204101
हाथरसः पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर ली सलामी
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई। परेड में उपस्थित पुलिस कर्मियों की वर्दी को देखा गया और साफ स्वच्छ वर्दी धारण करने हेतु निर्देशित किया गया। परेड में उपस्थित निलंबित कर्मचारियों से भी वार्ता की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर: रंगदारी के लिए फायरिंग, पुलिस ने तीनों बदमाश धर दबोचे
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर – शहर के माधवगंज थाना क्षेत्र के गुड गुडी के नाके पर रंगदारी के लिए खुले आम फायरिंग कर दी गई। बताया गया कि यह फायरिंग आपसी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से की गई थी। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपियों को धर दबोचा। COSP/थाना प्रभारी दिव्या तिवारी द्वारा घटनाक्रम का सीन रिक्रिएट कराया गया, जहां यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। पुलिस ने बदमाशों को स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी कीमत पर बदमाशों को बक्सा नहीं जाएगा।0
0
Report
बैगा गांवों में पानी की सुविधा अभी भी दूर, विकास दावों पर सवाल
Khairgarh, Uttar Pradesh:राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की प्यास: बैगा परिवारों तक अब भी नहीं पहुंची पानी की सुविधा देश में आदिवासी विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार योजनाएं बनाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। खैरागढ़ जिले के छुईखादन ब्लॉक ग्राम देवरचा के आश्रित ग्राम टिंगीपुर गांव में रहने वाले बैगा आदिवासी परिवार, जिन्हें राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की श्रेणी में माना जाता है, आज भी पीने के साफ पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच इन परिवारों की जिंदगी पानी की तलाश में गुजर रही है। खैरागढ़ जिले के वनांचल में बसे टिंगीपुर गांव में रहने वाले बैगा परिवारों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। गांव में पानी की व्यवस्था के नाम पर केवल एक बोरिंग मौजूद है, लेकिन उससे निकलने वाला पानी पीने लायक नहीं है। मजबूरी में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे कई किलोमीटर दूर नदी, नाले और झिरिया का सहारा लेने को मजबूर हैं। सुबह होते ही गांव की महिलाएं बर्तन और मटके लेकर पानी की तलाश में निकल पड़ती हैं। जंगलों और पथरीले रास्तों से गुजरकर किसी तरह पानी लाना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी बन चुकी है। इसी पानी से पीने, खाना बनाने और दैनिक जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या बताई गई, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। बैगा समाज के लोगों का दर्द है कि योजनाएं कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीन पर उनकी प्यास अब भी अधूरी है। सरकारी रिकॉर्ड में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले ये परिवार आज भी पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं। टिंगीपुर की यह तस्वीर कई सवाल खड़े करती है कि आखिर विकास की धारा इन वनांचल गांवों तक कब पहुंचेगी।0
0
Report
Hangzhou में सौर बेंच: USB और वायरलेस चार्जिंग से बैटरी तुरंत चार्ज
Noida, Uttar Pradesh:In Hangzhou China, if you run low on battery, there are solar benches with USB ports and wireless charging pads,0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार रेंज रोवर पलटने से भारी नुकसान, कोई जनहानि नहीं
