204101
Hathras: अवैध रूप से बने सुजाता हॉस्पिटल को प्रशासन ने किया सीज
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र में रेड क्रॉस सोसाइटी की जमीन पर बने सुजाता हॉस्पिटल को शनिवार दोपहर प्रशासन ने सीज कर दिया। प्रशासनिक जांच में पता चला कि ट्रस्ट की जमीन जो 1980 में डॉ. प्रमोद अग्रवाल के नाम की गई थी, उसके दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर हॉस्पिटल बनाया गया। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने हॉस्पिटल को सीज किया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिक्योरिटी राशि के नाम पर अतिरिक्त बिल रोकने की मांग पर किसान प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:सिक्योरिटी राशि के नाम पर कथित रूप से मनमाने ढंग से अतिरिक्त बिजली बिल भेजे जाने के विरोध में किसान नेता राकेश दायमा के नेतृत्व में किसानों ने विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस व्यवस्था को किसान विरोधी बताते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप था कि बिजली उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी राशि के नाम पर अतिरिक्त बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे किसानों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उनका कहना था कि कई किसानों ने पहले ही अपने बिजली बिलों का भुगतान कर दिया था, इसके बावजूद उन्हें दोबारा बिल अथवा नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सिक्योरिटी राशि के नाम पर जारी किए गए सभी विवादित बिलों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें तत्काल वापस लिया जाए तथा जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही भुगतान कर दिया है, उन्हें अनावश्यक नोटिस भेजने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
मेरठ के होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने छापा
मेरठ में होटल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट0
0
Report
अमरनाथ यात्रा के लिए पैदल मार्च कर 18 भक्त काजिगुंड पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:18 devotees on Foot March for Amarnath Yatra Reach Qazigund A group of 18 devotees from Jaipur, Rajasthan,MP & UP undertaking holy Amarnath Cave Shrine pilgrimage by foot have reached Qazigund today. The pilgrims said unwavering faith in Lord Shiva kept them going despite the scorching heat and physical challenges during their spiritual journey and Lord Shiva will help and guide them in remaining days Yatra.0
0
Report
Advertisement
सुक्खू ने शिमला से 500 kW ग्राउंड माउंटेड सौर परियोजना का उद्घाटन
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम के जरिए जिला सोलन की ग्राम पंचायत ममलीग में ग्रीन पंचायत योजना के तहत 500 किलोवाट क्षमता की ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया। दो करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना का कार्य 23 दिसंबर 2024 को शुरू हुआ था और 24 फरवरी 2026 को इसे विद्युत ग्रिड से जोड़ दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना से वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 3,000 यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन हो रहा है, जबकि सालाना करीब 8 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। उन्होंने बताया कि विद्युत खरीद समझौते के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड इस बिजली को 3.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदेगा, जिससे राज्य को स्वच्छ ऊर्जा के साथ दीर्घकालिक और स्थिर राजस्व भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका जनहितकारी राजस्व वितरण मॉडल है। इसके तहत कुल आय का 25 प्रतिशत ग्राम पंचायत के विकास कार्यों, 25 प्रतिशत अनाथों और विधवाओं के कल्याण, 20 प्रतिशत प्रदेश सरकार, 20 प्रतिशत हिमऊर्जा तथा 10 प्रतिशत संचालन एवं रखरखाव पर खर्च किया जाएगा। इस परियोजना से ग्राम पंचायत को हर वर्ष लगभग 14 लाख रुपये की आय होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 वर्ष की आयु वाली यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास और सामाजिक समृद्धि का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पंचायतों में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का निर्माण कर रही है। राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उगाए गए उत्पादों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है और दूध पर भी देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों में भी शहरों की तर्ज पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है。0
