत्री के खिलाफ बैठ गए। नमामि गंगे योजना में हुए कार्यों को लेकर उन्होंने मोर्चा खोल दिया है。
बाइट:- आशीष पांडेय--प्रभारी, माधौगढ़ विधानसभा
बाइट:- लालाराम अहिरवार--बुंदेलखंड प्रभारी, BSP
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 25, 2026 10:23:350
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 25, 2026 10:22:540
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowFeb 25, 2026 10:22:200
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 25, 2026 10:22:040
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 25, 2026 10:21:480
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 25, 2026 10:21:140
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 25, 2026 10:20:480
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 25, 2026 10:20:330
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 25, 2026 10:19:490
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 25, 2026 10:19:310
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 25, 2026 10:19:140
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 25, 2026 10:18:51Noida, Uttar Pradesh:This baby helping a dog overcome its fear of the sprinkler
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 25, 2026 10:18:37Noida, Uttar Pradesh:A cow flying to the vet in switzerland
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 25, 2026 10:18:25Noida, Uttar Pradesh:When you are skilled Everything is a canvas
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 25, 2026 10:17:120
Report