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार रेंज रोवर कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और पलट गई ,पलटने के बाद वह सड़क किनारे पेड़ के पास जा टकराई। गनीमत ले रही की सदस्य में कोई भी जनहानि नहीं हुई है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक रेंज रोवर में एक युवक कनिष्क सिरोही अपने दोस्त के साथ बेनेट यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में ओमिकरोन थर्ड के सामने रोड़ पर गाड़ी अचानक असंतुलित होकर पलट गई। कार चालक व उसका दोस्त सकुशल है। कोई जनहानि नहीं हुई ہے। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी का टायर तक निकल कर अलग जा गिरा और पूरी गाड़ी के शीशे तक टूट गए। वही, मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी और वह काफी तेज रफ्तार से चल रही थी और अचानक से ही वह अनियंत्रित हो गई और उसके बाद वह गाड़ी पलटी और पलटने के बाद पेड़ के पास जाकर रुक गई। सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ी पलटने से गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है, हालांकि गाड़ी में सवार दोनों युवक से कुशल बच गए। इस गाड़ी के एक्सीडेंट होने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।0
0
Report
पुत्रवधू के दबाव से ससुर ने की आत्महत्या; ब्लैकमेलिंग व प्रताड़ना के आरोप
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- जिले में पुत्रवधू से तंग आकर ससुर ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले व्यक्ति ने वीडियो बनाकर परिवार के पास भेजा। वीडियो में ससुर ने पुत्रवधू समेत उसके चाचा और मामा पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। करीब एक साल पहले ही व्यक्ति के बेटे ने अपनी मर्जी से शादी की थी। मृतक की पहचान 50 साल के लाखन सिंह निवासी उमरी के रूप में हुई। लाखन सिंह की गांव उमरी में टायर पंक्चर की दुकान है। लाखन सिंह ने करीब 6 मिनट की वीडियो बनाई है। वीडियो में लाखन सिंह ने अपनी पुत्रवधू पर 20 लाख रुपए मांगने का दबाव डलाने की बात कही। फिलहाल, पुलिस ने पुत्रवधू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बोला- लड़की वाले की चलती है जी लाखन सिंह ने वीडियो में आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधू और मायके के लोग उनको परेशान कर रहे हैं। कुछ दिन पहले मायके के लोग पंचायत लेकर आए थे। इस दौरान उसके और बेटे के साथ गाली-गलौज किया था। उसकी पुत्रवधू डाेली ने शादी के 15 दिन बाद ही अपनी हकीकत दिखा दी थी। किसी ना किसी बात पर उनको ब्लैकमेल मेल करती है। जमीन नाम करवाने के लिए कर रही टॉर्चर उसने मेरी अंगुठी और घर के जेवर अपने कब्जे में कर लिए। डोली उसके बेटे से कोई संतान भी नहीं चाहती है। घर से चार दफा भाग चुकी है। अब उसने जमीन उसके नाम करवाने की धमकी दी थी। इसके लिए उसने हमारा जीना-हराम कर रखा था। उसके पास एक और बेटा है। आजकल लड़की वालों की चलती है जी। 6 दिन से कमरा बंद करके अंदर पड़ी है। बेटा बोला- पत्नी की वजह से किया सुसाइड अरुण निवासी उमरी ने पुलिस को बताया कि मेरे पिता लाखन सिंह ने मजबूरी में मेरी घरवाली डोली से परेशान होकर खुदखुशी कर ली। मेरे ससुराल के लोग काफी समय से मेरे पिता और परिवार को परेशान कर रहे थे। वे उनको घर उनके नाम करवाने की धमकियां दे रहे थे। उसके ससुराल के लोग कई बार उसके पिता लाखन सिंह के साथ मारपीट कर चुके थे। 30 अप्रैल को आए थे पंचायत लेकर अरुण के मुताबिक 30 अप्रैल को उसके ससुराल के लोग पंचायत लेकर उनके घर आए थे। पंचायत में उन्होंने 18 लाख रुपए की मांग रखी थी। इसके लिए मेरे पिता को मजबूर किया गया। इसी के चलते उसके पिता ने आत्महत्या कर ली। अरुण ने अपनी पत्नी डोली, उसके चाचा अश्विनी, विनोद, चाची सुमन, मां सीमा उर्फ ममता, साला विशु, मामा राकेश व नवीन पर पिता को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए। दुकान पर मिले मृत अरुण के मुताबिक उसके पिता का शव दुकान पर पड़ा मिला। उधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना सदर थानेसर के SHO रणधीर सिंह के मुताबिक पुलिस ने डोली समेत उसके 8 रिश्तेदारों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की वजह साफ नहीं- SHO SHO रणधीर सिंह के मुताबिक लाखन सिंह की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी। पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। उधर, फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि मृतक के गले पर कुछ निशान मिले हैं। विसरा जांच के लिए पंचकूला के मोगीनंद भेजा है。0
0
Report
करंट से मौत या लापरवाही का झटका?गाजीपुर में प्राइवेट लाइनमैन की संदिग्ध मौत पर बवाल,जेई समेत 5 पर...