0
Report
कुशीनगर में 20 वर्षीय युवक रहस्यमय लापता, नदी में डूबने की आशंका
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - 20 वर्षीय युवक रहस्यमय ढंग से लापता - खेत जाने के बाद घर नहीं लौटा युवक - नारायणी नदी में डूबने की आशंका से मचा हड़कंप - गोताखोरों ने नदी में शुरू किया सर्च ऑपरेशन - ग्रामीण और परिजन मौके पर मौजूद - परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - खड्डा क्षेत्र के शिवपुर का मामला。0
0
Report
रामपुर मदरसे की दो दुकानों पर कब्जे के आरोप: चार लोग आरोपी
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में मदरसे की दो दुकानों पर कब्जे का आरोप, पूर्व मुतवल्ली समेत चार लोगों पर केस, दीवार काटकर डेढ़ लाख का सामान और 70 हजार की नकदी ले जाने का आरोप, आरोपियों ने आरोपों को बेबुनियाद बताया, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, मामला गंज थाना क्षेत्र की नई बस्ती का है, यहां रहने वाले समीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले करीब 30 वर्षों से उनकी दुकान मदरसा जमीअत उल अंसार की इमारत में संचालित हो रही है, पहले उनके पिता ताहिर अली यह दुकान चलाते थे और नियमित रूप से किराया जमा करते थे, पिता के निधन के बाद से वह खुद दुकान चला रहे हैं, पीड़ित समीर का आरोप है कि 8 जनवरी 2026 को जब वह दुकान पर पहुंचे तो बाहर नए ताले लगे हुए थे और शटर अंदर से बंद था, किसी तरह दुकान खुलवाई गई तो पीछे की दीवार टूटी हुई मिली, उनका कहना है कि रात के समय दीवार काटकर दुकान के अंदर रखा करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान और लगभग 70 हजार रुपये की नकदी निकाल ली गई, पीड़ित का कहना है कि मदरसा जमीअत उल अंसार के पूर्व मुतवल्ली सआदत अली उर्फ पप्पू, फसाहत, काशिफ समेत चार लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया, साथ ही आरोप लगाया कि आरोपी लगातार दुकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं, समीर ने यह भी दावा किया कि संबंधित दुकान वक्फ संपत्ति पर स्थित है और मदरसे से जुड़ा विवाद फिलहाल उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड ट्रिब्यूनल, लखनऊ में विचाराधीन है, इसके बावजूद उन पर गैरकानूनी तरीके से दुकान खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर पूर्व मुतवल्ली सआदत अली, पप्पू, फसाहत, काशिफ समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, mutvally saadat ali anari आदि के अस्पष्ट अंशों को स्पष्ट कर लिया गया है, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, आगे क्या कार्रवाई होगी, यह विवेचना में होगा, पीड़ित समीर के साथ प्राथमिकी आदि पर कार्रवाई की जा रही है और मामले की स्थिति आगे unfolding है।0
0
Report
Advertisement
बरेली में डीजल छिड़कर आत्मदाह की कोशिश, पुलिस से न्याय की मांग तेज
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम उलैता पुर निवासी एक महिला मीना कुमारी पत्नी गनपत ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय के बाहर डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और महिला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को समय रहते रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताय जा रहा है कि महिला का अपने बेटे से होली के आसपास डीजे बजाने को लेकर किसी बात पर विवाद हुआ था। इस संबंध में उसने उसने बहेड़ी थाने में शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। आरोप है कि इसके बाद भी मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई की मांग को लेकर महिला कई बार थाने के चक्कर लगाती रही और बाद में बरेली के वरिष्ठ अधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई न होने से वह मानसिक रूप से परेशान थी। मंगलवार दोपहर महिला आधा लीटर की बोतल में डीजल लेकर SSP कार्यालय पहुंची और एसएसपी गेट के बाहर खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। वहां मौजूद एक राहगीर और पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे रोक लिया और सुरक्षित हिरासत में ले लिया। इसके बाद महिला थाना पुलिस उसे अपने साथ ले गई। पुलिस ने महिला से पूरे मामले की जानकारी ली तथा प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बाइट पीड़िता बाइट आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम0
