हाथरस में दबंगों ने बुजुर्ग महिला की हत्या की, जांच में जुटी पुलिस
Hathras, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव सीयमल में दबंगों ने घर मे घुसकर एक युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक को बचाने आयी बुजुर्ग महिला के साथ भी दबंगों जमकर मारपीट कर दी, मारपीट में बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची कोतवाली मुरसान पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है. पीड़ित परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली मुरसान पुलिस ने नामजद 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