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में एक प्राइवेट लाइनमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव में रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब विद्युत कार्य के दौरान 25 वर्षीय सुड्डू कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के चलते काम के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और शव देने से इनकार करते हुए जमकर हंगामा किया। उनकी मांग थी—दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, उचित मुआवजा, जमीन और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को समझाया और निष्पक्ष जांच के साथ मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस बीच पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर जेई समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, विद्युत विभाग ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि मृतक विभाग का कर्मचारी नहीं था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।0
0
Report
Advertisement
कौड़िया के पैडीबरा सम्मय माता मंदिर पर श्री राम कथा के प्रथम दिवस पर कथा व्यास राजन जी
Telia Kot, Uttar Pradesh:कौड़िया गोण्डा। ग्राम पंचायत पैडीबरा के सम्मय माता मंदिर में आयोजित नव दिवसीय श्री राम कथा के पहले दिन रविवार को कथावाचक राजन जी महाराज के सानिध्य में क्षेत्र की हजारों महिलाओं में करनैलगंज के सरयू नदी से जल भरकर कथा स्थल पर स्थापित कर कथा का शुभारंभ किया। आयोजित समिति के आयोजक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला के नेतृत्व में पैडीबरा, बिहारी मिश्र पुरवा ,बच्चा पुरवा बौनापुर,महापारा, निविहा, पांडे पुरवा, नदावा,पंडित पुरवा, कौड़िया बाजार ,विरवा, जमथरा, माया देवी, सुंदर पति, आरती , मोहिनी , पूजा , सुमन , लक्ष्मी , रेखा , मुस्कान , पलक , शिवानी , मनीषा , कुमकुम , पिंकी, रोशनी व ब्लॉक प्रमुख कटरा बाजार जगरानी शुक्ला सहित क्षेत्र के आसपास गांव की हजारों महिलाओं ने कथा वाचक राजन जी महाराज के सानिध्य में करनैलगंज के सरयू नदी से जल भरकर मंगल गीत गाते हुए कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ कलश स्थापित कर कथा का शुभारंभ किया। सम्मय माता मंदिर सेवा समिति के सदस्यों एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला के अगुवाई में हजारों लोगों ने कथा वाचक राजन जी महाराज का करनैलगंज में फूल माला पहनकर भव्य स्वागत कर किया। इसमें समिति के सदस्य परमानंद मिश्रा, बच्चा लाल, विनय शुक्ला , राघव तिवारी शिव भगवान शुक्ला,विश्वनाथ तिवारी, राजेश तिवारी, सर्वजीत शुक्ला, बिपिन बिहारी तिवारी, अंकित शुक्ला, छोटू शुक्ला, रजनीकांत तिवारी इंस्पेक्टर शुक्ला, कप्तान शुक्ला, श्री भगवान शुक्ला,विष्णु भगवान शुक्ला ,शंकर भगवान , कृष्ण भगवान शुक्ला,पुत्तन तिवारी, विवेक शुक्ला, शिव शंकर मिश्रा, कृष्ण गोपाल, बाबू, आशुतोष गुड्डू तिवारी, रिंकू मिश्रा, रहे।0
0
Report
नागरिक सुरक्षा कोर नगरा प्रभाग़ द्वारा आज झाँसी प्रेमनगर नगरा हाट के मैदान में एक विशाल नि:शुल्क
Jhansi, Uttar Pradesh:नागरिक सुरक्षा कोर नगरा प्रभाग़ द्वारा आज नगरा हाट के मैदान में एक विशाल निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ नागरिक सुरक्षा कोर के वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक सुनील कुमार सिंह एवं सहायक उप नियंत्रक सुमित गौर द्वारा फीता काट कर किया गया, साथ ही इस भीषण गर्मी में सभी को राहत पहुंचाने के लिए निशुल्क शरबत का वितरण भी किया गया। नागरिक सुरक्षा द्वारा अनवरत रूप से शहर के विभिन्न चौराहों पर निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है और शरबत का वितरण भी किया जा रहा है आज के इस कार्यक्रम का संयोजन भूपेन खत्री द्वारा किया गया।जिसमें सहयोगी के रूप में प्रभारी डिविजनल वार्डन अंबिका श्रीवास्तव, घटना नियंत्रण अधिकारी डॉ कु प्रगति शर्मा, पवन कौशिक, पोस्ट वार्डन मो फैजान, पीयूष शर्मा नीलम खत्री, सिंदर पाल, नीलम शर्मा,आदि वार्डन उपस्थित रहे।0
0
Report
हाईकोर्ट से अफजाल अंसारी को बड़ा झटका! राहत नहीं, ट्रायल कोर्ट का रास्ता,15 दिन की मोहलत में बढ़ी...