0
Report
डबल इंजन सरकार ने नक्सलवाद समाप्त किया: सीएम साय
Raipur, Chhattisgarh:विधानसभा परिसर में वृक्षारोपण. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, वन मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य विधायक, मंत्री वृक्षारोपण में हुए शामिल कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ पर सदन में सरकार के धन्यवाद प्रस्ताव लाने के मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- एक असंभव काम को संभव किया डबल इंजन की सरकार ने. केंद्रीय गृहमंत्री की इच्छा शक्ति से नक्सलवाद समाप्त हुआ है. विधानसभा सदन में केंद्र सरकार को धन्यवाद प्रस्ताव पारित करेंगे0
0
Report
भूपेश सरकार की नीति से नक्सल विरोधी अभियान बनी मजबूत नींव
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश सरकार ने पांच साल में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कैंप खोलकर और आदिवासियों का भरोसा जीतकर मजबूत नींव रखी. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने अभियान को आगे बढ़ाया, लेकिन इसकी बुनियाद भूपेश सरकार के कार्यकाल में रखी गई थी.0
0
Report
Advertisement
कोलायत दौरे में नाराज़गी के बीच गोदारा ने भाजपा की गांव-गांव पहुंच का दावा किया
Bikaner, Rajasthan:कोलायत से बड़ी खबर कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का कोलायत दौरा, कार्यक्रम में देवी सिंह भाटी और अंशुमान सिंह भाटी के समर्थन में लगे नारे, लाभार्थी सम्मेलन में अंशुमान सिंह भाटी की गैरमौजूदगी पर कार्यकर्ताओं ने जताई नाराज़गी, कार्यकर्ताओं का आरोप-अंशुमान सिंह भाटी को कार्यक्रम में नहीं दिया गया निमंत्रण, हालांकि इस बीच सुमित गोदारा ने मंच से देवी सिंह भाटी और परिवार की तारीफ़ की, मंच से सुमित गोदारा बोले- गांव-गांव भाजपा को सींचने का काम देवी सिंह भाटी ने किया, हमें उन पर गर्व है कि बीजेपी के पहले सांसद महेंद्र सिंह भाटी बने. उनकी बदौलत बीजेपी पार्टी इन क्षेत्र में गांव-गांव पहुंची, गोदारा ने कहा- यह सरकारी कार्यक्रम है, अगर कोई कमी रह गई है तो चार महीने बाद सभी के साथ मिलकर अलग कार्यक्रम करेंगे बयान के बाद कोलायत की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज0
0
Report
धौलपुर के मचकुंड में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल ने दिखाईं त्वरित राहत तकनीकें
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के ऐतिहासिक मचकुंड पर आज आपदा प्रबंधन को लेकर बड़ी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने आधुनिक रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन किया। खास आकर्षण रहा रिमोट कंट्रोल लाइफ बॉय, जिसके जरिए पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया गया। धौलपुर के मचकुंड पर मंगलवार को सिविल डिफेन्स, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की ओर से संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। ड्रिल का उद्देश्य जल दुर्घटनाओं और अन्य आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना रहा। मॉक ड्रिल के दौरान रेस्क्यू टीमों ने आधुनिक उपकरणों کا प्रदर्शन किया। विशेष रूप से रिमोट कंट्रोल लाइफ बॉय के जरिए पानी में फंसे व्यक्ति तक कुछ ही क्षणों में सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया। साथ ही जल बचाव, सुरक्षित निकासी और प्राथमिक उपचार की तकनीकों का भी अभ्यास कराया गया। इस दौरान एसडीआरएफ के कंपनी कमांडर, एनडीआरएफ के अधिकारियों तथा सिविल डिफेंस इंचार्ज ऋषि बाबू की मौजूदगी में पूरी ड्रिल संचालित की गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे नियमित अभ्यास से आपदा के समय त्वरित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकते हैं।0
0
Report
विधानसभा में वेदांता हादसे और किसानों के मुद्दे पर सरकार के मंत्री बोले