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। गाजीपुर में दिए गए गांजा वाले बयान पर दर्ज मुकदमे में हाईकोर्ट ने सीधी राहत देने से इनकार करते हुए उन्हें ट्रायल कोर्ट जाने का निर्देश दिया है। हालांकि, कोर्ट ने 15 दिनों तक गिरफ्तारी जैसी किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक जरूर लगा दी है। दरअसल गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में दर्ज एफआईआर और चार्जशीट को चुनौती देते हुए उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में सीधे राहत देने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच, जिसकी अध्यक्षता जस्टिस विक्रम डी चौहान कर रहे थे, ने सुनवाई के बाद अहम निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि अफजाल अंसारी ट्रायल कोर्ट में डिस्चार्ज एप्लीकेशन दाखिल करें। गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी लगाएं और ट्रायल कोर्ट पहले डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर फैसला करे, उसके बाद ही आरोप तय किए जाए। पूरा मामला गाजीपुर कोतवाली में दर्ज उस एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें अफजाल अंसारी पर अपने एक बयान के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। हालांकि, हाईकोर्ट ने उन्हें पूरी तरह राहत नहीं दी, लेकिन 15 दिनों तक किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाकर उन्हें बड़ी कानूनी राहत जरूर दी है। इस दौरान उन्हें ट्रायल कोर्ट में अपनी कानूनी रणनीति तय करनी होगी। फिलहाल राहत अधूरी है और लड़ाई अब ट्रायल कोर्ट में लड़ी जाएगी। आने वाले 15 दिन अफजाल अंसारी के लिए बेहद अहम साबित होंगे।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर क्रूज हादसे से नहीं ली सीख, जिला के गंगा घाटों पर मौत की सवारी,बिना लाइफ जैकेट के चल रही बोट
Ghazipur, Uttar Pradesh:जबलपुर क्रूज दर्दनाक हादसे के बाद भी सिस्टम जागने को तैयार नहीं है। गाजीपुर में गंगा के घाटों पर प्रशासनिक लापरवाही की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। ददरी गंगा घाट और नवापुर साईं मंदिर गंगा घाट पर खुलेआम अवैध बोटों का संचालन हो रहा है। क्षमता से ज्यादा सवारियां, सुरक्षा के नाम पर शून्य इंतजाम और जिम्मेदार अधिकारीखामोश, सवाल बड़ा है कि क्या गाजीपुर में भी किसी हादसे का इंतजार हो रहा है? दरअसल गाजीपुर में गंगा नदी के किनारे बसे ददरी घाट और नवापुर साईं मंदिर घाट पर हर रोज सैकड़ों लोग नावों के जरिए आवाजाही करते हैं। लेकिन ये सफर कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा इन तस्वीरों से लगाया जा सकता है। नावों में ठूंस-ठूंस कर सवारियां बैठाई जा रही हैं। ना कोई पंजीकरण, ना कोई नियम, और ना ही लाइफ जैकेट जैसी जरूरी सुरक्षा। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन प्रशासन की नजरें इस पर नहीं पड़ रही हैं। “भाई साहब, रोज यही हाल है। 20 की नाव में 40 लोग बैठा देते हैं। कोई रोकने वाला नहीं है। डर लगता है, लेकिन मजबूरी है। बता दें कि जबलपुर में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया था, लेकिन गाजीपुर में उससे कोई सबक नहीं लिया गया। अगर यहां कोई हादसा होता है, तो जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? मामले में डीएम अनुपम शुक्ला ने कहा मामला संज्ञान में आया है। अवैध नावों का पंजीकरण कराया जाएगा और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। जल्द कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जलपाईगुड़ी-रागांज में देर रात गिनती, टीएमसी उम्मीदवार सपना बर्मन के लिए सुरक्षा कड़ी