Raipur, Chhattisgarh:विधानसभा से गई बाईट का डिटेल, विषय और सीक्वेंस- बाईट- लखनलाल देवांगन, कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़- प्रश्नकाल के दौरान उठे वेदांता हादसे मामले पर बाईट- भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री- किसानों के मुद्दे पर आए स्थगन और वेदांता हादसे मामले पर बाईट- रामविचार नेताम, कृषि मंत्री - शून्यकाल में उठे स्थगन के जरिए किसानों को हो रही समस्या और खाद संकट के मुद्दे पर.....0
0
Report
Advertisement
पावटा कार्यक्रम में तेज बारिश के बीच लोगों ने कुर्सियाँ सिर पर उठाकर बचाव
Jaipur, Rajasthan:पावटा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान तेज बारिश से बचने के लिए लोगों ने सिर पर रखीं कुर्सियाँ। कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना; मूसलाधार बारिश से पंडाल और मैदान हुआ तरबतर। कोटपूतली-बहरोड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंगलवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू होने से कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने कुर्सियों को सिर पर रखकर अस्थायी छत का सहारा लिया, जबकि कई लोग पंडाल और अन्य सुरक्षित स्थानों की ओर जाते दिखाई दिए। मुख्यमंत्री शहरी सेवा शिविर के अवलोकन, पौधारोपण कार्यक्रम तथा जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के लिए पावटा पहुंचे थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में कार्यक्रम स्थल और आसपास का क्षेत्र पानी से तरबतर हो गया। बारिश के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का उत्साह बना रहा। कई लोग भीगते हुए भी अपनी जगह पर डटे रहे, जबकि अन्य ने उपलब्ध कुर्सियों को सिर पर रखकर स्वयं को बारिश से बचाने का प्रयास किया। यह दृश्य कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। प्रशासन और आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए व्यवस्थाएं बनाए रखीं। बारिश कम होने के बाद कार्यक्रम की गतिविधियां सामान्य रूप से आगे बढ़ीं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती भी की गई थी।0
0
Report
अलीराजपुर में गैंगरेप आरोपियों का बीच बाजार में जुलूस निकाला गया
Noida, Uttar Pradesh:गैंग रेप के आरोपियों का सड़क पर इलाज - आलीराजपुर में अपराधियों का 'ऑन द स्पॉट' इलाज आलीराजपुर में निर्भया जैसी हैवानियत करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस! बोरी थाना क्षेत्र में विधवा महिला से गैंगरेप करने वाले आरोपियों की सरेआम उठक-बैठक! - बीच बाजार पुलिस ने लठ्ठ से की धुलाई, - अपराधियों में खौफ, आम जनता में विश्वास अलीराजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन। रूह कंपा देने वाली वारदात के बाद पुलिस का कड़ा प्रहार, - बीच बाजार में कराया तौबा। कानून व्यवस्था की नजीर पेश करने वाली खबर मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से आ रही है। जहाँ बोरी थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत और गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले दरिंदों का पुलिस ने बीच बाजार में जुलूस निकाला है। जी हाँ, जिन अपराधियों ने मानवता को शर्मसार किया था, आज कानून ने उनका गुरूर बीच चौराहे पर तोड़ दिया। पुलिस ने न सिर्फ इन आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला, बल्कि बीच बाजार में उनसे उठक-बैठक भी लगवाई।0
0
Report
अंतरजिला वाहन चोर गैंग गिरफ्तार: 21 मोटरसाइकिल्लें बरामद, 5 गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करीब 9 लाख रुपये कीमत की 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 2 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार गिरोह रायगढ़, कोरबा, सक्ती तथा ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय था और भीड़भाड़ वाले स्थानों से मुख्य रूप से हीरो स्प्लेंडर व एचएफ डीलक्स जैसी मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें दूसरे जिलों और राज्यों में बेच देता था। कार्रवाई कमला नेहरू पार्क के सामने से चोरी हुई एक बाइक की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई, जिसमें पहले दो और बाद में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने कई वाहन चोरी की घटनाएं स्वीकार की हैं। जांच में उनके संगठित गिरोह के रूप में अपराध करने की पुष्टि होने पर मामले में भारतीय दंड संहिता (BNS) की संगठित अपराध संबंधी धाराएं भी जोड़ी गई हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।0
0
Report
Advertisement