Jalpaiguri, West Bengal:রাত পোহালেই গণনা। ঘড়ির কাটায় রাত প্রায় দশটা উত্তরবঙ্গের বিশ্ববিদ্যালয় দ্বিতীয় ক্যাম্পাস জলপাইগুড়ি গণনা কেন্দ্রে রাজগঞ্জের প্রার্থী স্বপ্না বর্মন। নাটোরসাপ্ত নিরাপত্তা ব্যবস্থা লক্ষ্য করা যায়। শেষ পর্যায়ের জোর প্রস্তুতি শুরু হয়েছে গণনা কেন্দ্রে। তৃণমূলের পাশাপাশি স্ট্রং রুম, ভোট গণনা কেন্দ্র রাত জাগছে বিজেপি নেতাকর্মীরাও।0
0
Report
रोमानिया में प्रवासीय मधुमक्खी पालन से फसलों की पैदावार बढ़ती है
Noida, Uttar Pradesh:Migratory beekeeping, as practiced in Romania, involves transporting beehives to different locations to optimize pollination and honey production, a method that significantly enhances crop yields0
0
Report
Advertisement
झाँसी सपा के नए दायित्व से संगठन को मिलेगी मजबूती, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी समाजवादी मजदूर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आसिफ नियाजी एवं अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव नवनियुक्त हुए अजीम खान का झाँसी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया। दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर झाँसी में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे माहौल में जोश व उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मजदूरों और अल्पसंख्यकों की आवाज और मजबूत होगी। इस अवसर पर आसिफ नियाजी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा तथा मजदूरों के हक की लड़ाई को और तेज किया जाएगा। अजीम खान ने कहा कि भाजपा सरकार से पूरी जनता परेशान है। उनकी नीतियों के चक्कर में आम जनता को बहुत नुकसान हुआ । अब समय आ गया है जनता के बीच सपा की उपलब्धियां बताकर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामात बेग, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष सलीम खानजादा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जैनुलाअबदीन , चंद्रशेखर यादव, मो फारूक एडवोकेट, कदीम अहमद, मुस्ताक कुरैशी, आमिर खान, सैय्यद अली, शादाब खान , एडवोकेट अदनान खान , सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आरिफ खान ने किया एवं आभार वरिष्ठ अधिवक्ता एजाज खान ने व्यक्त किया।0
0
Report
पत्ते काटने वाली चींटियों के विशाल समूह अपने घोंसले की ओर पत्तियाँ लेकर जा रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:Massive armies of leafcutter ants carrying leaves to their nest0
0
Report
सासाराम के चौखंडी में क्रिकेट विवाद के चलते गोली, शमी अहमद घायल
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के चौखंडी इलाके में बच्चों के विवाद में फायरिंग हो गई। जिसमें गोली लगने से शमी अहमद नामक एक व्यक्ति घायल हो गया। आरोप मोहल्ले के ही एक अलाउद्धीन नामक व्यक्ति पर लगा है, जो फल का कारोबार करता है। बता दे कि बच्चों को क्रिकेट खेलने को लेकर मोहल्ला में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष चाकू लेकर समी अहमद पर हमला कर दिया। इसके बाद कट्टे से फायरिंग कर दी गई। जिससे 40 वर्षीय शमी अहमद घायल हो गया। उसे सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सासाराम के एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार भी मौके पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
